फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 22 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:27 PM, 22-Nov-2024

Shimla News: स्कूली छात्र के पीछे भागा बंदर, गिरने से गंभीर घायल; बंदरों से राहत नहीं दिला सका प्रशासन

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बंदरों के झपटने और पीछे भागने से ऑकलैंड स्कूल में पढ़ने वाला छात्र गिरकर बुरी तरह चोटिल हो गया है। छात्र को उपचार के लिए आईजीएमसी के इमरजेंसी और ट्रॉमा ब्लॉक ले जाया गया। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

09:46 PM, 22-Nov-2024

Himachal News कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर पैनोरमिक कोच का फिर हुआ ट्रायल, 28 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ी

कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर पैनोरमिक ट्रेन का नागरिक उड्डयन मंत्रालय की टीम ने ट्रायल किया। ट्रायल के दौरान ट्रेन की स्पीड भी 25 से 28 किलोमीटर प्रतिघंटा के बीच रही। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

09:13 PM, 22-Nov-2024

Himachal: 51 पदों और 81 आउटसोर्स चालकों की सेवाएं खत्म करने के फैसले पर पुनर्विचार करेगा राज्य बिजली बोर्ड

शुक्रवार को राज्य सचिवालय में ऊर्जा सचिव राकेश कंवर के साथ हुई कर्मचारियों और अभियंताओं के संयुक्त मोर्चा की बैठक में हुई। बैठक में सहमति बनी कि राज्य बिजली बोर्ड में समाप्त किए विभिन्न श्रेणियों के 51 पदों सहित 81 आउटसोर्स चालकों की सेवाएं समाप्त करने के फैसले पर पुनर्विचार होगा।
  और पढ़ें

विज्ञापन
09:05 PM, 22-Nov-2024

HP CPS Case: सीएम सुक्खू बोले- सीपीएस पर SC के फैसले का स्वागत, हिमाचल भवन को अटैच करने को भी देंगे चुनौती

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सीपीएस मामले पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। वहीं, मुख्यमंत्री ने हिमाचल भवन दिल्ली को अटैच करने के हाईकोर्ट के फैसले पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी। 
  और पढ़ें

08:55 PM, 22-Nov-2024

Himachal Weather: हिमाचल में कोहरे का येलो अलर्ट, पहाड़ों में होगी बर्फबारी; जानें पूरा अपडेट एक क्लिक पर

हिमाचल प्रदेश में माैसम करवट बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:41 PM, 22-Nov-2024

Himachal CPS: सुप्रीम कोर्ट से सुक्खू सरकार को बड़ी राहत, बरकरार रहेगी CPS पद से हटाए 6 विधायकों की सदस्यता

प्रदेश सरकार को सीपीएस मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पूर्व सीपीएस विधायक पद पर बने रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार सीपीएस रहे विधायक अयोग्य घोषित नहीं होंगे। और पढ़ें

08:29 PM, 22-Nov-2024

Himachal CM: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- हिमाचल भवन कुर्क करने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देंगे चुनौती

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल भवन दिल्ली को कुर्क करने को लेकर जरूरत पड़ी तो फैसले को सुप्रीम कोर्ट में भी चुनौती देंगे।  और पढ़ें

08:18 PM, 22-Nov-2024

Himachal News: हाईकोर्ट ने दी हल्की राहत, निगम को 31 मार्च तक 9 होटलों के संचालन की दी छूट, जानें पूरा मामला

 प्रदेश हाईकोर्ट से प्रदेश सरकार, पर्यटन विकास निगम को बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने  पर्यटन विकास निगम के नाै होटलों को 31 मार्च 2025 तक खुले रखने के आदेश दिए हैं। और पढ़ें

07:40 PM, 22-Nov-2024

Anurag Thakur: सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- दिशाहीन और दिवालियापन की शिकार हिमाचल सरकार

सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में पत्रकारों के जवाब में कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार हताश और निराश है।  और पढ़ें

07:23 PM, 22-Nov-2024

Himachal CM Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की झूठी खबर प्रसारित करने के मामले में FIR दर्ज

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के इस्तीफे की झूठी खबर प्रसारित किए जाने के मामले में साइबर अपराध पुलिस स्टेशन शिमला में प्राथमिकी दर्ज की गई है। और पढ़ें

07:13 PM, 22-Nov-2024

Sanjauli Mosque Case: हिमाचल प्रदेश के संजौली मस्जिद मामले में बहस पूरी, 30 नवंबर को आ सकता है फैसला; जानें

शुक्रवार को संजौली मस्जिद मामले में अवैध निर्माण गिराने के आदेश को चुनौती देने वाली अपील पर जिला अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने भी सभी पक्षों को सुनाने के बाद 30 नवंबर को एमसी के फैसले को चुनौती करने वाली अपील पर अंतिम फैसला रखा है। और पढ़ें

07:03 PM, 22-Nov-2024

Shimla News: नक्शे में बताई पार्किंग, मौके पर बना दी दुकानें, अब कटेगा बिजली कनेक्शन

पार्किंग के स्थान पर दुकानें बनाने पर नगर परिषद ने कार्रवाई की है। और पढ़ें

07:01 PM, 22-Nov-2024

Himachal: पति पर बिना स्वीकृति बैंक के खाते से 37 लाख रुपये और लॉकर में रखे गहने निकालने के आरोप, मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में एक महिला अधिकारी ने अपने पति पर मामला दर्ज करवाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने तत्कालीन बैंक अधिकारी के साथ मिलीभगत कर 37 लाख रुपये और लॉकर में रखे सोने के गहने बिना स्वीकृति निकाल लिए हैं। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

06:53 PM, 22-Nov-2024

Shimla News: अरलू स्कूल की चहारदीवारी के लिए विधायक ने दिए चार लाख

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अरलू के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शुक्रवार को विधायक विवेक शर्मा ने शिरकत की। और पढ़ें

06:24 PM, 22-Nov-2024

Himachal News: माथे पर तिलक लगाने और श्रीराम के नारे पर संस्कृत संस्थान में विवाद, जानें कहां का है मामला

राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान बलाहर (परागपुर) विद्यार्थियों ने संस्थान की निदेशक को शिकायत सौंपी है। शिकायत माथे पर तिलक और जय श्रीराम के नारे को लेकर है। क्या है पूरा मामला पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

06:02 PM, 22-Nov-2024

Kullu Charas News: हुरला में नौ किलो चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने पकड़ी इस साल की सबसे बड़ी खेप

कुल्लू जिले के भुंतर के हुरला में पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों को नौ किलो 70 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस साल की यह पहली बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। और पढ़ें

05:34 PM, 22-Nov-2024

सीपीएस मामला: जयराम ठाकुर बोले-कुर्सी बचाने के लिए करोड़ों खर्च कर रही कांग्रेस सरकार

हिमाचल और जनता के हितों की उन्हें कोई चिंता नहीं है। कुर्सी बचाना ही उनकी प्राथमिकता रह गई है। इतिहास में पहली बार हिमाचल नीलाम करने की स्थिति पैदा हो गई है। और पढ़ें

05:32 PM, 22-Nov-2024

Sanjay Awasthy: कांग्रेस विधायक संजय अवस्थी बोले- हिमाचल भाजपा का नया नारा, प्रदेश के हितों को मारो ठुड

अर्की से कांग्रेस विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि पहले भाजपा का नारा था, स्टेटहुड मारो ठुड और अब इनका नया नारा है प्रदेश के हितों को मारो ठुड।  और पढ़ें

05:30 PM, 22-Nov-2024

Himachal Congress: कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए हाईकमान ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक

 कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन को हाईकमान ने पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। चारों संसदीय क्षेत्रों सहित सभी 12 जिलों में इनकी तैनाती की गई है।  और पढ़ें

05:21 PM, 22-Nov-2024

Shimla: प्रतिभा सिंह बोलीं- अदाणी मामले में संयुक्त संसदीय समिति से करवाई जाए जांच

प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि कांग्रेस पहले से ही देश में अदाणी के कामकाज पर सवाल उठाती रही है, पर न तो कभी जांच एजंसियों ने ही कोई कार्रवाई की और न ही सरकार ने कभी कोई जांच के आदेश दिए।  और पढ़ें

05:20 PM, 22-Nov-2024

हिमाचल: शिमला के छराबड़ा पहुंचे सोनिया और राहुल गांधी, एक सप्ताह तक रुकने का कार्यक्रम

 प्रदूषण से बचने के लिए कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और चुनावी थकान मिटाने के लिए नेता विपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार शाम शिमला पहुंचे। और पढ़ें

05:14 PM, 22-Nov-2024

CPS Case: सीएम सुक्खू बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मिली राहत, अब वकीलों की राय से बढ़ेंगे आगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष की ओर से अफवाह फैलाकर लोगों का ध्यान बांटने की कोशिश की जा रही है।
  और पढ़ें

04:59 PM, 22-Nov-2024

Shimla: हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी की कार्यकारी परिषद का पुनर्गठन, आठ सदस्य मनोनीत किए

राज्य सरकार ने हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी की कार्यकारी परिषद का पुनर्गठन किया है। परिषद में आठ सदस्य मनोनीत किए गए हैं। और पढ़ें

04:56 PM, 22-Nov-2024

Himachal News: मई महीने तक कुंजुम दर्रा से गुजरने वाला हाईवे 505 बंद, उपायुक्त ने जारी किए अधिकारिक आदेश

लाहौल को स्पीति से जोड़ने वाला कुंजम दर्रा 23 नवंबर से आधिकारिक तौर पर बंद हो जाएगा। और पढ़ें

03:16 PM, 22-Nov-2024

Hamirpur: सुजानपुर में शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, नुकसान; घटनास्थल की 20 मीटर दूरी पर हाईड्रेंट खराब

हमीरपुर जिले के सुजानपुर में कपड़े की एक दुकान में आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। और पढ़ें

02:29 PM, 22-Nov-2024

Shimla: पहाड़ों की रानी शिमला में उमड़े सैलानी, रिज पर लिया घुड़सवारी का आनंद

शिमला में वीकेंड के लिए बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचना शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को सैलानियों ने शहर के ऐतिहासिक रिज व मालरोड पर सुहावने माैसम का आनंद लिया।  और पढ़ें

02:28 PM, 22-Nov-2024

VIDEO : पहाड़ों की रानी शिमला में उमड़े सैलानी, रिज पर लिया घुड़सवारी का आनंद

पहाड़ों की रानी शिमला में उमड़े सैलानी, रिज पर लिया घुड़सवारी का आनंद और पढ़ें

01:21 PM, 22-Nov-2024

VIDEO : एमसी शिमला महापौर सुरेंद्र चाैहान ने किया सब्जी मंडी का दौरा, कारोबारियों की समस्याएं सुनीं

एमसी शिमला महापौर सुरेंद्र चाैहान ने किया सब्जी मंडी का दौरा, कारोबारियों की समस्याएं सुनीं और पढ़ें

12:01 PM, 22-Nov-2024

केंद्रीय विश्वविद्यालय: बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले विद्यार्थियों के लिए डिग्री, डिप्लोमा पूरा करने का मौका

केंद्रीय विश्वविद्यालय से किसी कारणवश पढ़ाई छोड़ने वालों के सुनहरा अवसर है। ऐसे अभ्यर्थियों को अपनी डिग्री-डिप्लोमा करने के लिए सीयू प्रशासन ने गोल्डन चांस दिया है। और पढ़ें

11:55 AM, 22-Nov-2024

उपलब्धि: रोहड़ू की लेफ्टिनेंट कमांडर प्रिया कायथ के सिर सजा मिसेज इंडिया लिगेसी का ताज

दलगांव की लेफ्टिनेंट कमांडर प्रिया कायथ ने मिसेज इंडिया लिगेसी-2024 का खिताब जीता है। इस चयन के बाद प्रिया कायथ मिसेज यूनिवर्स-2025 की तैयारी में जुट गई हैं। और पढ़ें

11:44 AM, 22-Nov-2024

Shanan Project Case: हक की लड़ाई के बीच शानन परियोजना का होगा मूल्यांकन, कायाकल्प करने की तैयारी

परियोजना का पंजाब विद्युत पावर कॉरपोरशन (पीएसपीसीएल) रेजीड्यूल लाइफ असेसमेंट (अवशिष्ट जीवन मूल्यांकन) करवा रहा है। और पढ़ें

11:22 AM, 22-Nov-2024

सरकारी नाैकरी: हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार, सीओई के भरेंगे 26 पद

प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार और सीओई सहित नॉन टीचिंग स्टाफ के 26 पद भरेगा। इसके लिए 22 नवंबर से 22 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन भरेंगे।  और पढ़ें

11:08 AM, 22-Nov-2024

Himachal Apple Season: हिमाचल में इस साल हुआ 4.18 लाख मीटि्रक टन सेब का उत्पादन

पिछले साल तक हिमाचल में सेब पैकिंग के लिए टेलीस्कोपिक कार्टन का इस्तेमाल हो रहा था, इस साल सरकार ने अनिवार्य तौर पर यूनिवर्सल कार्टन लागू किया। और पढ़ें

11:00 AM, 22-Nov-2024

Bhanupalli Bilaspur Railline: आधुनिक संचार प्रणाली से लैस होगी भानुपल्ली से बिलासपुर रेल लाइन

 नई प्रणाली रेल नेटवर्क को और अधिक कुशल और सुरक्षित बनाएगी। इस परियोजना के तहत सुरंगों और रेलवे स्टेशनों में अत्याधुनिक तकनीकों को लागू किया जाएगा।  और पढ़ें

10:54 AM, 22-Nov-2024

हिमाचल हाईकोर्ट: सब-स्टैंडर्ड दवाओं की शिकायत पर कार्रवाई करें ड्रग कंट्रोलर

दवा निर्माता की ओर से बनाई जा रही फेराक्रिलम एपीआई और 1 प्रतिशत फेराक्रिलम जेल दवाओं के फार्मूले व संरचना पर उठाए जा रहे सवालों पर राज्य ड्रग कंट्रोलर को दो हफ्ते मेें कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।  और पढ़ें

10:29 AM, 22-Nov-2024

मंडी मस्जिद केस: शिमला पुलिस ने गोपाल कपूर को भेजा नोटिस, जानें क्या है मामला

नोटिस में पुलिस स्टेशन ढली में दर्ज एफआईआर में उनसे पूछताछ को लेकर शिमला में जांच में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। नोटिस की शर्तों का पालन न करने और उपस्थित होने में विफलता पर गिरफ्तारी भी की जा सकती है। और पढ़ें

10:24 AM, 22-Nov-2024

Himachal News: एचपीटीडीसी के घाटे के लिए सरकारी एजेंसियां भी जिम्मेदार, भुगतान करने में रहीं असफल

प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) को घाटे में पहुंचाने में कई सरकारी और निजी एजेंसियां भी जिम्मेदार हैं, जो सालों से करोड़ों रुपये निगम को भुगतान करने में असफल रही हैं।   और पढ़ें

10:13 AM, 22-Nov-2024

HP Electricity production: हिमाचल में बिजली उत्पादन 10 फीसदी घटा, नवंबर में ही खरीद शुरू

 उत्पादन में गिरावट के कारण इस बार नवंबर में ही बाहर से बिजली की खरीद करनी पड़ रही है। हिमाचल उत्तरी ग्रिड से रोज 100 लाख यूनिट बिजली खरीद रहा है।  और पढ़ें

10:12 AM, 22-Nov-2024

हिमाचल: राशन डिपुओं में अब मोटे अनाज से बने पौष्टिक खाद्य पदार्थ भी मिलेंगे, सरकार ने लिया फैसला

 पौष्टिक खाद्य पदार्थ भी खरीद सकेंगे। बच्चों में विटामिन की कमी के चलते सरकार ने डिपुओं में ऐसे खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है। और पढ़ें

09:58 AM, 22-Nov-2024

Himachal: डिजिटल अरेस्ट कर युवक से ठगे 17.50 लाख, जानें पूरा मामला

साइबर अपराधी लोगों से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर अब आधुनिक तरीके से धोखाधड़ कर रहे हैं। हिमाचल में पिछले छह महीने में डिजिटल अरेस्ट के 7 मामलों में लोगों से करीब 2.26 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हो चुकी है।  और पढ़ें

05:00 AM, 22-Nov-2024

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 22 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में हाटी समुदाय को जनजातीय आरक्षण देने के मामले में 6 दिसंबर को सुनवाई होगी। हाईकोर्ट में जनजातीय आरक्षण से जुड़े सभी मामलों को एक साथ सुना जाएगा। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें