फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 9 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:24 PM, 09-Dec-2024

Shimla Snowfall: बर्फबारी से 54 रूट फेल, 28 बसें फंसी, यात्री परेशान; जैस घाटी में सवारियों से भरी बस फिसली

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार को वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध रही। शिमला लोकल की बात करें तो यहां के नौ रूट बर्फबारी के कारण फेल हुए हैं। वहीं, शिमला-हरिद्वार-नेरवा वाया चौपाल बस जैस घाटी में सड़क पर बर्फ जमी होने के कारण बस फिसल गई। और पढ़ें

08:08 PM, 09-Dec-2024

Himachal CM: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- कांग्रेस सरकार ने दो साल में 31 हजार नौकरियां निकाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर जुबानी हमला बोला है। शिमला की टुटू सब्जी मंडी का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि भाजपा में पांच गुटों की लड़ाई चल रही है। और पढ़ें

07:58 PM, 09-Dec-2024

Solan: सोलन में सुक्खू सरकार का पुतला जलाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्कामुक्की, नहीं थी अनुमति

सोलन में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच उस समय धक्कामुक्की हुई जब भाजपा कार्यकर्ता सुक्खू सरकार का पुतला जलाने की कोशिश कर रहे थे। आगे क्या हुआ जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

विज्ञापन
07:31 PM, 09-Dec-2024

Himachal: सीएम बोले- हिमाचल सरकार के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 11 दिसंबर को होगा 6 नई योजनाओं का शुभारंभ

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि बिलासपुर के लुहणू मैदान में राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही विशाल रैली की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस अवसर पर छह नई योजनाएं शुरू की जाएंगी। और पढ़ें

07:21 PM, 09-Dec-2024

Mukesh Agnihotri: वृंदावन पहुंचे डिप्टी सीएम, प्रेमानंद जी महाराज के किए दर्शन; पत्नी की अंतिम इच्छा की पूरी

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज का दर्शन किए। मुकेश अग्निहोत्री पत्नी की इच्छा पूरी करने के लिए वृंदावन पहुंचे थे। पढ़ें पूरी खबर...
  और पढ़ें

विज्ञापन
07:05 PM, 09-Dec-2024

Himachal News: फोन पर बात करते समय अचानक फट गया मोबाइल, युवती घायल; टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में मोबाइल फटने से एक युवती बुरी तरह से घायल हो गई। युवती फोन पर बात रही थी इसी दौरान ये हादसा पेश आया। और पढ़ें

06:49 PM, 09-Dec-2024

National Senior Wrestling: राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती में हिमाचल ने जीते 4 पदक, राष्ट्रीय खेलों के लिए क्वालीफाई

हिमाचल के पहलवानों ने राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में चार पदक जीते हैं। 62 किलोग्राम भार वर्ग में खुशी ठाकुर ने रजत पदक, 68 किलोग्राम भार वर्ग में सोनिका ने कांस्य पदक, 72 किलोग्राम भार वर्ग में कृतिका ने कांस्य पदक हासिल किया है। और पढ़ें

05:45 PM, 09-Dec-2024

Himachal: सरकारी स्कूलों के लिए छुट्टियों का संभावित शेड्यूल जारी, 15 दिन के भीतर मांगे सुझाव, यहां देखें

प्रदेश शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन व शीतकालीन अवकाश वाले सरकारी स्कूलों के लिए छुट्टियों का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है। और पढ़ें

05:42 PM, 09-Dec-2024

Himachal: नीरथ में पहाड़ी से टकराई कार, दो की मौत; ठियोग यात्रियों से भरी बस बर्फ पर हुई स्किड

शिमला के उपमंडल रामपुर में इन दिनों सड़क हादसे बढ़ गए हैं। रविवार को जहां नीरथ-ननखड़ी मार्ग पर हादसा पेश आया, वहीं सोमवार को नेशनल हाईवे-पांच नीरथ के पास एक कार पहाड़ी से जा टकराई।  और पढ़ें

05:26 PM, 09-Dec-2024

Shimla: सीएम सुक्खू ने किया टुटू सब्जी मंडी और दिव्यांग बच्चों के विशेष आवासीय विद्यालय का उद्घाटन

शिमला से सटे इलाके के लोगों को सोमवार को टुटू सब्जी मंडी की सौगात मिली।  और पढ़ें

05:05 PM, 09-Dec-2024

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- हिमाचल ऑन सेल के ऑफर की कीमत कांग्रेस को चुकानी पड़ेगी

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में प्रेस वार्ता कर सुक्खू सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक क्रशर संचालक पर सरकार की विशेष कृपा रही। ईडी की गिरफ्त में आते ही मुख्यमंत्री महोदय कहते हैं कि मैं उसे जानता नहीं हूं। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

04:45 PM, 09-Dec-2024

Shimla News: शिमला में दो महिला तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने पकड़ा 14.09 ग्राम चिट्टा

शिमला जिले के जुब्बल में पुलिस ने चिट्टे की खेप के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने गाड़ी से 14.09 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। और पढ़ें

03:43 PM, 09-Dec-2024

VIDEO : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने भाजपा पर बोला जुबानी हमला, जानें क्या कहा

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने भाजपा पर बोला जुबानी हमला, जानें क्या कहा और पढ़ें

02:22 PM, 09-Dec-2024

VIDEO : मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया टुटू सब्जी मंडी का उद्घाटन, 12 पंचायतों के किसानों को मिलेगी सुविधा

मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया टुटू सब्जी मंडी का उद्घाटन, 12 पंचायतों के किसानों को मिलेगी सुविधा और पढ़ें

02:15 PM, 09-Dec-2024

Martyr Akshay Kapoor: पत्नी ने दुल्हन के लिबास में दी बलिदानी पति को अंतिम विदाई, मां ने पहनाया नोटों का हार

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के समीपवर्ती ग्राम पंचायत बाघनी के जवान अक्षय कपूर सोमवार को पंचतत्व में विलीन हुए।  और पढ़ें

02:07 PM, 09-Dec-2024

Road Accident: सिरमाैर और लाहाैल में बर्फ पर स्किड होने से दो गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त, दो की माैत, चार घायल

सड़कों पर बर्फ जमने से हादसों का भी खतरा बढ़ गया है। सोमवार को सिरमाैर व लाहाैल में बर्फ पर स्किड होने से दो गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो गईं।  और पढ़ें

01:50 PM, 09-Dec-2024

Himachal Weather: बर्फबारी से 87 सड़कें और 457 बिजली ट्रांसफार्मर ठप, 10 स्थानों पर न्यूनतम पारा माइनस में

शिमला समेत हिमाचल के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है, जबकि कांगड़ा, कुल्लू और बिलासपुर के नयना देवी में बूंदाबांदी हुई है। बर्फबारी से राज्य में राज्य में एक नेशनल हाईवे व 87 सड़कें व 457 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हैं।  और पढ़ें

01:13 PM, 09-Dec-2024

Kangra: जसवां-परागपुर के रिड़ी कुठेड़ा में बनेगा केंद्रीय विद्यालय, करतार सिंह ने दान की थी 53 कनाल भूमि

कांगड़ा जिले के जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव रिड़ी कुठेड़ा में केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा कर दी गई है।   और पढ़ें

01:04 PM, 09-Dec-2024

Kalka Shimla Highway: सोलन से कैथलीघाट के बीच फोरलेन का 90 फीसदी काम पूरा

पहले एक ही लेन से दोनों ओर आवाजाही होने से दुर्घटनाएं भी अधिक होती थीं। लेकिन अब फोरलेन निर्माण से वाहन चालकों को फायदा मिलेगा।  और पढ़ें

12:54 PM, 09-Dec-2024

HP Govt: हिमाचल में डेढ़ सौ परियोजनाओं में लेटलतीफी पर सरकार सख्त, कार्य की हर महीने होगी समीक्षा

प्रदेश में डेढ़ सौ से अधिक परियोजनाओं में लेटलतीफी पर सरकार सख्त हो गई है। इनमें सड़कें, पुल, स्कूलों और विभागों के भवन, टनल, मिनी सचिवालय सहित अन्य प्रोजेक्ट शामिल हैं।  और पढ़ें

12:39 PM, 09-Dec-2024

Himachal: परवाणू से 98 फीसदी चूल्हा उद्योगों ने किया पलायन, जानें वजह

प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र परवाणू से चूल्हा उद्योगों का अस्तित्व पूरी तरह से खत्म हो गया है। देश को 60 फीसदी चूल्हा उपलब्ध करवाने वाले क्षेत्र में अब केवल दो उद्योग रह गए हैं। और पढ़ें

12:01 PM, 09-Dec-2024

VIDEO : बर्फबारी के बाद पर्यटन स्थल कुफरी में दिखा शानदार नजारा

बर्फबारी के बाद पर्यटन स्थल कुफरी में दिखा शानदार नजारा और पढ़ें

11:09 AM, 09-Dec-2024

VIDEO : ताजा बर्फबारी के बाद चांदी की तरह चमकीं शिमला की वादियां

ताजा बर्फबारी के बाद चांदी की तरह चमकीं शिमला की वादियां और पढ़ें

10:29 AM, 09-Dec-2024

शिवा प्रोजेक्ट: चार साल में बागवानी पर 1292 करोड़ होंगे खर्च, 28 ब्लॉकों का 6,000 हेक्टेयर होगा शामिल

बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर, सोलन और ऊना जिला के 15,000 से अधिक परिवार इस परियोजना से लाभान्वित होंगे।  और पढ़ें

10:21 AM, 09-Dec-2024

सुक्खू सरकार: दो साल का समारोह होने के बाद बाद हिमाचल में बदलेगी अफसरशाही

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना मार्च 2025 में सेवानिवृत्त होंगे। हालांकि उससे पहले उनकी रेरा अध्यक्ष पद पर नियुक्ति हो सकती है तो वह सेवानिवृत्ति के निर्धारित समय से पहले भी यह नियुक्ति पा सकते हैं। और पढ़ें

10:17 AM, 09-Dec-2024

Himachal Snowfall: बर्फबारी के बाद झूमे सैलानी, पर्यटन स्थलों पर बढ़ी रौनक; ऑक्यूपेंसी में इजाफा

 ताजा बर्फबारी के बाद एकाएक सैलानियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। रविवार को देर शाम शिमला के रिज मैदान पर बर्फ के फाहे गिरते ही सैलानी झूम उठे। और पढ़ें

10:10 AM, 09-Dec-2024

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले- जनजातीय क्षेत्रों में महिला अधिकारों पर सहमति बनाने के प्रयास

 मुख्यमंत्री ने कहा कि किन्नौर जिला की रतन मंजरी महिला अधिकारों के लिए कई वर्षों से लड़ाई लड़ रही हैं, क्योंकि जनजातीय क्षेत्रों में कानून के तहत महिलाएं कई अधिकारों से वंचित हैं।  और पढ़ें

05:00 AM, 09-Dec-2024

Himachal: डिपुओं में 50 रुपये किलो मिलेगा मक्की का ऑगेनिक आटा, एक और पांच किलो की पैकिंग में मिलेगी सप्लाई

हिमाचल प्रदेश सरकार ने ऑगेनिक मक्की के आटे की कीमत 50 रुपये प्रतिकिलो तय कर दी है। खाद्य आपूर्ति विभाग के डिपुओं में एक और पांच किलो की पैकिंग में हिमभोग ब्रांड के नाम से आटा बिकेगा। और पढ़ें

05:00 AM, 09-Dec-2024

Himachal Scholarship Scam: 181 करोड़ के छात्रवृति घोटाले में आरोपियों के खिलाफ ट्रायल शुरू, जानें पूरा मामला

हिमाचल प्रदेश में हुए छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने जांच पूरी कर ली है। कोर्ट में पांच चालान पेश करने के बाद अब ट्रायल के दौरान आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

05:00 AM, 09-Dec-2024

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 9 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

हिमाचल प्रदेश में आर्गेनिक गोबर खाद 5, 10, 25 और 50 किलो की पैकिंग में उपलब्ध होगी। किसानों से 3 रुपये प्रतिकिलो की दर पर खाद खरीदी जाएगी और 6, 8, 10 और 12 रुपये किलो पर बेची जाएगी। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें