फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र: सीएम बोले- जमीनों के बेनामी सौदे करने वाले गगरेट से जुड़े गिरोह पर होगी कड़ी कार्रवाई

Tue, 17 Feb 2026 02:18 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

खास बातें

मंगलवार को हिमाचल विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन है।
विज्ञापन
सदन में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:08 PM, 17-Feb-2026

जमीनों के बेनामी सौदे मामले में एसआईटी गठित कर करवाई जाएगी जांच- सीएम

जमीनों के बेनामी सौदे करने वाले गगरेट से जुड़े गिरोह पर होगी कड़ी कार्रवाई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा में कहा, एसआईटी गठित कर जांच करवाई जाएगी। गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने विधानसभा में पूछा था सवाल। कालिया ने कहा कि उत्तराखंड से सेवानिवृत्त मुख्य सचिव कर रहे जमीनों के बेनामी सौदे। पहले गगरेट और अब गग्गल एयरपोर्ट के आसपास खरीदी जा रही बेनामी जमीन। इसी रिटायर्ड मुख्य सचिव का सरकार गिराने में भी रहा हाथ, हिमाचल में लाये यूपी कल्चर। गगरेट में 8 लाख रुपये के फ्रॉड की एक एफआईआर दर्ज है, इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे मामले में एसआईटी की जांच के बाद कड़ी कार्रवाई होगी, मामले से जुड़े तथ्यों की कॉपी मुझे और डीजीपी को सौंप दें।

11:38 AM, 17-Feb-2026

आज सदन में रखा जाएगा राज्यपाल से मंजूर विधेयक 

हिमाचल प्रदेश दुकान और वाणिज्य स्थापन संशोधन विधेयक को विधानसभा सचिव सदन के पटल पर रखेंगे।

11:37 AM, 17-Feb-2026

विधायक निधि से एफआरए का पैसा दिया जा सकेगा

बजट सत्र के दूसरे दिन विभिन्न विभागों में रिक्तियों के मामले सदन में उठे। वहीं, विधायक निधि से एफआरए का पैसा दिया जा सकेगा। मुख्यमंत्री सुक्खू ने यह जानकारी सदन में दी। बीच में विदड्रा कर ली थी अधिसूचना।
आज आरडीजी के तहत सरकारी संकल्प पर मतदान
1. पहले चर्चा होगी उसके बाद होगी वोटिंग 
2. केंद्र सरकार को भेजा जाएगा राजस्व घाटा अनुदान बहाल करने का प्रस्ताव 
3. आज शुरू होगी राज्यपाल के बजट भाषण पर चर्चा

विज्ञापन
11:22 AM, 17-Feb-2026

11 बजे शुरू हुई सदन की बैठक

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार की सदन की बैठक 11 बजे शुरू हुई। स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रश्नकाल शुरू करने को कहा। इस पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए कहा कि उनके प्रश्न नहीं लिए जा रहे हैं।

इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नेवा से हम भी परेशान हैं। इस मामले को लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष उठाया जा चुका है। हमारा खुद का सिस्टम इससे एडवांस्ड रहा है। पर लोकसभा की ओर से नेवा से जोड़ने को कहा गया है। हम अपने सिस्टम को भी अपडेट कर रहे हैं और नेवा दुरुस्त करने का मामला भी उठाया गया है। स्पीकर ने कहा कि अभी तक 125 प्रश्न मिल चुके हैं। आगे सभी के प्रश्न लगेंगे। अभी सदन की बैठक तीन दिन तक ही है। सत्र आगे भी होना है। उसमें सवाल लगने हैं।

10:09 AM, 17-Feb-2026

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र: सीएम बोले- जमीनों के बेनामी सौदे करने वाले गगरेट से जुड़े गिरोह पर होगी कड़ी कार्रवाई

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी, जिसमें नियम-102 के तहत लाए गए सरकारी संकल्प पर आरडीजी को लेकर चर्चा जारी रहेगी।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें