फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 18 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

हिमाचल प्रदेश शिमला से जुड़ी आज - 18-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:28 PM, 18-Feb-2025

Himachal Pradesh: गैंगरेप मामले में कसौली कोर्ट में सुनवाई, महिला को भेजा नोटिस; 6 मार्च को होगी अगली सुनवाई

मंगलवार को हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ गैंगरेप मामले में सुनवाई हुई। कोर्ट ने शिकायतकर्ता महिला को नोटिस भेजा और अगली सुनवाई में कोर्ट में पेश होने के लिए कहा। पढ़ें पूरी खबर...
  और पढ़ें

09:27 PM, 18-Feb-2025

Shimla: सैलानियों को लाने वाले वाहनों में अब कचरे के लिए बैग रखने होंगे, एसएचजी के जरिये होगा हाउस होल्ड सर्वे

 मंगलवार को नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने पत्रकार वार्ता में शिमला में चलाए जा रहे सफाई अभियान पर जानकारी दी। और पढ़ें

09:23 PM, 18-Feb-2025

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में माैसम बिगड़ने के आसार, कई भागों में भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

माैसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य में दो दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:18 PM, 18-Feb-2025

Amar Ujala Aparajita Program Una: डॉक्टर आकृति शर्मा बोलीं- दृढ़ संकल्प करें और सपनों को दें उड़ान

मंगलवार को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धमांदरी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम में डॉक्टर आकृति शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की विद्यार्थियों को जागरूक किया। और पढ़ें

09:10 PM, 18-Feb-2025

Water Vision-2047 : मुकेश अग्निहोत्री बोले- जल जीवन मिशन में अधूरी पेयजल योजनाओं के लिए दिए जाएं 2,000 करोड़

राजस्थान के उदयपुर में दूसरे ऑल इंडिया स्टेट वाटर मिनिस्टर्स कॉन्फ्रेंस में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जल जीवन मिशन में अधूरी करीब 1000 पेयजल योजनाओं के लिए 2000 करोड़ जारी करने की मांग उठाई। और पढ़ें

विज्ञापन
08:18 PM, 18-Feb-2025

Himachal Pradesh: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बोले- केंद्र से तालमेल ही हिमाचल में खोलेगा विकास की राह

मंगलवार को अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर शुक्ल ने राजभवन में कॉपी टेबल बुक का लोकार्पण करने के बाद पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से हिमाचल सरकार का तालमेल ही यहां विकास की राह खोल सकता है। और पढ़ें

07:31 PM, 18-Feb-2025

Himachal Pradesh: भारतीय टीम का हिस्सा बनी मनाली की जन्नत, एशियन अल्पाइन स्कीइंग प्रतियोगिता में दिखाएगी जौहर

मनाली के गौशाल गांव की जन्नत ठाकुर 33वीं एशियन अल्पाइन स्कीइंग प्रतियोगिता में भारतीय जूनियर टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। और पढ़ें

07:17 PM, 18-Feb-2025

Himachal Pradesh: केरल के सैलानी की हिमाचल में अचानक मौत, तीन दोस्तों के साथ आया था मणिकर्ण घूमने; जानें

तीन दोस्तों के साथ मणिकर्ण घूमने आए केरल के एक सैलानी की हिमाचल के कटागला के एक होम स्टे में मौत हो गई। मृतक छात्र अश्विन पीटी सुरेश केरल के मल्लापुरम जिले के पलामनदम गांव का रहने वाला था। 
  और पढ़ें

07:07 PM, 18-Feb-2025

Himachal News: मानव भारती विवि की बीए और एलएलबी की डिग्री निकली फर्जी, कालका निवासी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

कालका निवासी महेश शर्मा ने मानव भारती विवि सुल्तानपुर सोलन से बीए व एलएलबी की फर्जी डिग्री हासिल की है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी महेश की एमबीयू से जारी बीए स्नातक (शैक्षणिक सत्र 2010-13) की डिग्री की जांच करवाई गई तो पाया गया कि शैक्षणिक सत्र 2010-13 के दौरान मानव भारती विवि में बीए स्नातक कोर्स की मान्यता ही नहीं थी।
  और पढ़ें

06:53 PM, 18-Feb-2025

Himachal: केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री बिट्टू बोले-हिमाचल सरकार 660 करोड़ नहीं दे रही, इसलिए लटके हैं प्रोजेक्ट

केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मंगलवार को शिमला में प्रेस वार्ता कर सुक्खू सरकार पर हमला बोला।   और पढ़ें

06:15 PM, 18-Feb-2025

Jairam Thakur: नई होम स्टे पॉलिसी पर बरसे नेता प्रतिपक्ष, बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को कुचलना चाहती है सरकार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि होम स्टे की जो नई पॉलिसी सरकार द्वारा लाई जा रही है वह पूर्णतया तुगलकी और तानाशाही है। और पढ़ें

06:03 PM, 18-Feb-2025

VIDEO : एमसी आयुक्त भूपेंद्र अत्री बोले- शहर में स्वयं सहायता समूहों के जरिये होगा हाउस होल्ड सर्वे

एमसी आयुक्त भूपेंद्र अत्री बोले- शहर में स्वयं सहायता समूहों के जरिये होगा हाउस होल्ड सर्वे और पढ़ें

06:02 PM, 18-Feb-2025

Himachal: कॉलेजों में 1 मार्च से होंगी यूजी की प्रैक्टिकल परीक्षाएं, विवि ने जारी किया शेड्यूल

प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने स्नातक डिग्री कोर्स की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है।  और पढ़ें

05:43 PM, 18-Feb-2025

Himachal News: स्वर्ण जयंती छात्रवृत्ति परीक्षा 2 मार्च को, 324 केंद्र बनाए; 17,000 विद्यार्थी होंगे शामिल

हिमाचल में 2 मार्च को सरकारी स्कूलों में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले करीब 17,000 विद्यार्थी स्वर्ण जयंती छात्रवृत्ति के लिए परीक्षा देंगे।  और पढ़ें

03:55 PM, 18-Feb-2025

हिमाचल: नई दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मिले सीएम सुखविंद्र सुक्खू, कई मसलों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल ने शिष्टाचार भेंट की।  और पढ़ें

03:23 PM, 18-Feb-2025

Himachal CM: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- कानून व्यवस्था सुधारने के लिए छह श्रेणियों में वर्गीकृत होंगे पुलिस थाने

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जनसंख्या, भौगोलिक क्षेत्र, आपराधिक गतिविधियां, वीआईपी मूवमेंट, यातायात व्यवस्था, अंतर-राज्यीय सीमाएं और पर्यटकों की आमद जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए पुलिस थानों का वर्गीकरण करने का फैसला लिया गया है। और पढ़ें

01:47 PM, 18-Feb-2025

Kangra: संसार चंद म्यूजियम में चोरी, महाराजा के चांदी के खड़ाऊ सहित 30 कीमती नग चुराए

 कांगड़ा किले के साथ सटे महाराजा संसार चंद म्यूजियम में चोरी हो गई। चोर महाराजा के चांदी के खड़ाऊ सहित 30 कीमती नग चुराकर ले गए।  और पढ़ें

01:22 PM, 18-Feb-2025

Chamba: खूबसूरत वादियों को निहारने के लिए पर्यटन स्थल खज्जियार में उमड़े सैलानी

 पर्यटन स्थल खज्जियार में बड़ी संख्या में सैलानी खूबसूरत वादियों को निहारने पहुंच रहे हैं। बाहरी राज्यों से पर्यटक वाया डलहौजी-लक्कड़ मंडी होते हुए खज्जियार पहुंच रहे हैं।  और पढ़ें

12:58 PM, 18-Feb-2025

Himachal: मांगों को लेकर ऊना में बिजली बोर्ड कर्मियों, अभियंताओं और पेंशनरों ने की पंचायत, निकाली रैली

ऊना जिले के सैकड़ों बिजली बोर्ड कर्मचारियों, अभियंताओं, पेंशनरों व बिजली उपभोक्ताओं ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बिजली कर्मचारी, अभियंता व पेंशनर्स मांगों से 6 फरवरी से आंदोलनरत हैं।   और पढ़ें

12:42 PM, 18-Feb-2025

हिमाचल: फर्जी अधिकारी बनकर लाखों की चपत लगाने वाली महिला गिरफ्तार, ऐसे करती थी ठगी

महिला ठगी के बाद लगातार ठिकाने बदल रही थी। कभी चंडीगढ़, तो कभी पांवटा साहिब में रह रही थी। पुलिस को पुख्ता सूचना मिलने पर टीम ने पांवटा साहिब में दबिश देकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।  और पढ़ें

12:39 PM, 18-Feb-2025

Home Stay Rules: हिमाचल में होम स्टे संचालकों को देना होगा जीएसटी, अब पंजीकरण फीस 3000, सीसीटीवी भी जरूरी

होम स्टे की पंजीकरण फीस 100 रुपये से बढ़ा कर 300 गुणा अधिक 3000 रुपये निर्धारित कर दी है। बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए शुरू की होम स्टे योजना से अब सरकार अपना राजस्व बढ़ाएगी। और पढ़ें

11:37 AM, 18-Feb-2025

Bilaspur: गाड़ी रोककर बाइक पर आए तीन लोगों ने जुखाला पंचायत प्रधान के साथ मारपीट, मामला दर्ज

पुलिस को दी शिकायत में जगदीश कुमार निवासी गांव बटोली डाकघर जुखाला तहसील सदर जिला बिलासपुर ने बताया कि वह वर्तमान में ग्राम पंचायत जुखाला में प्रधान पद पर कार्यरत है।  और पढ़ें

11:27 AM, 18-Feb-2025

सर्वोच्च न्यायालय: याची शिक्षकों को तीन माह के भीतर 2014 से प्रदान किए जाएं वित्तीय लाभ

सर्वोच्च न्यायालय की खंडपीठ न्यायाधीश बीआर गवाई और न्यायाधीश अगस्टाइन जॉर्ज मसीह ने सुनवाई करते हुए यह आदेश जारी किया है कि हिमाचल का शिक्षा विभाग वर्ष 2017 को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों का तुरंत पालन करे और इन आदेशों को तीन माह में लागू करे। और पढ़ें

11:18 AM, 18-Feb-2025

हिमाचल: आयुर्वेदिक फार्मेसी ऑफिसर की लिखित परीक्षा में ई-ऑप्शन गायब करने पर आयोग से जवाब तलब

प्रदेश हाईकोर्ट ने आयुर्वेदिक फार्मेसी ऑफिसर की लिखित परीक्षा में ई-ऑप्शन गायब करने के मामले में राज्य लोकसेवा आयोग को तीन सप्ताह के भीतर जवाब दायर करने के आदेश दिए हैं।  और पढ़ें

11:17 AM, 18-Feb-2025

HP Govt: 31 मार्च तक जमा हो सकेगा पुराने पैसेंजर गुड्स टैक्स का बकाया जुर्माना और ब्याज

सरकार ने वाहनों पर लागू पुराने माल भाड़ा (पैसेंजर गुड्स टैक्स) का बकाया जुर्माना और ब्याज चुकाने के लिए अंतिम तारीख 31 मार्च निर्धारित कर दी है।  और पढ़ें

11:08 AM, 18-Feb-2025

कांगड़ा: 45 लाख खर्च कर अमेरिका गया था मिलवां का रोहित, घर लाैटने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

 अमेरिका से डिपोर्ट जिला कांगड़ा के इंदौरा उपमंडल के गांव मिलवां का रोहित सोमवार दोपहर बाद अपने घर पहुंचा।  और पढ़ें

11:02 AM, 18-Feb-2025

Igloo in Yangla: पीर पंजाल पर्वतमाला के नीचे बर्फ का घर दिलाएगा सुकून का अहसास

 हिमालय में पीर पंजाल पर्वतमाला के नीचे बर्फ के घर (इग्लू) में ठहराव के शौकीन हैं तो दालंग स्थित यांगला विलेज की ओर आ जाइए।  और पढ़ें

10:59 AM, 18-Feb-2025

Himachal: रामदासिया समुदाय को आरक्षण नहीं देने पर प्रदेश हाईकोर्ट का नोटिस

प्रदेश हाईकोर्ट ने रामदासिया समुदाय से संबंधित बाहरी राज्य से हिमाचल प्रदेश में शादी करने के बाद याचिकाकर्ता को आरक्षण का लाभ नहीं देने के मामले में आयोग को नोटिस जारी किया है।  और पढ़ें

10:36 AM, 18-Feb-2025

Himachal News: नए सीजन से पहले किसान-बागवानों को झटका, एनपीके खाद के दाम बढ़े

किसानों-बागवानों को 50 किलो की बोरी के 250 रुपये अधिक चुकाने होंगे। पहले 50 किलो की बोरी 1470 रुपये में मिलती थी। और पढ़ें

10:29 AM, 18-Feb-2025

Himachal: राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अगले महीने डिपो में मिलेगा रिफाइंड तेल, निगम ने मांगीं निविदाएं

प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अगले महीने से डिपो में रिफाइंड तेल मिलना शुरू हो जाएगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने रिफाइंड तेल के टेंडर कर दिया है।  और पढ़ें

10:22 AM, 18-Feb-2025

US Deports Illegal Migrants: एजेंट के खिलाफ पुलिस में शिकायत करेंगे रितेश के पिता

अमेरिका से अवैध प्रवासियों को लेकर अमेरिकी सेना का विमान रविवार को अमृतसर के गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा था।  और पढ़ें

05:00 AM, 18-Feb-2025

हिमाचल: एक साल में मादक पदार्थों के साथ 2515 लोग गिरफ्तार, 9 करोड़ की संपत्ति जब्त

 साल 2024 की बात करें तो नारकोटिक ड्रग्स एवं मनोविकार नाशक पदार्थ अधिनियम के तहत 2515 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। और पढ़ें

12:00 AM, 18-Feb-2025

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 18 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

हिमाचल प्रदेश सचिवालय में सोमवार को ऊर्जा, स्वास्थ्य और शहरी विकास विभागों में विदेशों से वित्तपोषण की संभावना पर मंत्रणा हुई। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें