फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 20 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

हिमाचल प्रदेश शिमला से जुड़ी आज - 20-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:09 PM, 20-Jan-2025

Himachal Weather: रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात, 23 तक मौसम खराब रहने की संभावना का पूर्वानुमान

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 21 से 23 तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। केंद्र के मुताबिक 21 को ऊंच पर्वतीय क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर हल्की बर्फबारी, 22 को मैदानी क्षेत्रों में बारिश और 23 को पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। और पढ़ें

09:56 PM, 20-Jan-2025

International Mahashivratri Festival Mandi: 27 फरवरी को निकलेगी पहली जलेब, विदेशी कलाकार भी मचाएंगे धमाल

International Mahashivratri Festival Mandi: मंडी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में पहली जलेब 27 फरवरी को निकाली जाएगी। सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन सेरी मंच पर 27 फरवरी से 4 मार्च तक किया जाएगा।  और पढ़ें

09:47 PM, 20-Jan-2025

Shimla Road Accident: सैंज खड्ड में गिरा ट्रक, दो सगे भाइयों की मौत; सीमेंट की सप्लाई लेकर जा रहे थे रामपुर

शिमला जिले की धामी-सुन्नी सड़क पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर सैंज खड्ड में गिर गया। हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई है।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:40 PM, 20-Jan-2025

Himachal News: हिमाचल में पीडब्ल्यूडी अधिकारी को लगा पांच रुपये जुर्माना, क्या है मामला विस्तार से जानें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक अधिकारी पर पांच रुपये जुर्माना लगाया गया है। है ना हैरानीजनक। दरअसल, आरोप है कि पंचायत समिति हमीरपुर की बैठकों में लोक निर्माण विभाग का एक अधिकारी पिछले 4 सालों से नहीं शामिल हो रहा था। जिसके चलते ब्लॉक समिति की बैठक में आरोपी अधिकारी पर 5 रुपये का जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया है। और पढ़ें

09:00 PM, 20-Jan-2025

Himachal Pradesh: गगल हवाई अड्डे पर बदला उड़ानों का शेड्यूल, इस वजह से किया गया बदलाव

गगल हवाई अड्डे पर आने वाली उड़ानों की समयसारिणी में बदलाव किया गया है। दिल्ली में गणतंत्र दिवस के चलते सुबह अधिक एयर ट्रैफिक होने के चलते कंपनियों ने यह बदलाव किया है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:11 PM, 20-Jan-2025

Himachal News: होशियारपुर से ड्रग रैकेट चला रहा मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, गगरेट पुलिस ने की चौथी गिरफ्तारी

चिट्टा तस्करी के मामले में गगरेट पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की है। पुलिस ने पंजाब के होशियारपुर शहर में बैठकर ड्रग रैकेट चला रहे मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

07:19 PM, 20-Jan-2025

HP Rajya Chayan Aayog: 1,423 पदों की भर्ती पर जल्द निर्णय लेगी सरकार, आयु सीमा में 2 साल की मांगी गई है छूट

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने 80 पोस्ट कोड में 1,423 पदों की भर्तियों के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजी है। रिपोर्ट में आयोग ने अभ्यर्थियों को दो साल तक की आयु सीमा में छूट देने की सिफारिश की है, ताकि पेपर लीक प्रकरण के कारण अधर में लटकी भर्तियों से प्रभावित अभ्यर्थियों को भी मौका मिल सके। और पढ़ें

07:04 PM, 20-Jan-2025

Manali Winter Carnival: मनाली में विंटर कार्निवल का आगाज, नहीं पहुंच पाए सीएम, विधायक गौड़ ने दिखाई हरी झंडी

Manali Winter Carnival: पर्यटन नगरी मनाली में पांच दिन तक चलने वाले राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल का सांस्कृतिक झांकियों के साथ शानदार आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री की ओर से विंटर कार्निंवल का शुभारंभ किया जाना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण धर्मशाला से उनका हेलीकाॅप्टर उड़ान नहीं भर पाया। इसलिए विधायक को ही कार्निंवल का शुभारंभ करना पड़ा। और पढ़ें

06:47 PM, 20-Jan-2025

Neeraj Chopra Marriage: नीरज चोपड़ा ने हिमाचल में लिए सात फेरे, CCTV पर टेप लगाकर पूरी की वैवाहिक रस्में

Neeraj Chopra Marriage: भारतीय खेल जगत में गोल्डन ब्वॉय के नाम से मशहूर जेवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा कुमारहट्टी-नाहन नेशनल हाईवे-पांच पर गांधीग्राम के पास एक निजी रिजॉर्ट में गुपचुप तरीके से विवाह के बंधन में बंधे।
  और पढ़ें

06:12 PM, 20-Jan-2025

Himachal News: रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार ट्राई के वरिष्ठ अधिकारी की जमानत खारिज, जानें पूरा मामला

रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। न्यायाधीश ने टिप्पणी की कि याचिकाकर्ता के खिलाफ आरोप पुख्ता हैं और गंभीर प्रकृति के हैं। खास तौर पर उस वरिष्ठ पद को देखते हुए, जिस पर वह आसीन है। इस स्तर पर उसे जमानत पर रिहा करना न्याय के हित में नहीं होगा। 
  और पढ़ें

05:36 PM, 20-Jan-2025

Kangra News: नूरपुर की डॉ. श्रेया शर्मा ने पास की फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा

जिला कांगड़ा के नूरपुर शहर की श्रेया शर्मा ने प्रथम प्रयास में ही एफएमजीई (फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा) पास करके इलाके का नाम रोशन किया है।  और पढ़ें

05:36 PM, 20-Jan-2025

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, चोटियों पर हल्का हिमपात

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में चार दिनों तक बारिश-बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने के आसार हैं। और पढ़ें

05:33 PM, 20-Jan-2025

VIDEO : लगातार कई बैठकों में नहीं पहुंचे अफसर, पंचायत समिति ने लगाया पांच रुपये जुर्माना

लगातार कई बैठकों में नहीं पहुंचे अफसर, पंचायत समिति ने लगाया पांच रुपये जुर्माना और पढ़ें

04:23 PM, 20-Jan-2025

Kangra: बिलासपुर गांव में कचनार के पेड़ से गिरकर बिजली बोर्ड कर्मचारी की मौत

पेड़ से गिरने के दौरान घायल को तुरंत सीएचसी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद देहरा रेफर किया गया।  और पढ़ें

04:18 PM, 20-Jan-2025

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- इंजेक्शन को लेकर झूठ बोलने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करें सीएम सुक्खू

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू उन अधिकारियों पर कार्रवाई करें जिन्होंने घटिया साजिश रचकर पीड़ित परिवार पर उंगली उठाई और उन्हें अपमानित करने का प्रयास किया। और पढ़ें

04:05 PM, 20-Jan-2025

पुलिस हिरासत में माैत मामला: सूरज की पत्नी बोलीं... इंसाफ तो मिला पर बच्चों का पिता कहां से लाएं

मोबाइल फोन पर सूरज की पत्नी ममता ने कहा कि लॉकअप तो गुनहगार को भी हिफाजत से रखने के लिए होता है, उसी में एक बेगुनाह को बंद किया, मारा पीटा और हत्या भी कर दी। और पढ़ें

02:05 PM, 20-Jan-2025

कैथलीघाट-ढली फोरलेन: 2,700 मीटर लंबी भट्ठाकुफर-लंबीधार सुरंग निर्माण का 20 फीसदी कार्य पूरा

कैथलीघाट-ढली फोरलेन के तहत हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में चल रहे 2,700 मीटर लंबी भट्ठाकुफर-लंबीधार सुरंग का निर्माण कार्य प्रगति पर है।  और पढ़ें

01:20 PM, 20-Jan-2025

Shimla: प्रदेश ओलंपिक संघ ने रद्द की हैंडबाल एसोसिएशन की मान्यता

बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि हैंडबाल एसोसिएशन के दोबारा से चुनाव करवाए जाएंगे और इसके लिए एक एडहॉक कमेटी का गठन किया गया। इसका अध्यक्ष राजकुमार ब्रांटा को बनाया गया है। और पढ़ें

12:52 PM, 20-Jan-2025

Kangra: एशिया के पहले सरकारी पैराग्लाइडिंग स्कूल का 25 जनवरी को होगा लोकार्पण

वर्ष 2015 में खेल मंत्रालय के स्वीकृत बजट से तैयार यह स्कूल पिछले चार वर्षों से शुरुआत होने की राह देख रहा है। 25 जनवरी को पूर्ण राज्यत्व दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस स्कूल का शुभारंभ करेंगे। और पढ़ें

12:31 PM, 20-Jan-2025

Pay Commission Constitution: किसान बोले- वेतन आयोग के लिए पैसा, एमएसपी के लिए क्यों नहीं

किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार के पास वेतन आयोग के लिए पैसा है लेकिन किसानों को एमएसपी देने के लिए सरकार की जेब खाली है। केंद्र सरकार की दोहरी नीति से किसान संगठन असंतुष्ट है।
  और पढ़ें

12:23 PM, 20-Jan-2025

Shimla: हिमाचल में अवैध खनन रोकने के लिए गठित होंगे उड़नदस्ते, सीमावर्ती जिलों में दिन-रात होगी निगरानी

अवैध खनन रोकने के लिए उद्योग विभाग उड़न दस्तों का गठन करेगा। अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई के लिए फ्लाइंग स्क्वायड को गाड़ियां उपलब्ध करवाई जाएंगी।  और पढ़ें

12:12 PM, 20-Jan-2025

HPBOSE: 10वीं और 12वीं कक्षा में तीन अलग-अलग सीरीज में ही आएंगे प्रश्नपत्र, पैटर्न में बदलाव

 प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मार्च में होने वाली 10वीं-12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं में इस बार भी ए, बी और सी सीरीज में ही प्रश्न पूछेगा। और पढ़ें

12:07 PM, 20-Jan-2025

Himachal: ई-केवाईसी करवाने के लिए अब पांच साल तक के बच्चों को छूट, खाद्य आपूर्ति विभाग ने लिया फैसला

हिमाचल प्रदेश में पांच साल आयु से कम उपभोक्ताओं और बच्चों को खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से ई-केवाईसी करवाने के लिए छूट दी जा रही है।  और पढ़ें

11:56 AM, 20-Jan-2025

विशेष बातचीत: पिता किसान, मां गृहिणी... पहले ही वर्ल्ड कप में बेटी खो-खो चैंपियन

पहली बार हुए खो-खो विश्व कप में भारत की टीम ने खिताब जीत लिया है। टीम में हिमाचल के कुल्लू जिले से नीता ठाकुर एकमात्र खिलाड़ी हैं।  और पढ़ें

11:45 AM, 20-Jan-2025

Road Accidents in HP: हिमाचल में एक साल में छह फीसदी घटे सड़क हादसे, परिवहन विभाग ने दी जानकारी

प्रदेश में एक साल में सड़क दुर्घटनाओं में छह फीसदी से अधिक और हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या में 8.7 फीसदी की कमी आई है। और पढ़ें

11:35 AM, 20-Jan-2025

हिमाचल: कैंसर रोगी की माैत मामले में स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने तलब की रिपोर्ट

 सोलन में कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि आईजीएमसी प्रशासन की ओर से इंजेक्शन मंगवाया गया था। उन्होंने कहा कि डॉक्टर कभी भी नहीं चाहते हैं कि उनके पेशेंट की हालत खराब हो या फिर उनकी मृत्यु हो जाए। उ और पढ़ें

11:14 AM, 20-Jan-2025

Economic Census in HP हिमाचल में जल्द शुरू होगी आर्थिक जनगणना, मुख्य सचिव ने बुलाई बैठक

 दस साल बाद होने वाली गणना में लोगों की आर्थिक स्थिति से संबंधित आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में इसके लिए राज्यस्तरीय समन्वय समिति की बैठक आज होने जा रही है।  और पढ़ें

11:04 AM, 20-Jan-2025

केंद्रीय बजट: हिमाचल ने विशेष मदद जारी रखने, सड़कों के लिए लगाई सीलिंग भी हटाने की रखी मांग

विशेष केंद्रीय मदद जारी रखने, सड़कों के लिए लगाई गई सीलिंग हटाने, राजस्व घाटा अनुदान बढ़ाने समेत कई मांगें राज्य सरकार ने उठाई हैं।  और पढ़ें

10:20 AM, 20-Jan-2025

धर्मशाला: मैक्लोडगंज में तिब्बती संस्थान के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत, जांच शुरू

शिकायत में संस्थान के खिलाफ मेडिटेशन समेत अन्य कोर्सों के लिए दाखिलों के माध्यम से पैसों की गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं। और पढ़ें

10:03 AM, 20-Jan-2025

हिमाचल: 20 साल तक के 14 फीसदी युवाओं को लग रही शराब पीने की लत, अध्ययन में हुआ खुलासा

प्रदेश में शराब का सेवन आम होता जा रहा है। प्रदेश में 14 फीसदी युवा ऐसे हैं, जिन्हें 20 साल तक की उम्र में ही शराब पीने की लत लग रही है। और पढ़ें

04:00 AM, 20-Jan-2025

KCCB Loan Scam: केसीसीबी बैंक लोन गड़बड़झाले में पूर्व चेयरमैन और एमडी पर भी जांच की आंच, जानें पूरा मामला

केसीसीबी के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर 20 करोड़ रुपये की लोन धोखाधड़ी मामले में विजिलेंस की ओर से पूर्व चेयरमैन और प्रबंध निदेशक को भी लोन धोखाधड़ी मामले में पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी चल रही है। और पढ़ें

02:00 AM, 20-Jan-2025

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 20 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

सोमवार से मनाली विंटर कार्निवल का आगाज हो जाएगा। कार्निवल के लिए मनाली को दुल्हन की तरह सजाया गया है। माल रोड पर शानदार सजावट की गई है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें