फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 11 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:00 PM, 11-Dec-2024

Anurag Thakur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर का CM सुक्खू पर तंज, बोले- घर में नहीं दाने, सीएम चले भुनाने

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस सरकार के दो साल पूर्ण होने पर बिलासपुर में हुए कार्यक्रम पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार देश की पहली ऐसी अनोखी सरकार है जो अपनी नाकामियों का जश्न मना रही है।  और पढ़ें

09:29 PM, 11-Dec-2024

Himachal News: रोजगार का मौका, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक में भरे जाएंगे 24 पद

कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक में सहायक प्रबंधक के चार, रिकवरी सुपरवाइजर और कार्यालय सहायक के 20 पद भरे जाएंगे। और पढ़ें

08:15 PM, 11-Dec-2024

Solan News: विश्व धरोहर ट्रैक पर सोलन के दोहरी दीवार के पास गिरा पेड़, मौके पर पहुंचे बोर्ड कर्मचारी

कालका-शिमला रेल लाइन पर दोहरी दीवार के समीप ट्रैक पर पेड़ गिर गया। सूचना मिलने के बाद रेलवे बोर्ड के कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पेड़ को हटा दिया। और पढ़ें

विज्ञापन
08:03 PM, 11-Dec-2024

Himachal News: हिमाचल की दो पंचायतों को मिला सम्मान, बेहतरीन कार्य के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नवाजा

बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश की दो पंचायतों के प्रतिनिधियों को सम्मनित किया। दोनों पंचायतों को पुरस्कार के रूप में 75-75 लाख रुपये इनाम मिला है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

07:35 PM, 11-Dec-2024

Shimla Ice Skating: शिमला में स्केटिंग शुरू, इस साल 7 दिन पहले शुरू हुआ सत्र; पहले दिन इतने स्केर्ट्स पहुंचे

 शिमला के आइस स्केटिंग रिंक में बुधवार को इस सीजन का पहला आइस स्केटिंग सत्र शुरू हुआ। और पढ़ें

विज्ञापन
07:16 PM, 11-Dec-2024

Himachal Cabinet Meeting: हिमाचल कैबिनेट की बैठक कल, सरकार लेगी कई फैसले; सुबह 11 बजे शुरू होगी मीटिंग

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में रवार सुबह 11 बजे राज्य सचिवालय में हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक शुरू होगी। और पढ़ें

07:10 PM, 11-Dec-2024

Sukhu Govt Two year: कड़ाके की ठंड में 8 बजे लग गईं कतारें, स्वतंत्रता सेनानियों को किया सम्मानित; जानें सबकुछ

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में सुक्खू सरकार के दो साल पूर्ण होने का जश्न मनाया गया। समर्थक कड़ाके की ठंड में सुबह 8:00 बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। पूरे कार्यक्रम में क्या-क्या हुआ विस्तार से जानें... और पढ़ें

06:10 PM, 11-Dec-2024

Himachal BJP: भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया 18 घोटालों का आरोप, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को सौंपा ज्ञापन

 भाजपा के अनुसार ज्ञापन के जरिये कांग्रेस सरकार के काले चिट्ठों का पूरा विवरण राज्यपाल को दिया गया।  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में यह यह ज्ञापन साैंपा गया। और पढ़ें

05:55 PM, 11-Dec-2024

Rajeev Shukla: कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ल बोले- भाजपा के लोग रावण की तरह, सब जगह करना चाह रहे शासन

कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ल ने कहा भाजपा पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग सोचते हैं कि रावण की तरह सब जगह इनका राज हो।  और पढ़ें

05:17 PM, 11-Dec-2024

Una: डिजिटल अरेस्ट कर 61 लाख ठगने के मामले में राजस्थान से दूसरा आरोपी गिरफ्तार

 हरोली क्षेत्र के नगनोली गांव में सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापक को डिजिटल अरेस्ट कर 61 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

05:01 PM, 11-Dec-2024

Sukhu Govt Celebration: बीच भाषण में प्रतिभा सिंह को टोका, गुस्से में बोलीं- मुझे पता है कि कितना बोलना होता

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के लुहणू मैदान में हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने दो साल पूर्ण होने का जश्न मनाया। इसी बीच एक बार कांग्रेस में तकरार देखने को मिली। कांग्रेस प्रदेश प्रतिभा सिंह को बीच भाषण में टोका गया जिसके बाद वो भड़क गईं। और पढ़ें

04:52 PM, 11-Dec-2024

हिमाचल: मुकेश अग्निहोत्री बोले- एक महीने के अंदर जारी होंगे लंबित भर्तियों के परिणाम

 उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने घोषणा कि जितनी भी भर्तियों के परिणाम लंबित हैं, एक महीने के अंदर जारी किए जाएंगे।  और पढ़ें

04:29 PM, 11-Dec-2024

Himachal Weather: हिमाचल के पांच जिलों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, छह स्थानों पर न्यूनतम पारा माइनस में

प्रदेश के कई भागों में दो दिन फिर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने की संभावना है।  और पढ़ें

04:02 PM, 11-Dec-2024

Anganwadi centers: बिना चिंता जा पाएंगे काम पर, प्रदेश में क्रैच वाले खुलेंगे 152 आंगनबाड़ी केंद्र

केंद्र सरकार की ओर से इसकी मंजूरी मिल चुकी है। पालना केंद्रों का संचालन भी आंगनबाड़ी केंद्रों में ही किया जाएगा, साथ ही दो अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति भी होगी।  और पढ़ें

04:01 PM, 11-Dec-2024

Baba Balak Nath Temple Deotsidh: पहले बकरा नीलामी, अब व्यवस्था की बलि... श्रद्धालु जालियों में कैद, बंदर आजाद

प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में हजारों श्रद्धालु लोहे की जालियों में कतारें लगाकर बाबा की गुफा तक पहुंच रहे हैं जबकि बंदर बाहर आजाद घूम रहे हैं।  और पढ़ें

03:50 PM, 11-Dec-2024

हिमाचल: राशन डिपुओं में पहुंची दाल चना और मलका, तेल के लिए करना होगा इंतजार

उपभोक्ता अब दो महीने दालों का कोटा एक साथ ले सकेंगे। इसके अलावा जहां गोदामों में उड़द का पुुराना स्टॉक बचा है, उसे भी राशनकार्ड उपभोक्ताओं को दिए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।  और पढ़ें

03:33 PM, 11-Dec-2024

Himachal: बिलासपुर में कांग्रेस सरकार ने मनाया दो साल का जश्न, जानिए किस नेता ने क्या कहा

समारोह स्थल में बिलासपुर के बड़े नेता और पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने कहा कि वह हिमाचल के मुख्यमंत्री के धन्यवादी हैं कि उन्होंने बिलासपुर को दो साल की वर्षगांठ को मनाने के लिए चुना।  और पढ़ें

12:53 PM, 11-Dec-2024

Himachal: एचआरटीसी के बाद निजी बसों में भी होगा इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन इस्तेमाल, निर्देश जारी

 एचआरटीसी के बाद अब निजी बसों में भी इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन(ईटीएम) का इस्तेमाल होगा। इस संबंध में परिवहन विभाग ने जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं।  और पढ़ें

12:02 PM, 11-Dec-2024

ग्रीन कॉरिडोर: हिमाचल में जियो और ईवीआई लगाएंगे चार्जिंग स्टेशन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की उपस्थिति में परिवहन विभाग के निदेशक डीसी नेगी ने कंपनियों के साथ एमओयू हस्ताक्षरित किए। और पढ़ें

11:31 AM, 11-Dec-2024

VIDEO : शिमला आइस स्केटिंग रिंक में सफलतापूर्वक हुआ पहला सत्र

शिमला आइस स्केटिंग रिंक में सफलतापूर्वक हुआ पहला सत्र और पढ़ें

11:15 AM, 11-Dec-2024

Sukhu Govt Two Years: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर में कांग्रेस सरकार आज मनाएगी दो साल का जश्न

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह हॉकी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही जिले सहित प्रदेश के लिए नई परियोजनाओं की सौगात देंगे। 3:00 बजे तक यह कार्यक्रम चलेगा।  और पढ़ें

11:11 AM, 11-Dec-2024

Mandi: लडभड़ोल के ऊटपुर गांव में युवक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

मंडी जिले के लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊटपुर के गांव ऊटपुर में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी है। और पढ़ें

11:02 AM, 11-Dec-2024

HP Govt: कहीं सुनवाई नहीं हो रही तो विधानसभा याचिका समिति को दें शिकायत, कुलदीप सिंह पठानिया होंगे सभापति

प्रदेश विधानसभा समिति अब आम लोगों को न्याय भी दिलाएगी। विधानसभा में 28 वर्षों बाद याचिका समिति का गठन किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया समिति के सभापति होंगे।  और पढ़ें

10:28 AM, 11-Dec-2024

Himachal: विजिलेंस ने जल शक्ति विभाग के 1,393 टेंडरों का रिकॉर्ड कब्जे में लिया, जानें पूरा मामला

 विजिलेंस ने 1,393 टेंडरों का रिकॉर्ड कब्जे में लेकर खंगालना शुरू कर दिया है। संदिग्ध टेंडर का पता लगाकर इससे जुड़ा रिकॉर्ड तलब किया जाएगा। सरकार से जांच की अनुमति मिलने के बाद विजिलेंस जांच में जुट गई है। और पढ़ें

10:22 AM, 11-Dec-2024

Mandi: बर्फ पर स्किड होने के बाद 200 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, युवक की माैत, दो घायल

सड़क पर बर्फ जम जाने के कारण गाड़ी कलहणी के दूढी नामक स्थान पर स्किड हो गई और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी

।  और पढ़ें

10:10 AM, 11-Dec-2024

भाजपा विधायक दल बैठक: 18 दिसंबर को विधानसभा का होगा घेराव, राज्यपाल को ज्ञापन देने पर भी हुई चर्चा

भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने बताया कि बैठक में हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक
 परिस्थितियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में चर्चा हुई कि कांग्रेस की सरकार पूरी तरह
 फेल साबित हुई।  और पढ़ें

10:00 AM, 11-Dec-2024

विशेष बातचीत: सीएम सुक्खू बोले- दो साल में बदली 40 साल पुरानी व्यवस्था, अब आम और खास का अंतर खत्म करेंगे

हिमाचल में कांग्रेस सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर अमर उजाला से विशेष बातचीत में मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि उनके कार्यकाल के यह दो वर्ष व्यवस्था परिवर्तन के रहे हैं।  और पढ़ें

05:00 AM, 11-Dec-2024

Himachal CM Interview: भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे बंद करेंगे, राजस्व बढ़ाने के उपाय तलाशेंगे- मुख्यमंत्री सुक्खू

आज 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश में दो साल पूरे कर लिए हैं। इस उपलक्ष्य पर अमर उजाला के राज्य ब्यूरो प्रमुख सुरेश शांडिल्य ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से विशेष बातचीत की।
  और पढ़ें

05:00 AM, 11-Dec-2024

Himachal News: गोबिंद सागर झील पहुंची बोट, पैरासेलिंग का रोमांच जल्द; एक दो दिन में प्रशासन जारी करेगा रेट

गोबिंद सागर झील में पैरासेलिंग बोट के आने से झील में पर्यटन का अनुभव और रोमांचक हो जाएगा। वहीं, रेट कितने होंगे इसे एक दो या दो दिन में प्रशासन तय कर देगा। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

05:00 AM, 11-Dec-2024

Himachal News: साफ पानी और स्वच्छता पर खर्च होंगे 89 करोड़, केंद्र ने सशर्त अनुदान के तौर पर जारी किया पैसा

15वें वित्त आयोग की अनुशंसा पर केंद्र सरकार ने हिमाचल के ग्रामीण स्थानीय निकायों के बंधित अनुदान के रूप में 89 करोड़ रुपये जारी किए हैं।  और पढ़ें

05:00 AM, 11-Dec-2024

Himachal News: सेवानिवृत्त प्रोफेसर और उच्च शिक्षा प्राप्त युवा बन सकेंगे गेस्ट शिक्षक, प्रस्ताव तैयार; जानें

हिमाचल प्रदेश में स्कूल और कॉलेजों में सेवानिवृत्त प्रोफेसर और स्थानीय उच्च शिक्षा प्राप्त युवा बतौर गेस्ट शिक्षक सेवाएं देंगे। प्रति पीरियड गेस्ट शिक्षकों को दी जाने वाली राशि पर कैबिनेट बैठक में अंतिम फैसला होगा। और पढ़ें

05:00 AM, 11-Dec-2024

Ramesh Dhawala: पूर्व मंत्री रमेश धवाला बोले- न मुझे कार्यक्रम में बुलाते हैं और न ही पार्टी से निकालते हैं

भाजपा के कभी जिला कांगड़ा के दमदार ओबीसी चेहरा रहे रमेश धवाला ने भाजपा संगठन के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारी न मुझे किसी कार्यक्रम में बुलाते हैं और न ही पार्टी से निकालते हैं। और पढ़ें

02:00 AM, 11-Dec-2024

HP Board: हिंदी के पेपर में हटाए गए अध्यायों से आए 14 अंक के प्रश्न; विद्यार्थियों को राहत देने की मांग, जानें

हिमाचल में मंगलवार को शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हुईं। वहीं, इस पेपर में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न आने से विद्यार्थियों का सिर चकरा गया और इनका जवाब ही नहीं दे पाए। जानें पूरा मामला... और पढ़ें

01:00 AM, 11-Dec-2024

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 11 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

हिमाचल प्रदेश में सोमवार रात को सात जिलों का न्यूनतम पारा माइनस में रिकॉर्ड हुआ। वहीं, मैदानी जिलों में बुधवार से शुक्रवार तक सुबह-शाम के समय कोहरा पड़ने और अन्य जगह शीतलहर का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 
  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें