फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 21 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:17 PM, 21-Oct-2024

Shimla News: जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2 से

राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर में 2, 3 नवंबर को जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। और पढ़ें

11:14 PM, 21-Oct-2024

Shimla News: नगर निगम की ठाठ, मेयर के लिए क्रिस्टा या फाॅर्च्यूनर मिलेगी

नगर निगम महापौर, संयुक्त आयुक्त और निगम स्वास्थ्य अधिकारी के लिए अब नई गाड़ियां खरीदी जाएंगी। और पढ़ें

11:03 PM, 21-Oct-2024

Shimla News: आपदा में मृत लोगों की मुक्ति के लिए पुरश्चरण महायज्ञ शुरू

राजधानी शिमला में जंगलों में लगी आग और बरसात में आई आपदाओं का शिकार हुए जीव जंतुओं और लोगों की मोक्ष के लिए शिव शक्ति धाम मंदिर कमेटी और प्राचीन काली माता मंदिर की ओर से धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। और पढ़ें

विज्ञापन
10:47 PM, 21-Oct-2024

Shimla News: शाही महात्मा, राधे गैंग के बाद अब रंजन गिरोह का भंडाफोड़, छह सदस्य गिरफ्तार; ऐसे हुई कार्रवाई

शिमला पुलिस टीम की ओर से एक और चिट्टा तस्कर रंजन गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। एसडीपीओ ठियोग सिद्धार्थ शर्मा नेतृत्व वाली टीम ने यह कार्रवाई की है। और पढ़ें

10:30 PM, 21-Oct-2024

Himachal: 50 हजार सालाना आय वालों का आधा आएगा पानी बिल, ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं लगेंगे मीटर; दरें अधिसूचित

हिमाचल में हर महीने पानी के प्रति कनेक्शन पर 100 रुपये बिल आएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में आम उपभोक्ताओं के लिए पानी के मीटर नहीं लगेंगे। वहीं, 50 हजार से कम सालाना आय वाले उपभोक्ताओं की पानी की मासिक दरें आधी रहेंगी। 
  और पढ़ें

विज्ञापन
07:57 PM, 21-Oct-2024

Himachal: सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीरें, देवभूमि संघर्ष समिति ने की कार्रवाई की मांग

हिमाचल देवभूमि संघर्ष समिति के सह संयोजक मदन ठाकुर ने बालूगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है कि फेसबुक पर सत्य की खोज नाम के एक पेज पर लगातार इस तरह की सामग्री अपलोड की जा रही है, जिससे हिंदू समाज के लोगों में भारी रोष है।  और पढ़ें

07:07 PM, 21-Oct-2024

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में बीडीओ के तबादले, जानें किन्हें कहां मिली नियुक्ति

हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार ने 10 खंड विकास अधिकारियों को ट्रांसफर कर नियुक्ति दी है। सचिव ग्रामीण विकास विभाग राजेश शर्मा ने इस बाबत अधिसूचना जारी की है। 
  और पढ़ें

07:00 PM, 21-Oct-2024

Sanjauli Mosque: हिमाचल हाईकोर्ट के आदेश- संजौली मस्जिद मामले को 8 हफ्ते में निपटाए नगर निगम शिमला के आयुक्त

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने संजौली मस्जिद मामले को लेकर नगर निगम शिमला के आयुक्त को आदेश दिए हैं कि  मामले को 8 हफ्ते के भीतर निपटाया जाए। दोनों पक्ष सुनने के बाद अदालत ने आयुक्त को मामला समय पर निपटाने के साथ-साथ सभी हितधारकों को पार्टी बनाने को कहा।
  और पढ़ें

06:48 PM, 21-Oct-2024

Himachal News: ध्यान दें! तीन महीने से राशन नहीं लेने वाले उपभोक्ताओं के कार्ड होंगे ब्लॉक, जानें पूरा मामला

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग राशन न लेने वाले उपभोक्ताओं के राशन कार्ड बंद करने की तैयारी में है। डिपो संचालकों की ओर से रिपोर्ट जारी होने के बाद राशन नहीं लेने वाले उपभोक्ताओं के राशन कार्डों को बंद किया जाएगा। और पढ़ें

06:14 PM, 21-Oct-2024

Sanjauli Mosque: संजौली मस्जिद के अवैध हिस्से को गिराने को लेकर आया CM और मंत्री विक्रमादित्य सिंह का बयान

राजधानी शिमला के संजौली में बनी मस्जिद की तीन अवैध मंजिलें गिराने के लिए वक्फ बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद मस्जिद कमेटी ने इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे मामले पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी प्रतिक्रिया दी है।


  और पढ़ें

06:11 PM, 21-Oct-2024

Himachal BJP: बिहारी लाल शर्मा बोले- चीन की सीमा तक चला भाजपा का सदस्यता अभियान

भाजपा के राज्य महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि किन्नौर जिले के अंतर्गत चीन सीमा पर अंतिम गांव छितकुल यानी 11,320 फीट की ऊंचाई पर 100 नए सदस्य व आसरंग गांव यानी 12000 फीट में 120 के लगभग नए सदस्य बनाए गए। और पढ़ें

05:58 PM, 21-Oct-2024

Himachal Weather: ताबो का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस, प्रदेश में इतने दिन माैसम साफ रहने के आसार

उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम का ठंड बढ़ गई है। ताबो का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी शिमला व आसपास भागों में आज धूप खिली हुई है।  और पढ़ें

05:51 PM, 21-Oct-2024

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर व्यवस्था का पतन कर रहे हैं मुख्यमंत्री सुक्खू

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में प्रेस वार्ता कर सुक्खू सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन का नारा दिया था, लेकिन आज जो हाल है वह व्यवस्था पतन का है।  और पढ़ें

05:50 PM, 21-Oct-2024

Himachal News: हाटी समुदाय के 1 से 3 जनवरी तक बने जनजाति प्रमाणपत्र रहेंगे वैध

सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय के जिन 82 युवाओं ने इस वर्ष एक जनवरी से तीन जनवरी के दौरान जनजातीय प्रमाण पत्र बनाए थे, वह वैध होंगे।  और पढ़ें

05:23 PM, 21-Oct-2024

Shimla: हिमाचल राज्य अनुसूचित जाति आयोग गठित, कुलदीप कुमार धीमान बने अध्यक्ष

पूर्व उद्योग मंत्री और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान को हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग ऊना का अध्यक्ष नियुक्त किया है। और पढ़ें

02:57 PM, 21-Oct-2024

Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया साइबर विंग के 'सी.वाई-स्टेशन' का उद्घाटन, 24 घंटे करेगा काम

सोमवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस के साइबर विंग के ‘सी.वाई-स्टेशन’ का उद्घाटन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सी.वाई-स्टेशन’ लोग रियल टाइम में शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। खास तौर पर आर्थिक अपराध से जुड़ी शिकायतें। 
  और पढ़ें

02:51 PM, 21-Oct-2024

Sanjauli Mosque Case: वक्फ बोर्ड की मंजूरी के बाद संजौली मस्जिद की तीन अवैध मंजिलें गिराने का काम शुरू

संजौली में बनी मस्जिद की तीन अवैध मंजिलें गिराने के लिए वक्फ बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद मस्जिद कमेटी ने इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है। और पढ़ें

01:21 PM, 21-Oct-2024

VIDEO : वक्फ बोर्ड की मंजूरी के बाद संजौली मस्जिद की अवैध मंजिलें गिराने का काम शुरू

वक्फ बोर्ड की मंजूरी के बाद संजौली मस्जिद की अवैध मंजिलें गिराने का काम शुरू और पढ़ें

12:38 PM, 21-Oct-2024

VIDEO : संजौली मस्जिद की तीन अवैध मंजिलें गिराने के लिए वक्फ बोर्ड ने दी मंजूरी

संजौली मस्जिद की तीन अवैध मंजिलें गिराने के लिए वक्फ बोर्ड ने दी मंजूरी और पढ़ें

11:40 AM, 21-Oct-2024

Shimla: रोहित ठाकुर बोले- हिमाचल के 427 स्कूलों को लोगों ने लिया गोद

रोहित ठाकुर ने कहा कि सरकार ने शिक्षा क्षेत्र के कायाकल्प के लिए कई नवाचार कदम उठाए हैं। ऐसी ही पहल अपना विद्यालय द हिमाचल स्कूल अडॉप्शन प्रोग्राम है।  और पढ़ें

11:37 AM, 21-Oct-2024

Himachal: जेबीटी पास को निजी शिक्षण संस्थानों में भी मिलेगी नौकरी, सोलन डाइट ने की पहल

अब तक प्रशिक्षु जेबीटी करने के बाद कई वर्षों तक सरकारी नौकरी को लेकर घर पर बैठ जाते थे। अब उनके इस इंतजार के बीच में उन्हें रोजगार से भी जोड़ा जा रहा है। और पढ़ें

11:32 AM, 21-Oct-2024

धर्मशाला: नौवीं कक्षा के दो छात्रों ने कबाड़ के ड्रोन से भर दी ऊंची उड़ान, जानें पूरा मामला

धर्मशाला  के साथ लगते एक निजी स्कूल के नौवीं के दो छात्रों ने बेकार पड़े सामान और 2500 रुपये खर्च कर ड्रोन तैयार किया है।  और पढ़ें

11:26 AM, 21-Oct-2024

Himachal: 10,000 मीटर दौड़ में चंबा की उड़नपरी सीमा ने हांगकांग में जीता गोल्ड

एशिया स्तर की 10,000 मीटर दौड़ में चंबा की उड़नपरी सीमा ने प्रतिभा का लोहा मनवाया। सीमा ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर देश, प्रदेश और चंबा जिला का नाम रोशन किया। और पढ़ें

11:24 AM, 21-Oct-2024

Mandi: सावन बरवाल ने रिकॉर्ड 62 मिनट में जीती 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन

 मंडी शहर के धावक सावन बरवाल ने दिल्ली में आयोजित 21 किलोमीटर अंतरराष्ट्रीय वेदांता मैराथन को 62 मिनट और 42 सेकंड में पूरा कर नया रिकॉर्ड बनाया।  और पढ़ें

11:09 AM, 21-Oct-2024

Una: गेहूं बीज की खरीद से पहले होगी जांच, कृषि विभाग ने लिया फैसला

ऊना जिले के किसानों को गेहूं का बीज उपलब्ध करवाने से पहले कृषि विभाग जांच करेगा। किसानों को गेहूं का बीज सत्यापन होने के बाद ही उपलब्ध करवाया जाएगा। और पढ़ें

11:04 AM, 21-Oct-2024

HPU New VC: एचपीयू शिमला को जल्द मिलेगा कुलपति, 22 अक्तूबर को होगी सर्च कमेटी की बैठक

 प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति के चयन के लिए चंडीगढ़ में 22 अक्तूबर को 10:00 बजे सर्च कमेटी की बैठक होगी। कुलपति की नियुक्ति के लिए राजभवन ने दोबारा से एक सर्च कमेटी बनाई है। और पढ़ें

11:00 AM, 21-Oct-2024

Chamba: अवैध कटान की जांच करने जा रहे वन रक्षक को पीटा, वर्दी भी फाड़ी

सिंगाधार वन बीट के कोयल डीपीएफ में चीड़ का पेड़ अवैध रूप से काटने की शिकायत वन रक्षक मान सिंह को मिली। वह शिकायत के आधार पर जांच करने के लिए गए। और पढ़ें

10:52 AM, 21-Oct-2024

हिमाचल: पंचायत सचिव-सहायक, रोजगार सेवकों की लगेगी हाजिरी, टूअर की देनी होगी जानकारी

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति ने पंचायत सचिवों, पंचायत सहायकों, तकनीकी सहायकों और रोजगार सेवकों के पंचायतों से गायब रहने की शिकायतों पर कड़ा संज्ञान लिया है।  और पढ़ें

10:33 AM, 21-Oct-2024

Himachal Budget: अगले बजट में कई योजनाओं में कम हो सकता है वित्तपोषण

वित्तीय अनुशासन और कई केंद्रीय योजनाओं के बजट में कटौती का असर सुक्खू सरकार के तीसरे बजट में भी दिख सकता है।  और पढ़ें

10:29 AM, 21-Oct-2024

हिमाचल बिजली बोर्ड: आउटसोर्स के 81 चालकों को निकालने की तैयारी, संयुक्त मोर्चा ने किया विरोध

बिजली बोर्ड में आउटसोर्स से लगे 81 चालकों की सेवाएं समाप्त करने की तैयारी है। इसका हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त मोर्चा ने विरोध किया है।  और पढ़ें

10:23 AM, 21-Oct-2024

खुशवंत सिंह लिटफेस्ट: किरपाल बोले-1950 के संविधान में शिक्षण संस्थानों में नहीं था आरक्षण

उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता और लेखक सौरभ किरपाल से पूर्व गृह मंत्री लालकृष्ण आडवाणी की रथयात्रा और 21 साल बाद आए अयोध्या राम मंदिर के फैसले पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इस फैसले को विवाद रहित नहीं माना जा सकता।  और पढ़ें

10:12 AM, 21-Oct-2024

Himachal News: निचले हिमालयी क्षेत्रों से लुप्त होने लगीं पेड़ों की कई प्रजातियां, अध्ययनों में खुलासा

बढ़ते तापमान के कारण कई प्रजातियां निचले क्षेत्रों में खत्म हो रही हैं। कई पेड़ अब ऊंचे क्षेत्रों में ही दिख रहे हैं।  और पढ़ें

10:07 AM, 21-Oct-2024

Himachal: ईटीपी संयंत्र में जहरीली गैस से दो कामगारों की माैत, कंपनी पर केस

 बल्क ड्रग पार्क बनाने वाली कंपनी के अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र (ईटीपी) में दो कामगारों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।  और पढ़ें

05:00 AM, 21-Oct-2024

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 21 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

हिमाचल सरकार नए नर्सिंग निजी संस्थान को मंजूरी नहीं देगी। सरकार का मानना है कि हिमाचल के अधिकांश निजी नर्सिंग संस्थान में 10 से 15 सीटें खाली रह रही हैं।
  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें