फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election 2022 Live: अमित शाह बोले- देवभूमि का विकास नहीं कर सकती कांग्रेस

Tue, 01 Nov 2022 05:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

खास बातें

Himachal Pradesh Vidhan Sabha Chunav Live News in Hindi: हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होगा। 8 दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे। चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं। यहां पढ़ें चुनाव से जुड़ा हर अपडेट...
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:45 PM, 01-Nov-2022

7 लाख परिवारों को मुफ्त अनाज दिया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सौभाग्य योजना से हिमाचल में 13 हजार घरों का विद्युतीकरण हुआ है। करीब 7 लाख परिवारों को मुफ्त अनाज देने का काम किया। 9.5 लाख किसानों को प्रति साल 6 हजार रुपये उनके खाते में दिए जाते हैं। 1 लाख 40 हजार घरों में एलपीजी का कनेक्शन देने का काम भाजपा सरकार ने किया। 

05:36 PM, 01-Nov-2022
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : ANI

महिलाओं को शौचालय तक नहीं दे पाये

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना और हिमकेयर से 4 लाख परिवारों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलता है। हमने सिर्फ वादे नहीं किए हैं, उसे पूरा भी किया है। मैं पूछना चाहता हूं कि चार-चार पीढ़ी तक शासन किया, जवाहर लाल नेहरू से लेकर सोनिया गांधी तक, लेकिन महिलाओं को शौचालय तक नहीं दे पाये। ये कांग्रेस की कैसी गारंटी है, ऐसे गारंटी पर कौन विश्वास करेगा।

05:32 PM, 01-Nov-2022
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

राहुल गांधी से पूछा सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस वाले विकास की बात करते हैं। राहुल गांधी से मैं पूछना चाहता हूं कि अटल बिहारी वाजपेयी देश का अर्थतंत्र 11वें नंबर पर छोड़ गए थे, 10 साल तक सोनिया-मनमोहन की सरकार चली लेकिन देश के अर्थतंत्र को 11वें से 10वें नंबर पर नहीं ला पाए।
 

विज्ञापन
05:01 PM, 01-Nov-2022
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

देवभूमि का विकास नहीं कर सकती कांग्रेस

शिमला के भट्ठाकुफर में चुनावी जनसभा में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश चहुंमुखी विकास कर रहा है। देश के अंदर उद्योग लग रहे हैं, अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हुई है और देश की सुरक्षा चाक चौबंद हुई है। देश अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और हिमाचल अपनी स्वर्ण जयंती मना रहा है। हिमाचल में पांच वर्ष के अंदर एक परिवर्तन की लहर कैसी होती है, इसका अनुभव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम जयराम ठाकुर की सरकार ने करके दिखाया है। ये कांग्रेस पार्टी देवभूमि का विकास नहीं कर सकती है। कसुम्पटी विस क्षेत्र में लगातार 20 सालों से कांग्रेस पार्टी से विधायक रहे, लेकिन कुसुम्पटी का विकास नहीं कर पाए।

04:35 PM, 01-Nov-2022

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह छह साल के लिए निष्कासित

टिकट न मिलने के बाद बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे बागियों पर भाजपा ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने निष्कासन पत्र भी जारी कर दिया है।
 

विज्ञापन
03:51 PM, 01-Nov-2022

भीमराव अंबेडकर को पूरा जीवन परेशान किया

कांग्रेस भीमराव अंबेडकर का नाम लेती है, लेकिन उन्हें पूरा जीवन परेशान करने का काम किया। भाजपा ने 14 अप्रैल को राष्ट्रीय समरसता दिवस और 20 नवंबर को संविधान दिवस बनाया। मऊ, लंदन, नागपुर, दिल्ली और मुंबई में भीमराव अंबेडकर का स्मारक बनाने का काम भाजपा की सरकार ने किया। कांग्रेस वालों के पास बस एक ही एजेंडा है, रिवाज है-रिवाज है। राहुल बाबा, कोई रिवाज नहीं है। उत्तराखंड के पहाड़ में रिवाज तोड़ा है, इस बार हिमाचल में भी रिवाज टूटने वाला है।

03:34 PM, 01-Nov-2022
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

80 करोड़ लोगों को राशन पहुंचाया

मंडी जिले के करसोग में चुनावी जनसभा में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में मां-बेटे के अलावा कोई दिखाई पड़ता है? जब मां-बेटे को ही पार्टी चलानी है तो मेरे युवा साथियो, आपकी जगह कहां रहेगी। भारतीय जनता पार्टी राजनीति के अंदर देश की सुरक्षा के लिए है। देश और दुनिया में सम्मान बढ़ाने के लिए है। देश के गरीबों का जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए है। भारत के गौरव को बढ़ाने के लिए और विकास करने के लिए है। जवान 'वन रैंक वन पेंशन' की मांग करते थे, कांग्रेसी नहीं देते थे। 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने और साथ ही 'वन रैंक वन पेंशन' लागू कर 40 साल पुराना मसला समाप्त कर दिया। कोरोना के दौरान देश के 80 करोड़ लोगों को प्रति व्यक्ति प्रति माह मुफ्त राशन पहुंचाने का काम पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है। 80 करोड़ लोगों को राशन पहुंचाने वाली दुनिया में अगर कोई  एकमात्र सरकार है तो वह भाजपा की सरकार  है। कांग्रेस पार्टी के लिए हिमाचल टूरिस्ट स्पॉट है। पीएम नरेंद्र मोदी के लिए हिमाचल कर्मभूमि है।

03:06 PM, 01-Nov-2022
खुद गाड़ी ड्राइव करते सचिन पायलट। - फोटो : संवाद

सीढ़ियों पर बैठे सचिन पायलट

हमीरपुर में चुनावी जनसभा में पहुंचे कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट और हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली मंच पर कुर्सी के बजाय सीढ़ियों पर बैठे। सचिन पायलट खुद गाड़ी ड्राइव कर हमीरपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा की चुनावी जनसभा में पहुंचे। 

02:49 PM, 01-Nov-2022

शिमला पहुंचीं सोनिया गांधी

बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के बाद मां सोनिया गांधी भी शिमला पहुंच गई हैं। सोनिया गांधी बेटी प्रियंका के घर छराबड़ा में छुट्टियां बिताएंगी। वे प्रियंका गांधी से चुनाव प्रचार की फीडबैक भी लेंगी। सोनिया गांधी दोपहर एक बजे सड़क मार्ग से शिमला पहुंचीं। गौर रहे कि हिमाचल विधानसभा चुनाव के चलते सोनिया गांधी एक माह के भीतर दूसरी बार शिमला पहुंची हैं।  

01:52 PM, 01-Nov-2022

सचिन बोले- भावनाओं में न बहें

सचिन पायलट ने कहा कि भावनाओं में बहकर वोट डालने का प्रकरण चलता है, लेकिन बहकावे में नहीं आना है। सरकार का हिस्सा रहने के बावजूद काम न करवा सकें तो उन्हें विदाई दो। भाजपा नेता आएंगे, बड़ी बातें करेंगे। आज हर वर्ग दुखी है। व्यवस्था में बदलाव जरूरी है। भावनाओं में नहीं बहना है, बदलाव करना है। व्यवस्थाओं को संभालने के लिए नेतृव में बदलाव करना होगा। कांग्रेस सरकार बनानी है। इसमें चूक न हो, इसके लिए आया हूं।

01:47 PM, 01-Nov-2022
कांग्रेस के स्टार प्रचारक और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट। - फोटो : संवाद

कांग्रेस की एकजुटता से 90 प्रतिशत जीत

कांग्रेस के स्टार प्रचारक और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों के दौरे यह साफ बता रहे हैं कि हिमाचल सरकार के दम पर चुनाव नहीं जीत सकते। भ्रमण से सब साफ हो रहा है कि हिमाचल में कांग्रेस आ रही है। कांग्रेस की एकजुटता से 90 प्रतिशत जीत हो गई है। देश के हालात छिपे नहीं है। 8 साल से भाजपा सरकार है। महंगाई समेत अन्य मुद्दों पर वादे किए, लेकिन किया कुछ नहीं। रोजगार, महंगाई व अन्य ज्वलंत मुद्दों के प्रश्न पर ध्यान भटकाने का काम करते हैं।

01:42 PM, 01-Nov-2022

खुद गाड़ी चलाकर पहुंचे सचिन पायलट

कांग्रेस के स्टार प्रचारक और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट खुद गाड़ी चलाकर जनसभा स्थल पहुंचे। सचिन कुटलैहड़ के समूर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद हमीरपुर और नालागढ़ में जनसभाएं करेंगे। 

कांग्रेस ने सांस्कृतिक विरासत का अपमान किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भटियात और पूरे चंबा जिले में सड़कों का जाल बिछाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। सिर्फ भटियात विधानसभा में 28 करोड़ रुपये की लागत से रोड, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाए हैं। हमने वादा किया था कि हम आएंगे तो हिमाचल को विकास के रास्ते पर ले जाएंगे। आज हिमाचल में सड़कें, अस्पताल, पानी की व्यवस्था सभी मूलभूत सुविधाएं लोगों तक पहुंच रही हैं। पीएम नरेंद्र मोदी को आपने हिमाचल की सभी सीटें दी, दोबारा प्रधानमंत्री बनाया। पीएम मोदी ने 5 अगस्त 2019 को धारा 370 और धारा 35 ए को समाप्त कर दिया। आज हमारा कश्मीर, भारत के साथ हमेशा के लिए जोड़ने का काम मोदी जी ने किया। अमित शाह ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, हमारे मानबिंदु और हमारे आस्था के केंद्र, इस सबको कांग्रेस पार्टी ने अपमानित किया था। लेकिन पीएम मोदी ने वोट बैंक की चिंता किए बिना इन सभी स्थानों का सम्मान करके भारतीय जनता का सम्मान किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

अमित शाह बोले- कांग्रेसी घोटाले और भ्रष्टाचार करते हैं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंबा के सिहुंता में चुनावी जनसभा में कहा कि कांग्रेस के नेताओं के पास बस एक ही बात है। वह कहते हैं हिमाचल में रिवाज है एक बार कांग्रेस, एक बार भाजपा। अब नया रिवाज बनाना है, एक बार भाजपा, बार-बार भाजपा। केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, 2 जी, कॉमनवेल्थ, कोयला जैसे 12 लाख करोड़ रुपए के घोटाले किए। अभी पेट नहीं भरा तो हिमाचल में आए हैं। लेकिन अब लोकतंत्र है, अब राजा-रानी का जमाना नहीं रहा, जनता का जमाना आया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने हिमाचल में सालों तक काम किया है और यहां के चप्पे-चप्पे को जाना है। इसलिए वह हिमाचल के विकास को जानते हैं। लेकिन ये कांग्रेसी घोटाले और भ्रष्टाचार करते हैं। इतने सालों से कांग्रेस की सरकार थी, मेडिकल कॉलेज नहीं मिल रहा था। भाजपा की सरकार आई, अब सरोल क्षेत्र में सरकारी मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू हो रहा है। यहां 380 बेड की क्षमता होगी।

प्रियंका की 10 को शिमला में हो सकती है रैली

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की 10 नवंबर को शिमला में रैली हो सकती है। कांग्रेस ने रैली के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी प्रियंका गांधी की ओर से इस रैली को मंजूरी मिलनी बाकी है। बताया जा रहा है कि यह रैली चौपाल में की जा सकती है लेकिन अंदरखाते इसका विरोध शुरू हो गया है। चौपाल उत्तराखंड के साथ लगती सीमा पर स्थित है। कांग्रेस नेताओं का यह कहना है कि रैली किसी ऐसे स्थान पर करवाई जाए जहां ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंच सकें। प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि अभी रैली को लेकर जगह तय नहीं की गई है। इसे लेकर मंथन किया जा रहा है।

सचिन पायलट तीन विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे जनसभाएं

कांग्रेस के स्टार प्रचारक और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट 1 नवंबर को प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करेंगे। सचिन पायलट चंडीगढ़ से कुटलैहड़ जाएंगे। इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पायलट की चुनावी सभाएं होंगी। पायलट कुटलैहड़, हमीरपुर और नालागढ़ में जनसभाएं करेंगे। नालागढ़ में रैली करने के बाद दोपहर बाद 4:10 बजे लौट जाएंगे। 

अमित शाह सिहुंता में करेंगे जनसभा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हेलिकॉप्टर से गगल एयरपोर्ट पर उतरेंगे। एयरपोर्ट से चंबा के सिहुंता पहुंचकर चुनावी जनसभा करेंगे। इसके बाद शिमला के भट्ठाकुफर के लिए रवाना होंगे और शाम को 4:45 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सह प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव पर मंथन कर फीडबैक लेंगे। गृह मंत्री शाह का रात्रि ठहराव शिमला में होगा।

इसमें केजरीवाल के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पंजाब और दिल्ली में आप सरकार के मंत्री, विधायक और हिमाचल आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्टार प्रचारक में शामिल हैं। 

आम आदमी पार्टी मंडी जिले की द्रंग विधानसभा सीट को छोड़कर अन्य सभी 67 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ रही है। पार्टी की ओर से  द्रंग में महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा गया था लेकिन, प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस लिया। ऐसे में इस विधानसभा सीट से अब आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी नहीं हैं।

पार्टी के 20 स्टार प्रचारकों की सूची तय

पार्टी सूत्रों के अनुसार सोलन के प्रस्तावित इस रोड शो में पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का आना तय था। अब वह केजरीवाल के दौरे के बाद हिमाचल में रोड शो करने आएंगे। पार्टी की ओर से 20 स्टार प्रचारकों की सूची तय की गई है।

सोलन शहर में 11 बजे रोड शो होगा केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल का सोलन शहर में 11 बजे रोड शो होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसकी अनुमति दे दी है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव घोषित होने के बाद केजरीवाल पहली बार हिमाचल आ रहे हैं। हालांकि, इससे पहले आम आदमी पार्टी के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने के लिए वह हिमाचल आ चुके हैं। 

Himachal Election 2022 Live: अमित शाह बोले- देवभूमि का विकास नहीं कर सकती कांग्रेस

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होगा। 8 दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे। चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं। आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक भी अब विधानसभा चुनाव के प्रचार को गरमाने के लिए हिमाचल का रुख करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 3 नवंबर को सोलन आ रहे हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें