फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 11 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

हिमाचल प्रदेश शिमला से जुड़ी आज - 11-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:29 PM, 11-Jan-2025

Shimla News: बैंक ऑफिसर्स कनफेडरेशन ने सौंपा हड़ताल का नोटिस

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कनफेडरेशन (आईबॉक) ने सरकार को हड़ताल का नोटिस दिया है। और पढ़ें

08:22 PM, 11-Jan-2025

बैंक ऋण 'धोखाधड़ी' मामला: प्रियंका गांधी को गिफ्ट में देना चाहते मेरी मनाली की प्रॉपटी, युद्ध चंद बैंस बोले

उन्होंने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ईडी से इस मामले को वापस लेने के लिए उन्हें 100 करोड रुपए और कैबिनेट रैंक तक देने की पेशकश की। और पढ़ें

06:43 PM, 11-Jan-2025

Himachal Weather: हिमाचल में माैसम ने बदली करवट, चोटियों में बर्फबारी, मैदानों में छाया कोहरा, ठंड बढ़ी

रोहतांग दर्रा, कोकसर, अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के आसपास हल्की बर्फबारी हुई है। 
जबकि कुल्लू व शिमला में सुबह से बादल छाए हुए हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
06:04 PM, 11-Jan-2025

हिमाचल: सीएम सुक्खू ने हड़ेटा में नवजीवन का शिलान्यास किया, ईको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

परियोजना के तहत चिल्ड्रन पार्क, वॉकिंग ट्रेल, योगा की सुविधा, कैफेटेरिया, वॉच टावर तथा तीन कॉटेज सहित अन्य सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। और पढ़ें

05:32 PM, 11-Jan-2025

Himachal: राष्ट्रीय योग स्पर्धा में खेलेंगे सूबे के पांच खिलाड़ी, रिया मेहता का अंतर विवि कबड्डी के लिए चयन

पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली के छात्र रोहनीश, छोटा शिमला के अभिषेक, झंडूता के वरुण चंदेल, शिमला के सूक्ष्म व सुलह के साजन शामिल हैं।  और पढ़ें

विज्ञापन
05:00 PM, 11-Jan-2025

Una: पंजाब के गैंगस्टर और उसके दो शूटर के खिलाफ ऊना पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जानें पूरा मामला

ऊना जिला पुलिस ने कारोबारी की हत्या करने की योजना में संलिप्त पंजाब के गैंगस्टर और उसके दो शूटर के खिलाफ स्वत: संज्ञान लिया है और मामला दर्ज कर लिया है।  और पढ़ें

03:41 PM, 11-Jan-2025

एनसीबी सम्मेलन: सीएम सुक्खू बोले- हिमाचल प्रदेश मादक पदार्थों की समस्या से निपटने के लिए प्रतिबद्ध

सम्मेलन में नशीले पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा के बीच संबंधों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें आठ उत्तरी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर विशेष ध्यान दिया गया।
  और पढ़ें

02:02 PM, 11-Jan-2025

Kullu: मनाली विंटर कार्निवल में इस बार होंगी शीतकालीन खेलें, स्नोक्राफ्ट भी होगा आकर्षण

मनाली में 20 से 24 जनवरी तक होने वाले राष्ट्रीय विंटर कार्निवल में इस साल शीतकालीन खेलों का आयोजन भी किया जाएगा। और पढ़ें

01:43 PM, 11-Jan-2025

Bilaspur: अब साल भर पैरा मोटर का लुत्फ उठा सकेंगे सैलानी, ट्रायल सफल

बिलासपुर जिले में पर्यटक अब 12 महीने पैरा मोटर का लुत्फ उठा सकेंगे। गोबिंद सागर झील किनारे पैरा मोटर का सफल ट्रायल किया गया।  और पढ़ें

01:38 PM, 11-Jan-2025

हिमाचल: प्रदेश में 1.69 प्रतिशत हुई 18 से 19 साल के वोटरों की संख्या

प्रदेश में 18 और 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या कुल मतदाताओं की 1.69 फीसदी पहुंच गई है। पिछली तिमाही में 18 और 19 वर्ष आयु वर्ग के 33609 युवा वोटर मतदाता सूचियों में जोड़े गए हैं।  और पढ़ें

01:29 PM, 11-Jan-2025

Himachal: एसीआर में वेरी गुड प्राप्त कॉलेज शिक्षकों, प्रिंसिपलों को मिलेंगे राज्य स्तरीय पुरस्कार

उच्च शिक्षा निदेशालय ने पहली बार कॉलेज स्तर पर दिए जाने वाले पुरस्कारों के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। पांच वर्ष का शिक्षण अनुभव रखने वाले कॉलेज शिक्षक और एक वर्ष का अनुभव रखने वाले प्रिंसिपल ही आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। और पढ़ें

01:23 PM, 11-Jan-2025

VIDEO : शिमला रिज पर सैलानियों और टैक्सी ऑपरेटरों के बीच धक्कामुक्की-हाथापाई, वीडियो हुआ वायरल

शिमला रिज पर सैलानियों और टैक्सी ऑपरेटरों के बीच धक्कामुक्की-हाथापाई, वीडियो हुआ वायरल और पढ़ें

12:47 PM, 11-Jan-2025

VIDEO : शिमला के राम मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया सुंदरकांड का पाठ

शिमला के राम मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया सुंदरकांड का पाठ और पढ़ें

12:47 PM, 11-Jan-2025

रणजी ट्रॉफी: नॉकआउट में पहुंचने के लिए जीतने होंगे दोनों मैच

हिमाचल अगर गुजरात को अंतिम लीग मैच में हरा देती है तो नॉकआउट के लिए आसानी से क्वालीफाई कर सकती है। हिमाचल के कप्तान और कोच के अंतिम लीग मैचों के लिए विशेष रणनीति तैयार करनी होगी। और पढ़ें

11:33 AM, 11-Jan-2025

Himachal News: डिजिटाइज होंगे 2,576 पटवारखाने, वाईफाई-ब्राॅडबैंड कनेक्शन लगेंगे

डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन (डीआईएलआरएम) प्रोग्राम के तहत सरकार हिमाचल के 2,576 पटवारखानों को डिजिटाइज करने के लिए वाईफाई-ब्राॅडबैंड कनेक्शन से जोड़ने जा रही है।  और पढ़ें

11:17 AM, 11-Jan-2025

हिमाचल: फर्जी तरीके से 20 करोड़ का लोन लेने के मामले में विजिलेंस ने कब्जे में लिया रिकॉर्ड

ऊना जिले में एक व्यक्ति विशेष को 20 करोड़ रुपये का फर्जी तरीके से लोन लेने और धोखाधड़ी मामले में कांगड़ा सहकारी बैंक का शुक्रवार को रिकाॅर्ड कब्जे में ले लिया है।  और पढ़ें

11:07 AM, 11-Jan-2025

Himachal: हिमाचल में 100 माइक्रोन से कम प्लास्टिक व पीवीसी बैनर पर रोक, सरकार ने जारी की अधिसूचना

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से जारी अधिसूचना के तहत 100 माइक्रोन से कम प्लास्टिक या पीवीसी बैनर के उपयोग पर रोक लगा दी गई है।

  और पढ़ें

10:41 AM, 11-Jan-2025

HP Water Supply Scam: लोगों को पिला दिया गंदा पानी, चार की जगह बताए 10 टैंकरों के चक्कर; जांच में खुलासा

टेंडर की शर्तों के मुताबिक लेलू पुल के पास से स्वच्छ पानी की सप्लाई की जानी थी, लेकिन जांच में सामने आया है कि ठेकेदार ने इस स्थान से टैंकरों और पिकअप में पानी भरा ही नहीं। और पढ़ें

10:22 AM, 11-Jan-2025

Himachal: फर्जी डिग्री मामले में आरोपी अशोनी की 5.80 करोड़ की संपत्तियां अटैच

जांच में पता चला है कि मानव भारती विश्वविद्यालय के अध्यक्ष आरोपी राजकुमार राणा ने पत्नी अशोनी कंवर और बेटे मंदीप राणा सहित अन्य सह आरोपियों की मदद से एजेंटों/विद्यार्थियों से पैसे लेकर फर्जी डिग्रियां मानव भारती विश्वविद्यालय सोलन के नाम पर बेचीं।  और पढ़ें

09:56 AM, 11-Jan-2025

Himachal Weather Today:आज से बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे ने थामी रफ्तार; ये ट्रेनें लेट

Himachal Pradesh Weather Update Today : हिमाचल प्रदेश में शनिवार और रविवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। कई क्षेत्रों में दो दिनों तक शीतलहर चलने का पूर्वानुमान भी है।
  और पढ़ें

05:00 AM, 11-Jan-2025

Himachal News: सामूहिक हिंसा मामले में 33 आरोपियों को जमानत, 50-50 हजार रुपये का मुचलका भरने के आदेश

शिमला जिला के चौपाल पुलिस थाने के तहत 2015 में सामूहिक हिंसा और एक व्यक्ति की मौत मामले में 33 लोगों को हिमाचल हाईकोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया है। और पढ़ें

05:00 AM, 11-Jan-2025

ठियोग पेयजल घोटाला: 25 लोगों से पूछताछ, दो दिन में दर्ज हो सकता है केस; सिंघा भी पहुंचे थे विजिलेंस कार्यालय

Himachal Water Scam: शुक्रवार को ठियोग विधानसभा क्षेत्र में पानी के कथित गड़बड़झाले में विजिलेंस ने 25 लोगों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए हैं। वहीं, ठियोग के पूर्व विधायक राकेश सिंघा भी विजिलेंस कार्यालय पहुंचे थे। और पढ़ें

05:00 AM, 11-Jan-2025

Himachal News: एक रुपये सब्सिडी पर उद्योगों को नहीं मिली राहत, हिमाचल हाईकोर्ट ने खारिज की अर्जी; जानें मामला

उद्योगों के लिए बंद हुई एक रुपये प्रति यूनिट सब्सिडी पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कोई राहत नहीं दी है।  और पढ़ें

05:00 AM, 11-Jan-2025

Himachal News: हिमाचल प्रदेश की पंचायतों में जनवरी नहीं, अप्रैल में होगी बीपीएल सूचियों की समीक्षा, जानें

हिमाचल प्रदेश की पंचायतों में होने वाली ग्राम सभाओं में अब जनवरी में नहीं, बल्कि अप्रैल में बीपीएल सूची की समीक्षा की जाएगी। जनवरी में होने वाली इन ग्राम सभाओं में बीपीएल सूची की समीक्षा करने को भी एजेंडा बनाया हुआ था, लेकिन अब किन्हीं प्रशासनिक कारणों के चलते बीपीएल सूची को लेकर होने वाली समीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।  और पढ़ें

04:00 AM, 11-Jan-2025

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 11 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

फोरलेन प्रोजेक्ट एजेंसियां प्रभावितों को यह कहकर मुआवजे के लिए मना नहीं कर सकती कि यह स्ट्रक्चर सरकारी भूमि पर बने हैं। बशर्ते सरकार भूमि पर कब्जे की राजस्व रिकॉर्ड में एंट्री हो या संबंधित कब्जाधारक पंचायत को गृहकर देता हो।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें