फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 9 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:03 PM, 09-Nov-2024

Shimla News: मंत्री साहब! कूहल निर्माण की क्वालिटी ठीक नहीं, बनाते ही रिस रही

स रही है। यह पीड़ा जाठिया देवी मंदिर परिसर में आयोजित मंत्री जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के सामने बागी और पढ़ें

06:26 PM, 09-Nov-2024

Kangana Ranaut Nani Death: कंगना रनौत की 100 वर्षीय नानी का निधन, ब्रेन स्ट्रोक के चलते बिस्तर पर थीं

अभिनेत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद कंगना रनौत की 100 वर्षीय नानी इंद्री देवी ठाकुर ने बीते शुक्रवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। शनिवार को अंतिम संस्कार हुआ। और पढ़ें

05:59 PM, 09-Nov-2024

Himachal News: भरमौर के पद्मश्री मुसाफिर राम का 105 वर्ष की आयु में निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

भरमौर से संबंध रखने वाले पद्मश्री से नवाजे मुसाफिर राम भारद्वाज का 105 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से संगीत जगत में शोक की लहर है।  और पढ़ें

विज्ञापन
05:47 PM, 09-Nov-2024

Bilaspur News: तीन बार आया अटैक, पड़ा स्टंट, अब 65 की उम्र में पूरी की पांच किमी की दौड़

हमीरपुर के 65 वर्षीय ओम प्रकाश जिन्हें तीन बार उन्हें हार्ट अटैक आया, स्टंट पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने पांच किमी की दौड़ पूरी कर उम्र को भी मात दे दी। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

01:53 PM, 09-Nov-2024

Himachal News: हिमाचल में नशे की सुई से बंट रही बीमारी, छात्र भी एचआईवी की चपेट में; इस साल इतने पॉजिटिव मामले

हिमाचल प्रदेश में नशे की सुई से किए जाने वाले नशे से हिमाचल प्रदेश में एचआईवी जैसी घातक बीमारी बंट रही है। एक सर्वे में सामने आया कि 5 से 10 फीसदी युवा इंट्रा ड्रग के इस्तेमाल से एचआईवी की जद में आ रहे हैं। इनमें छात्र भी शामिल हैं।  और पढ़ें

विज्ञापन
01:22 PM, 09-Nov-2024

Vocational Teachers Protest: छठे दिन भी वोकेशनल शिक्षकों का प्रदर्शन जारी, स्वच्छता अभियान चलाकर जताया विरोध

शिमला के चौड़ा मैदान में छठे दिन भी वोकेशनल शिक्षकों का प्रदर्शन जारी है। वोकेशनल शिक्षकों ने शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाकर अपना विरोध जताया। और पढ़ें

12:46 PM, 09-Nov-2024

Himachal CM: सीएम सुक्खू बोले- जब मैं महाराष्ट्र कांग्रेस कार्यालय पहुंचा तो पवन खेड़ा ने मुझे समोसा किया ऑफर

मुंबई में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि "जब मैं महाराष्ट्र कांग्रेस कार्यालय पहुंचा तो पवन खेड़ा ने मुझे समोसा ऑफर किया।  और पढ़ें

12:16 PM, 09-Nov-2024

Himachal Samosa Vivad: हिमाचल प्रदेश के शिमला में BJYM ने निकाला 'समोसा' मार्च, सुक्खू सरकार को घेरा

शिमला में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार को घेरने के लिए 'समोसा' मार्च का आयोजन किया।  और पढ़ें

12:00 PM, 09-Nov-2024

Samosa Controversy: अहा समोसा बड़ा मजेदार! नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की पार्टी

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम और विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने मंडी के सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ समोसा पार्टी का आयोजन किया। और पढ़ें

11:23 AM, 09-Nov-2024

Himachal News: रूस और यूक्रेन युद्ध से हिमाचल के धागा उद्योग पर संकट, नई भर्ती पर लगी रोक, 30 फीसदी स्टाफ घटा

रूस-यूक्रेन और इस्राइल-हमास के बीच छिड़े युद्ध के चलते अब धागा मिलें अपनी आय बढ़ाने और मिलों को चालू रखने के लिए घरेलू उत्पादन ज्यादा कर रही हैं, लेकिन खरीदार नहीं मिल रहे। ऐसे में उद्योगों पर संकट मंडरा रहे हैं। और पढ़ें

11:11 AM, 09-Nov-2024

Himachal CM: 'नशे को रोकने के लिए आईजी की अगुवाई में बनेगा विंग, अवैध खनन के खिलाफ भी करें कड़ी कार्रवाई'

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के आदेश दिए। वहीं, मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। और पढ़ें

11:00 AM, 09-Nov-2024

Himachal News: सूखे से सेब पौधों की उखड़ने लगी छाल, कैंकर का खतरा; बारिश न होने से पौधों के सूखने की आशंका

हिमाचल प्रदेश में बारिश न होने के कारण सेब के पौधों को नुकसान हो रहा है। पेड़ों की छाल में दरारें आनी शुरू हो गई हैं, जिनसे रस बह रहा है। अगले लंबे समय तक ऐसे हालात बने रहते हैं तो पौधे सूख भी सकते हैं।  और पढ़ें

10:32 AM, 09-Nov-2024

Shimla News: पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ कैदी गिरफ्तार, इलाज के लिए लाया गया था आईजीएमसी अस्पताल

शिमला में पुलिस को चकमा देकर फरार हुए कैदी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बीती रात करीब पौने दो बजे हीरानगर के पास चेली के जंगल से गिरफ्तार किया।
  और पढ़ें

10:23 AM, 09-Nov-2024

Himachal News: बैंक से धोखाधड़ी मामले में बद्दी समेत 10 स्थानों पर ईडी की दबिश

ईडी ने बैंक से धोखाधड़ी के मामले में हिमाचल के बद्दी सहित अन्य 10 स्थानों पर दबिश दी है। आरोपियों पर एफआईआर के अनुसार पीएनबी, केनरा बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को कुल 179.28 करोड़ रुपये का जानबूझकर नुकसान पहुंचाने का आरोप है। जानें पूरा मामला...
  और पढ़ें

10:13 AM, 09-Nov-2024

HP High Court: हिमाचल में सभी वन रक्षकों को मिलेगा 2022 का पे स्केल, 2020 से मिलेगा लाभ

हिमाचल हाईकोर्ट ने राज्य में अनुबंध के आधार पर नियुक्त किए फॉरेस्ट गार्ड को पे फिक्सेशन स्केल 2022 का लाभ देने के आदेश जारी किए हैं।  और पढ़ें

05:34 AM, 09-Nov-2024

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 9 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

हिमाचल प्रदेश के मंडी और बिलासपुर जिले के कई क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को घना कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, 11 नवंबर को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश व बर्फबारी की संभावना है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें