फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 5 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:24 PM, 05-Dec-2024

Himachal: हिमाचल के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में 50-50 करोड़ रुपये से बनेंगे स्पोर्ट्स कांप्लेक्स- CM सुक्खू

वीरवार को राजधानी के होटल पीटरहॉफ में 2018 से 2024 तक के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में 50-50 करोड़ से स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाए जाएंगे।  और पढ़ें

10:01 PM, 05-Dec-2024

Himachal Weather: सात दिसंबर की रात से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट, जानें

हिमाचल प्रदेश में आठ और नौ दिसंबर को कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। आठ दिसंबर के लिए येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।  और पढ़ें

09:46 PM, 05-Dec-2024

Himachal: मुस्लिम फेरीवाले से कहा था 'जय श्रीराम का नारा' लगाओ, अभद्र व्यवहार पर महिला बीडीसी सदस्य निलंबित

बीडीसी सदस्य सुषमा देवी ने गांव में आए फेरीवालों को हिमाचल में न आने की हिदायत दी थी। साथ ही उन्हें जय श्रीराम के नारे लगाने के लिए कहा था। जो उन पर भारी पड़ा है। सुषमा देवी को जिलाधीश के आदेशों के बाद निलंबित कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

विज्ञापन
09:29 PM, 05-Dec-2024

Himachal Cabinet Meeting: हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 12 दिसंबर को, कई अहम फैसले होंगे

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 12 दिसंबर को सुबह 11 बजे राज्य सचिवालय में हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गई है।  और पढ़ें

09:24 PM, 05-Dec-2024

HP High Court: हिमाचल हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी, लोगों की सेहत से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, जानें मामला

आईजीएमसी अस्पताल शिमला के ट्रॉमा सेंटर में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर अदालत ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि लोगों के जीवन के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

विज्ञापन
08:42 PM, 05-Dec-2024

Himachal News: हिमाचल की 3614 ग्राम पंचायतों ने ई-स्वराज प्रणाली को अपनाया- केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री

केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार के सवाल के जवाब में जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश की 3614 ग्राम पंचायतों ने ई-स्वराज प्रणाली को अपनाया है जिससे पंचायत स्तर पर सभी प्रशासनिक कार्य अब ऑनलाइन हो रहे हैं।  और पढ़ें

08:27 PM, 05-Dec-2024

Mata Shri Naina Devi Temple: बारिश के लिए माता के चरणों में रखी भगवान वीरभद्र की पिंडी, जानें क्या है मान्यता

प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में भगवान वीरभद्र की पिंडी को माता के चरणों में स्थापित किया गया। मान्यता है कि ऐसा बारिश की प्रार्थना के लिए किया जाता है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

08:10 PM, 05-Dec-2024

Success Story: भाई बहन अब होंगे अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता, पढ़ाई जारी रखने के लिए ढाबों और दुकानों में किया काम

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग के रहने वाले भुपेंद्र और पुष्पा ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी मेहनत को जारी रखा और अब जल्द ही इन्हें किसी सरकारी स्कूल में तैनाती दे दी जाएगी। इनकी कहानी काफी प्रेरणादायक है। पढ़ें पूरी खबर...
  और पढ़ें

07:42 PM, 05-Dec-2024

Himachal News: पैरा एथलीट निषाद को 7.80 करोड़, अजय कुमार को 2.50 करोड़ रुपये का पुरस्कार; सीएम बोले खिलाड़ी...

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को एक भव्य समारोह में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता 21 खिलाड़ियों को 14.77 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की।  और पढ़ें

06:52 PM, 05-Dec-2024

Kangra News: निजी बस और कार की टक्कर में मां की मौत, बेटा घायल; दो घंटे कार में फंसा रहा घायल युवक, ऐसे निकाला

राज्य राजमार्ग धर्मशाला-नगरोटा पर मझेटली के एक निजी बस व कार में टक्कर हो गई। इसके बाद कार बस के नीचे आ गई।  और पढ़ें

06:23 PM, 05-Dec-2024

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- मुख्यमंत्री बताएं क्यों नहीं मिल रहा है डिपुओं पर खाद्य तेल और सस्ता राशन

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ये बताएं कि वह पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम से खिलवाड़ क्यों कर रहे हैं? उन्होंने अपने चुनावी घोषणापत्र में क्या वादे किए थे? राशन डिपुओं में कभी दाल नहीं मिलती तो कभी तेल नहीं मिलता। कभी चीनी नहीं मिलता तो कभी चावल का कोटा नहीं आता।  और पढ़ें

06:00 PM, 05-Dec-2024

Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बदलेगा माैसम

माैसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ 7 दिसंबर की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और 8 दिसंबर से उत्तर-पश्चिम भारत के समीपवर्ती मैदानी इलाकों में सक्रिय हो सकता है।  इसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश में दो महीने से अधिक समय से चल रही सूखे की स्थिति खत्म होने की उम्मीद है। और पढ़ें

05:54 PM, 05-Dec-2024

Kangra: सूबेदार मेजर संदीप अवस्थी पंचतत्व में विलीन, बेटी ने दी पिता की पार्थिव देह को मुखाग्नि

नायब सूबेदार संदीप अवस्थी की पार्थिव देह गुरुवार सुबह उनके पैतृक गांव हरिपुर पहुंची। जब उनकी देह घर पहुंची तो पत्नी और बेटी बेसुध हो गईं।  और पढ़ें

05:28 PM, 05-Dec-2024

Kangra: कांगड़ा के इस खंड में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 11 पद, विभाग ने मांगे आवेदन

 कांगड़ा जिले में बाल विकास परियोजना अधिकारी भवारना खंड के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन और सहायिका के नाै पद भरे जाएंगे। और पढ़ें

04:32 PM, 05-Dec-2024

Himachal: चिकित्सकों के स्टाइपंड में 50 से 170 फीसदी तक बढ़ोतरी की तैयारी, अगली कैबिनेट बैठक में होगी चर्चा

हिमाचल प्रदेश में सरकार डॉक्टरों के स्टाइपंड में 50-170 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर सकती है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि डॉक्टरों को मिलने वाले स्टाइपंड में बढ़ोतरी कर प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने का प्रयास होगा। और पढ़ें

03:41 PM, 05-Dec-2024

CM Sukhu: सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिखाई संवेदनशीलता, स्टेज से उतर दिव्यांग खिलाड़ी को दिया सम्मान

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक बार फिर संवेदनशीलता दिखाई और दिव्यांग खिलाड़ी को देख मंच से उतर गए और दिव्यांग खिलाड़ी के स्थान पर जाकर उसे सम्मानित किया। और पढ़ें

03:29 PM, 05-Dec-2024

VIDEO : पुरस्कार राशि बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों ने सरकार का जताया आभार, जानें क्या बोले

पुरस्कार राशि बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों ने सरकार का जताया आभार, जानें क्या बोले और पढ़ें

03:28 PM, 05-Dec-2024

VIDEO : सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने शिमला में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को नवाजा

सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने शिमला में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को नवाजा और पढ़ें

12:22 PM, 05-Dec-2024

VIDEO : बचत भवन में हुई जिला शिमला लोक शिकायत निवारण समिति की बैठक

बचत भवन में हुई जिला शिमला लोक शिकायत निवारण समिति की बैठक और पढ़ें

12:07 PM, 05-Dec-2024

खेतीबाड़ी: धान में नहीं लगेगा झुलसा रोग, उत्पादन भी होगा चोखा; कृषि विवि पालमपुर ने विकसित की धान की नई किस्म

प्रदेश के किसानों को आने वाले दिनों में अब धान की फसल में झुलसा रोग की समस्या पेश नहीं आएगी। इसके साथ ही अब धान की अच्छी पैदावार होगी। और पढ़ें

11:15 AM, 05-Dec-2024

Ration: हिमाचल के राशन डिपुओं देरी से मिलेगा खाद्य तेल, फाइल सरकार में अटकी

 प्रदेश के राशन डिपुओं में लोगों को करीब दो महीने से खाद्य तेल नहीं मिल रहा है। सरकार के पास करीब 20 दिन से तेल के टेंडर की फाइल पड़ी है लेकिन इसे स्वीकृति नहीं मिली है। और पढ़ें

11:04 AM, 05-Dec-2024

हिमाचल: मेडिकल डिवाइस पार्क का दायरा घटा, अब 25 फीसदी क्षेत्र में ही लगेंगे उद्योग

अभी जमीन समतल करने के बाद अब भवन व सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। पहले यह मेडिकल डिवाइस पार्क राज्य व केंद्र सरकार के सहयोग से बनना था लेकिन केंद्र सरकार ने 30 करोड़ रुपये वापस लौटाने के बाद अब राज्य सरकार ही इस पर पैसा लगाएगी। और पढ़ें

10:34 AM, 05-Dec-2024

Horticulture: हिमाचल में बागवानों को इस वर्ष पहली बार मिलेंगे माइक्रो ग्राफ्टिड स्टोन फ्रूट प्लांट

 उद्यान विभाग की ओर से दो वर्ष पहले यूएसए से स्टोन फ्रूट के करीब 50,000 माइक्रो ग्रास्टिड प्लांट लाए गए थे। इन्हें सिरमौर, शिमला के दत्तनगर और नौणी में क्वारंटीन करके रखा गया था। और पढ़ें

10:17 AM, 05-Dec-2024

Himachal: हिमाचल में 22 उद्योगों के विस्तार को मंजूरी, 921 को मिलेगा रोजगार; बैठक में दी हरीझंडी

प्रदेश में औद्योगिक विकास योजना में राज्य स्तरीय समिति ने उद्योग, प्लांट और मशीनरियां लगाने के 22 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की है।  और पढ़ें

05:00 AM, 05-Dec-2024

Himachal: सालभर खुला रहेगा तपोवन विधानसभा भवन, पर्यटक अंदर से भी निहार सकेंगे; मिनी सचिवालय की सजावट भी शुरू

तपोवन स्थित विधानसभा भवन अब सालभर खुला रहेगा। इसी के साथ ही शीतकालीन सत्र के लिए मिनी सचिवालय धर्मशाला को सजाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

05:00 AM, 05-Dec-2024

Himachal: हिमाचल में बदलेगा सहकारिता एक्ट-1972, ऑडिट प्रक्रिया में होगी सख्ती; भरे जाएंगे 900 रिक्त पद; जानें

बुधवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में राजधानी शिमला के कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान मशोबरा में हुए प्रदेश का पहले राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन में फैसला लिया गया कि हिमाचल प्रदेश में सहकारिता एक्ट-1972 को बदला जाएगा। विभाग में 900 रिक्त पद भरने के लिए जल्द रणनीति बनेगी। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

05:00 AM, 05-Dec-2024

HP High Court: एफआईआर दर्ज करने में सात दिनों की देरी पर एसपी बद्दी से जवाब तलब, जानें क्या है पूरा मामला

हिमाचल हाईकोर्ट ने एसपी बद्दी को एफआईआर दायर करने में देरी करने पर व्यक्तिगत तौर पर जवाब दायर करने के आदेश दिए हैं। क्या है पूरा मामला जानें... और पढ़ें

05:00 AM, 05-Dec-2024

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 5 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने ने अपने आदेश में कहा कि याचिकाकर्ता दो क्लर्कों को दो वर्ष की नियमित सेवा पूरी करने के बाद उच्चतम पे स्केल देना होगा। क्या है पूरा मामला पढ़ें... और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें