फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 5 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

हिमाचल प्रदेश शिमला से जुड़ी आज - 05-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:19 PM, 05-Feb-2025

Himachal News: सीएम ने 'स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर' पहल और 'एक राज्य एक पोर्टल' का किया शुभारंभ, मिलेंगी नौ सेवाएं

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शहरी विकास विभाग की ओर से पीटरहॉफ में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि एक राज्य-एक पोर्टल पहल के तहत नागरिक सेवा पोर्टल को आरंभ करने का उद्देश्य राज्य के सभी शहरी स्थानीय निकायों में एक एकीकृत एंड-टू-एंड ऑनलाइन समाधान प्रदान करना है। और पढ़ें

07:06 PM, 05-Feb-2025

Himachal News: सरकारी सीमेंट बेचने पर प्रधान और पूर्व जिप सदस्य के भाई पर केस, हिमाचल की इस पंचायत का है मामला

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में 1.20 करोड़ के सेब पौधों की खरीद में धांधली करने वाले पंचायत प्रधान के खिलाफ अब फर्जी बिल बनाकर सरकारी सीमेंट में धांधली करने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई है। इसमें पूर्व जिला परिषद के भाई के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।  और पढ़ें

06:17 PM, 05-Feb-2025

Himachal Cabinet Meeting: हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 13 को, बजट सत्र की तिथियों पर हो सकता है फैसला

13 फरवरी को 11 बजे राज्य सचिवालय में हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कई अन्य अहम निर्णय भी लिए जा सकते हैं।  और पढ़ें

विज्ञापन
06:02 PM, 05-Feb-2025

Himachal: सरकार के खिलाफ हमीरपुर से हल्ला बोलेंगे बिजली कर्मचारी, 700 पद खत्म करने का फैसला वापस लेने की मांग

बिजली बोर्ड के इंजीनियरों और कर्मचारियों ने बुधवार को बोर्ड मुख्यालय शिमला के बाहर प्रदर्शन किया। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

04:23 PM, 05-Feb-2025

Kangana Ranaut Cafe: पहाड़ों की गोद में कंगना रनौत का कैफे, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे खूबसूरती के कायल

कंगना रनौत पहले अभिनेत्री बनीं फिर डायरेक्टर इसके बाद राजनेता बनीं। वहीं, अब कैफे मालकिन बन गई हैं। कंगना ने अपने नए कैफे का शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कैफे की ओपनिंग 14 फरवरी को होने वाली है। और पढ़ें

विज्ञापन
02:46 PM, 05-Feb-2025

Himachal News: शिमला में छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौके पर नहीं मिला सुसाइड नोट; पुलिस जांच में जुटी

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।  और पढ़ें

02:04 PM, 05-Feb-2025

VIDEO : राज्य बिजली बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस शिमला के बाहर कर्मचारियों और अभियंताओं के संयुक्त मोर्चे का विरोध प्रदर्शन

राज्य बिजली बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस शिमला के बाहर कर्मचारियों और अभियंताओं के संयुक्त मोर्चे का विरोध प्रदर्शन और पढ़ें

12:43 PM, 05-Feb-2025

Shimla News: राजधानी शिमला में अब एक कॉल पर घर से उठेगा कचरा-मलबा, सस्ती दरों पर घरद्वार मिलेगी सुविधा

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अब हजारों लोगों को घरद्वार पर कचरा और मलबा उठाने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया गया है। लोग इस सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही व्हाट्सएप नंबर 9805201916 पर भी इसकी सूचना दे सकते हैं। और पढ़ें

12:39 PM, 05-Feb-2025

Sports News: हिमाचल ने ताइक्वांडो में जीते तीन स्वर्ण पदक, हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में दिखाया दम

ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) की ओर से तेलंगाना के हैदराबाद में 28 से 31 जनवरी तक आयोजित प्रतियोगिता में हिमाचल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीते।  और पढ़ें

11:48 AM, 05-Feb-2025

Shimla Winter Carnival: पैसों के लिए चक्कर काट रहे विंटर कार्निवल के हिमाचली लोक कलाकार

शिमला विंटर कार्निवल में अपनी आवाज और डांस से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हिमाचली लोक कलाकार अब अपने पैसे के लिए चक्कर काट रहे हैं। और पढ़ें

11:36 AM, 05-Feb-2025

Himachal Pradesh: बाबू जी! शरीर में इतनी ताकत कहां, सीढ़ियां चढ़कर दवाइयां लेने जा पाऊं; कैंसर रोगियों का दर्द

आईजीएमसी के टरशरी कैंसर केयर सेंटर की हालत काफी दयनीय है। यहां पर कीमोथैरेपी करवाने आए मरीजों को ठहरने के लिए न तो पर्याप्त सराय की सुविधा है और न ही दवाइयों की दुकान है।  और पढ़ें

11:25 AM, 05-Feb-2025

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में एक व्यक्ति के पेट से निकले 247 ग्राम के 33 सिक्के, इस बीमारी से है पीड़ित

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में घुमारवीं के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर 33 वर्षीय व्यक्ति के पेट से 33 सिक्के बाहर निकाले हैं। युवक सिजोफ्रेनिया (मनोविदलता) नामक मानसिक रोग से पीड़ित है। पढ़ें पूरी खबर...
  और पढ़ें

11:02 AM, 05-Feb-2025

Himachal Weather: नारकंडा समेत कई इलाकों में हिमपात; शिमला-कांगड़ा में भारी बारिश, ठंड बढ़ी; जानें मौसम अपडेट

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वीरवार से मौसम साफ रहेगा। प्रदेश के मैदानी जिलों में छह और सात फरवरी को घना कोहरा पड़ सकता है। और पढ़ें

10:38 AM, 05-Feb-2025

Himachal News: शराब ठेकों की नीलामी या नवीनीकरण, किससे होगा लाभ, विभाग ने शुरू किया मंथन; जानें विस्तार से

वर्ष 2024-25 में शराब ठेकों की नीलामी से 2700 करोड़ रुपये की आय अर्जित होने के आसार हैं। ऐसे में वर्ष 2025-26 के दौरान किस प्रक्रिया को अपनाया जाए। इसको लेकर मंत्रिमंडल से मंजूरी लेने के लिए प्रस्ताव बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। और पढ़ें

05:00 AM, 05-Feb-2025

Himachal Pradesh: सीनियर और जूनियर असिस्टेंट के 224 पद भरेगी एयरपोर्ट अथॉरिटी, ये है लास्ट डेट; इतनी है फीस

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण नॉर्थ जोन में 224 पदों को भरा जाएगा। अभ्यर्थी 5 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

05:00 AM, 05-Feb-2025

Himachal Scholarship Scam: निजी शिक्षण संस्थानों के मालिकों पर गिरफ्तारी की तलवार, खंगाले जा रहे बैंक खाते

181 करोड़ रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले में निजी शिक्षण संस्थानों के मालिकों की गिरफ्तारियां हो सकती हैं। हिमाचल प्रदेश में यह गबन वर्ष-2012 से 2017 के मध्य हुआ था। धन शोधन मामले में ईडी की टीम दस्तावेजों को खंगाल रही है। 
  और पढ़ें

05:00 AM, 05-Feb-2025

Theog Water Supply Scam: निलंबित इंजीनियरों, ठेकेदारों से फिर होगी पूछताछ, गिरफ्तारियां भी होगी, जानें अपडेट

ठियोग विधानसभा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति गड़बड़झाला मामले में विजिलेंस ने नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। आने वाले समय में इसमें गिरफ्तारियां भी संभव हैं। और पढ़ें

05:00 AM, 05-Feb-2025

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में उपभोक्ताओं को डिपो में इस दिन से मिल सकता है सरसों और रिफाइंड तेल, जानें

खाद्य आपूर्ति निगम का दावा है कि 10 फरवरी से डिपो में सरसों और रिफाइंड तेल उपलब्ध होगा। लोग तीन महीने तेल का कोटा एक साथ ले सकेंगे। और पढ़ें

05:00 AM, 05-Feb-2025

Himachal Tourism: रूस-यूक्रेन, इस्राइल-हमास युद्ध से 90 फीसदी घटे विदेशी पर्यटक, आंकड़ों कर देंगे हैरान

हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर विदेशी सैलानियों की संख्या 90 फीसदी तक घट गई है। विदेशी सैलानियों में आई रिकॉर्ड कमी का असर न केवल कुल्लू बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है।  और पढ़ें

05:00 AM, 05-Feb-2025

Himachal: पंडोह में बाढ़ से तबाही के 19 महीने बाद भी नहीं बदले हालात, अवैध निर्माण जारी, पूछने वाला कोई नहीं

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के पंडोह में बाढ़ से हुई तबाही को 19 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अवैज्ञानिक तरीके से अंधाधुंध निर्माण अब भी जारी है। पढ़ें पूरी ग्राउंड रिपोर्ट विस्तार से... और पढ़ें

03:00 AM, 05-Feb-2025

Himachal News: शिमला समेत प्रदेशभर के बड़े शहरों में आज से चलेगा स्वच्छता अभियान, सीएम करेंगे शुरुआत

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार सुबह 10:00 बजे होटल पीटरहॉफ से स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर अभियान की शुरुआत करेंगे। और पढ़ें

02:00 AM, 05-Feb-2025

Himachal Pradesh: नालागढ़ में प्रदेश का पहला हरित हाइड्रोजन प्लांट, आज आधारशिला रखेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को नालागढ़ में प्रदेश के पहले हरित हाइड्रोजन प्लांट का शिलान्यास करेंगे।  और पढ़ें

12:05 AM, 05-Feb-2025

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 5 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

राजकीय महाविद्यालय कोटली में एनएसएस के विशेष शिविर में मंगलवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला एवं राजकीय माध्यमिक पाठशाला सैण (कोटली) में स्वच्छता कार्य किया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें