फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 29 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:09 PM, 29-Oct-2024

Himachal: पीएम मोदी ने दिवाली से पहले हिमाचल को दी कई स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात

पीएम मोदी ने मंगलवार को दिवाली से ठीक पहले हिमाचल को कई स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात दी।  और पढ़ें

10:03 PM, 29-Oct-2024

HP High Court: 11 जिला न्यायाधीशों और अतिरिक्त जिला न्यायाधीशों को पदोन्नति और तबादला

हिमाचल प्रदेश में दिवाली से पहले 11 जिला न्यायाधीशों और अतिरिक्त जिला न्यायाधीशों का प्रमोशन के साथ तबादला किया गया है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

09:20 PM, 29-Oct-2024

HP Rajya Chayan Aayog Result: चार पोस्ट कोड की लिखित परीक्षाओं के नतीजे घोषित, यहां करें चेक

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 978, 966, 961, 967 के लिखित परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
09:07 PM, 29-Oct-2024

Dhanteras 2024 Shopping: धनतेरस पर हिमाचल के बाजारों में उमड़ी भीड़, बर्तनों और गहनों का बंपर कारोबार

प्रदेश के बाजारों में धनतेरस पर खरीदारी के लिए लोग उमड़ पड़े हैं। राजधानी शिमला सहित अन्य बाजारों में लोगों की भीड़ है।  और पढ़ें

08:51 PM, 29-Oct-2024

Himachal Weather: हिमाचल में खिली धूप, ऊना में 34 डिग्री पहुंचा पारा; जानें मौसम अपडेट

हिमाचल प्रदेश में चार नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं, मंगलवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। और पढ़ें

विज्ञापन
08:41 PM, 29-Oct-2024

Diwali Crowd: एक रूट के लिए 40 से अधिक यात्री तो चलेगी ऑन डिमांड बस, मांग बढ़ने पर निगम प्रबंधन का फैसला

शिमला, चंडीगढ़ और दिल्ली सहित अन्य बड़े बस अड्डों पर एक रूट पर 40 से अधिक यात्रियों की मांग पर एक स्पेशल बस चलाई जाएगी। बसों की मांग बढ़ने के चलते निगम प्रबंधन ने ये फैसला लिया है। और पढ़ें

08:24 PM, 29-Oct-2024

Himachal: मुख्य सचिव से मिला हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी महासंघ, 42 माह का एरियर देने की मांग

मंगलवार को हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी महासंघ ने मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान प्रबोध सक्सेना एक ज्ञापन पत्र सौंपा है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव को 42 महीने का एरियर देने की मांग की। और पढ़ें

08:06 PM, 29-Oct-2024

Himachal News: गेयटी थियेटर में डाक विभाग ने लगाया रोजगार मेला, पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया संबोधित

मंगलवार को देशभर में 40 स्थानों पर रोजगार मेले करवाए गए। इसी कड़ी में शिमला के गेयटी थियेटर में डाक विभाग की ओर से लगाए रोजगार मेले में 360 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। वहीं, इस दौरान पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से युवाओं का हौसला बढ़ाया। और पढ़ें

07:52 PM, 29-Oct-2024

Himachal News: चुनाव ड्यूटी पर जाएंगे छह आईएएस अधिकारी, अन्य अफसरों को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार

मंगलवार को कार्मिक विभाग ने छह आईएएस अधिकारियों के विभागों का कार्यभार अन्य अधिकारियों को सौंपने की अधिसूचना जारी की। बता दें कि ये छह आईएएस अधिकारी चुनाव ड्यूटी पर जाएंगे। और पढ़ें

05:48 PM, 29-Oct-2024

Himachal CM Sukhu: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- केंद्र ने खैरात नहीं दी, जो पैसा मिला, वह हमारा हक

धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कोई खैरात थोड़ी दी है, हमें जो पैसा मिला है वह हमारा अधिकार है।  और पढ़ें

05:44 PM, 29-Oct-2024

Una: धर्मशाला-ऊना मार्ग पर ट्रक और कार में टक्कर, कोटखाई के युवक की माैत, एक घायल

 पुलिस थाना अंब के अंतर्गत ऊना-धर्मशाला मुख्य मार्ग पर बड़ूही में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा पेश आया।  और पढ़ें

05:40 PM, 29-Oct-2024

HPBOSE: छठी से आठवीं कक्षा के लिए संस्कृत व्याकरण, हर विषय में होगी प्रायोगिक परीक्षा

राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद के प्रतिनिधियों की बैठक हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। और पढ़ें

05:40 PM, 29-Oct-2024

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- केंद्र से मिली धनतेरस पर 250 करोड़ की योजनाओं की सौगात

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को धनतेरस पर 250 करोड़ की योजनाओं की सौगात मिली है। जयराम ठाकुर ने कहा कि मैं खास तौर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का भी आभारी हूं कि इनके आशीर्वाद से आज प्रदेश को अरबों रुपए की योजनाएं और संस्थान हमें मिले हैं। 

  और पढ़ें

05:27 PM, 29-Oct-2024

बिलासपुर: सीएम ने किया प्रदेश की पहली डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ, गोबिंद सागर झील में की मोटर बोट राइडिंग

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को बिलासपुर में राज्य की पहली डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। साथ ही  बिलासपुर के मंडी-भराड़ी स्थित गोविंद सागर झील में जल क्रीड़ा गतिविधियों का शुभारंभ किया।  और पढ़ें

05:18 PM, 29-Oct-2024

Shimla: लोहे के औजार से पत्नी की हत्या, पति ने रजाई में छिपाया शव, तीन दिन बाद हुआ खुलासा

शिमला जिले में कोटखाई उपमंडल की ग्राम पंचायत पराली (बदरूनी) के जकराड़ी गांव में एक नेपाली महिला की हत्या का मामला सामने आया है।  और पढ़ें

12:23 PM, 29-Oct-2024

हिमाचल: पांच साल तक के बच्चों की भी घर बैठे होगी ई-केवाईसी, पीडीएसएचपी एप पर मिलेगी सुविधा

प्रदेश में अब पांच साल से कम उम्र के बच्चे की भी एप के माध्यम से घर बैठे राशन कार्ड की ई-केवाईसी हो जाएगी।  और पढ़ें

11:51 AM, 29-Oct-2024

Chamba: परिवहन निगम की चंबा से परवाणू आ रही बस में नशा तस्करी, चरस बरामद

 बैरागढ़-परवाणू रूट की बस की पुलिस बैरियर तुन्नूहट्टी में चेकिंग के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली।  और पढ़ें

11:39 AM, 29-Oct-2024

Shimla: कैदियों का बनाया फर्नीचर दिवाली पर लोगों के ड्राइंग रूम को लगा रहा चार चांद

दीपावली से पहले, सोमवार को मालरोड स्थित रोटरी क्लब टॉउनहाल में जेल में बने उत्पादों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी में आयोजित की गई। और पढ़ें

11:23 AM, 29-Oct-2024

Himachal: बागवानी विभाग में 500 कर्मियों की नौकरी पर संकट, जानें पूरा मामला

बागवानी विभाग में बागवानी विकास परियोजना के तहत कार्यरत 500 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों का रोजगार छिनने की कगार पर पहुंच गया है।  और पढ़ें

11:12 AM, 29-Oct-2024

Shimla: सरकार ने आपत्ति लगाकर लौटाई डीजीपी अतुल वर्मा की सेवा विस्तार की फाइल

प्रदेश सरकार ने पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा को दो साल के सेवा विस्तार से संबंधित फाइल आपत्ति लगाकर लौटा दी है।  और पढ़ें

11:05 AM, 29-Oct-2024

Chamba: मणिमहेश डल झील के पास नहीं लगा सकेंगे लंगर, डीसी चंबा ने जारी किए आदेश

वन विभाग को यात्रा क्षेत्र के लिए इको टूरिज्म सोसायटी गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समिति में स्थानीय लोगों को भी शामिल किया जाए, जिससे एनजीटी के निर्देशानुसार गतिविधियां करवाई जा सकें।  और पढ़ें

11:02 AM, 29-Oct-2024

Himachal Tourism: विंटर सीजन में पर्यटन निगम के होटलों में 40 फीसदी तक का डिस्काउंट

समर सीजन के बाद होटल कारोबार को पटरी पर लाने के लिए राज्य पर्यटन विकास निगम ने अपने होटलों में ठहरने पर 10 से 40 फीसदी तक डिस्काउंट देने का फैसला लिया है।  और पढ़ें

10:51 AM, 29-Oct-2024

Himachal: चंबा और जम्मू-कश्मीर सीमा पर 12 साल बाद आईटीबीपी तैनात, और मजबूत होगा सुरक्षा पहरा

 चंबा के सीमांत क्षेत्रों की सुरक्षा चौकियों में 12 वर्ष बाद अब भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान सरहद की रखवाली के लिए पहुंचे हैं। और पढ़ें

10:37 AM, 29-Oct-2024

हिमाचल: चार दिसंबर को प्रदेश भर के स्कूलों में होगा नेशनल अचीवमेंट सर्वे

प्रदेश में 4 दिसंबर को निजी और सरकारी स्कूलों में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण सर्वे होगा। इसके लिए जिला स्तर पर मास्टर ट्रेनर तैयार कर दिए हैं।  और पढ़ें

10:27 AM, 29-Oct-2024

TB Free Himachal App: मरीज को खांसी होने पर केमिस्ट करेगा एंट्री, मोबाइल पर आएगी कॉल

अब केमिस्ट संचालक नाम, फोन नंबर व खांसी कितने दिनों से है। इसकी पूरी जानकारी लेकर टीबी मुक्त हिमाचल एप पर एंट्री करेगा। और पढ़ें

10:15 AM, 29-Oct-2024

Himachal BJP: दिसंबर तक हो सकता है भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पर फैसला, सदस्यता अभियान जारी

प्रदेश में नए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर फैसला दिसंबर तक या इससे पहले भी हो सकता है।  और पढ़ें

10:08 AM, 29-Oct-2024

HPU Shimla: एचपीयू ने घोषित किए एमएससी केमिस्ट्री, फिजिक्स बॉटनी, भूगोल सहित 16 पीजी कोर्स के परिणाम

 प्रदेश विश्वविद्यालय ने जून-जुलाई में करवाई गई स्नातकोत्तर कोर्स में 16 पीजी कोर्स के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए है।  और पढ़ें

10:00 AM, 29-Oct-2024

Shimla News: कनलोग समिट्री में प्रार्थना सभा करवाने पर पादरी को हाईकोर्ट का नोटिस

प्रदेश की राजधानी शिमला के कनलोग कब्रिस्तान में प्रार्थना सभा करवाने पर हाईकोर्ट ने पादरी को नोटिस जारी किया है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने बताया कि अदालत के आदेशों के बाद भी पादरी वहां पर शुक्रवार और रविवार को प्रार्थना सभा करवा रहा है। और पढ़ें

09:56 AM, 29-Oct-2024

Shimla: बिश्नोई के नाम पर कारोबारी को जान से मारने की धमकी, जानें पूरा मामला

शिमला के टिंबर हाउस निवासी गौरव ने एसपी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने हितेश और आशु नाम के दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की मांग की है। और पढ़ें

09:43 AM, 29-Oct-2024

Himachal: दूरदराज के स्कूलों में सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवाएं लेगी सरकार, शिक्षा विभाग तैयार कर रहा प्रस्

प्रदेश के दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों के स्कूलों में अब सरकार सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवा लेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर शिक्षा विभाग प्रस्ताव बनाने में जुट गया है।  और पढ़ें

05:00 AM, 29-Oct-2024

Himachal News: बिजली कर्मियों ने दिवाली के कारण टाला ब्लैक आउट, सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम

बिजली बोर्ड के अभियंताओं और कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चा ने हिमाचल सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। वहीं, दिवाली के चलते प्रदेश में ब्लैक आउट करने का फैसला टाल दिया है। और पढ़ें

05:00 AM, 29-Oct-2024

Himachal News: हिमाचल में दिसंबर तक तीन सरकारी नर्सिंग संस्थान खोलने की तैयारी; निजी को नहीं मिलेगी अनुमति

हिमाचल प्रदेश में साल 2024 के अंत तक तीन सरकारी नर्सिंग कॉलेज खोलने की तैयारी चल रही है। शुरुआत में इन मेडिकल कॉलेजों में 40-40 सीटें भरी जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

05:00 AM, 29-Oct-2024

Himachal News: नियमित होने पर वरिष्ठता के लिए गिना जाएगा जेबीटी, टीजीटी और सीएंडवी का अनुबंध सेवाकाल

हिमाचल प्रदेश में अतिरिक्त सचिव शिक्षा ने निदेशालय को पत्र जारी किया है कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग में कार्यरत याचिकाकर्ता जेबीटी, टीजीटी और सीएंडवी शिक्षकों द्वारा दी गईं अनुबंध सेवाओं को उनके नियमितीकरण के बाद वरिष्ठता और परिणामी लाभों के उद्देश्य में गिना जाएगा। और पढ़ें

05:00 AM, 29-Oct-2024

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों की हैप्पी दिवाली, खातों में आया वेतन और पेंशन

हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों के खातों में सोमवार को वेतन और पेंशन आ गई। वहीं, कर्मचारियों व पेंशनरों के खातों में महंगाई भत्ते की किस्त भी आ गई। 
  और पढ़ें

05:00 AM, 29-Oct-2024

Himachal Weather: उच्च पर्वतीय जिलों में आज बारिश-बर्फबारी के आसार, मौसम अपडेट बस एक क्लिक पर

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मंगलवार से लेकर तीन नवंबर तक धूप खिली रहने के आसार हैं।  और पढ़ें

05:00 AM, 29-Oct-2024

Himachal: ब्लड कल्चर टेस्टिंग मशीन लगाने में देरी पर स्वास्थ्य सचिव, निदेशक हाईकोर्ट में तलब, जानें पूरा मामला

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव और निदेशक को पांच नवंबर को हाईकोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। मामला नाहन मेडिकल कॉलेज से जुड़ा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
  और पढ़ें

05:00 AM, 29-Oct-2024

Himachal: दवाइयों के सैंपल फेल होने पर ड्रग कंट्रोलर हाईकोर्ट में तलब, खंडपीठ ने हिमाचल सरकार को लगाई फटकार

हिमाचल प्रदेश में बनने वाली 25 प्रतिशत दवाइयों के सैंपल हर महीने फेल हो रहे हैं। ऐसे में हाईकोर्ट ने ड्रग कंट्रोलर को तलब करने के आदेश दिए हैं। जानें पूरा मामला... और पढ़ें

01:14 AM, 29-Oct-2024

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 29 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। रविवार रात को कल्पा में न्यूनतम तापमान 5.6, मनाली में 8.2, समदो में 6.5, रिकांगपिओ में 8.5, भुंतर में 9.8, सोलन में 11.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें