फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 21 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:34 PM, 21-Nov-2024

जिलास्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता के लिए 30 नवंबर तक करें आवेदन : चंदेल

जिलास्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन दिसंबर में करवाया जाएगा। और पढ़ें

06:10 PM, 21-Nov-2024

Himachal News: नेगी बोले- होटल बंद कर देंगे तो वेतन कहां से देंगे, सालभर नहीं रह सकती एक जैसी ऑक्यूपेंसी

बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि हिमाचल जैसे प्रदेश में पूरे साल होटलों की ऑक्यूपेंसी बराबर नहीं रह सकती। अगर होटल बंद कर देंगे तो कर्मचारियों को तनख्वाह कैसे देंगे। और पढ़ें

05:48 PM, 21-Nov-2024

Cold In Himachal: हिमाचल प्रदेश में ठंड से पहली मौत, आईजीएमसी शिमला के शवगृह में रखा है शव; नहीं हो पाई पहचान

हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। हालांकि अभी तक बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

विज्ञापन
05:25 PM, 21-Nov-2024

Himachal Congress: प्रतिभा के दिल्ली से लौटते ही नई कार्यकारिणी के गठन पर कदमताल, नेताओं से किया विचार-विमर्श

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह दिल्ली दौरे के बाद बुधवार देर शाम शिमला पहुंचीं। उनके लौटते ही नई कार्यकारिणी के गठन को कदमताल शुरू कर दी है।  और पढ़ें

04:39 PM, 21-Nov-2024

Deotsidh Temple: विवादों में घिरे बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास का पुर्नगठन, ये बनाए गए ट्रस्टी और स्पेशल इन्वाइटी

उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास का पुर्नगठन सरकार ने कर दिया है। बीते मार्च माह में न्यास को भंग किया गया था। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

विज्ञापन
12:54 PM, 21-Nov-2024

Himachal News: जनता पर मार! आईजीएमसी शिमला में निशुल्क होने वाले टेस्टों पर न्यूनतम शुल्क लगाने की तैयारी

आईजीएमसी अस्पताल में बुधवार को हुई रोगी कल्याण समिति की कार्यकारी समिति की बैठक में चर्चा की गई कि अस्पताल में मौजूदा समय में सभी टेस्ट निशुल्क में हो रहे हैं। लिहाजा कुछ टेस्टों पर न्यूनतम शुल्क लगाया जाए। इससे आरकेएस को आमदनी होगी। और पढ़ें

12:44 PM, 21-Nov-2024

Himachal News: एसडीआरएफ के कांस्टेबल शशि पाल को चुना गया सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु, इतने जवानों ने लिया प्रशिक्षण

एसडीआरएफ की कांगड़ा और मंडी के 30 जवानों ने 28 दिवसीय गहन प्रशिक्षण के दौरान रॉक शिल्प, बर्फ शिल्प, बर्फ शिल्प, मैप रीडिंग, प्राथमिक चिकित्सा और आवश्यक उत्तरजीविता तकनीकों में अपने कौशल को निखारने बारे बताया गया। वहीं, एसडीआरएफ कांगड़ा कंपनी के कांस्टेबल शशि पाल को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु चुना गया। 
  और पढ़ें

11:52 AM, 21-Nov-2024

Naresh Chauhan Pc In Shimla: पर्यटन निगम के होटलों को लेकर पूर्व जयराम सरकार पर निशाना, जानें और क्या बोले

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने शिमला में प्रेस वार्ता कर पूर्व की जयराम सरकार पर निशाना साधा।  और पढ़ें

11:07 AM, 21-Nov-2024

Bengal Tiger In Himachal: रेणुकाजी जू में सुनाई देगी बंगाल टाइगर की दहाड़, महाराष्ट्र से लाए जाएंगे दो शेर

हिमाचल प्रदेश के रेणुकाजी मिनी जू में जल्द ही दो बंगाल टाइगर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनने जा रहे हैं। उम्मीद है कि महाराष्ट्र से बाघों को अगले वर्ष की शुरुआत में जू तक पहुंचा दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

10:53 AM, 21-Nov-2024

Himachal News: हिमाचल में 40 हजार साल पहले से है मानव जीवन, बडे़ गोल आकार के पत्थरों के औजार मिले; जानें

हिमाचल में 40 हजार साल पहले भी मानव सभ्यता जीवित थी। राज्य संग्रहालय के अध्यक्ष हरि चौहान ने कार्यशाला के दौरान यह खुलासा किया है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

10:39 AM, 21-Nov-2024

Himachal Pradesh: बैंकों से कर्ज लेने से कतरा रहे हिमाचल प्रदेश के इन 7 जिलों के लोग, ऋण जमा अनुपात 33% से कम

हिमाचल प्रदेश में सात जिलों के लोग बैंकों से कर्ज लेने से कतरा रहे हैं। वहीं, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कम सीडी अनुपात के कारणों की पहचान करने के निर्देश जारी किए हैं। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

05:00 AM, 21-Nov-2024

Himachal News: परख सर्वे के मॉक टेस्ट में खुलासा, छठी और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों का हिसाब गड़बड़

हिमाचल प्रदेश में 19 सितंबर को हुए राष्ट्रीय सर्वेक्षण परख के सर्वे के मॉक टेस्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। गणित विषय में छठी और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों का गुणा और भाग कमजोर निकला है।  और पढ़ें

05:00 AM, 21-Nov-2024

Bhota Radha Soami Hospital: भोटा चैरिटेबल अस्पताल के संचालन पर फंसा पेच, शिफ्ट होने की चर्चा; जानें पूरा मामला

राधास्वामी सत्संग ब्यास चैरिटेबल अस्पताल को लेकर बड़ी खबर है। ब्यास प्रबंधन इस अस्पताल के स्टाफ और संपत्तियों को डेराब्यास अस्पताल में शिफ्ट करने की योजना पर विचार कर रहा है। लेकिन क्यों जानें सब कुछ खबर में। और पढ़ें

02:00 AM, 21-Nov-2024

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 21 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी न होने से कई इलाकों में सूखे के हालात हैं। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से 22 से 24 नवंबर तक हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के आसार नहीं हैं। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें