फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 5 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:26 PM, 05-Nov-2024

Vocational Teachers Protest: इस बात पर अड़े वोकेशनल शिक्षक, शिक्षा मंत्री बोले- हड़ताल को तुरंत करें खत्म

सोमवार को शिमला के अंबेडकर चौक पर वोकेशनल टीचर्स ने प्रदर्शन किया। वोकेशनल टीचर्स के धरने पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने भी प्रतिक्रिया दी है।  और पढ़ें

06:21 PM, 05-Nov-2024

Himachal CM: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- बदलाव के लिए लेने पड़ते कड़े फैसले, कई बार मंत्री हो जाते हैं नाराज

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि बदलाव के लिए कड़े फैसले लेने पड़ते हैं। कड़े फैसलों से कई बार मंत्रियों और विधायकों में नाराजगी हो जाती है।  और पढ़ें

05:53 PM, 05-Nov-2024

खबर का असर: सिंयुर हाई स्कूल पर शिक्षा मंत्री ने लिया संज्ञान, बोले- स्कूल को उपलब्ध करवाएंगे पर्याप्त धन

अमर उजाला में प्रकाशित खबर ‘भैंसों के तबेले में पढ़ाई... स्कूल भवन के लिए बीन बजा रहे ग्रामीण’ का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने संज्ञान लिया है। उन्होंने उच्च शिक्षा निदेशक से मामले की रिपोर्ट तलब की है। साथ में विभागीय अधिकारियों से इस प्रकार के मामलों में लापरवाही नहीं बरतने का आह्वान भी किया है। और पढ़ें

विज्ञापन
05:14 PM, 05-Nov-2024

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- मेरी चिंता छोड़ अपनी हिलती कुर्सी की चिंता करें मुख्यमंत्री सुक्खू

मंडी में प्रेस वार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि मेरी चिंता छोड़ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपनी हिलती कुर्सी की चिंता करें जो कभी भी गिर सकती है।  और पढ़ें

04:38 PM, 05-Nov-2024

Himachal News: नादौन की पुतड़ियाल पंचायत में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम आयोजित, सीएम ने सुनी जनसमस्याएं

नादौन विधानसभा क्षेत्र की पंचायत पुतड़ियाल में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम के तहत मिलने वाले लोगों की फीडबैक को बजट योजनाओं में शामिल किया जाएगा। 
  और पढ़ें

विज्ञापन
03:15 PM, 05-Nov-2024

Himachal News: बेटियां वर्दी में भी सुरक्षित नहीं! यहां महिला पुलिसकर्मी से अश्लील हरकत, कांस्टेबल पर केस दर्ज

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक महिला पुलिसकर्मी ने अपने साथ छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकतें करने के आरोप पुरुष कांस्टेबल पर लगाए हैं। आरोप है कि अपनी पहुंच और अधिकारियों से करीबी होने का हवाला देकर महिला कर्मियों को शुभम रौब दिखाकर उन्हें अकर छूने का प्रयास करता रहता है।  और पढ़ें

03:04 PM, 05-Nov-2024

Himachal News: सीएम सुक्खू ने देहरा में किया एसपी व मुख्यमंत्री कार्यालय का शुभारंभ

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को देहरा में एसपी कार्यालय और मुख्यमंत्री कार्यालय का शुभारंभ किया। और पढ़ें

02:51 PM, 05-Nov-2024

Himachal Apple: किन्नौर से इस साल मंडियों में गया 45 लाख पेटी सेब, जिले में पांच साल में रिकॉर्ड उत्पादन

हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में सेब का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है। इस वर्ष रविवार तक जिले से सेब की 45 लाख पेटियां देश-प्रदेश की विभिन्न मंडियों में पहुंच चुकी हैं। और पढ़ें

01:34 PM, 05-Nov-2024

VIDEO : सोमवार को शिमला के अंबेडकर चौक पर वोकेशनल टीचर्स का प्रदर्शन

सोमवार को शिमला के अंबेडकर चौक पर वोकेशनल टीचर्स का प्रदर्शन और पढ़ें

01:05 PM, 05-Nov-2024

VIDEO : जनता दरबार में उमड़ी भीड़, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

जनता दरबार में उमड़ी भीड़, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन और पढ़ें

01:04 PM, 05-Nov-2024

Himachal News: जनता दरबार में उमड़ी भीड़, ये समस्याएं रही प्रमुख; मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिला आश्वासन

होलीलॉज में आयोजित जनता दरबार में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी। वहीं, सड़क मरम्मत, जल आपूर्ति, बिजली कटौती और आवास से संबंधित समस्याएं प्रमुख रहीं। और पढ़ें

12:46 PM, 05-Nov-2024

Himachal News: डाकिया घर आएगा, आप जिंदा हैं, इसका प्रमाण पत्र बनाएगा; लगेगा 70 रुपये शुल्क

हिमाचल प्रदेश में पेंशनरों का घर पर ही डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बन जाएगा। डाकिया घर पर ही पेंशनरों के चेहरे और उंगुलियों को स्कैन कर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाएगा। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

12:21 PM, 05-Nov-2024

Fraud: खुद को डीएम बता दिया नौकरी दिलाने का झांसा, ऐंठ लिए 22 लाख; शातिर ने छह युवाओं को बनाया शिकार

राजधानी शिमला के न्यू शिमला थाना क्षेत्र के तहत 22 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। वहीं, पुलिस ने सभी पैसों की बरामदगी कर ली है। आरोपी खुद को डीएम बताता था। कैसे देता था ठगी को अंजाम जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

11:42 AM, 05-Nov-2024

Himachal News: भैंसों के तबेले में पढ़ाई... स्कूल भवन के लिए बीन बजा रहे ग्रामीण

जनजातीय क्षेत्र भरमौर का राजकीय उच्च विद्यालय सिंयुर को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। यहां बच्चे गाय-भैंसों के बीच पढ़ रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि 35 साल से ऐसा ही चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

10:33 AM, 05-Nov-2024

Himachal: 900 कर्मचारियों को नौकरी से हटाने पर रोक बरकरार, HC ने पूछा- कहां जाएंगे 8 साल से कार्यरत कर्मचारी

करीब 900 कर्मचारियों को नौकरी से हटाने पर लगी रोक हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने बरकरार रखी है।  और पढ़ें

10:21 AM, 05-Nov-2024

Himachal Weather: इस दिन से बदलेगा हिमाचल प्रदेश का मौसम, बर्फबारी के भी आसार, जानें पूरा अपडेट बस एक क्लिक पर

हिमाचल प्रदेश में सात नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने की संभावना है। वहीं, आठ नवंबर से मौसम करवट बदलेगा।
  और पढ़ें

08:09 AM, 05-Nov-2024

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 5 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने सरकार के मुख्य सचिव को व्यक्तिगत तौर पर मामला देखने काे कहा। मामला कांगड़ा जिले के लूथान में राधे श्याम काऊ सेंचुरी का है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें