फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 14 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

हिमाचल प्रदेश शिमला से जुड़ी आज - 14-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:47 PM, 14-Feb-2025

Himachal Politics: सतपाल सिंह रायजादा बोले- सत्ती बताएं, उनके भतीजे और खनन माफिया में क्या संबंध

कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय सत्ती के भतीजे और एक अन्य भाजपाई की रिकार्डिंग वायरल हुई थी जिसमें रेत से भरे ट्रकों व टिपरों को बार्डर पार करवाने की एवज में रुपये मांग गए थे लेकिन बावजूद इसके कोई न तो मामला दर्ज हुआ और न ही जांच हुई, जबकि सत्ती का हाथ भतीजे के सिर पर रहा।
  और पढ़ें

09:23 PM, 14-Feb-2025

Anurag Thakur: जानें हिमाचल की राजनीति में एंट्री के सवाल पर क्या बोले अनुराग ठाकुर, नशे की खिलाफ भी की अपील

हिमाचल की राजनीति में एंट्री के सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह हमीरपुर और हिमाचल के हैं। बेशक सांसद हमीरपुर क्षेत्र से हैं, लेकिन जुड़ाव प्रदेशभर से है।
  और पढ़ें

09:11 PM, 14-Feb-2025

Himachal News: वीरभद्र सिंह की शिलान्यास पट्टिका उखाड़ पीपल के पेड़ के नीचे फेंकी, उठे सवाल; जानें पूरा मामला

हमीरपुर में वर्ष 1996 में लगी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की शिलान्यास पटि्टका को ही उखाड़ दिया गया। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

विज्ञापन
08:01 PM, 14-Feb-2025

Vikramaditya Singh: कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले- दो साल में दिए 42 हजार नौकरियों के अवसर

शुक्रवार को सचिवालय में प्रेस वार्ता के दौरान विक्रमादित्य ने कहा कि दो सालों में युवाओं को नौकरियों के 42 हजार अवसर प्रदान किए गए हैं।  और पढ़ें

06:43 PM, 14-Feb-2025

Kangana Ranaut Cafe: मनाली में शुरू हुआ कंगना रनौत का 'द माउंटेन स्टोरी' कैफे, वेज और नॉन वेज दोनों उपलब्ध

Kangana Ranaut Cafe: भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत का रेस्टोरेंट 'द माउंटेन स्टोरी' शुक्रवार को शुरू हो गया।रेस्टोरेंट में तमाम पकवानों के अलावा हिमाचली व्यंजन आकर्षण का केंद्र रहेंगे। जिसमें शाकाहारी और मांसाहारी थाली आकर्षण का केंद्र रहेगी। और पढ़ें

विज्ञापन
06:24 PM, 14-Feb-2025

Himachal News: चिट्टा खरीदने-बेचने वाले की सूचना दो, 51 हजार का इनाम पाओ; चुराह के विधायक हंसराज ने किया एलान

चुराह के विधायक हंसराज ने एलान किया है कि चिट्टा बेचने या खरीदने वाले की पुलिस को सूचना देने वाले को 51 हजार रुपये का इनाम वह अपने स्तर पर देंगे।  और पढ़ें

05:56 PM, 14-Feb-2025

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- हिमाचल में हर तरफ अव्यवस्थाओं की भरमार, जनहित के मुद्दे पर सरकार खामोश

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लोगों की समस्याओं से सरकार का कोई सरोकार नहीं है। लोगों के भुगतान बंद पड़े हैं।
  और पढ़ें

05:48 PM, 14-Feb-2025

HP Board Dharamshala: 'परीक्षा केंद्रों के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर सीसीटीवी कैमरा लगाना जरूरी'

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि केंद्र समन्वयक परीक्षा केंद्रों के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर सीसीटीवी कैमरों को जरूर लगाएं। 
  और पढ़ें

05:48 PM, 14-Feb-2025

Himachal Weather: 1 जनवरी से अब तक सामान्य से 77 फीसदी कम बारिश, जानें एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम

माैसम विभाग ने आज व कल भी कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
  और पढ़ें

05:45 PM, 14-Feb-2025

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- प्राकृतिक खेती से ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण पर दिया जा रहा बल

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में किसानों को सशक्त और ग्रामीण आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार की ओर से कई योजनाएं शुरू की गई हैं। और पढ़ें

05:43 PM, 14-Feb-2025

उपलब्धि: सराज की होमानी ने एशियाई सावेट चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

सराज की होमानी ने छठी एशियाई सावेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। होमानी एशियाई स्तर पर गोल्ड जीतने वाली हिमाचल की पहली एथलीट बनी हैं।  और पढ़ें

05:32 PM, 14-Feb-2025

Mandi Mahashivratri: शिवरात्रि मेला के दौरान सेरी चानणी में विराजमान नहीं होंगे बड़ा देव कमरूनाग

शिवरात्रि मेला में ऐसा पहली बार देखने को मिलेगा जब देवता सेरी चानणी में विराजमान नहीं होंगे। बड़ा देव कमरूनाग जनपद के सबसे बड़े देवता हैं। और पढ़ें

04:35 PM, 14-Feb-2025

हिमाचल: शिक्षकों को मिलेगा सिंगापुर से प्रशिक्षण, प्रदेश सरकार ने किया करार

 सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए अपने शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की है।  और पढ़ें

04:29 PM, 14-Feb-2025

Himachal CM: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- सरकारी अस्पतालों की पुरानी मशीनें बदलने से लोगों को मिलेगा बेहतर इलाज

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सरकारी अस्पतालों में लगी पुरानी मशीनें बदलने के निर्देश दिए हैं। और पढ़ें

04:15 PM, 14-Feb-2025

Shimla: पोर्टमोर सहित जिले के शीतकालीन स्कूलों में लौटी रौनक, दाखिला प्रक्रिया शुरू

 शिमला के मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पोर्टमोर में नई छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ प्रवेश लेने के लिए पहुंचीं। प्रधानाचार्य राखी पंडित ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया।  और पढ़ें

03:17 PM, 14-Feb-2025

Shimla Fire Incident: शिमला में पर्यटन निगम की वर्कशॉप में लगी आग, लाखों का नुकसान; कार्यालय का रिकॉर्ड जला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के बाईपास के समीप ओल्ड बैरियर इलाके में स्थित पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) की वर्कशॉप में गुरुवार देर शाम भीषण आग लग गई। और पढ़ें

02:59 PM, 14-Feb-2025

Happy Valentine’s Day 2025: इंग्लैंड नहीं लौटकर पति की कब्र के साथ दफन होने के लिए 38 साल किया इंतजार

सिरमौर जिले में रियासतकाल की एक प्रेम कहानी आज भी जिंदा है। यह कहानी नाहन शहर के ऐतिहासिक विला राउंड स्थित कैथोलिक कब्रगाह में अंग्रेजी मेम की प्रेमगाथा से जुड़ी है।
  और पढ़ें

02:19 PM, 14-Feb-2025

Shimla: अलंकरण समारोह में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने 76 पदक विजेताओं को किया सम्मानित

राज्यपाल ने पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उनकी कर्तव्यनिष्ठा, साहस और सेवा भावना को दिया गया है, जिससे उन्होंने समाज की रक्षा की है।  और पढ़ें

12:34 PM, 14-Feb-2025

Himachal Pradesh: 'देख रहे हो विनोद', प्रदेश में 104-124 आयु के 1141 लोग भी ले रहे पेंशन, बड़े घोटाले की आशंका

हिमाचल प्रदेश में 1,141 पेंशनर ऐसे हैं, जिनकी उम्र दस्तावेजों में 104 से 124 साल के बीच दर्शाई गई है। इनमें से प्रत्येक पेंशनर को प्रति माह 1,700 रुपये पेंशन दी जा रही है।  और पढ़ें

12:30 PM, 14-Feb-2025

धर्मशाला: सीयू में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग वूमेन चैंपियनशिप का आगाज

 भारतीय विश्वविद्यालय संघ व हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के सौजन्य से चार दिवसीय ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग वूमेन चैंपियनशिप का शुभारंभ किया गया।  और पढ़ें

11:53 AM, 14-Feb-2025

Shimla News: लोअर बाजार में सब्जियों के घटे दाम, उपनगरों में विक्रेता बेेलगाम

किसानों को सब्जियों के बेहतर दाम नहीं मिल रहे हैं। टुटू के किसान रमेश चंद और अजय ने बताया कि मंडी तक फसल पहुंचाने का खर्चा भी पूरा नहीं हो पा रहा है।  और पढ़ें

11:44 AM, 14-Feb-2025

HPU Shimla: एचपीयू ने कम अवधि के 18 एड ऑन, कौशल विकास के कोर्स के लिए मांगे आवेदन

 विद्यार्थियों के कौशल और शैक्षणिक योग्यता को बढ़ाने और उन्हें रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से शुरू किए एड ऑन, कौशल विकास और क्षमता विकास के कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।  और पढ़ें

11:38 AM, 14-Feb-2025

हिमाचल: प्रदेश के छह जिलों में राशन कार्ड उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी 99 फीसदी

प्रदेश में राशन कार्ड उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अब अंतिम दौर में है। अब तक प्रदेश भर के छह जिलों में 99 प्रतिशत तक उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी हो चुकी है।  और पढ़ें

11:20 AM, 14-Feb-2025

Himachal: सूखे जैसे हालात से फरवरी में ही गहराने लगा पेयजल संकट, जल स्त्रोतों में घट गया 20 से 30 फीसदी पानी

प्रदेश में पेयजल स्रोतों में 20 से 30 फीसदी पानी घट गया है। सूखे जैसे हालात के चलते फरवरी माह में ही पेयजल संकट गहराने लगा है।  और पढ़ें

10:54 AM, 14-Feb-2025

हिमाचल: टिकट लेकर देख सकेंगे तपोवन का विधानसभा भवन, कैफे भी खुलेगा, प्रशासन ने तैयार किया प्लान

 प्रस्ताव में विधानसभा परिसर के समीप खाली सरकारी भूमि पर कैफे आदि खोलने की भी योजना है। पर्यटकों से प्रति व्यक्ति कितना प्रवेश शुल्क वसूला जाना है, इस पर भी सरकार से राय मांगी गई है।  और पढ़ें

10:49 AM, 14-Feb-2025

Sirmour: पानीपत में ईडी के वरिष्ठ भाजपा नेता के घर छापा, पांवटा में कंपनी में दबिश

करनाल के पूर्व सांसद संजय भाटिया और नीतिसेन भाटिया समेत परिवार के सदस्य भी अंदर मौजूद हैं। इसी के साथ हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब स्थित इनकी दवा कंपनी पर भी दबिश दिए जाने की सूचना है। और पढ़ें

10:35 AM, 14-Feb-2025

हिमाचल: 250 से अधिक आबादी की 1,297 बस्तियां सड़क से वंचित, विभाग के सर्वेक्षण में खुलासा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के चौथे चरण के लिए राज्य लोक निर्माण विभाग के सर्वेक्षण में यह खुलासा हुआ है। और पढ़ें

10:13 AM, 14-Feb-2025

Himachal: बैठकों की कार्यवाही में नहीं होगा अब अफसरों के नाम, पदनामों का उल्लेख, जानिए क्या है पूरा मामला

प्रशासनिक सुधार विभाग ने निष्पक्षता और एकरूपता सुनिश्चित करने को इस बाबत नए निर्देश जारी किए हैं। नाम और पदनामों के उल्लेख से उत्पन्न होने वाले किसी भी संभावित हितों के टकराव को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है।  और पढ़ें

01:00 AM, 14-Feb-2025

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 14 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 16 फरवरी से मौसम बदलने की संभावना है। 18 और 19 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें