फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 12 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:56 PM, 12-Oct-2024

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने बिक्रम जंग थापा को लेफ्टिनेंट कर्नल पदोन्नत करने के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के चलामा बकलोह के बिक्रम जंग थापा लेफ्टिनेंट कर्नल बने हैं। भारतीय सेना के अधिकारियों के एक वर्ग को 20 वर्ष बाद सर्वोच्च न्यायालय से न्याय मिला।  और पढ़ें

05:30 PM, 12-Oct-2024

Himachal: एचआरटीसी कर्मियों को 28 को मिल जाएगी सैलरी, क्लीयर होंगे मेडिकल बिल, जानें सीएम सुक्खू के सभी एलान

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि दिवाली पर एचआरटीसी के कर्मियों को इस बार 28 अक्तूबर को सैलरी जारी कर दी जाएगी। इसके अलावा 9 करोड़ के मेडिकल बिल आने वाले दो महीनों में क्लीयर कर दिए जाएंगे। और पढ़ें

04:46 PM, 12-Oct-2024

Earthquake In Himachal: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूकंप के झटके, 3.0 थी तीव्रता; ये बताया जा रहा है केंद्र

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।  और पढ़ें

विज्ञापन
02:09 PM, 12-Oct-2024

Himachal Governor: हिमाचल के राज्यपाल भड़के, जगत सिंह नेगी के चीन के ड्रोन दिखने वाले बयान पर की तल्ख टिप्पणी

'किन्नौर जिले में इंडो-चीन बॉर्डर पर चीन के ड्रोन बार-बार भारत की सीमा में मंडरा रहे हैं' वाले कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने तल्ख टिप्पणी की है।  और पढ़ें

01:13 PM, 12-Oct-2024

Shimla News: ऑनलाइन खरीदारी पर छूट से ग्राहक मौज में, शहर के कारोबारी मायूस, कारोबारियों ने भी निकाले हैं ऑफर

ऑनलाइन शॉपिंग में मिल रही भारी छूट ने खरीदारों को दुकानों से दूर कर दिया है। कारोबारियों को चिंता सता रही है कि दिवाली तक सामान बिक पाएगा या नहीं। ग्राहकों को लुभाने और ऑनलाइन शॉपिंग को टक्कर देने के लिए शहर के कारोबारियों ने भी कई आकर्षक ऑफर निकाले हैं। 
  और पढ़ें

विज्ञापन
12:56 PM, 12-Oct-2024

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री ने 75 बुनियादी परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की, हिमाचल के पांच पुल भी शामिल

शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा सड़क संगठन द्वारा 2236 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 74 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। इसमें हिमाचल प्रदेश में पांच पुलों का निर्माण और उद्घाटन किया गया है। और पढ़ें

12:37 PM, 12-Oct-2024

Chamba News: नप कार्यालय चंबा में विजिलेंस की रेड, 7 घंटे तक खंगाला रिकॉर्ड

नगर परिषद पर विकासात्मक कार्यों को लेकर हुई टेंडरिंग प्रक्रिया में धांधली के आरोप लगे हैं। एएसपी विजिलेंस अभिमन्यु वर्मा की अगुवाई में दबिश दी गई।  और पढ़ें

12:24 PM, 12-Oct-2024

JP Nadda: 'हरियाणा और J&K का चुनाव बता रहा देश का मिजाज, महाराष्ट्र, दिल्ली के में भी जनता खिलाएगी कमल'

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दावा किया कि हमें पूरा विश्वास है कि महाराष्ट्र, दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भी जनता कमल को खिलाएगी। और पढ़ें

12:15 PM, 12-Oct-2024

CM Sukhu: 'वेतन देने के लिए पैसा न होने की भाजपा ने उड़ाईं अफवाहें, प्रदेश की वित्तीय स्थिति बिल्कुल ठीक'

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को राज्य सचिवालय में पत्रकार वार्ता कर विपक्ष पर निशाना साधा। सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास वेतन देने को पैसा नहीं होने की भाजपा ने अफवाहें उड़ाई हैं।  और पढ़ें

11:48 AM, 12-Oct-2024

Himachali Peas: अक्तूबर में सिर्फ हिमाचल में होता है मटर, अहमदाबाद, कोलकाता और सूरत तक जाती है सप्लाई

अक्तूबर में सिर्फ हिमाचल में ही मटर होता है। इसलिए दाम अच्छे मिल रहे हैं। किसानों को मटर के 50 से 130 रुपये प्रतिकिलो तक थोक दाम मिल रहे हैं।  और पढ़ें

11:27 AM, 12-Oct-2024

Kullu Dussehra Festival 2024: कुल्लू दशहरा महाकुंभ कल से, आज शाम ढालपुर पहुंच जाएंगे 150 देवी-देवता

13 से 19 अक्तूबर तक मनाए जाने वाले कुल्लू दशहरा के लिए शुक्रवार शाम तक कुल्लू के ढालपुर में पांच देवता पहुंच भी गए हैं। जबकि आनी, निरमंड, बंजार, सैंज, मनाली, तीर्थन और मणिकर्ण क्षेत्र के 150 के करीब देवी-देवता रास्ते में हैं और शनिवार शाम को अस्थायी शिविरों में पहुंचे जाएंगे। 
  और पढ़ें

11:12 AM, 12-Oct-2024

Churdhar Shirgul Deity: 52 साल बाद चूड़धार मंदिर में शांत महायज्ञ, गवाह बने 12 देवता और 28 हजार लोग

चूड़धार स्थित शिरगुल देवता के मंदिर में शुक्रवार को कुरुड़ स्थापना के बाद महायज्ञ का समापन हुआ। शिरगुल महाराज के जयकारों के साथ हजारों लोगों की मौजूदगी में कुरुड़ को मंदिर के ऊपर स्थापित किया गया।
  और पढ़ें

10:50 AM, 12-Oct-2024

Shimla News: रिज मैदान होगा 11 मीटर चौड़ा, व्यावसायिक परिसर भी बनेगा; इतने करोड़ रुपये से हो रही स्टेबलाइजेशन

राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान के धंस रहे हिस्से को बचाने के लिए लोक निर्माण विभाग इस पर 68 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। रिज मैदान का स्टेबलाइजेशन (संतुलित करना) किया जा रहा है। इससे रिज मैदान मजबूत नहीं बल्कि 11 मीटर चौड़ा भी होगा।  और पढ़ें

10:25 AM, 12-Oct-2024

Sanjauli Mosque: संजौली मस्जिद कमेटी ने खुद नहीं तोड़ा अवैध निर्माण तो नगर निगम हटवाएगा, खर्च भी वसूलेगा

राजधानी शिमला के संजौली में नगर निगम आयुक्त कोर्ट में लिए फैसले के अनुसार संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण मस्जिद कमेटी की ओर से किया गया है। ऐसे में मस्जिद कमेटी को ही इसे गिराना होगा।  और पढ़ें

07:06 AM, 12-Oct-2024

Himachal to Khatu Shyam Ji Bus Service: खाटू श्याम के लिए नवंबर से चलेगी बस, हफ्ते में एक दिन मिलेगी सुविधा

मां चिंतपूर्णी से श्री खाटू श्याम की बस सुविधा का नवंबर से संचालन शुरू हो जाएगा। शाम 4:00 बजे बस चिंतपूर्णी बस स्टैंड से खाटू श्याम के लिए रवाना होगी। और पढ़ें

07:04 AM, 12-Oct-2024

Himachal : विदेशी परिंदों से गुलजार होने लगा आसन बैराज, साइबेरिया से पहुंचे सुर्खाब और अन्य जल पक्षी

हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर स्थित आसन बैराज में अब तक साईबेरियन समेत देश-विदेश के 450 से अधिक रंग-बिरंगे मेहमान पहुंच चुके हैं।  और पढ़ें

05:00 AM, 12-Oct-2024

Shehnai Vadak Surajmani: तुरही से शुरूआत, देश ही नहीं अमेरिका तक गूंजी सूरजमणि की शहनाई

हिमाचल के बिस्मिल्लाह खान कहे जाने वाले प्रसिद्ध शहनाई वादक सूरजमणि के अचानक निधन से हिमाचली लोक संस्कृति को बड़ी क्षति पहुंची है। सूरजमणि ने हजारों हिमाचली नाटियों में अपनी शहनाई की धुन से लोगों के दिलों को छुआ। अमेरिका में भी उन्होंने अपनी शहनाई से धुन से हिमाचली लोक संस्कृति की छाप छोड़ी। और पढ़ें

05:00 AM, 12-Oct-2024

Himachal: समय अवधि नहीं, अब परीक्षा परिणाम बनेगा शिक्षकाें की पदोन्नति का आधार

प्रदेश में अब तय समय अवधि ही नहीं, परीक्षा परिणाम भी शिक्षकों की पदोन्नति का आधार बनेगा। और पढ़ें

05:00 AM, 12-Oct-2024

करवाचौथ टूरिस्ट सीजन: होटल के कमरे की बुकिंग पर घूमना-फिरना मुफ्त, कारोबारियों ने आकर्षक पैकेज किए जारी

होटल कारोबारी कमरों की बुकिंग पर सैलानियों को फ्री साइटसीन और 20 से 30 फीसदी छूट का ऑफर दे रहे हैं। ट्रैवल एजेंट्स एक पर्यटन स्थल का पैकेज बुक करने पर किसी अन्य पर्यटन स्थल पर एक रात मुफ्त ठहरने का ऑफर दे रहे हैं। और पढ़ें

04:00 AM, 12-Oct-2024

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 12 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) आज अपना 50वां स्थापना दिवस मनाएगा। इस दौरान एचआरटीसी के सरकाघाट डिपो के चालक पवन कुमार, शिमला लोकल डिपो के हेमराज और हमीरपुर डिपो के जगरनाथ को 25 साल से बिना दुर्घटना किए बसें चलाने के लिए आज मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे।
  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें