फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election 2022 Live: केंद्रीय मंत्री अमित शाह बोले- कांग्रेस लोकतांत्रिक नहीं, परिवार से जन्मी पार्टी

Thu, 10 Nov 2022 04:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

खास बातें

Himachal Election 2022 HP Vidhan Sabha Chunav Live News in Hindi: हिमाचल प्रदेश में आज शाम पांच बजे से विधानसभा चुनाव प्रचार थम जाएगा और साथ ही पोलिंग पार्टियां भी मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। पूरे राज्य में एक चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा। आठ दिसंबर को नतीजे आएंगे। पढ़ें चुनाव से जुड़ा पल-पल का अपडेट
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:39 PM, 10-Nov-2022

अमित शाह ने कहा कि एक ओर कांग्रेस पार्टी है जो परिवारवाद से बाज नहीं आती। कांग्रेस में मां-बेटे के अलावा कुछ नजर नहीं आता। दिल्ली में भी मां-बेटा और हिमाचल में भी मां-बेटा है। कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी नहीं, परिवार से जन्मी पार्टी है। ये राजा-रानी का जमाना नहीं, जनता का जमाना है। पांच साल के अंदर केंद्र व राज्य की दोनों सरकारों ने मिलकर हिमाचल की तस्वीर बदल डाली। कांग्रेस ने चार पीढ़ी से 60 साल तक शासन किया। 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार आई जिसने12 करोड़ माताओं के घर में गैस सिलिंडर पहुंचाने का काम किया। मोदी सरकार ने 10 करोड़ से ज्यादा  शौचालय, तीन करोड़ से ज्यादा को घर और 60 करोड़ लोगों का पांच लाख रुपये तक स्वास्थ्य का खर्चा दिया है।  

04:24 PM, 10-Nov-2022

दुश्मन हमारे जवानों के सिर काट कर ले जाते थे, सोनिया-मनमोहन कुछ नहीं बोलते थे

पांवटा साहिब में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि केंद्र में 10 साल तक सोनिया-मनमोहन की सरकार चली। आए दिन पाकिस्तान के आलिया, मालिया, जमालिया घुस जाते थे और हमारे जवानों के सिर काट कर ले जाते थे लेकिन सोनिया-मनमोहन कुछ नहीं बोलते थे। 


 

03:58 PM, 10-Nov-2022
कांग्रेस का रोड शो। - फोटो : संवाद

शिमला में कांग्रेस ने किया रोड शो

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को कांग्रेस पार्टी ने शिमला में रोड शो किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत अन्य  नेता मौजूद रहे। हालांकि, खराब मौसम के चलते कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रोड शो में शामिल नहीं हो सकीं। 

विज्ञापन
02:41 PM, 10-Nov-2022

शाह ने कहा कि हिमाचल देवभूमि तो है ही, लेकिन सबसे ज्यादा अपने बेटों को सीमा पर भेजने का काम हिमाचल की वीरांगना माताओं ने किया है। पहले परमवीर चक्र सोमनाथ शर्मा हो या विक्रम बत्रा और संजय हो, अनेक ऐसे सपूतों को हंसते-हंसते मां भारती के चरणों में समर्पित किए।

02:26 PM, 10-Nov-2022

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सुलह में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पहले किसी को विश्वास नहीं होता था कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया जा सकता है। आज, कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। 
 

विज्ञापन
02:13 PM, 10-Nov-2022

 मेरी दादी ने आपसे प्यार का रिश्ता जोड़ा और मैं उसे निभा रही
प्रियंका गांधी कहा, मेरी दादी ने आपसे प्यार का रिश्ता जोड़ा और मैं उसे निभा रही हूं। कहा कि कांग्रेस की सरकार सत्ता में आने पर हर महिला को हर माह 1500 रुपये देगी। पहली कैबिनेट में ही एक लाख रोजगार और ओपीएस देने का निर्णय लिया जाएगा। हिमाचल को अगर किसी ने बनाया है तो वह कर्मचारियों ने बनाया है। कर्मचारियों का सम्मान होना चाहिए। हर विधानसभा में अंग्रेजी माध्यम की पाठशालाएं बनाएंगे। पांच सालों में पांच लाख रोजगार देंगे। भाजपा सरकार ने रोजगार अपने उद्योगपति मित्रों को बेच दिए। 

02:02 PM, 10-Nov-2022

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सतौन में चुनावी जनसभा में कहा कि यह माता रेणुका की धरती है, भगवान परशुराम और माता भंगायनी की धरती है। कहा कि इंदिरा जी के जमाने में अलग राजनीति होती थी और आज अलग राजनीति होती है। स्वतंत्रता संग्राम के समय सत्य की राजनीति होती थी, आज झूठ का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि आजादी से अब तक सबसे स्थिर सरकारें कांग्रेस ने दी हैं। भाजपा ने अस्थिरता फैलाई है। इस प्रदेश को जब बनाया गया तो सभी ने यह कहा कि प्रदेश चल नहीं पाएगा। लेकिन आज पूरा भारत देखता है तो सबसे शिक्षित व जागरूक जनता हिमाचल की है। भाजपा पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा कि हिमाचल 70 हजार करोड़ रुपये के कर्ज में है। आपने बड़ी मेहनत से अपने बच्चों को पढ़ाया, लेकिन प्रदेश 30 लाख में से 15 लाख युवा बेरोजगार पड़े हैं। पांच सालों से 63 हजार सरकारी पद खाली पड़े हैं। क्योंकि भाजपा सरकार की नीयत सही नहीं है। इस सरकार ने आपका रोजगार छिना है, पेंशन छिनी है, सेब के कार्टन पर जीएसटी लगाया है। एलपीजी सिलिंडर महंगा हो गया है। 

01:49 PM, 10-Nov-2022
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला

जयराम सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी दी: भूपेश बघेल

हिमाचल के सिरमौर जिले के सतौन में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस का परचम लहराएगा और पार्टी की सरकार बनेगी। जयराम सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी दी है, अब उसे लौटाने का समय आ गया है। कांग्रेस की सरकार सत्ता में आते ही ओपीएस व रोजगार पर फैसला लिया जाएगा।

01:43 PM, 10-Nov-2022
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : अमर उजाला

डबल इंजन सरकार ने हिमाचल के लिए बेहतरीन काम किए: निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि हिमाचल में डबल इंजन भाजपा सरकार बहुत बेहतरीन काम कर रही है। केंद्रीय सहायता में भी बहुत मदद मिली है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में महिलाओं के लिए अलग से घोषणा की है। महिला की सुरक्षा भाजपा सरकार से ज्यादा कोई नहीं कर सकती है। शक्ति बटन ऐप, गुड़िया हेल्पलाइन जैसी योजनाएं चलाईं।  उन्होंने कहा कि भाजपा हर चुनाव लोगों के निकट जाकर लड़ती है। डबल इंजन सरकार ने यहां बहुत बेहतरीन काम किया है।  आज हिमाचल प्रदेश में अंतिम चुनाव प्रचार अभियान है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि आज भाजपा के चुनाव प्रचार का दिन है। आज कई नेता भी हिमाचल प्रदेश में प्रचार कर रहे हैं।

01:13 PM, 10-Nov-2022

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में यह चुनावी जनसभा में कहा कि यह विधानसभा चुनाव राज्य के विकास के लिए है। दिल्ली यहां से बहुत दूर है लेकिन राज्य पीएम मोदी के दिल के करीब है। केदारनाथ मंदिर की यात्रा पर पीएम ने चंबा से पारंपरिक 'चोला डोरा' को पहना। 

01:01 PM, 10-Nov-2022

जो आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते, उन्हें सत्ता में आने का अधिकार नहीं

योगी ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार होती तो अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होता, क्या कश्मीर में अनुच्छेद 370 समाप्त हो पाता। क्या हिमाचल में हर घर नल व जल की सुविधा मिल पाती। जो आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकता, भारत की सुरक्षा को सुदृढ़ नहीं कर सकता, उन्हें सत्ता में आने का भी अधिकार नहीं होना चाहिए।

12:55 PM, 10-Nov-2022
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

आज भारत दुनिया का फिसड्डी राष्ट्र नहीं, नेतृत्व करता है

उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुल्लू जिले के बंजार विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल देवभूमि है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का काम शुरू हो चुका है और 2023 तक पूरा होगा। आज भारत दुनिया का फिसड्डी राष्ट्र नहीं, नेतृत्व करता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। एक विकसित भारत है और सुरक्षित भारत भी बन गया है। हिमाचल प्रदेश के रणबांकुरों ने जब भी भारत को आवश्यकता पड़ी, सीमाओं की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी। कारगिल युद्ध हो या उससे पहले के हर युद्ध में हिमाचल के वीर जवानों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर भारत की आन,बान और शान की रक्षा की। पीएम नरेंद्र मोदी हिमाचल को भारत का दूसरा घर मानते हैं और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी इसी प्रदेश से हैं। हिमाचल प्रदेश आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। 

12:24 PM, 10-Nov-2022

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने हिमाचल के शाहपुर में आयोजित कांग्रेस की चुनावी जनसभा में कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार का पहला इंजन 12 नवंबर को सीज हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर जुबानी हमला बोला। कहा कि पिछले पांच सालों में इस सरकार के कार्यकाल में पुलिस भर्ती पेपर लीक और न जाने कितने घोटाले हुए हैं।

11:46 AM, 10-Nov-2022

लाहौल में सड़कें बंद होने से बढ़ी पोलिंग पार्टियों की चिंता
जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में हुई भारी बर्फबारी से लाहौल में 100 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं। गुरुवार को पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। लेकिन सड़कों बंद होने से पोलिंग पार्टियों के लिए बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। पोलिंग पार्टियों को बर्फ के बीच मीलों पैदल भी चलना पड़ सकता है। लाहौल-स्पीति विधानसभा में करीब 24,000 मतदाता हैं। वहीं, मौसम के कारण लाहौल का आम जनजीवन भी अस्त-व्यस्त होने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।

11:08 AM, 10-Nov-2022

ओपीएस पर कमेटी समीक्षा कर रही: जयराम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) पर भाजपा शुरू से ही स्पष्ट रही है। इस बारे में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनी कमेटी समीक्षा कर रही है। कांग्रेस को इस बारे में कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस पर दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ जोड़कर कह रहे थे कि आपके आशीर्वाद के बगैर यह संभव नहीं है। उस वक्त भी वह वहीं थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी यही हुआ है।  कर्मचारियों की भावनाओं को वह समझते हैं। उन्हें वह एक ही बात कहेंगे कि वे कांग्रेस से सचेत रहें।

10:38 AM, 10-Nov-2022
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

भाजपा सरकार रिपीट करेगी: जयराम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को शिमला में कहा कि इस बार के चुनाव के बारे में वह कहना चाहेंगे कि हिमाचल प्रदेश में सरकार का मतलब पांच साल ही होता था। इस तरह की मान्यता बनी होती थी। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। पांच साल बाद रिवाज बदलेगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह का एक रिवाज बदला गया। वे लोग बारी के  हिसाब से अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं। प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी बड़े नेताओं ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव में हिस्सा लिया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। निश्चित रूप से इन चुनाव में भाजपा रिपीट करने जा रही है। इस संबंध में किए सर्वे गलत नहीं हो सकते हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी के हिमाचल आने के बाद एकदम प्रचार उठा है। यह इनके व्यवहार में ही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जो सहयोग दिया गया है, उसे पूरा करना है। एम्स का शिलान्यास हुआ, बहुत बड़ी सौगात हिमाचल को दी गई है। मुख्यमंत्री ने कई अन्य उप्लब्धियों को भी गिनाया। कहा कि जो संकल्प पत्र जारी किया,  उसमें पहली बार महिला सशक्तीकरण की दृष्टि से कदम उठाने की कोशिश 11 प्रतिबद्धताओं के साथ की है। हमने गरीब परिवारों की महिलाओं को तीन सिलिंडर देने का एलान किया है।  शगुन योजना में सहायता राशि 31 हजार से 51 हजार रुपये राशि की है। जो गर्भवती महिलाएं हैं, उन्हें छह हजार देते थे, अब 25 हज़ार रुपये देंगे। 33 प्रतिशत आरक्षण पढ़ाई, ट्रेनिंग और नौकरी में देंगे। महिला सशक्तीकरण के लिए और भी कदम उठाएंगे।

10:28 AM, 10-Nov-2022

भाजपा और कांग्रेस ने शुरू किया आक्रामक सोशल मीडिया अभियान

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस ने एक-दूसरे को निशाना बनाने के लिए एक आक्रामक सोशल मीडिया अभियान शुरू किया है। भाजपा नेता संजय टंडन ने बताया कि पार्टी ने मंगलवार शाम से 'नया रिवाज बनेगा, फिर भाजपा लाएंगे' की टैगलाइन के साथ अभियान की शुरुआत की। भाजपा ने 15 सेकंड के लघु वीडियो संदेश तैयार किए हैं, जिनमें से कुछ में कई मुद्दों पर पुरानी पार्टी को निशाना बनाया है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनावों के समय कथित तौर पर बड़े वादे करने और उसे पूरा नहीं करने के लिए भाजपा पर निशाना साधा। कांग्रेस ने डबल इंजन वाली भाजपा सरकार के बार-बार किए गए दावे पर भी कटाक्ष किया, इसे 'ट्रबल इंजन' करार दिया।  विपक्षी दल ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में सड़कों की हालत खराब हो गई है। सड़कें नालियों में तब्दील हो गई हैं।

10:20 AM, 10-Nov-2022

12 नवंबर को होगा मतदान

प्रदेश भर में 7,881 मतदान केंद्रों में 12 नवंबर को मतदान होगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि पोलिंग पार्टियां दूरदराज मतदान केंद्रों के लिए 10 और नजदीकी केंद्रों के लिए 11 नवंबर को रवाना होंगी। वीरवार को अमित शाह सुलह विधानसभा क्षेत्र के दैहन और पांवटा साहिब में रैलियां करेंगे। नड्डा फतेहपुर, घुमारवीं और झंडूता, योगी आदित्यनाथ कुल्लू के सैंज, बल्ह के कंसा चौक, नाचन के धनोटू और गगरेट मेें, धामी रोहडूू़ के पुजारली, स्मृति ईरानी केलांग, मनाली, सरकाघाट, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के जलोग, फिर कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में जनसभाएं करने के बाद जिला हमीरपुर में प्रचार करेंगे।

10:05 AM, 10-Nov-2022

प्रियंका गांधी की सतौन में जनसभा और शिमला में रोड शो

प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कांगड़ा के सुलह और पांवटा साहिब में रैलियां करेंगे तो कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सतौन में जनसभा करेंगी और शिमला में रोड शो भी करेंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की भी रैलियां होंगी। इसके बाद प्रत्याशी डोर-टू-डोर प्रचार करेंगे। कांग्रेस सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में विजय आशीर्वाद रैली निकालेगी। इस रैली की शुरुआत मंदिरों में देवी-देवताओं के आशीर्वाद के साथ करेंगे।
 

09:43 AM, 10-Nov-2022

प्रत्याशी कर सकेंगे डोर-टू-डोर प्रचार

प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कांगड़ा के सुलह और पांवटा साहिब में रैलियां करेंगे तो कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सतौन में जनसभा करेंगी और शिमला में रोड शो भी करेंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की भी रैलियां होंगी। इसके बाद प्रत्याशी डोर-टू-डोर प्रचार करेंगे। कांग्रेस सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में विजय आशीर्वाद रैली निकालेगी। इस रैली की शुरुआत मंदिरों में देवी-देवताओं के आशीर्वाद के साथ करेंगे।

09:39 AM, 10-Nov-2022

Himachal Election 2022 Live: केंद्रीय मंत्री अमित शाह बोले- कांग्रेस लोकतांत्रिक नहीं, परिवार से जन्मी पार्टी

हिमाचल प्रदेश में वीरवार शाम पांच बजे से विधानसभा चुनाव प्रचार थम जाएगा और साथ ही पोलिंग पार्टियां भी मतदान कंेद्रों के लिए रवाना होंगी। ऊंचाई वाले मतदान केंद्रों में बर्फबारी की स्थिति में पोलिंग पार्टियां और चुनाव सामग्री चौपर से भेजी जाएंगी। पांच बजे प्रचार थमते ही पड़ोसी राज्यों से लगतीं सभी सीमाएं भी सील हो जाएंगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें