फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 13 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:09 PM, 13-Oct-2024

Dussehra 2024: कनाडा में भी दशहरा की धूम, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने निवेश के लिए किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कनाडा में दशहरे के सफल आयोजन के लिए कनाडा में हिमाचली प्रवासियों को हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विशेष आयोजन में कनाडा के 30 से अधिक क्षेत्रीय संघों का भरपूर सहयोग मिला और प्रवासी हिमाचलियों ने पूरे उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया। 
  और पढ़ें

05:21 PM, 13-Oct-2024

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- PM मोदी ने की सुक्खू सरकार की मदद, झूठे आरोपों पर माफी मांगे मुख्यमंत्री

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल की हर प्रकार मदद कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा स्टेट टैक्स शेयर के 1479 करोड़ रुपए का एडवांस भुगतान हिमाचल प्रदेश के लिए किया गया जिसके चलते मुख्यमंत्री आज यह कहने की स्थिति में है कि वह दिवाली के पहले प्रदेश में कर्मचारियों को वेतन दे सकते हैं।
  और पढ़ें

03:24 PM, 13-Oct-2024

Sanjauli Mosque: मस्जिद विवाद के बाद संजौली में अब माहौल शांत, कारोबारी बोले-खत्म होना चाहिए यह विवाद

संजौली में मस्जिद विवाद के बाद अब पुलिस ने यहां तैनात जवानों की संख्या बहुत कम कर दी है। अब यहां माहौल सामान्य होने लगा है। पूरे मामले को लेकर जब दोनों समुदायों के कारोबारियों से बात की गई तो सबका यही कहना था कि अब यह विवाद खत्म होना चाहिए।
  और पढ़ें

विज्ञापन
03:14 PM, 13-Oct-2024

Chitta Smuggling In HP: नशे के आदी युवा चला रहे चिट्टा तस्करी का नेटवर्क, पंजाब से हो रही सबसे अधिक सप्लाई

चिट्टा तस्करी के मामलों की जांच में यह खुलासा हुआ है कि जिला शिमला में नशे के आदी युवाओं के जरिये चिट्टा तस्करी का नेटवर्क चलाया जा रहा है। जिले में इस साल अभी तक 102 अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
  और पढ़ें

01:07 PM, 13-Oct-2024

Shimla News: सीएम सुक्खू ने रिमोट का बटन दबाया और उठे रावण, मेघनाद-कुंभकर्ण के पुतले

हनुमान मंदिर जाखू में दशहरा उत्सव पर शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जय श्रीराम के जय घोष के बीच रिमोट का बटन दबाकर पुतलों का दहन किया। और पढ़ें

विज्ञापन
01:01 PM, 13-Oct-2024

Accident News: ऊना-हमीरपुर एनएच पर ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

ऊना हमीरपुर नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह एक ट्रक और एक मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। और पढ़ें

01:00 PM, 13-Oct-2024

Himachal News: शिमला में छेड़छाड़ करने पर युवती ने मां के साथ मिलकर धुना व्यक्ति, 5 मिनट तक खूब बरसे लात घूंसे

शनिवार दोपहर को शिमला में लोअर बाजार मार्ग पर एक युवती ने मां से साथ मिलकर छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति की जमकर धुनाई कर दी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान यहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने लड़की पर फब्तियां कसीं।  और पढ़ें

12:22 PM, 13-Oct-2024

Dussehra 2024: दशहरा पर शिमला के जाखू पहुंचे हजारों लोग, मुख्यमंत्री सुक्खू ने रिमोट से किया रावण दहन

शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जय श्रीराम के जय घोष के बीच रिमोट का बटन दबाकर पुतलों का दहन किया। पुतला दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। रावण के पुतले में आग लगते ही जय श्रीराम, जय बजरंगबली के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठा। 
  और पढ़ें

12:12 PM, 13-Oct-2024

Nauni To Bhararighat Fourlane: वन मंत्रालय से नहीं मिली मंजूरी, नौणी से भराड़ीघाट फोरलेन का काम लटका

नौणी-भराड़ीघाट फोरलेन को अभी तक केंद्रीय वन मंत्रालय की मंजूरी नहीं मिल पाई है। ऐसे में फोरलेन की टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी इसका निर्माण कार्य लटका है। और पढ़ें

11:44 AM, 13-Oct-2024

International Kullu Dussehra: आज से अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की शुरुआत, 200 KM दूरी से भी देवता पहुंचे

भगवान रघुनाथ की मूर्ति को 1650 में अयोध्या से कुल्लू लाया गया था। रघुनाथ के सम्मान में देवी-देवताओं का महाकुंभ कुल्लू दशहरा मनाया जा रहा है। दशहरा के लिए 200 किमी दूर से देवता पहुंचे हैं। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1,400 जवान तैनात रहेंगे। ड्रोन के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रहेगी।
  और पढ़ें

11:27 AM, 13-Oct-2024

Shimla Accident: चक्कर में कार दुर्घटनाग्रस्त, दो युवकों की मौत; एक गंभीर घायल

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। वहीं, एक युवक गंभीर घायल है।  और पढ़ें

11:17 AM, 13-Oct-2024

हिमाचल क्रिप्टोकरेंसी ठगी: आरोपी मिलन के खिलाफ अतिरिक्त चार्जशीट दायर, 20 अरब का घोटाला, 89 की गिरफ्तारी

हिमाचल में दो हजार करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में अब पुलिस एसआईटी ने आरोपी गर्ग के खिलाफ अतिरिक्त चार्जशीट दायर कर कोर्ट में पेश कर दी है। इस घोटाले में अभी तक 20 मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में अभी तक 89 आरोपियों की गिरफ्तारी की है। और पढ़ें

11:02 AM, 13-Oct-2024

Himachal: दो किमी से अधिक दूरी के पांच बच्चों वाले 525 प्राइमरी स्कूल होंगे मर्ज, नए शैक्षणिक सत्र से शुरुआत

दो किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित पांच या इससे कम बच्चों की संख्या वाले 525 प्राइमरी स्कूल भी हिमाचल में मर्ज होंगे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने इस संदर्भ में प्रस्ताव बनाकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की मंजूरी को भेज दिया है। 
  और पढ़ें

10:53 AM, 13-Oct-2024

Himachal News: किन्नौर की सीमा पर चीन के ड्रोन मंडराने को लेकर राज्यपाल भड़के, नेगी ने फिर किया पलटवार

किन्नौर जिले में इंडो-चीन बॉर्डर पर चीन के ड्रोन बार-बार भारत की सीमा में मंडरा रहे हैं वाले कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने तल्ख टिप्पणी की है। जिस पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि बड़े-बड़े भाषण देने और जानकारियां छिपाने से बात नहीं बनेगी।  और पढ़ें

10:45 AM, 13-Oct-2024

Himachal News: हिमाचल के रास्ते आसानी से चीन सीमा तक पहुंच सकेंगे सेना के जवान, पांच पुलों का लोकार्पण

शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा सड़क संगठन द्वारा 2236 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 74 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। इसमें हिमाचल प्रदेश में पांच पुलों का निर्माण और उद्घाटन किया गया है। और पढ़ें

10:38 AM, 13-Oct-2024

एचआरटीसी स्वर्ण जयंती समारोह: 'हिमाचल में ग्रीन हाइड्रोजन से चलेंगी बसें, आठ माह के भीतर शुरू होगा पहला प्लांट

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि दिवाली पर एचआरटीसी के कर्मियों को इस बार 28 अक्तूबर को सैलरी जारी कर दी जाएगी। इसके अलावा 9 करोड़ के मेडिकल बिल आने वाले दो महीनों में क्लीयर कर दिए जाएंगे। और पढ़ें

04:00 AM, 13-Oct-2024

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 13 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

गगल हवाई अड्डे पर एक विमानन कंपनी एक उड़ान बंद करेगी, वहीं अन्य उड़ानों के समय में भी बदलाव होगा।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें