फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 27 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:03 PM, 27-Sep-2024

Himachal Street Vendor Identity: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विक्रमादित्य सिंह के बयान का समर्थन

स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह का समर्थन किया है। सोलन में पत्रकारों के सवाल में डॉ. शांडिल ने कहा कि यह सुरक्षा से जुड़ा प्रश्न है। उन्होंने कहा कि वह इसके पक्षधर हैं कि हम एक सुरक्षित प्रदेश बनाएं।  और पढ़ें

09:16 PM, 27-Sep-2024

Sadbhavna March In Shimla: सैकड़ों लोगों ने निकाला सद्भावना मार्च, सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की ली शपथ

शिमला के संजाैली स्थित मस्जिद में कथित अवैध निर्माण को लेकर गरमाए मामले पर शुक्रवार सुबह माकपा, कांग्रेस व आप समेत सैकड़ों लोगों ने सद्भावना मार्च निकाल निकाला। और पढ़ें

09:14 PM, 27-Sep-2024

CM Sukhu: सीएम सुक्खू बोले- हिमाचल बनेगा जल क्रीड़ा गतिविधियों का केंद्र, पर्यटकों की पहली पसंद बनेगा प्रदेश

जल क्रीड़ा आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहन देकर हिमाचल देसी-विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद बनकर उभरेगा। ये बात मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जल क्रीड़ा गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। और पढ़ें

विज्ञापन
08:27 PM, 27-Sep-2024

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर विवाद: शीर्ष नेतृत्व की विक्रमादित्य सिंह को सलाह, पार्टी की विचारधारा का करें पालन

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने शुक्रवार को मंत्री विक्रमादित्य सिंह को फटकार लगाई और कहा कि किसी को भी पार्टी की नीतियों और विचारधाराओं के खिलाफ जाने की अनुमति नहीं है, सूत्रों ने यह जानकारी दी।  और पढ़ें

07:44 PM, 27-Sep-2024

Road Accident In Shimla: एचआरटीसी बस से टकराई बाइक, चालक की मौत, 20 साल थी उम्र

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के बनूटी-पाहल मार्ग पर एचआरटीसी बस और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में 20 साल के युवक की मौत हो गई। और पढ़ें

विज्ञापन
07:12 PM, 27-Sep-2024

हिमाचल में विवाद: नगरोटा बगवां में शिवलिंग तोड़ने पर माहौल तनावपूर्ण, समुदाय विशेष पर भड़के लोग, की ये मांग

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां में किसी अज्ञात व्यक्ति ने शिवलिंग को खंडित कर दिया। जिसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया। शिवलिंग तोड़ने के मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। और पढ़ें

05:56 PM, 27-Sep-2024

Manali: फोटो खिंचवाते ब्यास नदी में बहा उत्तर प्रदेश का पर्यटक, पुलिस और लोगों ने सुरक्षित बचाया

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि युवक सुरक्षित बचा लिया है। चेतावनी बोर्ड लगाने के बावजूद पर्यटक नदी तट पर जा रहे हैं। पर्यटकों से अपील है कि वे ऐसा न करे। पुलिस मामले कि जांच कर रही है।
  और पढ़ें

05:24 PM, 27-Sep-2024

Vikramaditya Singh: रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से मिले विक्रमादित्य सिंह, विधानसभा के पास फ्लाईओवर को हरी झंडी

कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिल्ली में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के पास फ्लाईओवर बनना है जिसके संबंध में चर्चा हुई।  और पढ़ें

05:18 PM, 27-Sep-2024

Jairam Thakur: जयराम ठाकुर बोले- अगर योगी मॉडल अच्छा है तो उसे लागू करने से क्यों डर रही है सुक्खू सरकार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि हिमाचल सरकार कांग्रेस आलाकमान के दबाव में झुक गई है। विधिसम्मत तरीके से की जा रही कार्रवाई को सुक्खू सरकार द्वारा वापस लेना निंदनीय है।  और पढ़ें

04:58 PM, 27-Sep-2024

Una: अजोली मोड़ फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार

 अजोली मोड़ फ्लाईओवर पर उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब सवारियों से भरी एक बस फ्लाईओवर से नीचे गिरने से बच गई। और पढ़ें

04:06 PM, 27-Sep-2024

Himachal Weather: कुछ भागों में आज भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन से 47 सड़कें बाधित, जानें माैसम पूर्वानुमान

सितंबर महीने में 1 से 27 तारीख तक सामान्य से पांच फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 व 29 सितंबर को भी कुछ स्थानों पर माैसम खराब बने रहने के आसार हैं।  और पढ़ें

02:59 PM, 27-Sep-2024

HP TET 2024: नवंबर में होगी आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा, स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का आयोजन नवंबर में करेगा। इसके लिए अभ्यर्थी 28 सितंबर से 18 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे। और पढ़ें

01:48 PM, 27-Sep-2024

Bilaspur: मंडी भराड़ी से भुंतर के लिए हेलीकॉप्टर जॉय राइड शुरू करने की योजना

मंडी भराड़ी से भुंतर के लिए  हेलीकॉप्टर जॉय राइड शुरू करने की योजना है। गोबिंद सागर झील में क्रूज चलाने वाली फार्म कंपनी ही इसका संचालन करेगी। और पढ़ें

01:46 PM, 27-Sep-2024

Shimla: स्ट्रीट वेंडर्स मामले पर आया नरेश चाैहान और विक्रमादित्य सिंह का बयान, जानें किसने क्या कहा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान का कहना है कि कि अभी तक विधानसभा अध्यक्ष ने उद्योग मंत्री के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई है।  और पढ़ें

01:31 PM, 27-Sep-2024

VIDEO : शिमला में सैकड़ों लोगों ने निकाला सद्भावना मार्च, सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की ली शपथ

शिमला में सैकड़ों लोगों ने निकाला सद्भावना मार्च, सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की ली शपथ और पढ़ें

10:31 AM, 27-Sep-2024

Agriculture: धान की फसल में जरूरत के हिसाब से करें सिंचाई, कृषि विशेषज्ञों ने दी एडवाइजरी

प्रदेश के किसानों के लिए कृषि कार्यों में बेहतर उत्पादन के लिए प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कृषि विशेषज्ञों ने एडवाइजरी जारी की है।  और पढ़ें

10:17 AM, 27-Sep-2024

Himachal News: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने सांसद हर्ष महाजन को दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भाजपा के राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।  और पढ़ें

10:12 AM, 27-Sep-2024

Himachal: एनआईटी हमीरपुर में सहपाठी ने वीडियो कॉल कर छात्रा पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, निष्कासित

हमीरपुर में छात्रा को कथित तौर पर वीडियो कॉल पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और जान से मारने की धमकी देने पर बुधवार देर रात छात्राओं ने कैलाश हाॅस्टल के बाहर हंगामा किया।  और पढ़ें

06:36 AM, 27-Sep-2024

Digital House Arrest: सेवानिवृत्त एचएएस अधिकारी को 12 घंटे रखा डिजिटल हाउस अरेस्ट, ठगे 73 लाख

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक सेवानिवृत्त एचएएस अफसर से 73 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेशों का हवाला देकर शातिरों ने व्हाट्सएप कॉल के जरिये शिकायतकर्ता को 12 घंटे तक घर में डिजिटल अरेस्ट रखा। और पढ़ें

05:00 AM, 27-Sep-2024

Himachal News: 360 डिग्री प्रोग्रेस कार्ड से विद्यार्थियों की हर गतिविधि पर रहेगी नजर

स्कूल शिक्षा बोर्ड हर विद्यार्थी का होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड तैयार करेगा। इस प्रोग्रेस कार्ड के माध्यम से विद्यार्थी की खेल, सांस्कृतिक, सामाजिक और हर विषय में पढ़ाई को लेकर क्या रुझान है, सब कुछ इस में दर्शाया जाएगा। और पढ़ें

04:00 AM, 27-Sep-2024

Himachal History: हिमाचल में मौर्य काल के सिक्कों से होता था व्यापार, 2200 साल पहले के मिले सिक्के, जानें

हिमाचल प्रदेश में मौर्य वंश के पंच मार्क सिक्कों से व्यापार होता रहा है। मुख्य रूप से चांदी और तांबे से बने पंचमार्क सिक्कों के प्रचलन ने मुद्रा का सबसे पारंपरिक रूप स्थापित किया। यह वर्गाकार, गोलाकार और आम तौर पर आयताकार होते थे। और पढ़ें

04:00 AM, 27-Sep-2024

Kalka-Shimla Railway Track: हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर बड़ोग टनल में पौने दो घंटे तक फंसी रही ट्रेन, जानें वजह

बड़ोग टनल में इंजन हांफ जाने से शिवालिक ट्रेन करीब पौने दो घंटे तक फंसी रही। कालका से दूसरा इंजन मंगवाया, जिसे बड़ोग पहुंचने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा। 
  और पढ़ें

04:00 AM, 27-Sep-2024

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 27 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

सस्ती हवाई सेवा में कुल्लू के लोग भी घूमने के लिए जयपुर जा सकेंगे। 14 अक्तूबर सुबह एलायंस एयर का एटीआर-72 जयपुर से कुल्लू के भुंतर हवाई अड्डा के लिए उड़ान भरेगा। इसका किराया मात्र 2500 रुपये रखा गया है।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें