फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 5 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

हिमाचल प्रदेश शिमला से जुड़ी आज - 05-03-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:20 PM, 05-Mar-2025

Shimla: शिमला के साईं बाबा मंदिर में चोरी, एक किलो चांदी का सिंहासन ले उड़े चोर

 चोरों ने आधी रात को मंदिर का ताला तोड़कर प्रवेश किया और करीब एक किलो चांदी का सिंहासन लेकर फरार हो गए। इसके अलावा चांदी का छत्र, आशीर्वाद मुकुट और कुर्सी के किनारे लगे चांदी के सजावटी सामान भी चोरी हो गए। और पढ़ें

09:03 PM, 05-Mar-2025

Himachal News: सरकार ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए पटवारी कानूनगो की मांगी रिपोर्ट, कार्रवाई करने की तैयारी

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए पटवारी और कानूनगो पर हिमाचल सरकार कार्रवाई करने के मूड में है। सरकार ने जिला उपायुक्त से हड़ताल पर गए पटवारी और कानूनगो की रिपोर्ट मांग ली है।  और पढ़ें

08:59 PM, 05-Mar-2025

IB Negi: हिमाचल प्रदेश के पहले डीजीपी आईबी नेगी का देहांत, विशिष्ट सेवा लिए मिला था राष्ट्रपति व पुलिस पदक

प्रदेश के पहले पुलिस महानिदेशक(डीजीपी) आईबी नेगी का देहांत हो गया है। वे 93 वर्ष के थे। वे 1958 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी थे और उत्तर प्रदेश कैडर से संबंध रखते थे। और पढ़ें

विज्ञापन
08:46 PM, 05-Mar-2025

VIDEO : इग्नू के दीक्षांत समारोह में 59 विद्यार्थी डिग्री और डिप्लोमा से अलंकृत

इग्नू के दीक्षांत समारोह में 59 विद्यार्थी डिग्री और डिप्लोमा से अलंकृत और पढ़ें

08:42 PM, 05-Mar-2025

Himachal Pradesh: इस साल 2425 रुपये प्रति क्विंटल होगी गेहूं खरीद, किसानों को पोर्टल पर करना होगा पंजीकरण

हिमाचल प्रदेश में इस साल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूं खरीदी जाएगी। प्रदेश में गेहूं की खरीद की अवधि 8 अप्रैल से 15 जून तक निर्धारित की है। किसानों से गेहूं की खरीद के लिए ऑनलाइन पोर्टल hpappp.nic.in पर पंजीकरण 8 जनवरी से आरंभ कर दिया है। 
  और पढ़ें

विज्ञापन
08:14 PM, 05-Mar-2025

Himachal Weather: आठ मार्च तक धूप खिलने के आसार, दस को कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी; जानिए मौसम अपडेट

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में आठ मार्च तक धूप खिली रहने के आसार हैं। नौ मार्च को फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर दस तारीख को कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। और पढ़ें

07:58 PM, 05-Mar-2025

IPL 2025: पंजाब किंग्स ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी पर बहाया पसीना, अंतिम दिन अभ्यास कर लौटेंगे पंजाब के खिलाड़ी

पंजाब किंग्स के अभ्यास शिविर के चौथे दिन खिलाड़ियों ने खूब प्रैक्टिस की। वहीं, वीरवार को टीम के अभ्यास का अंतिम दिन होगा। इसके बाद टीम धर्मशाला से रवाना हो जाएगी।
  और पढ़ें

07:51 PM, 05-Mar-2025

Himachal News: सरकार और HRTC कर्मियों में नहीं बनी बात, निगम बोला 5 करोड़ देंगे, कर्मी बोले-59 करोड़ दें

एचआरटीसी के कर्मचारियों की बुधवार को लंबित देनदारियों को लेकर निगम उपाध्यक्ष वाइस चेयरमैन अजय वर्मा के साथ बैठक विपल रही। हालांकि निगम उपाध्यक्ष से हुई वार्ता के बाद चालक यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि परिवहन निगम के उपाध्यक्ष के साथ हुई बैठक में कर्मचारियों की मांगों को माना भी है।  और पढ़ें

06:29 PM, 05-Mar-2025

Women’s day 2025: महिला दिवस पर भाजपा हिमाचल के हर जिले में करेगी कार्यक्रम, कौन कहां करेगी शिरकत? जानिए

भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि हिमाचल में भाजपा हर जिले में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाएगी। कार्यक्रमों में कौन कहां करेगा शिरकत जानिए... और पढ़ें

06:17 PM, 05-Mar-2025

हिमाचल: विक्रमादित्य बोले- 15वें वित्त आयोग से एमएसएससी के लिए 50 करोड़ का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने 15वें वित्त आयोग के तहत हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय डेटा केंद्र के लिए नगरपालिका साझा सेवा केंद्रों (एमएसएससी) की स्थापना के लिए 50 करोड़ रुपये का अनुदान स्वीकृत किया है।  और पढ़ें

06:13 PM, 05-Mar-2025

Mandi Shivratri Festival 2025: चौहटा की जातर के साथ अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव का समापन, निकली जलेब

हिमाचल प्रदेश के मंडी में सात दिवसीय छोटी काशी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव बुधवार को संपन्न हो गया। और पढ़ें

05:56 PM, 05-Mar-2025

Shimla: सुबह एचआरटीसी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, शाम को लंबित नाइट ओवरटाइम के पांच करोड़ जारी

 एचआरटीसी चालक संघ के अध्यक्ष मान सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार को कर्मचारियों ने मांगों के बारे में अवगत करवाया दिया है। इसके बावजूद अभी तक ओवर टाइम नाइट समेत एरियर का भुगतान कर्मचारियों को नहीं किया है।  और पढ़ें

05:49 PM, 05-Mar-2025

Jairam Thakur: शिवरात्रि के समापन अवसर पर बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, हर हाल में बनाएंगे मंडी में शिवधाम

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि छोटी काशी के नाम से प्रख्यात इस शहर के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी गहरा लगाव रहा है। उनकी प्रेरणा से ही हम शिवधाम जैसे बड़े प्रोजेक्ट से मंडी को बड़ा धार्मिक पर्यटन सर्किट बनाने के लिए प्रयासरत हैं। और पढ़ें

05:34 PM, 05-Mar-2025

Himachal: स्टार्ट नहीं हुई तो सवारियों से लगवाया धक्का, ब्रेक नहीं लगने पर पलटी बस; खाई में गिरने से बची

 चंबा जिले में भंजराडू से नगरोटा वाया टांडा होकर जाने वाली बस का ब्रेक न लगने से भंजराडू बस स्टैंड के पास सड़क पर ही पलट गई। और पढ़ें

05:29 PM, 05-Mar-2025

Himachal News: यूएई के राजदूत ने सीएम सुक्खू से की मुलाकात, पर्यटन और हरित ऊर्जा में निवेश करने में दिखाई रुचि

संयुक्त अरब अमीरात ने हिमाचल में पर्यटन और आतिथ्य, हरित ऊर्जा, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण और डेटा भंडारण सहित प्रमुख क्षेत्रों में निवेश करने के लिए रुचि दिखाई है। 
  और पढ़ें

05:28 PM, 05-Mar-2025

हिमाचल: 1400 करोड़ से मिलेगी एकीकृत एपीआई, ग्रीन हाइड्रोजन और इथेनॉल सुविधा, 1000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति में बुधवार को राज्य सरकार और मेसर्स स्प्रे इंजीनियरिंग डिवाइसेज लिमिटेड चंडीगढ़ के बीच 1400 करोड़ रुपये की लागत से सोलन जिले में एपीआई, ग्रीन हाइड्रोजन और 2जी इथेनॉल बीबीएन की भारत की पहली एकीकृत विनिर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए प्रतिबद्धता ज्ञापन (एमओसी) पर हस्ताक्षर किए गए।  और पढ़ें

04:42 PM, 05-Mar-2025

Himachal News: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मिलने पहुंचे हर्षवर्धन चौहान, जानें क्या हुई चर्चा

उद्योग एवं संसदीय कार्य मंत्री हिमाचल प्रदेश हर्षवर्धन चौहान आगामी बजट सत्र की तैयारियों के दृष्टिगत चर्चा करने हेतु विधानसभा सचिवालय पहुंचे।  और पढ़ें

04:31 PM, 05-Mar-2025

हिमाचल: केंद्रीय राज्यमंत्री से मिले रोहित ठाकुर, बागवानी ट्रेड शुरू करने व सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की रखी मांग

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी से मुलाकात कर कई अहम मांगें रखीं। और पढ़ें

04:09 PM, 05-Mar-2025

Shimla: एम वेंकटेशन बोले-शिमला जिले में सफाई कर्मचारियों का हो कम से कम 10 लाख का जीवन बीमा

भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत गठित राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष व कैबिनेट राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त एम वेंकटेशन ने बुधवार को शिमला के बचत भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।  और पढ़ें

03:24 PM, 05-Mar-2025

Himachal:जेपी नड्डा 6 मार्च को हिमाचल दाैरे पर, एम्स में पेट स्कैन व विश्राम सदन का करेंगे लोकार्पण

जगत प्रकाश नड्डा 6 मार्च को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वह दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए दोपहर 2:55 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। और पढ़ें

01:37 PM, 05-Mar-2025

Himachal Weather: मनाली-केलांग सड़क पर हिमस्खलन, प्रदेश में इस दिन से फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

मनाली-केलांग सड़क पर मूलिंग पुल के समीप हिमस्खलन हुआ है। वहीं राज्य में आगामी दिनों में फिर बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।  और पढ़ें

01:10 PM, 05-Mar-2025

Shimla: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने शिमला में मनाया 38वां क्षेत्रीय दीक्षांत समारोह

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय(इग्नू) के बुधवार को दिल्ली में आयोजित 38वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। शिमला के निगम बिहार में इग्नू का क्षेत्रीय दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। और पढ़ें

12:57 PM, 05-Mar-2025

Bilaspur: चिट्टा आरोपियों का तीन पंचायतें करेंगी बहिष्कार, एक दिखाएगी राह

बिलासपुर जिले की चार पंचायतों ने नशा तस्करों और नशे के जाल में फंसे लोगों से निपटने के लिए अपने-अपने हिसाब से योजनाएं बनाई हैं।  और पढ़ें

12:47 PM, 05-Mar-2025

मंडी महाशिवरात्रि: स्नोर बदार की सात देवियां आपस में बहनें, छह एक साथ हैं विराजमान

महाशिवरात्रि महोत्सव में पहुंचे देवी-देवताओं का आपस में भी गहरा नाता है। स्नोर और बदार क्षेत्र की सात देवियां आपस में बहनें हैं।   और पढ़ें

12:45 PM, 05-Mar-2025

VIDEO : मांगों को लेकर शिमला के चाैड़ा मैदान में गरजा भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ

मांगों को लेकर शिमला के चाैड़ा मैदान में गरजा भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ और पढ़ें

11:55 AM, 05-Mar-2025

अध्ययन: घर में प्रदूषण के कारण समय से पहले महिलाओं में शारीरिक बदलाव, 40 की उम्र में ही मेनोपोज की समस्या

अध्ययन में देश भर के 73,000 में से 24,862 पात्र प्रतिभागी शामिल रहे। इसमें समय से पहले रजोनिवृत्ति होने और धूम्रपान की स्थिति के बीच एक महत्वपूर्ण सहसंबंध की पहचान की गई।  और पढ़ें

11:39 AM, 05-Mar-2025

HP Politics: धवाला बोले- राज्यसभा की एक सीट के लिए अपने ही परिवार को हाशिये पर धकेल दिया

पत्रकारों से बातचीत में  रमेश धवाला ने कहा कि मात्र राज्यसभा की एक सीट के लिए भाजपा के कुछ लोगों ने अपने परिवार (पार्टी) को हाशिये पर धकेल दिया। और पढ़ें

11:23 AM, 05-Mar-2025

हिमाचल: अत्याधुनिक मेडिकल लैब स्थापित होगी, सस्ती दरों पर होगी स्वास्थ्य जांच

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करने के लिए सरकार अत्याधुनिक मेडिकल लैब स्थापित करेगी। इन प्रयोगशालाओं में प्रदेश के लोग सस्ती दरों पर स्वास्थ्य जांच करवा सकेंगे। और पढ़ें

11:12 AM, 05-Mar-2025

नियम बदले: सरकारी कंपनियां भी हिमाचल में लगाएंगी मध्यम बिजली प्रोजेक्ट

प्रदेश में अब बाहरी राज्य और केंद्रीय उपक्रम भी बिजली उत्पादन कर सकेंगे। बीते कई वर्षों से आवंटित नहीं हो रहीं 20 परियोजनाओं के लिए सरकार ने नियमों में संशोधन किया है। और पढ़ें

10:35 AM, 05-Mar-2025

Himachal News: वित्तीय अनियमितता, पद के दुरुपयोग पर केसीसी बैंक के चार प्रबंधक और एक लिपिक बर्खास्त

 कांगड़ा केंद्रीय सहकारी (केसीसी) बैंक प्रबंधन ने चार मैनेजरों और एक लिपिक को बर्खास्त कर दिया।  और पढ़ें

10:03 AM, 05-Mar-2025

Himachal: चयन आयोग से दो हजार पदों के लिए जल्द शुरू होगी भर्ती, आयु सीमा में मिलेगी इतने वर्ष की छूट

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से जल्द ही 2,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।  और पढ़ें

05:00 AM, 05-Mar-2025

Himachal News: हिमाचल में सीमेंट के बढ़ सकते हैं दाम, 3 फैक्ट्री होने के बाद भी पड़ोसी राज्यों से रेट ज्यादा

हिमाचल प्रदेश में सीमेंट के दामों में पांच रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है।  बार-बार की गई बढ़ोतरी से प्रदेश के लोगों को महंगा सीमेंट खरीदना पड़ रहा है। और पढ़ें

05:00 AM, 05-Mar-2025

Himachal News: हिमाचल के सभी परीक्षा केंद्रों पर डैश बोर्ड से रहेगी सीएम की सीधी नजर, शिमला से होगी मॉनिटरिंग

हिमाचल प्रदेश में बोर्ड की परीक्षाएं हो रही हैं। ऐसे में सीएम सुक्खू सीधी नजर नजर रख रहे हैं। मुख्यमंत्री के अलावा शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव और शिक्षा निदेशक भी डैश बोर्ड के माध्यम से परीक्षाओं पर नजर रख सकेंगे। और पढ़ें

05:00 AM, 05-Mar-2025

Himachal Pradesh: चिट्टे की लत में आया पहलवान, बिखर गया परिवार, दूर हो गए रिश्तेदार; मां को जान का खतरा

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक युवक जो कभी पहलवानी करता था। हंसता खेलता परिवार था, लेकिन चिट्टे की लत ने सब बर्बाद कर दिया। 
  और पढ़ें

05:00 AM, 05-Mar-2025

हिमाचल प्रदेश: NIT हमीरपुर के छात्र अयान की मौत के मामले में नया खुलासा, बेहतर प्लेसमेंट न मिलने से था हताश

एनआईटी हमीरपुर के दोहरी डिग्री (बीटेक-एमटेक) के छात्र अयान शर्मा की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। अयान शर्मा प्लेसमेंट में बेहतर प्रदर्शन न होने से वह निराश चल रहा था।  और पढ़ें

05:00 AM, 05-Mar-2025

Himachal News: एमबीबीएस के पेपर सेट करने में कोताही पर एजेंसी ब्लैकलिस्ट, दोबारा देनी पड़ी थी परीक्षा; जानें

आर्थोपेडिक्स सेक्शन के सवाल न होने के चलते अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक को आर्थोपेडिक्स सेक्शन का 45 नंबर का पेपर अलग से करवाना पड़ा था। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रबंधन ने पेपर सेट करने वाली एजेंसी से इस विषय पर पत्राचार किया। एजेंसी से संतोषजनक जवाब न मिलने पर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने एजेंसी को ब्लैकलिस्ट कर दिया है।
  और पढ़ें

05:00 AM, 05-Mar-2025

Himachal Pradesh: चिट्टा तस्करी में पकड़े लंगड़ा की मां और बहन गिरफ्तार, कनाडा भागने की फिराक में थी बहन

चिट्टा तस्कर आरोपी मनिंद्र उर्फ लंगड़ा राम की मां और बहन को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की बहन कनाडा भागने की फिराक में थी और उसे पुलिस ने दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपी की मां को जालंधर में उसके आवास से गिरफ्तार कर धर्मशाला लाया गया है। और पढ़ें

05:00 AM, 05-Mar-2025

Himachal News: हिमाचल में आयकरदाताओं व साधन संपन्न लोगों के लिए हिमकेयर शुल्क बढ़ेगा, योजना का बदलेगा स्वरूप

आयुष्मान, हिमकेयर और सहारा योजना की समीक्षा के लिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में गठित मंत्रिमंडल उपसमिति की सिफारिशों पर हिमकेयर योजना के स्वरूप में बदलाव के सुझावों को आधार बनाकर हिमकेयर योजना के स्वरूप में बदलाव का प्रस्ताव तैयार किया है। और पढ़ें

04:00 AM, 05-Mar-2025

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 5 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक के मसौदे के विरोध में हिमाचल प्रदेश की सभी अदालतों में 5 और 6 मार्च को वकील अदालतों में काम नहीं करेंगे। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें