फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 12 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

हिमाचल प्रदेश शिमला से जुड़ी आज - 12-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:35 PM, 12-Jan-2025

Shimla News: तीसरी बार अंतरराष्ट्रीय भ्रमण के लिए आवेदन मांगने पर शिक्षक खफा

हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से तीसरी बार अंतरराष्ट्रीय भ्रमण के लिए आवेदन मांगने के निर्णय का विरोध जताया है। और पढ़ें

07:21 PM, 12-Jan-2025

Shimla News: महर्षि मंदिर डंगोह खास में गुजराती गरवा और पंजाबी डांस की धूम

महर्षि विद्या मंदिर डंगोह खास में रविवार को महेश योगी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। और पढ़ें

06:55 PM, 12-Jan-2025

HP Board: मौसम खराब हुआ तो नजदीकी केंद्र पर परीक्षा दे सकेंगे अभ्यर्थी, स्कूल शिक्षा बोर्ड करेगा व्यवस्था

परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए भी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड पहले से ही योजना बना रहा है। बता दें कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान अगर मौसम खराब होता है तो अभ्यर्थियों को उनके नजदीकी परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने के लिए मान्य किया जाएगा।  और पढ़ें

विज्ञापन
06:47 PM, 12-Jan-2025

Himachal CM: सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- शिक्षा के क्षेत्र में होंगे बड़े बदलाव, बनाएंगे तीन निदेशालय

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में तीन अलग-अलग शिक्षा निदेशालय बनाए जाएंगे। ये बात रविवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र के अमलैहड़ में बनने वाले राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के शिलान्यास के दौरान कही। और पढ़ें

04:51 PM, 12-Jan-2025

Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू ने नादौन के अमलैहड़ में किया राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का शिलान्यास

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नादौन विधानसभा क्षेत्र के अमलैहड़ में 125 कनाल भूमि पर 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों के माध्यम से प्रदेश सराकर ने शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव की शुरूआत की है। और पढ़ें

विज्ञापन
03:32 PM, 12-Jan-2025

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गिरे बर्फ के हल्के फाहे, ठंडक बढ़ी; जानें मौसम अपडेट

Himachal Weather: शनिवार रात को नारकंडा और कुफरी समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। और पढ़ें

02:07 PM, 12-Jan-2025

Himachal News: राजधानी शिमला में होम गार्ड जवान को हीटर से लगा करंट, दर्दनाक मौत

Heater Current Case In shimla: राजधानी शिमला में हीटर से करंट लगने से होम गार्ड की मौत हो गई। उसका शव कमरे में पड़ा मिला। और पढ़ें

01:05 PM, 12-Jan-2025

Himachal: बिलासपुर में अब हॉट एयर बैलून राइड शुरू करने की तैयारी, टूरिस्ट हवा में निहार सकेंगे खूबसूरत नजारे

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी भराड़ी पुल के पास हॉट एयर बैलून राइड के लिए प्रशासन औपचारिकताएं पूरी कर रहा है। कवायद सिरे चढ़ी तो जल्द ही यहां हॉट एयर बैलून राइड का लुत्फ उठाया जा सकेगा। और पढ़ें

12:48 PM, 12-Jan-2025

Bank workers strike: हिमाचल प्रदेश में 24 और 25 फरवरी को बंद रहेंगे बैंक, हड़ताल का नोटिस

अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (एआईबीओसी) ने एक बयान में कहा कि कार्यकारी समिति ने दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का प्रस्ताव रखा है, जो संभवतः 24-25 फरवरी, 2025 के लिए निर्धारित है। वहीं, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कनफेडरेशन (आईबॉक) ने इस संबंध में हिमाचल सरकार को हड़ताल का नोटिस दिया है।
  और पढ़ें

12:41 PM, 12-Jan-2025

Bank workers strike: हिमाचल में 24 और 25 फरवरी को बंद रहेंगे बैंक, हड़ताल का नोटिस

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कनफेडरेशन (आईबॉक) ने सरकार को हड़ताल का नोटिस दिया है। और पढ़ें

12:26 PM, 12-Jan-2025

Himachal News: हिमाचल के चंबा में तीमारदार ने पीट दिया डॉक्टर, वार्ड से बाहर जाने को कहा था; रॉड से किया हमला

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक डॉक्टर को एक तीमारदार ने पीट दिया। डॉक्टर नेत्र वार्ड में मरीजों की जांच कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने वार्ड में मौजूद तीमारदार नोवी को वार्ड से बाहर जाने के लिए कहा। इसके बाद जब वह अपनी ड्यूटी करके अस्पताल के बाहर निकले तो वहां आरोपी और उसके साथ अन्य दो लोगों ने अपनी कार से रॉड निकाली और उन्हें पीटना शुरू कर दिया।  और पढ़ें

12:11 PM, 12-Jan-2025

HP High Court: पूर्व DGP समेत 10 अफसरों पर दायर केस रद्द, SC-ST अत्याचार निवारण के तहत नहीं बनता आपराधिक मामला

आईपीएस अधिकारी अंजुम आरा, पूर्व डीजीपी संजय कुंडू समेत 10 अफसरों को हिमाचल हाईकोर्ट से राहत मिली है। हाईकोर्ट ने इनके खिलाफ एट्रोसिटी अधिनियम के तहत दायर केस रद्द कर दिया है।  और पढ़ें

11:51 AM, 12-Jan-2025

Accident In Joginder Nagar: मंडी जिले के जोगिंदर नगर में खाई में गिरी जीप, कई लोग घायल

Accident In Joginder Nagar: मंडी जिले के जोगिंदर नगर में एक जीप गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चार से पांच लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। और पढ़ें

11:43 AM, 12-Jan-2025

Himachal Tourism: हिमाचल के इन पर्यटन स्थलों में सैलानियों से बढ़ी रौनक, होटलों में मिल रहा है इतना डिस्काउंट

Himachal Tourism: शनिवार को भी शिमला, मनाली, धर्मशाला, चायल और कसौली में पूरे दिन सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। इन दिनों पर्यटन विकास निगम और निजी होटलों में 20 से 40 फीसदी तक ऑफ सीजन डिस्काउंट भी चल रहा है। और पढ़ें

10:43 AM, 12-Jan-2025

Himachal: कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर तलाशी जाएंगी विस्तारीकरण की संभावनाएं, डीआरएम ने किया निरीक्षण

रेलवे स्टेशनों को और बेहतर बनाने तथा यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने के लिए रेलवे बोर्ड कार्य करेगा।  और पढ़ें

05:00 AM, 12-Jan-2025

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 12 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

शिमला जिले के ठियोग तहसील में हुए पानी के कथित गड़बड़झाले में विजिलेंस ब्यूरो ने एसडीएम ठियोग सहित 90 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें