राजस्थान राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के तीनों उम्मीदवारों की जीत हुई। तमाम प्रयासों के बाद निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चंद्रा को हार का सामना करना पड़ा है।
सिद्दी कुमारी ने दूसरे उम्मीदवार को दिया वोट
भाजपा विधायक सिद्दी कुमारी ने भी वोट देने में गड़बड़ी कर दी है। सिद्दी कुमारी को भाजपा समर्थित सुभाष चंद्रा को वोट देना था लेकिन उन्होंने भाजपा प्रत्याशी घनश्याम तिवाड़ी को वोट दे दिया है। वहीं विधायक शोभारानी कुशवाह ने पहले ही कांग्रेस के दूसरे प्रत्याशी को अपना वोट दे दिया है।
डोटासरा और राठौड़ के बीच तीखी बहस
कांग्रेस के समर्थन में बीटीपी
बीटीपी विधायकों ने मतदान करने से पहले बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देंगे।
कांग्रेस की अंंतिम बस भी विधानसभा पहुंची
कांग्रेस पार्टी के विधायकों को लेकर तीसरी और अंतिम बस भी विधानसभा पहुंच गई है। होटल लीला पैलेस से इस बस में प्रमोद तिवारी भी विधानसभा पहुंचे हैं।
रघु शर्मा का तीन सीट पर जीत का दावा
विधानसभा पहुंचे रघु शर्मा ने सतीश पूनिया के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तीनों प्रत्याशियों की राज्यसभा में जीत हो रही है। शर्मा ने कहा कि शाम को परिणाम आने के बाद सतीश पूनिया साल 2023 की हार स्वीकार कर लें।
जो भाग्य में होगा वो नतीजा आ जाएगा: पूनिया
सतीश पूनिया विधानसभा से बाहर आते हुए बोले कि जो भी भाग्य में होगा, वो नतीजा आ जाएगा। कांग्रेस का आज सूपड़ा साफ हो जाएगा। इंटरनेट बंद किया गया। ये सब जनता देख रही है। ये सब 2023 की तैयारी दिखा रहा है। जनता का 2023 में जवाब मिल जाएगा।