फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 1 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:01 PM, 01-Oct-2024

Himachal News: किन्नौर के निगुलसरी में 70 मीटर सड़क धंसी, 12 घंटे के बाद बहाल; लोगों को हुई परेशानी

किन्नाैर जिले में निगुलसरी में भूस्खलन वाले क्षेत्र में भवानगर की ओर 70 मीटर सड़क बुरी तरह धंस गई है। इससे नेशनल हाईवे पांच पर वाहनों की आवाजाही फिर ठप हो गई है।  और पढ़ें

10:33 PM, 01-Oct-2024

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में 400 रुपये हुई न्यूनतम दिहाड़ी, अधिसूचना जारी; जानें सारी डिटेल बस एक क्लिक पर

हिमाचल प्रदेश सरकार ने न्यूनतम दिहाड़ी 400 रुपये प्रति दिन कर दी है। जिसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। जनजातीय क्षेत्रों में न्यूनतम मजदूरी में 25 फीसदी की बढ़ोतरी रहेगी। जानें सारी जानकारी... और पढ़ें

10:05 PM, 01-Oct-2024

Sonam Wangchuk: पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी का हिमाचल में विरोध

सिमला कलेक्टिव ने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और उनके समर्थकों की गिरफ्तारी का विरोध किया है। सिमला कलेक्टिव ने कहा कि पुलिस ने न केवल शांतिपूर्ण ढंग से इकट्ठा होने और अपने मुद्दों को व्यक्त करने के मौलिक अधिकारों का हनन किया है, बल्कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी चोट है।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:30 PM, 01-Oct-2024

Ravi Kumar Dalit: हिमाचल भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष पर जातीय टिप्पणी, जान से मारने की भी धमकी, एफआईआर दर्ज

हिमाचल प्रदेश के भीम आर्मी के प्रदेशाध्यक्ष रवि कुमार दलित को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। साथ में उनपर जातीय टिप्पणी भी की गई। मामले में ढली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।  और पढ़ें

09:16 PM, 01-Oct-2024

Himachal News: वित्त महकमा हुआ सख्त, वित्तीय अनुशासन का पालन नहीं किया तो अफसरों पर होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से वित्तीय अनुशासन की बात बार-बार दोहराए जाने के बाद वित्त महकमा सख्त हो गया है। प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार ने सभी प्रशासनिक सचिवों को पत्र लिख स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में विभागों ने वित्तीय अनुशासन का पालन नहीं किया तो वित्त विभाग संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बाध्य होगा।  और पढ़ें

विज्ञापन
08:49 PM, 01-Oct-2024

Himachal News: निशांत कुमार पर जानलेवा हमले के फैसले पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने संजय कुंडू की याचिका पर दिए आदेश

कारोबारी निशांत कुमार शर्मा पर जानलेवा हमले से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाई है। हाईकोर्ट ने एसआईटी को डीजीपी द्वारा दायर रिपोर्ट में बताए सभी पहलुओं की आगे की जांच करने को भी कहा था। जानें पूरा मामला...
  और पढ़ें

07:56 PM, 01-Oct-2024

Himachal News: वाल ऑफ ऑनर के माध्यम से जान सकेंगे HRTC का सफर, डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने किया का शुभारंभ

हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पुराना बस अड्डा शिमला में स्थित निगम मुख्यालय में निर्मित संग्रहालय एवं वाल ऑफ ऑनर का लोकार्पण किया।  और पढ़ें

07:22 PM, 01-Oct-2024

Himachal News: अतिरिक्त से मुख्यमंत्री के विशेष सचिव बने राजीव कुमार, तीन एचएएस अधिकारियों के पद अपग्रेड

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव राजीव कुमार को अब मुख्यमंत्री का विशेष सचिव का दर्जा दिया गया है। एचएएस कैडर में 17 वर्ष की सेवाएं पूरी होने पर राजीव के पद को अपग्रेड किया गया है।  और पढ़ें

07:14 PM, 01-Oct-2024

Pratibha Singh: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा बोलीं- निष्क्रिय पदाधिकारी होंगे बाहर, होंगी नई नियुक्तियां

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि जो पदाधिकारी संगठन के कार्यों व इसकी बैठकों को समय नही दे पा रहे हैं उनकी जगह नए कर्मठ पदाधिकारी बनाएं जाएंगे। और पढ़ें

07:02 PM, 01-Oct-2024

Himachal Masjid Vivad: हिमाचल के मंदिरों में 4 अक्तूबर को होगा हनुमान चालीसा पाठ, मुस्लिम आबादी पर शांता भड़के

देवभूमि संघर्ष समिति ने 4 अक्तूबर को मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ करने का एलान किया है। 5 अक्तूबर को शिमला की संजौली स्थित एक मस्जिद में कथित अवैध निर्माण के मामले में नगर निगम आयुक्त की अदालत में सुनवाई होनी है। और पढ़ें

06:33 PM, 01-Oct-2024

HPPS Officers Transfer: हिमाचल में आठ पुलिस अधिकारियों के तबादले, पांच को दी तैनाती

प्रदेश सरकार ने राज्य सेवा के 13 पुलिस अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।  और पढ़ें

06:09 PM, 01-Oct-2024

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- पेंशनर्स के साथ सरकार का भेदभाव शर्मनाक, समय से जारी हो पेंशन

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पेंशनर्स के साथ भेदभाव कर रही है। सरकार पेंशन समय से देने से परहेज क्यों कर रही है।  और पढ़ें

06:03 PM, 01-Oct-2024

CM Sukhu Haryana Visit: हिमाचल में पूरी की गईं गारंटियों को कल पंचकूला में गिनाएंगे सुक्खू, जानें पूरा शेड्यूल

दो अक्तूबर को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू हरियाणा के पंचकूला में चुनावी जनसभाएं करेंगे। बुधवार सुबह आठ बजे मुख्यमंत्री सुक्खू सड़क मार्ग से होते हुए पंचकूला जाएंगे। और पढ़ें

05:27 PM, 01-Oct-2024

एसपीयू मंडी: 15 बीएड कॉलेजों में 99 फीसदी सीटें भरीं, पढ़ाई शुरू

एसपीयू से संबद्ध बीएड कॉलेजों में 99 फीसदी सीटें भर गई हैं। एसपीयू ने इस बार 15 बीएड कॉलेजों की 1,459 सीटों के लिए पांच राउंड में काउंसलिंग करवाई। और पढ़ें

04:55 PM, 01-Oct-2024

Dharamshala: केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा 2 अक्तूबर को धर्मशाला दौरे पर आएंगे

राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा एक दिवसीय धर्मशाला दौरे पर आ रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री 2 अक्तूबर बुधवार को सुबह 9:00 बजे दिल्ली से गगल एयरपोर्ट पंहुचेंगे। और पढ़ें

03:56 PM, 01-Oct-2024

Kangra: ज्वाला माता मंदिर में झंडा रस्म से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र, 100 पुलिस जवान संभालेंगे सुरक्षा

मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि मंदिर के कपाट पहले नवरात्र से सुबह 5:00 बजे खुलेंगे और यात्रियों की संख्या खत्म होने पर मंदिर रात को बंद किया जाएगा।  और पढ़ें

03:35 PM, 01-Oct-2024

Hamirpur Bus Station: 'हिमाचल के हमीरपुर में बन रहा है आठ मंजिला बस अड्डा, 95 करोड़ रुपये हो रहे खर्च'

जिला मुख्यालय हमीरपुर में अब 55 करोड़ रुपये की जगह 95 करोड़ रुपये खर्च कर बस अड्डा बनाया जाएगा। यहां पर पांच की जगह आठ मंजिला भवन बनेगा। और पढ़ें

03:30 PM, 01-Oct-2024

Mandi: सैन्य सम्मान के साथ हुआ सैनिक का अंतिम संस्कार, विनय कुमार अमर रहे के नारों से गूंजा क्षेत्र

मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ सैनिक विनय कुमार को अंतिम विदाई दी गई। इस दाैरान पूरा क्षेत्र विनय अमर रहे और भारत माता के नारों से गूंज उठा। और पढ़ें

03:29 PM, 01-Oct-2024

Himachal: आज से गांवाें में भी आएंगे पानी के बिल, बिजली हुई महंगी, लग्जरी बसाें में स्मार्ट कार्ड

हिमाचल प्रदेश में आज से बिजली महंगी हो गई है। साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी आज से पानी के बिल आएंगे। एम्स बिलासपुर की ओपीडी में अब बिना आभा कार्ड के पर्ची नहीं बनेगी और पढ़ें

02:08 PM, 01-Oct-2024

हिमाचल: विमान हादसे में 56 साल बाद मिले चार और पीड़ितों के अवशेष, लोसर में होगा पोस्टमार्टम

चंद्रभागा में भारतीय वायुसेना के एएन-12 विमान दुर्घटनाग्रस्त के 56 साल बाद चार और पीड़ितों के अवशेष मिले हैं।  और पढ़ें

01:20 PM, 01-Oct-2024

Bilaspur: क्रूज के बाद अब गोबिंद सागर झील में उतरेगा शिकारा, जानें किराया

शिकारा भी गोबिंद सागर झील में उतारा जाएगा। छह सीटर शिकारे में प्रति व्यक्ति 200 रुपये और क्रूज की टिकट 900 रुपये में मिलेगी।  और पढ़ें

01:16 PM, 01-Oct-2024

सख्ती: दालों और अनाज में पॉलिश, कीटनाशक मिले तो कार्रवाई

हिमाचल प्रदेश में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से दुकानों, गोदामों और उद्योगों से सैंपल भरे जाएंगे। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने यह आदेश जारी किए हैं।  और पढ़ें

11:36 AM, 01-Oct-2024

Kullu: कुल्लू में धारा 163 के उल्लंघन और भड़काऊ भाषण पर देवभूमि जागरण मंच के कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज

लिस ने देवभूमि के सदस्यों व कार्यकर्ताओं पर बीएनएसएस की धारा 163 का उल्लंघन और भड़काऊ भाषण देने पर केस दर्ज किया है। 
पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन करने के लिए प्रशासन से कोई भी अनुमति नहीं ली गई थी।  और पढ़ें

11:11 AM, 01-Oct-2024

Paragliding Pre World Cup: एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप में चीन और यूएसए के पायलट भी लेंगे हिस्सा

कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला के पास नरवाणा में नवंबर में होने वाले धौलाधार एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप 2024 के लिए 12 देशों के 67 प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया है।  और पढ़ें

11:03 AM, 01-Oct-2024

धर्मशाला: दलाई लामा ने मैक्लोडगंज में लोगों को पथ के पहलुओं पर दिए उपदेश

 मैक्लोडगंज के चुगलाखंग बौद्ध मठ में सोमवार को ताइवानी के लोगों के अनुरोध पर पथ के तीन प्रमुख पहलुओं (लामत्सो नामसुम) पर संक्षिप्त उपदेश दिया। और पढ़ें

10:26 AM, 01-Oct-2024

हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- ट्राउट मछली उत्पादन में हिमाचल प्रदेश देशभर में अव्वल

प्रदेश में ट्राउट का उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।  उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2022-23 में ट्राउट का उत्पादन 1170.50 मीट्रिक टन था, जो वर्ष 2023-24 में 1388 मीट्रिक टन का आंकड़ा पार कर गया है।  और पढ़ें

10:22 AM, 01-Oct-2024

Bilaspur: नाकाबंदी के दौरान पकड़ा 68.64 ग्राम चिट्टा, तीन गिरफ्तार

पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान तीन व्यक्तियों को 68.64 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 
  और पढ़ें

09:59 AM, 01-Oct-2024

राहत : हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों को वेतन आज, दिवाली पर डीए देने की तैयारी

 कर्मचारियों को अब वेतन पहली तारीख को मिलेगा। वहीं, 9 अक्तूबर को पेंशनरों को पेंशन और 75 साल से अधिक उम्र के पेंशनरों को बचे एरिया का 50 फीसदी बकाया भी खातों को डलेगा।  और पढ़ें

05:00 AM, 01-Oct-2024

Himachal Weather: दिन में गर्मी छुड़ा रही पसीने, सुबह-शाम ठंडक का अहसास; जानें कब होगी मानसून की विदाई

हिमाचल में मौसम विभाग द्वारा चार अक्तूबर तक मौसम के शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। 5 और 6 अक्तूबर को राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर वर्षा होने का भी पूर्वानुमान है।  और पढ़ें

04:00 AM, 01-Oct-2024

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 1 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

नगर निगम की वास्तुकार शाखा की टीम ने संजौली मस्जिद का दौरा कर इसकी पैमाइश की है। अब इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। पांच अक्तूबर को नगर निगम आयुक्त कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई होनी है। इसी सुनवाई के दौरान मस्जिद में हुए अवैध निर्माण से जुड़ी पैमाइश की यह रिपोर्ट भी पेश की जाएगी।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें