फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 9 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

हिमाचल प्रदेश शिमला से जुड़ी आज - 09-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:42 PM, 09-Jan-2025

IPS Ilma Afroz Case: इल्मा अफरोज मामले में सरकार ने बनाया तीन लोगों का पैनल, शुक्रवार को होगी सुनवाई

इल्मा अफरोज की जगह बद्दी में एसपी लगाने से जुड़े मामले में सरकार ने तीन अधिकारियों का पैनल बना दिया है। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और सत्येन वैद्य की खंडपीठ शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई करेगी।  और पढ़ें

09:07 PM, 09-Jan-2025

Solan News: नालागढ़ में नशे के सामान और 14 कारतूस के साथ सप्लायर गिरफ्तार, 10 मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद

वीरवार को पुलिस ने नशे के एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर पर 14 कारतूस, चिट्टा, चूरापोस्त, दस मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है। और पढ़ें

07:49 PM, 09-Jan-2025

Himachal: दुर्घटना से मृत्यु होने पर पुलिस कर्मियों के परिजनों को अब 1 करोड़ बीमा रक्षक, समझौते में संशोधन

हिमाचल पुलिस और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बीच हस्ताक्षरित समझौते में संशोधन कर वित्तीय लाभों में बढ़ोतरी की गई है। अब दुर्घटना से मृत्यु होने पर एसबीआई खाताधारक मृतक पुलिस कर्मचारियों के परिजनों को अब 1 करोड़ रुपये बीमा रक्षक दिया जाएगा।  और पढ़ें

विज्ञापन
07:02 PM, 09-Jan-2025

Himachal Pradesh High Court: हिमाचल हाईकोर्ट 13 जनवरी से 23 फरवरी तक रहेगा बंद, छुटि्टयों का शेड्यूल जारी

Himachal Pradesh High Court: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट 13 जनवरी से 23 फरवरी के बीच बंद रहेगा। सप्ताह में केवल एक दिन शुक्रवार को ही सुनवाई होगी। अगर शुक्रवार को किसी दिन सरकारी छुट्टी होगी तो उसके बदले वीरवार को सुनवाई होगी। और पढ़ें

06:31 PM, 09-Jan-2025

Himachal Pradesh: अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में बोलीं एसपी कांगड़ा, मन के हारे हार...मन के जीते जीत

Aparajita 100 Million Smiles: गुरुवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दाड़ी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 'अपराजिता 100 मिलियंस स्माइल्स' कार्यक्रम आयोजित किया गया। और पढ़ें

विज्ञापन
06:07 PM, 09-Jan-2025

HP Cabinet Decisions: बीपीएल के लिए बदलेंगे मापदंड, पेड़ कटान पर रोक; जानें मंत्रिमंडल के 20 बड़े फैसले

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए।  और पढ़ें

06:00 PM, 09-Jan-2025

HP Water Scam: विजिलेंस ने ठियोग में की पेयजल आपूर्ति गड़बड़झाले की जांच, पंप हाउस का किया दौरा

ठियोग विधानसभा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के गड़बड़झाला में विजिलेंस की जांच तेज हो गई है। गुरुवार को घोटाले की जांच के लिए एएसपी नरवीर सिंह राठौर की अगुवाई में गठित टीम ठियोग पहुंची।  और पढ़ें

05:55 PM, 09-Jan-2025

Paras Dogra: हिमाचल के पारस डोगरा ने क्रिकेट को कहा अलविदा, रणजी में सात दोहरे शतक लगाने का है रिकॉर्ड

Paras Dogra Cricketer: क्रिकेटर पारस डोगरा ने भी क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। रणजी में 31 शतक लगाने वाले पारस अब अंतिम दो रणजी मैच खेलने के बाद किसी भी फार्मेट में नहीं खेलेंगे। और पढ़ें

05:36 PM, 09-Jan-2025

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों का सुपड़ा होगा साफ

Jairam Thakur: हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर दावा किया है कि दिल्ली में इस बार भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी। और पढ़ें

05:17 PM, 09-Jan-2025

Lahaul: पेयजल आपूर्ति बहाल करने खून जमा देने वाली ठंड के बीच बर्फीले पानी में उतरे जलशक्ति विभाग कर्मी

लाहौल घाटी में जलशक्ति विभाग के तीन कर्मियों सुनील कुमार, चतर सिंह और विजेंद्र ने खून जमा देने वाली ठंड के बीच सप्तधारा नाले में पानी के बीच उतरकर हिंसा गांव के लिए पेयजल आपूर्ति बहाल की। और पढ़ें

04:36 PM, 09-Jan-2025

Himachal Water Scam: शिकंजा कसा तो निलंबित अफसर बोले, बाबू ने गलती से लिख दिए बाइक, कारों के नंबर

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के ठियोग में पीने के पानी की आपूर्ति को लेकर हुए कथित घोटाले में विजिलेंस ने निलंबित चल रहे अफसरों से सात घंटे तक पूछताछ की। अफसर अपनी डायरी लेकर पहुंचे थे। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि पानी की नियमित सप्लाई हुई है। एंट्री गलत हुई है।  और पढ़ें

04:24 PM, 09-Jan-2025

Himachal News: हिमाचल के एक कारोबारी को बिजली विभाग ने थमाया दो अरब का बिल, इतनी रकम देख फटी रह गई आंखें

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में कंक्रीट की ईंटें बनाने वाले लघु उद्योग के मालिक को दो अरब से अधिक का बिजली बिजली आया है। बिल देखते ही उद्योग मालिक का सिर चकरा गया। आनन फानन में उसने बिजली बोर्ड के कार्यालय में जाकर शिकायत की। और पढ़ें

03:59 PM, 09-Jan-2025

Cashless Treatment On Accident: सड़क हादसों के पीड़ितों को मिलेगा डेढ़ लाख रुपये तक कैशलैस इलाज, जानें

Cashless treatment On Accident: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से तैयार योजना के तहत सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को डेढ़ लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार दिया जाएगा। वर्तमान में यूटी चंडीगढ़ और पुडुचेरी में इस योजना को लागू किया गया है। अब पायलट कार्यक्रम में इसे हिमाचल और मध्यप्रदेश में लागू करने की योजना है।  और पढ़ें

03:54 PM, 09-Jan-2025

VIDEO : द डॉल नाटक में बताई अकेलेपन की कहानी

द डॉल नाटक में बताई अकेलेपन की कहानी और पढ़ें

03:43 PM, 09-Jan-2025

VIDEO : बीपीएल के लिए बदलेंगे मापदंड, पेड़ कटान पर रोक; जानें हिमाचल मंत्रिमंडल के बड़े फैसले

बीपीएल के लिए बदलेंगे मापदंड, पेड़ कटान पर रोक; जानें हिमाचल मंत्रिमंडल के बड़े फैसले और पढ़ें

03:22 PM, 09-Jan-2025

Himachal Weather: शीतलहर की चपेट में हिमाचल के कई जिले, राज्य में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य में दो दिनों तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं कई जिलों में शीतलहर चलने व घना कोहरा रहने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। और पढ़ें

01:15 PM, 09-Jan-2025

Himachal: इंतजार खत्म, 21 साल बाद ऊहल प्रोजेक्ट में इसी माह से शुरू होगा विद्युत उत्पादन

साल 2003 में विद्युत उत्पादन की नींव रखी गई थी और अब करीब 21 साल बाद 100 मेगावाट विद्युत उत्पादन शुरू होने जा रहा है।  और पढ़ें

12:53 PM, 09-Jan-2025

Himachal: सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को मिलेगा डेढ़ लाख तक कैशलेस इलाज, मंत्रालय ने तैयार की योजना

 योजना के तहत सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को डेढ़ लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार दिया जाएगा। दुर्घटना की तारीख से अधिकतम सात दिनों तक व्यक्ति कैशलेस इलाज का हकदार होगा।  और पढ़ें

12:43 PM, 09-Jan-2025

Solan: बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से एचआरटीसी वर्कशॉप में रखे टायरों में भड़की आग

हिमाचल पथ परिवहन निगम सोलन डिपो की वर्कशॉप में रखे गए टायरों में आग लग गई। घटना में 10 टायर पूरी तरह चल चुके हैं। और पढ़ें

12:31 PM, 09-Jan-2025

हिमाचल: जनजातीय क्षेत्रों में विलुप्त होने के कगार पर 95 जड़ी-बूटियां, शोध में हुआ खुलासा

प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में करीब 95 किस्मों की जड़ी-बूटियां विलुप्त होने के कगार पर हैं। इसमें 14 जड़ी-बूटियां ऐसी है जो जंगलों से करीब 80 से 95 फीसदी तक विलुप्त हो चुकी हैं।  और पढ़ें

11:42 AM, 09-Jan-2025

HPU Shimla: यूजी और पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए शेड्यूल जारी, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू

 शैक्षणिक सत्र 2024-25 (जनवरी सत्र) में स्नातक, स्नातकोत्तर डिग्री और डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है।  और पढ़ें

11:37 AM, 09-Jan-2025

Shimla: शिमला रिंक में एक सप्ताह बाद फिर से आइस स्केटिंग शुरू, बर्फ की ठोस परत जमी

 इंतजार के बाद शिमला के ऐतिहासिक आइस स्केटिंग रिंक पर फिर से सुबह के समय आइस स्केटिंग शुरू हो गई। एक जनवरी को आयोजित स्केटिंग सत्र के बाद से खराब मौसम के कारण स्केटिंग नहीं हो पाई थी।
  और पढ़ें

11:37 AM, 09-Jan-2025

VIDEO : शिमला रिंक में एक सप्ताह बाद फिर से आइस स्केटिंग शुरू

शिमला रिंक में एक सप्ताह बाद फिर से आइस स्केटिंग शुरू और पढ़ें

11:22 AM, 09-Jan-2025

हिमाचल: बिलासपुर के पंकज चंदेल ने लद्दाख के किआगर री पर्वत पर फहराया तिरंगा

बिलासपुर के पनोह गांव के पर्वतारोही पंकज चंदेल ने एक और उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है।  और पढ़ें

11:08 AM, 09-Jan-2025

Himachal News: केसीसी बैंक के अधिकारियों के साथ मिलकर 20 करोड़ की लोन धोखाधड़ी, एफआईआर दर्ज

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड (केसीसीबी) के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर 20 करोड़ रुपये का फर्जी तरीके से लोन लेने और धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है।  और पढ़ें

10:38 AM, 09-Jan-2025

Himachal: मोबाइल चार्जर के तार से बुजुर्ग दंपती का घोंट दिया गला, महिला की मौत

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि प्रथम दृश्य में दोनों बुजुर्गों का मोबाइल की चार्जर के तार से गला घोंटा गया है। इसमें महिला की मौत हो गई है। और पढ़ें

10:07 AM, 09-Jan-2025

Himachal Weather: हिमाचल में कोहरे का कहर, पांवटा में स्कूलों का समय बदला, आज भी अलर्ट

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर के कई क्षेत्रों में वीरवार को भी कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।  और पढ़ें

05:00 AM, 09-Jan-2025

Baba Balak Nath Temple: वजन और नस्ल के हिसाब से नीलाम होंगे अब बकरे, पशुपालन विभाग को हिदायतें जारी; जानें

Baba Balak Nath Temple: प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ में बीते वर्ष बकरा नीलामी में धांधली की आशंकाओं पर विभागीय जांच के बाद नई व्यवस्था को लागू करने का निर्णय लिया गया है। अब बकरों की नीलामी वजन और नस्ल के हिसाब से होगी। और पढ़ें

05:00 AM, 09-Jan-2025

Himachal News: हिमाचल में आउटसोर्स भर्तियां पर जारी रहेगी रोक, सरकार की अर्जी खारिज; साथ में की ये टिप्पणी

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने बुधवार को सरकार की दरख्वास्त खारिज कर आउटसोर्स भर्तियों पर लगी रोक को जारी रखा। खंडपीठ ने कहा कि आउटसोर्स नीति सीमांत है। सरकार आउटसोर्स के बजाय स्थायी नौकरियों का प्रावधान करे, जिससे जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए। और पढ़ें

05:00 AM, 09-Jan-2025

Himachal: 10 हजार मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा टैबलेट, स्मार्टफोन आईपैड या किंडल, यहां करना पड़ेगा आवेदन

हिमाचल प्रदेश में मेधावी विद्यार्थियों को 16-16 हजार रुपये की कीमत के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट मिलेंगे। पसंदीदा गैजेट के तहत मेधावियों को टैबलेट, स्मार्टफोन, आईपैड, किंडल में से कोई एक मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

04:00 AM, 09-Jan-2025

Himachal News: एमए पास को भी चाहिए रोजगार, चपरासी बनने के लिए तैयार, 4 पदों के लिए पहुंचे चार हजार आवेदन

बेरोजगारी के ऐसे हाल हैं कि एमए पास युवा भी भी चपरासी बनने को तैयार हैं। हुआ यूं कि राज्य लोक सेवा आयोग में चतुर्थ श्रेणी के चार पदों के लिए आवेदन मांगे गए जिसमें चार पदों के लिए चार हजार से अधिक आवेदन आए हैं। और पढ़ें

02:00 AM, 09-Jan-2025

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 9 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

शिमला-परवाणू फोरलेन निर्माण कार्य में हो रही देरी पर हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि फोरलेन निर्माण में देरी क्यों हो रही हैं, इसके कारण और क्या खामियां हैं, ये भी प्रोजेक्ट निदेशक अदालत में बताएं।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें