फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 3 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

हिमाचल प्रदेश शिमला से जुड़ी आज - 03-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:13 PM, 03-Jan-2025

Himachal News: सीबीआई ने ट्राई के वरिष्ठ अधिकारी किया गिरफ्तार, 1 लाख रुपये मांगी थी रिश्वत, रंगे हाथ पकड़ा

हिमाचल प्रदेश में एक केबल ऑपरेटर से अनुपालन मामलों में उसका पक्ष लेने के लिए कथित तौर पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई ने ट्राई के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है। 
  और पढ़ें

08:10 PM, 03-Jan-2025

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में बुजुर्ग महिला की हत्या, गला घोंटने का आरोप, बेटा और बहू गिरफ्तार; जानें

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक प्रवासी बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मामले में महिला का बेटा और बहू को गिरफ्तार किया गया है।  और पढ़ें

08:00 PM, 03-Jan-2025

Himachal Water Scam: हिमाचल प्रदेश में हुए पेयजल घोटाले में 10 अधिकारी सस्पेंड, बाइक-कार में ढोया था पानी

Theog Water Tanker Scam: ठियोग में जलसंकट के दौरान टैंकरों के जरिए पानी की सप्लाई से जुड़े घोटाले में सरकार ने दो एक्सईएन सहित कुल 10 अफसरों को सस्पेंड कर दिया है। और पढ़ें

विज्ञापन
07:36 PM, 03-Jan-2025

Bhunda Maha Yagya: 40 साल का इंतजार खत्म, मंत्रोच्चारण के बीच बकरालू महाराज के मंदिर की छत पर हुआ शिखा पूजन

Bhunda Maha Yagya Rohru: दलगांव के भूंडा महायज्ञ के दूसरे दिन शुक्रवार को सबसे पहले रास मंडल विसर्जन के बाद गांव के चारों ओर फेर (परिक्रमा) और आखिर में देवता बकरालू के ऐतिहासिक मंदिर की छत पर शिखा पूजन की रस्म पूरी की गई। और पढ़ें

05:50 PM, 03-Jan-2025

Himachal News: दधोल चौक पर एचआरटीसी बस और कार के बीच टक्कर, चपेट में आए स्कूटी सवार; दोनों घायल अस्पताल रेफर

शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर दधोल चौक पर एचआरटीसी और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में सड़क से गुजर रही एक स्कूटी भी चपेट में आ गई, और स्कूटी पर सवार दो युवक घायल हो गए। और पढ़ें

विज्ञापन
04:46 PM, 03-Jan-2025

Himachal Weather: 2006 के बाद 2025 में सबसे गर्म रहा शिमला, आज रिकॉर्ड किया गया इतना अधिकतम तापमान; जानें

Himachal Weather: राजधानी शिमला में जनवरी के मौसम में गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया है। शुक्रवार को शिमला में इतिहास को सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ है।  और पढ़ें

04:26 PM, 03-Jan-2025

Himachal Rape Case: 80 साल के दादा ने 15 साल की पोती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी फरार; पुलिस कर रही तलाश

Himachal Rape Case: हिमाचल प्रदेश में एक कलियुगी दादा ने अपनी ही 15 साल की पोती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। वहीं, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है जो अभी फरार चल रहा है।  और पढ़ें

04:00 PM, 03-Jan-2025

Shimla News: एडवांस्ड स्टडी भवन को संवारने का काम शुरू, 50 करोड़ होंगे खर्च; सीमेंट का इस्तेमाल नहीं

भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (एडवांस्ड स्टडी) शिमला के भवन को संवारने का कार्य शुरू हो गया है। और पढ़ें

03:51 PM, 03-Jan-2025

Shimla News: प्याज के दाम सुनकर ग्राहकों की आंखों में आ रहे आंसू, जानें कितने बढ़े हैं रेट

राजधानी के बाजारों में एक हफ्ते में प्याज के दाम 10 से 20 रुपये प्रतिकिलो तक बढ़े हैं। और पढ़ें

03:40 PM, 03-Jan-2025

Himachal News: पिंजौर से हिमाचल के लिए चिट्टा तस्करी करता था शाही महात्मा गिरोह, यहां से पिंजौर पहुंचती थी खेप

हिमाचल प्रदेश में अंतरराज्यीय चिट्टा गिरोह का सरगना शाही महात्मा ही मादक पदार्थ तस्करी को अंजाम देता था। ये खुलासा मुदासिर अहमद मोची ने किया है। मोची चिट्टा मामले में आरोपी है। 20 सितंबर, 2024 को शाही महात्मा को चंडीगढ़ में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने हिरासत में लिया था।  और पढ़ें

03:12 PM, 03-Jan-2025

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में बेटे ने मां की गला दबाकर की हत्या, आरोपी बेटा फरार; इस जिले में पेश आया मामला

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पुत्र ने अपनी मां का गला दबा कर हत्या कर दी है। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।  और पढ़ें

03:03 PM, 03-Jan-2025

VIDEO : भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से हिमाचल दर्शन कार्यक्रम आयोजित, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया सफाई के प्रति जागरूक

भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से हिमाचल दर्शन कार्यक्रम आयोजित, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया सफाई के प्रति जागरूक और पढ़ें

02:03 PM, 03-Jan-2025

Robert Vadra In Shimla: शिमला पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, जाखू मंदिर में टेका माथा, बोले- धर्म की राजनीति न हो

Robert Vadra: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पति व व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा ने शिमला के जाखू मंदिर में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं शिमला अक्सर जाता रहता हूं, क्योंकि यह हमारा घर है। और पढ़ें

01:50 PM, 03-Jan-2025

Shimla Winter Carnival: सजन राजी हो जावे फेर भी रौला...से महफिल लूट ले गए सरताज, सुक्खू के लिए भी गाया गीत

Shimla Winter Carnival: शिमला विंटर कार्निवल की सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक सतिंदर सरताज ने शानदार प्रस्तुतियां देकर खूब रंग जमाया। उन्होंने उडारियां और सजन राजी हो जावे फेर भी... गीत गाए। हिमाचली लोक गीत माई नी मेरिये शिमला दी राहे चंबा कितनी की दूर...जब गाया तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान सरताज ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सम्मान में अपने प्रसिद्ध गीत जै सजन राजी हो जावे...के बोल बदलकर जै सुक्खू राजी हो जावे...गाया।  और पढ़ें

01:32 PM, 03-Jan-2025

VIDEO : शिमला विंटर कार्निवल में सतिंदर सरताज के शो में कपड़े खोलकर नाचे पर्यटक

शिमला विंटर कार्निवल में सतिंदर सरताज के शो में कपड़े खोलकर नाचे पर्यटक और पढ़ें

01:18 PM, 03-Jan-2025

Himachal Water Scam: पानी घोटाले की जांच की आंच पर 6 अधिकारी, RTI से हुआ है मामले का खुलासा, जानें डिटेल में

Himachal Water Scam: ठियोग उपमंडल में पिछले साल गर्मियों में टैंकरों से पानी की आपूर्ति का गड़बड़झाला सामने आने के बाद एक्सईएन की जांच के दायरे में दो सहायक अभियंता और करीब चार कनिष्ठ अभियंता हैं। और पढ़ें

12:54 PM, 03-Jan-2025

Himachal Cabinet Meeting: हिमाचल मंत्रिमंडल की नए साल की पहली बैठक 8 को, जानें किस पर हो सकती है चर्चा

Himachal Cabinet Meeting: हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आठ जनवरी को राज्य सचिवालय में बुलाई गई है। नए वर्ष में राज्य मंत्रिमंडल की यह पहली बैठक होगी। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

12:40 PM, 03-Jan-2025

Solan News: सुबाथू के जाड़ला में चलती कर में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में एक चलती कार में आग लग गई। कार चालक अर्की की तरफ जा रहा था, हालांकि इसमें जैसे ही धुआं उठने लगा तो चालक तुरंत कार से बाहर निकल गया और इससे वह बाल बाल बच गया।  और पढ़ें

11:32 AM, 03-Jan-2025

VIDEO : आईजीएमसी में सैंकड़ों मजदूर स्ट्राइक पर, व्यवस्था ठप

आईजीएमसी में सैंकड़ों मजदूर स्ट्राइक पर, व्यवस्था ठप और पढ़ें

11:12 AM, 03-Jan-2025

Himachal News: हाईकोर्ट ने कहा- हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में स्थाई नियुक्तियों की जरूरत

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में स्थायी नियुक्तियों की जरूरत है। अदालत ने कहा कि अगर किसी अस्थायी या अनुबंध कर्मचारी के साथ काम करते हुए कुछ अनहोनी हो गई तो जिम्मेदारी किसकी होगी।  और पढ़ें

10:30 AM, 03-Jan-2025

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में चिट्टे के साथ पुलिस का जवान गिरफ्तार, शिमला में दे रहा था सेवाएं

Himachal Pradesh Police: हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में एक ट्रक से 6.64 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। मामले में पुलिस जवान समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। और पढ़ें

10:20 AM, 03-Jan-2025

Himachal Scholarship Scam: छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की अब नए सिरे से होगी जांच, जानें

Himachal Scholarship Scam: हिमाचल प्रदेश में 181 करोड़ रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग मामले की ईडी मुख्यालय ने नए सिरे से जांच करवाने का फैसला लिया है। और पढ़ें

02:00 AM, 03-Jan-2025

Bhunda Maha Yagya 2024: ढोल-नगाड़ों की धुनों पर भूंडा महायज्ञ शुरू, नाचते-गाते देवताओं के साथ पहुंचे देवलू

Bhunda Maha Yagya 2024: वीरवार को देवता बकरालू के मंदिर में भूंडा महायज्ञ शुरू हो गया। शुक्रवार को शिखा पूजन और फेर रस्म अदा की जाएगी। शनिवार को महायज्ञ की मुख्य रस्म बेड़ा निभाई जाएगी। और पढ़ें

01:22 AM, 03-Jan-2025

कुल्लू अग्निकांड: राख के ढेर बने आशियाने... 136 से अधिक लोगों को सर्द रातों में ठंड से बचने की सता रही चिंता

कुल्लू अग्निकांड से प्रभावित 136 से अधिक लोगों को अब सर्द रातों में ठंड से बचने की चिंता सताने लगी है। भीषण अग्निकांड में आधा गांव चपेट में आने से माहौल गमगीन है। और पढ़ें

01:00 AM, 03-Jan-2025

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 3 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में 6 जनवरी को भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी हुआ है। 8 जनवरी से मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, शुक्रवार से उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति सहित चंबा, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें