शिमला के एक निजी होटल में गौमांस पकाने की शिकायत मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक छानबीन में पुलिस का दावा है कि होटल में जांच के दौरान बीफ होने के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं।
और पढ़ें
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि किन्नौर जिले के टापरी में जियोथर्मल तकनीक से विश्व का पहला नियंत्रित वातावरण भंडारण (सीए स्टोर) बनने जा रहा है। इसके लिए आईसलैंड व हिमाचल सरकार के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किया गया है। और पढ़ें
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने बल्क ड्रग पार्क के लिए राज्य को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। और पढ़ें
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि टॉयलेट टैक्स के बाद अब सरकार ‘खेल-खिलाड़ी टैक्स योजना’ लेकर आई है। और पढ़ें
अंब-अंदौरा एवं ऊना से होकर नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन पर एक बार फिर पथराव हुआ है। शनिवार को हुई घटना में आरएपीएफ एवं ऊना पुलिस की टीमों ने बसाल, त्यूड़ी व पनोह आदि गांवों में रेलवे ट्रैक आसपास मौजूद रियायशी क्षेत्र के लोगों से पूछताछ की है। और पढ़ें
जेसीबी विद्यालय ने मनाया वार्षिक समारोह और पढ़ें
धर्मशाला में रविवार को नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के साथ पुलिस, एसडीआरएफ, सीआइडी और अन्य जांच एजेंसियों ने आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए अभ्यास का आयोजन किया गया। और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश में आक्रामक पौधों की प्रजातियों का तेजी से फैलाव देसी पौधों, विशेष रूप से औषधीय पौधों के लिए गंभीर खतरा बन रहा है। इन्हें घरों और बगीचों को सजाने के लिए उपयोग किया गया। इसके अलावा इन पौधों को बागों की सुंदरता बढ़ाने और परिवेश को जीवंत बनाने के लिए भी लगाया गया था। लेकिन समय के साथ, इनका फैलाव इतना बढ़ गया कि वे अब स्थानीय पारिस्थितिकी के लिए एक खतरा बन गए हैं। और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश में आठ अक्तूबर को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है।
और पढ़ें
एचपीयू में विद्यार्थी जर्मन और रशियन भाषा को पढ़ने में काफी रूचि दिखा रहे हैं। छह माह के सर्टिफिकेट कोर्स इन जर्मन में 55, रशियन कोर्स में प्रवेश के लिए 38 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। और पढ़ें
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि एचपीएमसी ने अपने तीन संयंत्रों में रिकॉर्ड 1,545 मीट्रिक टन सेब जूस कंसन्ट्रेट का प्रसंस्करण किया है। खरीद मानकों का सख्ती से पालन करने के कारण इस सीजन में खरीदे गए 92 प्रतिशत सेबों का प्रसंस्करण किया जा रहा है।
और पढ़ें
पंचायत तकनीकी सहायकों को न्यूनतम वेतन देने के हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के निर्देश पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने अब हाईकोर्ट के निर्देश पर रोक के यह आदेश स्टेट ऑफ हिमाचल प्रदेश बनाम मोहित लाल एसएलपी पर दिए हैं।
और पढ़ें
एससीईआरटी सोलन और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में अब साक्षात्कार के आधार पर शिक्षक नियुक्त होंगे। शैक्षणिक योग्यता, विशेष अनुभव और साक्षात्कार के आधार पर कुल 50 अंकों से शिक्षकों का चयन किया जाएगा। और पढ़ें
बिलिंग से टेंडम उड़ान भरने वाले पायलट और पर्यटक क्योर की लैंडिंग साइट पर लैंड करने के बजाए बैजनाथ से 10 किलोमीटर दूर थाथी गांव में लैंड किया। चोटिल होने के कारण वह देर शाम तक बीड़ नहीं पहुंच सके। इसके बाद रेस्क्यू टीम भी उन्हें ढूंढने के लिए नकल गई। लेकिन उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका।
और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के रहने वाले बिंदर देव बीएसएफ में सहायक कमांडेंट बन गए हैं। बिंदर के अलावा बिलासपुर के अरविंद पठानिया भी सहायक कमांडेंट बने हैं। हिमाचल प्रदेश से यह दो ही होनहार बीएसएफ में चयनित हुए हैं। और पढ़ें
इस साल अक्तूबर से 11 दिसंबर तक 28 दिन विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। इन शुभ मुहूर्त में वर और कन्या की कुंडली में ग्रहों की स्थिति को देखकर शुभ मुहूर्त निकाला जाता है। और पढ़ें
संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण को रोकने को लेकर कुल 38 नोटिस नगर निगम ने जारी किए। इनमें 27 नोटिस अकेले सलीम नाम के व्यक्ति को भेजे गए, जो साल 2016 तक नगर निगम की सुनवाई में आता रहा। फिर अचानक गायब हो गया। जानें विस्तार से...
और पढ़ें
ईरान के मिसाइल हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। ऐसे में संकट की इस घड़ी में देश के साथ खड़ा होने का जज्बा और वहां रह रहे अपनों की चिंता के बीच हर रोज कुल्लू की पार्वती घाटी से 20 से 30 इस्राइली नागरिक वतन लौट रहे हैं। और पढ़ें
प्रदेश में नवंबर से 6,297 प्री प्राइमरी प्रशिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने भर्ती के नियम और शर्ताें को राज्य इलेक्ट्राॅनिक्स काॅरपोरेशन को भेज दिया है। और पढ़ें
प्रदेश सरकार निवेशकों को आकर्षित करने के लिए छोटी इकाइयां बनाकर चूना पत्थर भंडारों को नीलाम करेगी। प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में स्थित चूना पत्थर भंडारों में खनन को लेकर निवेशक रुचि नहीं दिखा रहे हैं। और पढ़ें
विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के ढगवार में आधुनिक सुविधाओं से लैस प्रदेश का सबसे बड़ा मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट बनेगा। और पढ़ें