फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Assembly Budget Session: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- जब नेता प्रतिपक्ष सीएम थे तो सिर्फ सपने देखते रहे

Wed, 18 Mar 2026 01:31 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

खास बातें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण बुधवार से शुरू हो गया है। सत्र के लिए 834 प्रश्न पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
सदन में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:30 PM, 18-Mar-2026

नेता प्रतिपक्ष जब मुख्यमंत्री थे तो सिर्फ सपने देखते रहे

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री रहते 1000 करोड़ रुपये के भवन अपने ठेकेदार मित्रों को खुश करने के लिए बनाए।
नेता प्रतिपक्ष के शिव धाम, मंडी प्रोजेक्ट को हमारी सरकार बना रही है, हमारे ऊपर भगवान शिव और सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद है। देवी-देवताओं और जनआशीर्वाद से ही हमारी सरकार चल रही है। प्रदेश में करोड़ों रुपये के खाली भवन छोड़कर पूर्व भाजपा सरकार गई, इन भवनों के लिए पूर्व सरकार की कोई योजनाएं नहीं थी। अधूरे पड़े पूर्व सरकार के समय के भवनों को हमने बजट देकर पूरा किया, शिव धाम प्रोजेक्ट को भी हमने बजट जारी किया है, उसे भी पूरा करेंगे। नेता प्रतिपक्ष, मुख्यमंत्री रहते सिर्फ सपने देखते रहे। उन्होंने बल्ह एयरपोर्ट व आदर्श स्वास्थ्य संस्थान का सपना देना, लेकिन किया कुछ नहीं

11:26 AM, 18-Mar-2026

मुख्यमंत्री के खिलाफ नियम 75 के तहत प्रिविलेज मोशन का स्पीकर को नोटिस

विधानसभा परिसर में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता जयराम ठाकुर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा झूठ बोलने के खिलाफ नारेबाजी की गई। बीजेपी मुख्यमंत्री के खिलाफ नियम 75 के तहत प्रिविलेज मोशन का स्पीकर को नोटिस दिया।

11:22 AM, 18-Mar-2026

संदिग्ध निष्ठा वाले अधिकारी हटाए जाएंगे- सीएम

वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न विभागों में कम कर रहे संदिग्ध निष्ठा वाले अधिकारी हटाए जाएंगे। रिश्वत कांड में फंसे ऊना के तहसीलदार के मामले पर मुख्यमंत्री ने की घोषणा। सतपाल सिंह सत्ती के प्रश्न और जयराम ठाकुर के अनुपूरक प्रश्न पर दिया मुख्यमंत्री ने जवाब। कहा जहां भी इस तरह के अफसर वे तुरंत प्रभाव से हटेंगे। प्रश्नकाल में सत्ती ने किया मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया यह प्रश्न।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें