फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान पंचायत चुनाव: जयपुर समेत 16 जिलों में पहले चरण का मतदान आज, 85 लाख से अधिक वोटर चुनेंगे प्रतिनिधि

Thu, 22 Oct 2026 07:22 AM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

खास बातें

Rajasthan Panchayat Election 2026 Phase 1 Voting Live: राजस्थान पंचायत चुनाव में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के लिए कुल 85 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने जा रहे हैं। दोनों पदों को मिलाकर 6,926 प्रत्याशी मैदान में हैं। 104 पंचायत समितियों के 1,788 वार्डों में मतदान होने जा रहा है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।  चुनाव की पल-पल की लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें हमारे साथ...
विज्ञापन
राजस्थान पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:56 AM, 22-Oct-2026

राजस्थान: सोलह जिलों की जिला परिषदों के लिए आज मतदान, अजमेर से उदयपुर तक सजा चुनावी मेला


राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत आज सोलह जिलों की जिला परिषदों और पंचायत समितियों के सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, जोधपुर, कोटा, नागौर, पाली, फलोदी, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन चुनावों में जिला परिषद सदस्य के साथ पंचायत समिति सदस्य चुनने के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं। मतदान के लिए प्रत्येक मतदाता को दो अलग-अलग वोट देने हैं। इसके लिए ईवीएम की व्यवस्था की गई है।

07:56 AM, 22-Oct-2026

जयपुर: आठ पंचायत समितियों में मतदान शुरू, चौमूं से सांभर तक वोट डालने पहुंच रहे मतदाता



जयपुर जिले की आठ पंचायत समितियों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। चौमूं, दूदू, गोविंदगढ़, झोटवाड़ा, जोबनेर, किशनगढ़ रेनवाल, मौजमाबाद और सांभर पंचायत समितियों में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। मतदान को लेकर संबंधित क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां तेज हैं। इन चुनावों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चयन के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदाता दो अलग-अलग पदों के लिए मतदान करेंगे। इसके लिए ईवीएम की व्यवस्था की गई है।

06:43 PM, 21-Oct-2026

राजस्थान पंचायत चुनाव: जयपुर समेत 16 जिलों में पहले चरण का मतदान आज, 85 लाख से अधिक वोटर चुनेंगे प्रतिनिधि

जिला परिषद सदस्य की सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है, वहीं कुछ क्षेत्रों में बीएपी, आरएलपी और निर्दलीय प्रत्याशी भी समीकरण बिगाड़ सकते हैं। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।

  • मतदान का समय: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक
  • कुल जिले: 16
  • जिला परिषदें: 16
  • जिला परिषद की सीटें: 293
  • जिला परिषद प्रत्याशी: 1,693
  • पंचायत समितियां: 104
  • पंचायत समिति के वार्ड: 1,788
  • पंचायत समिति प्रत्याशी: 5,233
  • कुल उम्मीदवार: 6,926
  • कुल मतदाता: 85,07,306

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें