मोदी ऐसा कामदार है जो हर गाली को पचा जाता है
साथियों ये जो देश के बड़े बड़े नामदार हैं। कांग्रेस और शाही परिवार के बड़े बड़े नामदार मोदी को गाली देते हैं। शायद गाली देना उनका काम है, लेकिन ये मोदी ऐसा कामदार है जो हर गाली को पचा जाता है।
प्रधानमंत्री ने कहा साथियों कल कांग्रेस के ने एक झूठ का पुलिंदा जारी किया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में भारत के टुकड़े करने की बू आती है। अपना घोषणा पत्र जारी किया है। झूठ का यह पुलिंदा कांग्रेस की एक बहुत बड़ी सच्चाई कांग्रेस को बेनकाब करने वाला है घोषणा पत्र। आप देखिए हर पन्ने पर भारत के टुकड़े करने की बू आ रही है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है। जो सोच आजादी के समय मुस्लिम लीग में थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम राम स से अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी तादाद में मेरी जहां भी नजर पड़ती है माताएं बहने दिख रही हैं। मैं उनकों विशेष रूप से प्रणाम करता हूं। इतनी गर्मी में आप मुझे आशीर्वाद देने के लिए इतनी बड़ी संख्या में आए हैं लगता है राजस्थान नया इतिहास लिखने जा रहा है। मैं सर झुका करके आपको प्रणाम करता हूं। जय पुष्कर राज रे परमपिता ब्रह्मा जी की जय जय श्रीमन नारायण सावित्री माता की जय। अजमेर नागौर क्षेत्र वीर तेजाजी महाराज और मीराबाई की आध्यात्मिक भूमि है। यह क्षेत्र राष्ट्र गौरव चौहान जैसे शूरवीरों की शौर्य भूमि है। मैं इस महान धरती से राजस्थान की महान अंकित विभूतियों को सर झुका करके नमन करता हूं। साथियों आज 6 अप्रैल को ही भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई ये सहयोग देखिए आज कि ही मुझे पुष्कर क्षेत्र में आने का सौभाग्य मिला है।
हम प्रदेश में 12 सीटें जीतेंगे: कांग्रेस प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल
बीकानेर से कांग्रेस प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल ने कहा कि हम राजस्थान में कम से कम 12 सीटें जीतने जा रहे हैं। हम बीकानेर सीट अच्छे अंतर से जीतेंगे। राहुल गांधी 11 अप्रैल को अनूपगढ़ में जनसभा करेंगे। लोग अर्जुन राम मेघवाल से नाराज हैं। वह 5 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हारने वाले हैं।