11:26 AM, 01-Apr-2026
सदन की कार्यवाही 11.30 बजे तक स्थगित
प्रश्न काल शुरू होने से पहले भाजपा ने नियम 67 के तहत काम रोको प्रस्ताव लाकर पंचायती राज चुनाव के लिए उपायुक्त को 5 फीसदी रोस्टर तय करने का अधिकार देने पर चर्चा की मांग की। अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि धर्मशाला में हुए शीतकालीन सत्र के दौरान व्यवस्था दी गई थी कि नियम 67 के तहत चर्चा प्रश्न काल के बाद होगी, उसी के तहत आज भी प्रश्न कल के बाद 12:00 बजे यह फैसला लिया जाएगा कि नियम 67 पर चर्चा होनी है या नहीं। इस पर भाजपा विधायक ने सदन में हंगामा करना शुरू कर दिया।विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को 11.30 बजे तक के लिए स्थगित किया।