फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 13 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

हिमाचल प्रदेश शिमला से जुड़ी आज - 13-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:56 PM, 13-Feb-2025

Shimla Fire Incident: शिमला में पर्यटन निगम की वर्कशॉप में लगी आग, लाखों का नुकसान; कार्यालय का रिकॉर्ड जला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के बाईपास के समीप ओल्ड बैरियर इलाके में स्थित पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) की वर्कशॉप में गुरुवार देर शाम भीषण आग लग गई। और पढ़ें

10:51 PM, 13-Feb-2025

Himachal Pradesh: हिमाचल में 73 साल की बुजुर्ग विधवा महिला के साथ मारपीट के बाद दुष्कर्म, 30 साल का है आरोपी

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक 73 साल की बुजुर्ग विधवा महिला के साथ 30 साल के युवक ने मारपीट के बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

09:21 PM, 13-Feb-2025

Himachal News: अध्यक्ष पर फैसले से पहले अमित शाह से मिले जयराम, सुधीर और आशीष, राजनीतिक हालात पर भी चर्चा

गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा ने मुलाकात की। और पढ़ें

विज्ञापन
08:54 PM, 13-Feb-2025

Himachal Cabinet Meeting: हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक शनिवार को, बजट सत्र की तिथियों पर होगा फैसला

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शनिवार को होगी। इस बैठक में बजट सत्र की तिथियों पर फैसला होगा। और पढ़ें

08:46 PM, 13-Feb-2025

VIDEO : शिमला में आग की चपेट में आई टूरिज्म वर्कशॉप, टायर समेत अन्य सामान जलकर राख

शिमला में आग की चपेट में आई टूरिज्म वर्कशॉप, टायर समेत अन्य सामान जलकर राख और पढ़ें

विज्ञापन
08:02 PM, 13-Feb-2025

Himachal: हिमाचल कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं! चंद्र कुमार के बाद शांडिल बोले- संगठन पर ध्यान देने की जरूरत

स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस संगठन पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अभी भी पुराने कांग्रेसी राजीव गांधी को याद करते हैं, बताते हैं कि कैसे ट्रेनिंग होती थी, कांग्रेस का इतिहास बताया जाता था, कांग्रेस संगठन को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए। और पढ़ें

07:55 PM, 13-Feb-2025

Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- गहरी जड़ों वाली वेटिवर घास से रुकेगा भूस्खलन, सोलन में लगेगी नर्सरी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वेटिवर घास की 3 से 4 मीटर गहरी और घनी जड़ें मिट्टी को मजबूती से बांध कर रखती हैं जिससे भूस्खलन को रोका जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने सोलन जिले के बेरटी में अपने स्तर पर भी वेटिवर घास की नर्सरी स्थापित की है, इस घास की मदद से कम लागत और रख रखाव में भूस्खलन रोकने में मदद मिलेगी। और पढ़ें

07:32 PM, 13-Feb-2025

Himachali Topi: फ्रांस दौरे में कई कार्यक्रमों में कुल्लू टोपी पहन कर पहुंचे पीएम मोदी, बुनकरों में जगी उम्मीद

PM Modi In Himachali Topi In France: प्रधानमंत्री मोदी ने कुल्लू की टोपी की धमक विश्व पटल पर और भी चर्चित कर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने फ्रांस दौरे के दौरान कुल्लवी डिजाइन की बनी टोपी को कई कार्यक्रमों में पहने रखा। 
  और पढ़ें

06:43 PM, 13-Feb-2025

Himachal Pradesh: कई दिनों तक शारीरिक संबंध बनाता रहा युवक, शादी करने से किया मना तो महिला ने दर्ज कराया मामला

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में एक तलाकशुदा महिला ने युवक पर शांदी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

06:34 PM, 13-Feb-2025

Rafting Championship: कुल्लू में 20 मार्च से होगी राष्ट्रीय रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप, 18 टीमें होंगी शामिल

 चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग एसोसिएशन की बुधवार को बिलासपुर में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के राज्य महासचिव इम्तियाज खान ने की। और पढ़ें

06:14 PM, 13-Feb-2025

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- केंद्र की योजनाओं से जानबूझकर प्रदेश को दूर रख रही है सुक्खू सरकार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में दिलचस्पी नहीं है। जिससे प्रदेश के लोगों का भला हो। इसलिए सुक्खू सरकार केंद्र को उन योजनाओं के प्रस्ताव ही नहीं भेजती है। और पढ़ें

05:44 PM, 13-Feb-2025

संयुक्त कर्मचारी महासंघ: बिजली बोर्ड में समाप्त किए 700 पदों को बहाल करे सरकार

प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान और वित्त सचिव खेमेंद्र गुप्ता ने सरकार से राज्य बिजली बोर्ड में समाप्त किए गए 700 पदों को तुरंत बहाल करने की मांग की है। और पढ़ें

05:21 PM, 13-Feb-2025

Kullu: लगघाटी के मड़गन गांव में आग से लकड़ी से बना मकान जलकर राख, देखें वीडियो

 कुल्लू जिले की लगघाटी के तहत आने वाले मड़गन गांव में आग से एक मकान जलकर राख हुआ है।  और पढ़ें

05:03 PM, 13-Feb-2025

Chitta Smuggling: शाह गिरोह का खुलासा, टैक्सी चालक व करते थे चिट्टे की तस्करी, एक कांस्टेबल भी शामिल

पुलिस ने जांच में मिले तथ्यों के आधार पर दावा किया है कि पुलिस कर्मी भी नशा तस्करी में संलिप्त था। इसके अलावा कारोबारी, छात्र, टैक्सी ऑपरेटर और सरकारी कर्मचारी भी शाह के नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े हैं। और पढ़ें

04:54 PM, 13-Feb-2025

Kangana Ranaut Cafe: कंगना को नए कैफे खोलने के लिए केरल कांग्रेस ने बधाई, भड़के लोगों ने किए कुछ ऐसे कमेंट

केरल कांग्रेस ने कंगना रनौत के नए कैफे के लिए उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है। ऐसे में ये मामला काफी चर्चा में आ गया है कि आखिर कांग्रेस कंगना को बधाई क्यों दे रही है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

03:02 PM, 13-Feb-2025

Himachal Weather: चोटियों पर बर्फबारी के बाद गिरा न्यूनतम तापमान, इस दिन से फिर बिगड़ सकता है माैसम

 प्रदेश के ऊंचाई वाले कई भागों में बर्फबारी के बाद प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।  और पढ़ें

10:26 AM, 13-Feb-2025

Himachal Cabinet Meeting: आज होने वाली कैबिनेट बैठक टली, 15 फरवरी को संभावित

राज्य मंत्रिमंडल की आज होने वाली बैठक टल गई है। अब यह 15 फरवरी को हो सकती है।  और पढ़ें

10:17 AM, 13-Feb-2025

Himachal: परवाणू-सोलन फोरलेन पर पहाड़ियों से भूस्खलन रोकेगा रेनफोर्स मैट, 42 स्थानों पर चल रहा काम

फोरलेन पर पहाड़ों से भूस्खलन रोकने के लिए रेनफोर्स मैट तकनीक अपनाई जा रही है। इससे पहाड़ियों को ढकने का कार्य शुरू हो गया है। और पढ़ें

06:00 AM, 13-Feb-2025

Himachal : हिमाचल प्रदेश के 1999 स्कूल शिक्षकों का 24 फरवरी को होगा आधारभूत मूल्यांकन, यहां जानें विस्तार से

शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने शिक्षकों के लिए अनिवार्य आधारभूत मूल्यांकन आयोजित करने का फैसला लिया है। 1999 स्कूल शिक्षकों का 24 फरवरी को आधारभूत मूल्यांकन किया जाएगा।  और पढ़ें

05:00 AM, 13-Feb-2025

Himachal: आईटीआई में बंद होने वाले ट्रेड के प्रशिक्षक करेंगे नए कोर्स, तकनीकी शिक्षा विभाग का प्रस्ताव तैयार

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नए सत्र से प्रशिक्षुओं की कम संख्या वाले ट्रेड आईटीआई में बंद किए जाने हैं। ऐसे में पुराने ट्रेड सिखाने के लिए नियुक्त किए गए प्रशिक्षकों से पूछा गया है कि वे कौन से नए ट्रेड पढ़ा सकते हैं।  और पढ़ें

05:00 AM, 13-Feb-2025

Himachal News: चिट्टे के लेनदेन से जुड़े 20 हजार बैंक खातों को खंगाल रही हिमाचल पुलिस, बड़ी कार्रवाई की तैयारी

चिट्टे के आरोप में पकड़े गए कई आरोपियों के बैंक खातों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इसके तहत पता लगाया जा रहा है कि इन्होंने किस-किस से लेनदेन किया है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

01:00 AM, 13-Feb-2025

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 13 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

वीरवार और शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 16 फरवरी से फिर प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 16 से 18 फरवरी तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है।
  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें