उदयपुर के एडिशनल डीजीपी दिनेश एमएन ने शहरवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग अफवाहों से भ्रमित न हो। कोई भी समस्या है तो प्रशासन और पुलिस से बात करे।
#WATCH | Rajasthan | Udaipur Additional DGP Dinesh MN appeals people to maintain peace, not get instigated by rumours pic.twitter.com/Te9pO7VTg1
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 3, 2022 ">http://सीआईडी एसएसबी के उदयपुर जोन के एएसपी राजेश भारद्वाज को निलंबित कर दिया गया है। इंटेलिजेंस फेल होने के मामले में शनिवार रात यह कार्रवाई की गई।
भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा ने नुपुर शर्मा को देश में वर्तमान माहौल बिगाड़ने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि नुपुर शर्मा के बयान से समाज में माहौल बिगड़ा है। न्यायालय ने जो कहा है वो सही है। कभी भी किसी भी धर्म और उनके धर्म गुरु के खिलाफ नहीं बोलना चाहिए। आहूजा ने आरोपियों की फांसी और इस केस से जुड़े लोगों की जल्द गिरफ्तारी की मांग भी रखी है। उन्होंने जानकारी दी कि उदयपुर की घटना के विरोध में पांच जुलाई को अलवर कलेक्ट्रेट जिला मुख्यालय व एसडीएम कार्यालय के बाहर सभी ब्लॉक में धरना दिया जाएगा।
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को जयपुर में गिरफ्तार कर लिया गया है। आजाद जयपुर के शहीद स्मारक पर चल रहे कोविड सहायकों की नौकरी के आंदोलन में शामिल होने जयपुर पहुंचे थे। धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
उदयपुर हत्याकांड के विरोध में आज जयपुर में संत समाज के नेतृत्व में विशाल सामूहिक प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया जाएगा। जयपुर के स्टेच्यू सर्किल पर हजारों की संख्या में भीड़ जुटने की संभावना है।