फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 2 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

हिमाचल प्रदेश शिमला से जुड़ी आज - 02-03-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:00 PM, 02-Mar-2025

Himachal: बिलासपुर में अफ्रीकी नागरिक सहित दो आरोपी 298.67gm चरस के साथ गिरफ्तार, मोहाली में रहते थे दोनों

बिलासपुर पुलिस की विशेष टीम ने अफ्रीका महाद्वीप के नागरिक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को कब्जे से 298.67 ग्राम चरस बरामद किया है। 
  और पढ़ें

06:56 PM, 02-Mar-2025

Himachal News: पाटिल से ओकओवर में चर्चा, सुक्खू ने सुझाए संगठन के लिए नाम, फिर साथ में दिल्ली रवाना

रविवार सुबह कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओकओवर पहुंचीं। इस दौरान दोनों के बीच संगठन को और मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री सुक्खू और रजनी पाटिल 12 बजे हेलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हुए। और पढ़ें

06:48 PM, 02-Mar-2025

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- मंडी यूनिवर्सिटी को बंद करने के कुचक्र से बाज आए सरकार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी को लेकर निशाना साधा जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी यूनिवर्सिटी से सरकार सभी बीएड कॉलेज छीनने की कोशिश कर रही है, जिससे यूनिवर्सिटी के आय का बड़ा साधन अपने आप समाप्त हो जाए और सरकार को यूनिवर्सिटी पर ताला लगाने का बहाना मिल जाए। और पढ़ें

विज्ञापन
06:21 PM, 02-Mar-2025

Himachal Weather Today: हिमाचल प्रदेश में सोमवार से भारी बारिश होने का येलो अलर्ट, लाहौल में 2 जगह गिरे हिमखंड

Himachal Weather Update Today: हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार, 2 मार्च को राज्य में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है। आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज जानें पूरी खबर में... और पढ़ें

06:10 PM, 02-Mar-2025

Mandi Mahashivratri: वाद्ययंत्रों की धुनों पर नाचते-गाते निकली दूसरी जलेब, हजारों लोग देव परंपरा के बने गवाह

रविवार को अंतरराष्ट्रीय मंडी महाशिवरात्रि महोत्सव में बजंतरियों और देवलुओं के साथ हजारों लोग देव परंपरा के गवाह बने। दूसरी जलेब में प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए देवी-देवताओं ने भाग लिया। 
  और पढ़ें

विज्ञापन
04:12 PM, 02-Mar-2025

Jairam Thakur: आज ही के दिन 27 साल पहले विधायक बने थे जयराम ठाकुर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता जयराम ठाकुर साल 1998 में दो मार्च के दिन पहली बार विधायक बने थे। उन्होंने तस्वीरें साझा करते हुए अपना पुराना वक्त याद किया है। आप भी देखें तस्वीरें... और पढ़ें

03:18 PM, 02-Mar-2025

Himachal: मुकेश अग्निहोत्री बोले- सरकारी योजनाओं के लिए मंदिरों से पैसा नहीं लेगी सरकार, BJP कर रही दुष्प्रचार

मंडी में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी किसी भी योजना के लिए किसी भी मंदिर से कोई पैसा नहीं लेगी। और पढ़ें

11:29 AM, 02-Mar-2025

Himachal: इटली में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे गुरु और शिष्य, स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स में लेंगे हिस्सा

आस्था स्कूल नाहन की स्पेशल कोच मेघा शर्मा और एथलीट हेमचंद इटली में 7 से शुरू हो रहे स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स में हिस्सा लेंगे। मेघा शर्मा क्रॉस कंट्री स्कीइंग और हेमचंद स्नो बोर्डिंग गेम में हिस्सा लेंगे। और पढ़ें

11:18 AM, 02-Mar-2025

Himachal News: 300 तक केस दर्ज करने वाले थानों को मिलेगा ए प्लस ग्रेड, प्रदेश सरकार ने जारी की अधिसूचना

आबादी के आधार पर 276 से 300 तक मामले दर्ज करने वाले थानों को ए प्लस श्रेणी में रखा जाएगा, इन थानों में 70 पुलिस कर्मियों और अधिकारियों की तैनाती की जाएगी और इन्हें 20 अंक मिलेंगे।  और पढ़ें

10:49 AM, 02-Mar-2025

Solan News: पांच ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया 30 साल का युवक, पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

जिला सोलन में पुलिस टीम ने एक 30 वर्षीय युवक से पांच ग्राम चिट्टा बरामद किया है।  और पढ़ें

10:41 AM, 02-Mar-2025

Himachal Congress: 'प्रतिभा सिंह ही रहेंगी हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष', कार्यकारिणी 15 दिन में होगी गठित; जानें

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ही रहेंगी। पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि नई कार्यकारिणी में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत लागू होगा। सरकार में नियुक्त नेता संगठन में शामिल नहीं होंगे।  और पढ़ें

10:25 AM, 02-Mar-2025

Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- नशा तस्करी में संलिप्त सरकारी कर्मी होंगे बर्खास्त

शिमला में पुलिस व अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए तथा कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।  और पढ़ें

10:13 AM, 02-Mar-2025

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 2 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

 शराब ठेकों की नीलामी करने का कैबिनेट बैठक में फैसला होगा। सरकार की मंजूरी मिलते ही लामी को लेकर शेड्यूल जारी होगा।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें