फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 20 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:35 PM, 20-Sep-2024

Nerva Protest: करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष समेत कई लोगों पर FIR, दो समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ाने के आरोप

करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश खुरांटा समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर की है। पुलिस का आरोप है कि डुंडी माता मंदिर के समीप प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए मुकेश खुरांटा और कमल गौतम ने मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को आहत किया है।  और पढ़ें

10:14 PM, 20-Sep-2024

Drug Alert! हिमाचल में बनीं 20 दवाओं के सैंपल फेल, लाइसेंस रद्द करने के लिए जारी किए जाएंगे नोटिस

हिमाचल में गैस्ट्रिक, अल्सर, निमोनिया, जीवाणु संक्रमण, डायरिया, गला दर्द, कब्ज, हार्ट का रक्त सुचारु करने, पीठ दर्द, थक्का रोधी, मानसिक रोग, मिर्गी, बुखार व रक्तचाप की दवाएं मानकों पर सही नहीं उतरी हैं। और पढ़ें

09:59 PM, 20-Sep-2024

HP Mosque Controversy: मस्जिद विवाद पर धर्मशाला, नगरोटा में प्रदर्शन, दुकान का बैनर फाड़ा, आपत्तिजनक शब्द लिखा

धर्मशाला, नगरोटा बगवां में सनातन एकता सभा, लोक सेवा समिति, हिंदू व्यापार मंडल और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। उधर, जिला मुख्यालय धर्मशाला के कोतवाली बाजार में कारोबारी दुकानें बंद कर सड़कों पर उतर आए।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:33 PM, 20-Sep-2024

Snow Leopard Kaaju: शिमला चिड़ियाघर में कैंसर से जंग लड़ रहा बर्फीला तेंदुआ काजू, इलाज में आ रही दिक्कत

हिमालयन नेचर पार्क में रखा एकमात्र बर्फीला तेंदुआ काजू कैंसर से जंग लड़ रहा है। काजू ऑस्टियोसारकोमा, जो घातक प्रकार का हड्डियों का कैंसर है, इससे जूझ रहा है। और पढ़ें

09:26 PM, 20-Sep-2024

HP High Court: 3,294 प्राथमिक शिक्षकों को नियमिति के दिए आदेश, दिसंबर 2014 से मिलेगा नियमितिकरण का लाभ

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 3,294 प्राथमिक शिक्षकों को 18 दिसंबर, 2014 से नियमित करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने सरकार के इस रवैए को मनमाना व भेदभावपूर्ण मानते हुए याची शिक्षकों को 18 दिसंबर 2014 से सभी सेवा लाभों सहित नियमितीकरण का लाभ देने के आदेश पारित किए। और पढ़ें

विज्ञापन
09:18 PM, 20-Sep-2024

Himachal News: अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी गिरोह का सरगना शाही महात्मा गिरफ्तार, पाकिस्तान से हो रही थी तस्करी

चिट्टा तस्करी के मुख्य सरगना शाही महात्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। शाही महात्मा काफी समय तक जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में भी रह चुका है। इस दौरान उसने सीमा पार पाकिस्तान से हो रही चिट्टा तस्करी के नेटवर्क का पता लगाया।  और पढ़ें

08:27 PM, 20-Sep-2024

Himachal Weather: प्रदेश में खिली रही धूप, ऊना-बिलासपुर में 35 डिग्री पहुंचा पारा; दो दिन बारिश का येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में 24 सितंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 25 और 26 सितंबर को बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। और पढ़ें

08:02 PM, 20-Sep-2024

Himachal News: यात्रियों के लिए राहत की खबर! चार दिन रद्द रहने के बाद पटरी पर लौटीं ऊना आने वाली 10 ट्रेनें

नंगल-ऊना के बीच चार दिनों तक रद्द रहीं 10 ट्रेनों को शुक्रवार बहाल कर दिया गया है। गत 16 से 19 सितंबर तक साबरमती, हरिद्वार, साप्ताहिक नांदेड़ साहिब व अन्य पैसेंजर ट्रेनें नंगल, श्रीआनंदपुर साहिब, किरतपुर साहिब व भरतगढ़ रेलवे स्टेशन के बाद ऊना के बीच रद्द रहीं।  और पढ़ें

07:41 PM, 20-Sep-2024

Himachal Masjid Controversy: हिमाचल में कुछ ऐसे अदा की गई नमाज, चप्पे-चप्पे पर रहा पुलिस का पहरा

शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के शिमला और मंडी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। विवाद के चलते मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिस के कड़े पहरे के बीच नमाज पढ़ी।  और पढ़ें

07:03 PM, 20-Sep-2024

Priyanka Gandhi: प्रियंका ने खरगे को भेजे पत्र पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- राजनीति में घुल चुका जहर, पीएम को...

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से लिखे गए पत्र पर प्रियंका गांधी ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजनीति में बहुत जहर घुल चुका है। प्रधानमंत्री को अपने पद की गरिमा रखनी चाहिए। 
  और पढ़ें

06:21 PM, 20-Sep-2024

Kangana Ranaut On Rahul Gandhi: 'राहुल गांधी सत्ता पाने के लिए देश को विभाजित करने से भी नहीं हिचकिचाते'

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि राहुल गांधी जब विदेश जाते हैं तो वह सत्ता पाने के लिए देश को विभाजित करने से भी नहीं हिचकिचाते। और पढ़ें

06:00 PM, 20-Sep-2024

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- हिमाचल की तरह हरियाणा और जम्मू में भी कांग्रेस कर रही है झूठे दावे

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। जयराम ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल में झूठ बोलकर सत्ता हासिल की, उसी प्रकार से कांग्रेस अब देश के अन्य राज्यों में चुनाव के दौरान झूठ का सहारा ले रही है। 
  और पढ़ें

05:45 PM, 20-Sep-2024

Himachal: प्रियंका गांधी बोलीं- राजनीति में घुल चुका जहर, पीएम को रखनी चाहिए पद की गरिमा

शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला।  और पढ़ें

05:41 PM, 20-Sep-2024

धर्मशाला: कोतवाली बाजार तीन घंटे रहा बंद, हिंदुवादी संगठनों ने निकाली रैली, किया हनुमान चालीसा का पाठ

लोगों को जागरूक करने के लिए लोगों ने सड़कों पर उतरकर रैली निकाली और हिंदू-हिंदू भाई-भाई के नारे लगाए। कोतवाली बाजार के व्यापार मंडल सहित अन्य समितियों और समाजसेवी संगठनों ने फव्वारा चौक पर पांच बार हनुमान चालीसा का पाठ किया।  और पढ़ें

05:38 PM, 20-Sep-2024

Shimla: आयोग से भर्तियां करवाने को लेकर शिक्षित बेरोजगार संघ का सचिवालय के पास प्रदर्शन

राज्य चयन आयोग और लोक सेवा आयोग के माध्यम से नई भर्तियों को विज्ञापित करने की मांग करते हुए युवाओं को विधानसभा चुनाव के दौरान दी गई गारंटियों को याद कराया।  और पढ़ें

05:22 PM, 20-Sep-2024

HP Cabinet Decisions: 180 पदों को भरने की मंजूरी, चयन आयोग जारी करेगा दो भर्ती परिणाम, जानें 10 बड़े फैसले

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित की गई मंत्रिमंडल की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं।  और पढ़ें

05:22 PM, 20-Sep-2024

VIDEO : सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक और पढ़ें

05:17 PM, 20-Sep-2024

Kangra: जिला कांगड़ा व चंबा जिले के लिए अग्निवीर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित

चयनित उम्मीदवार अपना परिणाम भारतीय सेना के अधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर देख सकते हैं। इस भर्ती में जिला कांगड़ा व चंबा के युवाओं ने भाग लिया था। और पढ़ें

05:00 PM, 20-Sep-2024

उपलब्धि: एचपीयू शिमला के प्रो. महावीर सिंह विश्व के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में हुए शामिल

प्रदेश विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के प्रोफेसर महावीर सिंह ने विश्व स्तर के दो फीसदी शीर्ष वैज्ञानिक की सूची में स्थान पाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। और पढ़ें

01:10 PM, 20-Sep-2024

Himachal: वित्तीय लाभों का भुगतान नहीं होने से नाराज पेंशनरों ने खोला मोर्चा, धर्मशाला में निकाली रोष रैली

डीए और एरियर को लेकर कर्मचारियों की नाराजगी के बाद अब देरी से पेंशन मिलने से नाराज  पेंशनरों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।  और पढ़ें

12:44 PM, 20-Sep-2024

VIDEO : लंबित वित्तीय लाभों का भुगतान नहीं होने से नाराज पेंशनरों ने खोला मोर्चा

लंबित वित्तीय लाभों का भुगतान नहीं होने से नाराज पेंशनरों ने खोला मोर्चा और पढ़ें

12:22 PM, 20-Sep-2024

Shimla: निजी स्कूल प्रबंधन का विवाद बढ़ा, राज्यपाल से मिलने पहुंचे अभिभावक व विद्यार्थी

राजधानी के सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल संजौली में पढ़ाई कर रहे एक हजार विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट मंडरा रहा है।  और पढ़ें

12:15 PM, 20-Sep-2024

VIDEO : मांगों को लेकर शिक्षित बेरोजगार संघ ने सचिवालय तक निकाली रैली

मांगों को लेकर शिक्षित बेरोजगार संघ ने सचिवालय तक निकाली रैली और पढ़ें

12:01 PM, 20-Sep-2024

VIDEO : निजी स्कूल प्रबंधन का विवाद, राज्यपाल से मिलने पहुंचे अभिभावक व विद्यार्थी

निजी स्कूल प्रबंधन का विवाद, राज्यपाल से मिलने पहुंचे अभिभावक व विद्यार्थी और पढ़ें

11:27 AM, 20-Sep-2024

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- तीन बिजली प्रोजेक्ट लेने के लिए हाईकोर्ट में दायर करेंगे पुनरीक्षण याचिका

सरकार 210 मेगावाट की लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-एक, 66 मेगावाट के धौलासिद्ध और 382 मेगावाट के सुन्नी जल विद्युत प्रोजेक्ट को अपने अधीन लेने के लिए हाईकोर्ट में पुनरीक्षण याचिका दायर करेगी। और पढ़ें

11:18 AM, 20-Sep-2024

हिमाचल: अब वन मंडल अधिकारी भी कटवा सकेंगे खतरनाक पेड़, नियमों में बदलाव

अब वन मंडलाधिकारी (डीएफओ) भी खतरनाक पेड़ को कटवा सकेंगे। इसे लेकर वन विभाग ने आदेशों को जारी कर दिया है।  और पढ़ें

11:13 AM, 20-Sep-2024

Himachal: हिमाचल के शहरी क्षेत्रों में घटा घरेलू कौवों का कुनबा, ढूंढे नहीं मिल रहे

हालात यह है कि शहरी क्षेत्रों में कौवे ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। तेजी से हो रहे विकास कार्य कौवों के आवास से लेकर भोजन में बड़ी बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। और पढ़ें

11:06 AM, 20-Sep-2024

HRTC Bus Ticket Booking: अब एचआरटीसी में भी तत्काल ऑनलाइन सीट बुक करवा सकेंगे यात्री

एचआरटीसी बस बुकिंग एप में एक नया फीचर जोड़ने की तैयारी एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से की जा रही है।  और पढ़ें

10:59 AM, 20-Sep-2024

Una: मां का दर्द देख बेटी ने बना दिया वर्सेटाइल नेक फैन का मॉडल

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठाशाला जाडला की मेधावी छात्रा साक्षी भारद्वाज ने राष्ट्रीय स्तर पर इंस्पायर छात्रवृत्ति हासिल की है। साक्षी प्रदेश की इकलौती छात्रा है, जिसके नाम यह उपलब्धि हुई है।  और पढ़ें

10:52 AM, 20-Sep-2024

HPBOSE: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की शीतकालीन परीक्षाओं में पुराने पैटर्न पर ही होगा प्रश्नपत्र

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त शीतकालीन स्कूलों में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं में पुराने पैटर्न में ही प्रश्नपत्र आएगा।  और पढ़ें

10:43 AM, 20-Sep-2024

Shimla: कुपवाड़ा से लाए चिट्टे के साथ कोटखाई में एक काबू, साथी को तलाश रही पुलिस

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स शिमला और पुलिस ने कोटखाई में एक व्यक्ति से 468.380 ग्राम चिट्टा बरामद किया।  और पढ़ें

10:39 AM, 20-Sep-2024

हिमाचल: छह जिलों में छह क्राइम सीन यूनिट को मंजूरी, फोरेंसिक साइंस डेवलपमेंट बोर्ड की बैठक में हुआ फैसला

राज्य विज्ञान प्रयोगशाला जुन्गा, क्षेत्रीय न्यायालिक विज्ञान प्रयोगशाला उत्तरी खंड धर्मशाला, मध्य खंड मंडी, जिला फोरेंसिक इकाइयां बिलासपुर और नूरपुर एवं बद्दी के राजपत्रित अधिकारियों ने भाग लिया। और पढ़ें

10:31 AM, 20-Sep-2024

Himachal News: स्कूलों में जुलाई से छुट्टियां देने का विचार, शिक्षा मंत्री अधिकारियों से मांगा प्रस्ताव

 प्रदेश के स्कूलों में बरसात की छुट्टियों में बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। जून की जगह अब जुलाई से मानसून ब्रेक देने का विचार है। और पढ़ें

10:00 AM, 20-Sep-2024

Himachal: औद्याेगिक बिजली उपभोक्ताओं की एक रुपये सब्सिडी बंद, घरेलू को 300 यूनिट तक ही मिलेगी

औद्याेगिक बिजली उपभोक्ताओं को दी जाने वाली एक रुपये की सब्सिडी बंद कर दी गई है। घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक ही सब्सिडी की राहत मिलेगी।  और पढ़ें

05:00 AM, 20-Sep-2024

Himachal Mosque Controversy: पुलिस के पहरे में मस्जिदों में आज पढ़ी जाएगी नमाज, सरकार ने जारी किया है अलर्ट

शुक्रवार को मस्जिदों में नमाज पढ़ी जानी है। माहौल खराब न हो, इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने मस्जिदों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं।  और पढ़ें

05:00 AM, 20-Sep-2024

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 20 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

हिमाचल में शुक्रवार से 24 सितंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 25 सितंबर को बारिश होने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें