फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 24 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

हिमाचल प्रदेश शिमला से जुड़ी आज - 24-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:50 PM, 24-Jan-2025

Himachal News: शिमला में लूटपाट के इरादे से बदमाशों ने घर में घुसकर महिला को मारा चाकू, नेहरा गांव की घटना

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दो बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  और पढ़ें

09:17 PM, 24-Jan-2025

Himachal News: इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर ठगे थे 10 लाख रुपये, आरोपी महिला दिल्ली से गिरफ्तार

एक महिला ने सहयोगियों के साथ मिलकर मंडी शहर निवासी शिकायतकर्ता से इंश्योरेंस पॉलिसी की मेच्योरिटी राशि प्राप्त करने के नाम पर 10.76 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की थी। आरोपी महिला को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।  और पढ़ें

09:07 PM, 24-Jan-2025

Khanan Rakshak Recruitment: हिमाचल सरकार ने खनन रक्षकों की भर्ती निकाली, इतनी होगी दौड़; जल्दी जानें सबकुछ

हिमाचल प्रदेश में उद्योग विभाग जियोलॉजिकल विंग में खनन रक्षकों में 80 पद भरने जा रहा है। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक रखी गई है और आयु सीमा 20 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए। जानें सबकुछ खबर में... और पढ़ें

विज्ञापन
08:47 PM, 24-Jan-2025

Himachal Statehood Day: 4 फीसदी महंगाई भत्ते की घोषणा कर सकते हैं सीएम, बैजनाथ में सुबह 11 बजे होगा ध्वजारोहण

पूर्ण राज्यत्व दिवस शुक्रवार को बैजनाथ में मनाया जाएगा सीएम सुबह 11 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद जनता को संबोधित करेंगे। और पढ़ें

08:10 PM, 24-Jan-2025

Vikramaditya Singh: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले- कुछ चीजें राजनीति से हटकर और ऊपर

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कुछ चीजें राजनीति से हटकर और राजनीति से ऊपर होती हैं।  और पढ़ें

विज्ञापन
07:51 PM, 24-Jan-2025

Himachal News: स्टाफ नर्स के सोलह पदों के लिए भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों की बैचवाइज होगी भर्ती, जानें

स्टाफ नर्स के 16 पदों पर भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों की कोटे से बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी। बैचवाइज भर्ती में भाग लेने के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीकरण आवश्यक है।  और पढ़ें

07:37 PM, 24-Jan-2025

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- नंबरदारी पर भी भारी व्यवस्था परिवर्तन, 10 महीने से नहीं दिया वेतन

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के नंबरदार पिछले 10 महीने से अपने मानदेय इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। और पढ़ें

07:31 PM, 24-Jan-2025

Cyber Fraud: गेमिंग प्लेटफॉर्म एयरोकॉइन में निवेश के नाम पर लाखों ठगे, पहले दिया मुनाफा और फिर कर दिया कांड

बिलासपुर के एक व्यक्ति से गेमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े एयरोकॉइन में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी हुई है। व्यक्ति ने मामले की शिकायत भराड़ी थाना में दी है। और पढ़ें

06:56 PM, 24-Jan-2025

Himachal Statehood Day: शांता कुमार बोले- हिमाचल की सुंदरता को 54 साल के बाद भी दुनिया को नहीं दिखा सके

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि हिमाचल को पूर्ण राज्य के मिले दर्जे के 54 साल पूरे होने पर भी हिमाचल को जो मिलना चाहिए था, वह अभी तक नहीं मिल पाया है। और पढ़ें

06:24 PM, 24-Jan-2025

Water Bill Himachal: हिमाचल के गांवों में एक साथ आएगा 3 महीने का पानी बिल, 100 रुपये प्रति कनेक्शन रखें तैयार

Water Bill Himachal: हिमाचल प्रदेश के लोगों की जेब ढीली होने वाली है। ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ तीन महीने का पानी बिल आएगा। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 17 लाख पेयजल उपभोक्ताओं को जल शक्ति विभाग नवंबर से पानी के बिल जारी करेगा।  और पढ़ें

06:22 PM, 24-Jan-2025

CM Sukhu: कन्या स्कूल धर्मशाला की सभी छात्राओं को मिलेंगे एक हजार रुपये, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की घोषणा

शुक्रवार को बालिका दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) धर्मशाला में स्कूल की सभी 351 छात्राओं को 1000-1000 रुपये प्रदान करने की घोषणा की।  और पढ़ें

05:48 PM, 24-Jan-2025

Himachal Day: बर्फ के फाहों के बीच हुई थी हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व की घोषणा, जानें 54 सालों की विकास यात्रा

हिमाचल प्रदेश ने 1971 से अब तक अनेकों सरकारें देखी हैं, जिन्होंने राज्य को आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर किया है। 54 साल में कई चुनाैतियों के बावजूद राज्य प्रगति की राहत पर आगे बढ़ रहा है।  और पढ़ें

05:42 PM, 24-Jan-2025

Himachal Weather: हिमाचल चार दिनों तक माैसम साफ रहने के आसार, जनवरी में सामान्य से 75 फीसदी कम बरसे बादल

 चार दिनों तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। उधर, राज्य में 1 से 24 जनवरी तक सामान्य से 75 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। और पढ़ें

05:28 PM, 24-Jan-2025

Himachal: टांडा और एआईएमएसएस चमियाना में रोबोटिक सर्जरी प्रणाली स्थापित करने के लिए 56 करोड़ मंजूर

मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में एम्स दिल्ली की तर्ज पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में रोबोटिक सर्जरी प्रणाली स्थापित करने के लिए 28 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी प्रदान की गई।  और पढ़ें

05:26 PM, 24-Jan-2025

Nisha Soni Murder: हिमाचल प्रदेश की निशा सोनी जो हो गई धोखे का शिकार! जिस पर किया भरोसा उसी ने ले ली जान

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की 22 साल की निशा की पंजाब पुलिस के कांस्टेबल ने हत्या कर दी। आरोपी पुलिस कांस्टेबल ने पहले उसकी हत्या की और फिर उसके शव के नहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर उसे रिमांड पर लिया है। और पढ़ें

05:09 PM, 24-Jan-2025

HP Cabinet Decisions: भांग की खेती पर अध्ययन की मंजूरी, इन कर्मियों को राज्य कैडर का तोहफा, जानें बड़े फैसले

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में  धर्मशाला में हुई हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। और पढ़ें

02:29 PM, 24-Jan-2025

VIDEO : शिमला में मासिक स्वच्छता के प्रति किशोरियों को किया जागरूक

शिमला में मासिक स्वच्छता के प्रति किशोरियों को किया जागरूक और पढ़ें

12:31 PM, 24-Jan-2025

VIDEO : सोलन के ठोडो मैदान में गणतंत्र दिवस परेड को लेकर हुई फुल ड्रेस रिहर्सल

सोलन के ठोडो मैदान में गणतंत्र दिवस परेड को लेकर हुई फुल ड्रेस रिहर्सल और पढ़ें

12:30 PM, 24-Jan-2025

Kangra: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य ने कैबिनेट बैठक से पहले शक्तिपीठ ज्वालामुखी में टेका माथा

लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विधायक संजय रत्न के साथ शुक्रवार को कैबिनेट बैठक से पहले शक्तिपीठ ज्वालामुखी में पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए। और पढ़ें

12:04 PM, 24-Jan-2025

Shimla: लोकेंद्र मोहन चंदेल ने महाकुंभ में भोजन व्यवस्था के लिए दिए 50 लाख

शोघी निवासी उद्यमी लोकेंद्र मोहन चंदेल ने प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में हो रहे पवित्र महाकुंभ के प्रति श्रद्धाभाव व्यक्त करते हुए तीर्थ यात्रियों के भोजन की व्यवस्था के लिए 50.2 लाख रुपये दान किए हैं। और पढ़ें

11:57 AM, 24-Jan-2025

पीएचडी में प्रवेश मामला: एचपीयू की पांच सदस्यीय कमेटी करेगी पड़ताल, अधिसूचना जारी

 विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम की अध्यक्षता में बनाई गई पांच सदस्यीय कमेटी में विवि की अधिष्ठाता छात्रा कल्याण प्रो. ममता मोक्टा, डीन फेकल्टी फिजिकल साइंस प्रो. मनु सूद, डीन फेकल्टी इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के अलावा उप-कुलसचिव डीएस कार्यालय को सदस्य बनाया गया है। और पढ़ें

11:27 AM, 24-Jan-2025

हिमाचल: बिजली बोर्ड में पद खत्म करने का विरोध, फ्रंट ने महापंचायत बुलाई

प्रदेश बिजली बोर्ड एंप्लाइज और इंजीनियर के ज्वाइंट फ्रंट ने युक्तिकरण के नाम पर बिजली बोर्ड में पदों को समाप्त करने की प्रक्रिया का विरोध किया। और पढ़ें

11:11 AM, 24-Jan-2025

Himachal: रेणुकाजी बांध से पहले बनेंगी तीन सुरंगें, डिजाइन को दिया अंतिम रूप

केंद्र सरकार के पांच महत्वपूर्ण संस्थानों के विशेषज्ञों की संयुक्त टीम ने गुरुवार को रेणुका बांध स्थल का सर्वेक्षण करके परियोजना निर्माण से जुड़े पहलुओं का जायजा लिया। और पढ़ें

10:33 AM, 24-Jan-2025

Himachal: नई पंचायतों के गठन की प्रक्रिया 30 जून तक पूरी करनी होगी, राज्य चुनाव आयोग ने दिए निर्देश

प्रदेश सरकार को नई पंचायतों के गठन की प्रक्रिया 30 जून तक पूरी करनी होगी। राज्य चुनाव आयोग ने इसे लेकर प्रदेश सरकार को निर्देश जारी किए हैं। और पढ़ें

10:24 AM, 24-Jan-2025

राष्ट्रीय बालिका दिवस: लोगों के घरों में किया काम, अब मजदूर की बेटी वनिता कलाकृतियां बेच कमा रहीं नाम

आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद शिमला के लोअर पंथाघाटी में 24 साल की वनिता अपने बचपन के सपनों में रंग भर रही हैं।  और पढ़ें

10:05 AM, 24-Jan-2025

हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला: अनुबंध सेवाकाल को पेंशन ही नहीं, वार्षिक वेतन वृद्धि में भी गिनने के दिए आदेश

 प्रदेश हाईकोर्ट की न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ ने एक महत्वपूर्ण फैसला देते हुए याचिकाकर्ता की अनुबंध सेवा अवधि को पेंशन और वार्षिक वेतन वृद्धि के लिए गिनने के आदेश दिए हैं।  और पढ़ें

09:55 AM, 24-Jan-2025

Himachal: तपोवन में देश का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर बनेगा, मेडिकल कॉलेजों में नई भर्तियां जल्द

धर्मशाला के समीप दाड़ी मेला मैदान में जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए मेडिकल कॉलेजों में नई भर्तियां की जा रही हैं।  और पढ़ें

05:00 AM, 24-Jan-2025

HP Police Constable Bharti: मध्य जोन के 43,875 युवा दिखाएंगे दमखम, पांच जिले चार मैदान; पूरी जानकारी डिटेल में

HP Police Constable Recruitment: हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया जिलावार छह फरवरी से शुरू होने जा रही है। सबसे अधिक युवा मंडी जिले से हैं। सबसे कम लाहौल-स्पीति से हैं। कुल 1226 कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती की जा रही है। इनमें 818 पुरुष और 351 महिलाओं के पद हैं। 57 ड्राइवर के पद हैं। ड्राइवरों पदों के लिए अभी भर्ती नहीं हो रही है। और पढ़ें

05:00 AM, 24-Jan-2025

ठियोग पेयजल घोटाला: सीएम कार्यालय लेगा FIR दर्ज करने पर फैसला, ठेकेदारों और लोगों के बयान नहीं खा रहे मेल

ठियोग में हुए पानी के कथित घोटाले में विजिलेंस का स्पष्ट कहना है कि अधिकारियों, ठेकेदारों और लोगों के बयान आपस में मेल नहीं खा रहे हैं। विजिलेंस की ओर से सभी इंजीनियरों, ठेकेदारों व स्थानीय लोगों से पूछताछ कर प्रारंभिक रिपोर्ट सरकार को भेजी गई है। 
  और पढ़ें

05:00 AM, 24-Jan-2025

Kangana Ranaut: फिल्मी दुनिया, सियासत के बाद कंगना रनौत की होटल इंडस्ट्री में एंट्री, मनाली में खरीदी जमीन

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत होटल इंडस्ट्री में एंट्री करने जा रही हैं। बॉलीवुड क्वीन ने मनाली में पांच सितारा होटल बनाने का मन बनाया है। इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने मनाली में एक भूखंड खरीदा है। और पढ़ें

05:00 AM, 24-Jan-2025

Himachal Pradesh: नशे में धुत्त युवक ने मां की उम्र की महिला से किया दुष्कर्म, आधी रात को आरोपी घर में घुसा

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में एक 24 वर्षीय युवक द्वारा करीब 50 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिस दिन यह घटना हुई है उस दिन गांव में शादी समारोह चल रहा था।  और पढ़ें

05:00 AM, 24-Jan-2025

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 24 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड से जुड़े 20 करोड़ के लोन फर्जीवाड़े में आरोपी युद्ध सिंह बैंस से वीरवार को भी विजिलेंस ने बैंस के बयान दर्ज किए हैं। आरोपी 24 जनवरी तक अंतरिम जमानत में है। शुक्रवार को उसकी अग्रिम जमानत पर अदालत में सुनवाई होगी। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें