फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 10th Result 2026 Out Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का 94.23 % रहा परिणाम; जानें क्या बोले टॉपर्स?

Tue, 24 Mar 2026 04:03 PM IST
Tarunendra Kumar Chaturvedi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

खास बातें

Rajshaladarpan.nic.in, Rajasthan RBSE 10th Result 2026 Out, rajresults.nic.in: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग पर आपका स्वागत है। राजस्थान 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है। 10वीं कक्षा का परिणाम 94.23 रहा है। जबकि आठवीं का 97.01 फीसदी व पांचवीं बोर्ड की बात करें तो इसका 97.75 फीसदी परिणाम रहा है। यहां क्लिक करके अपना पंजीयन करें। 

विज्ञापन
Rajshaladarpan.nic.in, Rajasthan RBSE 10th Result 2026 Out - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:55 PM, 24-Mar-2026
भरतपुर की छात्रा वंदना कुमारी ने 99.33 प्रतिशत अंक हासिल किए - फोटो : अमर उजाला

भरतपुर की छात्रा वंदना कुमारी ने हासिल किए 99.33 प्रतिशत अंक

भरतपुर जिले में 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही प्रतिभाओं की चमक सामने आने लगी है। इसी कड़ी में भरतपुर की छात्रा वंदना कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.33 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। वंदना कुमारी के पिता बैंक में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता लवेश कुमारी गृहिणी हैं। वंदना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।

03:13 PM, 24-Mar-2026

Rajasthan RBSE 10th Result 2026: अस्मिता ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल किया

कोटा ग्रामीण के सांगोद निवासी छात्रा अस्मिता नागर ने बोर्ड परिक्षा में 97.83 प्रतिशत अंक हासिल की हैं। छात्रा ने गणित के पेपर में  शत प्रतिशत यानि सौ में से सौ नंबर प्राप्त किया है। वहीं, साइंस और संस्कृत में भी छात्रा ने पूरे जिले में अव्वल रहकर 99 अंक अर्जित करने में सफल रहीं। 

03:09 PM, 24-Mar-2026
छात्रा गुंजन चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

RBSE 10th Result 2026: गुंजन चौधरी को 5 सब्जेक्ट में मिले 100 में से 99-99 नंबर

राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा में बाड़मेर जिले की बेटी गुंजन चौधरी ने नया कीर्तमान स्थापित किया है। इन्होंने पांच विषयों में 99-99 नंबर प्राप्त किया है। कुल प्रतिशत 98.67 है। इस सफलता पर लोगों ने गुंजन को बधाई दी है। परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। 

 

विज्ञापन
02:34 PM, 24-Mar-2026
छात्रा छवी शर्मा। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

Rajasthan RBSE 10th Result 2026 Out: छवी ने हिंदी व गणित में 100 में से 100 अंक हासिल किया

जयपुर के खोरा बिसल स्थित एसवीएम अकेडमी सी. से. स्कूल की छात्रा छवी शर्मा ने कक्षा दसवीं में 99.33% अंक हासिल किया है। छवी ने हिंदी व गणित में 100 में से 100 अंक प्राप्त किया है। रिजल्ट की खबर सुनते ही छवि को बधाई देने वाला का सिलसिला थम नहीं रहा है। परिजन और शिक्षक छवि की सफलता पर गौरव महसूस कर रहे हैं। मिठाईंयां बांट रहे हैं। हर तरफ से छवि को बधाई मिल रही है।

02:24 PM, 24-Mar-2026
छात्रा आरती देवांद। - फोटो : अमर उजाला

Rajasthan RBSE 10th Result 2026: दसवीं कक्षा में 95.33% अंक लाने वाली आरती मेडिकल क्षेत्र में करना चाहती हैं सेवा

आरती देवांद ने राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में 95.33% अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वह चौमूं स्थित टीसीआई सीनियर सेकंडरी स्कूल की छात्रा हैं। आरती ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और विशेष रूप से अपने मामा को दिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी पढ़ाई ननिहाल में रहकर की, जहां मामा ने उन्हें लगातार मार्गदर्शन और सहयोग दिया। आरती का लक्ष्य आगे चलकर मेडिकल क्षेत्र में जाकर लोगों की सेवा करना है।

विज्ञापन
02:13 PM, 24-Mar-2026
छात्र विमल चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

Rajasthan RBSE 10th Result 2026: विमल चौधरी ने कक्षा दसवी में 96.83% अंक हासिल किए

जयपुर के चौमू स्थित श्री गोपी राम रूडी देवी सी. सै. स्कूल के छात्र विमल चौधरी ने राजस्थान बोर्ड की कक्षा दसवी में 96.83% अंक हासिल किए। विमल का कहना है कि वे प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते है।

02:07 PM, 24-Mar-2026
छात्र मोहित। - फोटो : अमर उजाला

Rajasthan RBSE 10th Result 2026 Out: जयपुर के छात्र मोहित को गणित में 100 में 100 नंबर मिले

जयपुर स्थित इंद्र प्रताप सीनियर सेकंडरी स्कूल के छात्र मोहित गंगवाल ने राजस्थान दसवीं बोर्ड में 98.17% अंक हासिल किए हैं। मोहित ने गणित में 100 में से 100 नंबर हासिल करके अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

01:49 PM, 24-Mar-2026
श्रीगंगानगर जिले की रिया। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

Rajasthan RBSE 10th Result 2026 Out: श्रीगंगानगर की रिया ने बढ़ाया जिले का मान

श्रीगंगानगर की बेटी रिया ने राजस्थान दसवीं बोर्ड की परीक्षा में 97.67 प्रतिशत अंक हासिल करके जिले का नाम प्रदेशभर में रोशन किया है। रिया माता गुजरी गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल की छात्रा हैं।



 

01:30 PM, 24-Mar-2026

Rajasthan RBSE 8th Result 2026 Out:  कक्षा-8 का 97.01% रहा रिजल्ट

इस बार कक्षा-8 का रिजल्ट 97.01% रहा। इसकी परीक्षा 19 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक 10,056 केंद्रों पर हुईं थी। कुल 12,86,220 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। वहीं, 12,45,735 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। पिछले साल से 0.35% अधिक इस बार के नतीजे रहे। मिली जानकारी के अनुसार 2,209 विद्यार्थियों का परिणाम रोका गया है। 38,276 विद्यार्थी पूरक श्रेणी में है। आठवीं की पूरक परीक्षा जुलाई 2026 में आयोजित होगी।

01:27 PM, 24-Mar-2026

Rajasthan RBSE 5th Result 2026 Out: कक्षा पांच में 97.75% छात्र पास

कक्षा-5 का परिणाम: 97.75% छात्र पास
कुल परीक्षार्थी: 13,68,947
उत्तीर्ण: 13,33,936
कुल परिणाम: 97.75% (पिछले साल से 0.28% अधिक)
 छात्र: 97.59%
 छात्राएं: 97.94% (0.35% बेहतर)
इस बार 4,371 विद्यार्थियों का परिणाम रोका गया है। 30,640 विद्यार्थी पूरक (Supplementary) श्रेणी में हैं। पूरक परीक्षा जुलाई 2026 में होगी। कक्षा-5 की परीक्षा 20 फरवरी से 6 मार्च 2026 के बीच राज्य के 18,621 केंद्रों पर आयोजित हुई।

01:15 PM, 24-Mar-2026

Rajasthan RBSE 10th Result 2026: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट हुई क्रैश

राजस्थान बोर्ड की 10वीं, 8वीं व 5वीं कक्षा के परिणाम जारी होने के साथ ही माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट क्रैश हो गई है। इससे छात्र-छात्राओं को तोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वेबसाइट पर अधिक ट्रॉफिक होने की वजह से क्रैश होने की संभावना जताई जा रही है।

01:09 PM, 24-Mar-2026
राजस्थान बोर्ड की 8वीं और 5वीं कक्षा का परिणाम जारी। - फोटो : अमर उजाला

 Rajasthan RBSE 10th Result 2026 Out: जानें कक्षा10वीं, 8वीं और 5वीं का कितना फीसदी रहा रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड के 10वीं कक्षा का परिणाम 94.23 रहा है। वहीं, छात्राओं का 94.20 फीसदी रहा। छात्रों का 93.63 फीसदी रिजल्ट रहा। जबकि आठवीं का 97.01 फीसदी व पांचवीं बोर्ड की बात करें तो इसका 97.75 फीसदी रहा।

01:07 PM, 24-Mar-2026

Rajasthan RBSE 10th Result 2026 Out:राजस्थान दसवीं बोर्ड में इस वर्ष 94.23 प्रतिशत स्टूडेंट हुए पास

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल 94.23 प्रतिशत छात्र पास हुए, जो पिछले साल के 93.06 प्रतिशत से 1.17 प्रतिशत अधिक है।

01:04 PM, 24-Mar-2026

Rajasthan RBSE 10th Result 2026 Out:राजस्थान बोर्ड के इतिहास में ये पहला मौका

राजस्थान दसवीं बोर्ड कक्षा के परिणाम जारी हो चुके हैं।  ऐसा पहली बार हुआ जब 10वीं का रिजल्ट 12वीं के रिजल्ट से पहले जारी किया गया। बोर्ड के इतिहास में ये पहला मौका है, जब मार्च में रिजल्ट घोषित किया गया है। राज्य सरकार की ओर से एक अप्रैल से नया सत्र शुरू करने के निर्देश गए थे। 

01:00 PM, 24-Mar-2026

 Rajasthan RBSE 10th Result 2026 Out: राजस्थान बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी

 राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी की लहर छा गई है। टॉपर्स के चेहरे खिल उठे हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। 

12:53 PM, 24-Mar-2026

Rajasthan Board RBSE Class 10th Result 2026: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दफ्तर में पहुंचे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

राजस्थान दसवीं बोर्ड का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। प्रदेश सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर अजमेर पहुंच चुके हैं। वे थोड़ी देर में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर कार्यालय में प्रवेश कर चुके हैं। दोपहर 1:00 बजे कक्षा 10वीं, 8वीं और 5वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी करेंगे।

12:44 PM, 24-Mar-2026

Rajasthan 10th Board Result 2026: बस कुछ ही मिनट बाद जारी होने वाला है रिजल्ट

राजस्थान 10वीं बोर्ड के रिजल्ट को लेकर अब कुछ ही मिनट शेष रह गए हैं। 10वीं कक्षा के करीब 10 लाख 68 हजार 109 छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म होने वाला है। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, छात्र-छात्राएं और उनके परिजन अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर डायरेक्ट रिजल्ट देख सकेंगे।

 

12:28 PM, 24-Mar-2026

Rajasthan 10th Board Result 2026: अमर उजाला वेबसाइट पर पंजीकरण करें

राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट आसानी से देखने के लिए अमर उजाला की वेबसाइट पर पहले से रजिस्ट्रेशन कर लें। इससे नतीजे जारी होते ही आपको तुरंत अपडेट मिल जाएगा। आप आसानी से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

यहां क्लिक करें-

12:17 PM, 24-Mar-2026

Rajasthan Board RBSE Class 10th Result 2026: जानें 10वीं के बाद 12वीं कक्षा का कब आएगा रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड की दसवीं कक्षा का रिजल्ट आज कुछ देर बाद जारी होने वाला है। लेकिन एक बड़ा सवाल 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के जहन में उठ रहा होगा कि उनका रिजल्ट कब आएगा?  आपको बता दें, अपने एक बयान में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा था कि 31 मार्च तक 12वीं कक्षा का परिणाम भी जारी किया जा सकता है।

12:03 PM, 24-Mar-2026

RBSE 10th Result 2026 Live: जानें पिछले साल कितना था रिजल्ट का प्रतिशत

राजस्थान बोर्ड के 10 वीं कक्षा के रिजल्ट 2025 की बात की जाए तो कुछ प्रतिशत 93.6% था। लेकिन इस बार देखना होगा कि ये आंकड़ा क्या रहता है? 
 

11:54 AM, 24-Mar-2026

Rajasthan RBSE Class 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड के टॉपर्स की होगी बल्ले-बल्ले

बस अब कुछ ही घंटे की देरी में राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है। टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को इनाम मिलेगा। सबकी नजरें नतीजों पर टिकी हुई हैं।
 

11:17 AM, 24-Mar-2026

Rajasthan Board Result LIVE: जानें पिछले साल कौन था टॉपर? लड़कियों ने मारी थी बाजी

राजस्थान 10 वीं बोर्ड 2025 के नतीजों की बात करें तो पहले स्थान पर भावना थीं, जिन्होंने 99.67% अंक हासिल करके पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। दूसरे स्थान पर पूजा भादू और वंदना तंवर ने जगह बनाई थी। दोनों ने बराबर अंक अर्जित किया था। इनका प्रतिशत  99.50% था। रिजल्ट में लड़कियों को दबदबा था। इस बार देखना होगा कि लड़के या लड़कियां कौन बाजी मरता है?
 

11:07 AM, 24-Mar-2026

Rajasthan Board 10th Result 2026: दोपहर एक बजे प्रेसवार्ता करके दी जाएगी रिजल्ट की जानकारी

राजस्थान 10वीं बोर्ड का रिजल्ट प्रेसवार्ता करके जारी किया जाएगा। इस बीच शिक्षा मंत्री मदन दिलावर व अन्य बोर्ड के अधिकारी के साथ कुल पास परसेंटेज, टॉपर्स की लिस्ट से संबंधित जरूरी आंकड़े साझा किए जाएंगे। यह प्रेसवार्ता दोपहर एक बजे होगी।

रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें-

10:22 AM, 24-Mar-2026

RBSE Class 10th Result 2026: जानें कैसे चेक करें राजस्थान 10वीं बोर्ड का रिजल्ट

राजस्थान 10वीं बोर्ड के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। यहां आपको रिजल्ट चेक करने का सबसे सरल तरीका बता रहे हैं। रिजल्ट देखने के लिए आपको सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com विजिट करना है। इसके बाद होमपेज पर " Rajasthan Board Class 10th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें। फिर अपनी कक्षा (10वीं) का चयन करें। दिए फार्म बॉक्स पर रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। अब आपका आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

10:02 AM, 24-Mar-2026

RBSE class 10th result 2026: शिक्षा मंत्री दिलावर ने दी अग्रिम शुभकामनाएं

राजस्थान 10वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्रों और परिजनों में बेसब्री से इंतजार है। इस बीच प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री दिलावर ने छात्र-छात्राओं को अग्रिम शुभकामनाएं दी है। आगे वो एक्स पर लिखते हैं, ये एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे विद्यार्थियों को समय पर आगे की शैक्षणिक प्रक्रिया में लाभ मिलेगा।सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं!
 

09:47 AM, 24-Mar-2026

RBSE Rajasthan Board Result: 5वीं और 8वीं के 26 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल

कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम भी आज जारी किए जा रहे हैं, जिनमें 26 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें करीब 14 लाख विद्यार्थी 5वीं और लगभग 12 लाख विद्यार्थी 8वीं कक्षा के हैं। परीक्षाएं फरवरी और मार्च के बीच पूरे प्रदेश में हजारों केंद्रों पर आयोजित की गई थीं।

09:14 AM, 24-Mar-2026

 Rajasthan Board 10th Result: पिछले वर्षों में लगातार बेहतर प्रदर्शन

पिछले वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि विद्यार्थियों का प्रदर्शन लगातार बेहतर हुआ है। वर्ष 2025 में करीब 93.6 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए, जिसमें 93.16 प्रतिशत छात्र और 94.08 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं। इससे स्पष्ट है कि छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा था।

रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- 

08:39 AM, 24-Mar-2026

RBSE Rajasthan Board Class 10th Result 2026 : इस बार जल्दी आ रहे नतीजे

पिछले वर्षों में राजस्थान बोर्ड आमतौर पर 10वीं का परिणाम मई या जून में जारी करता रहा है, लेकिन इस बार लगभग डेढ़ से दो महीने पहले नतीजे जारी किए जा रहे हैं। वर्ष 2025 में परिणाम जून के पहले सप्ताह में घोषित हुआ था, जबकि 2024 और 2023 में भी परिणाम क्रमशः मई और जून में जारी हुए थे।

रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें-

08:37 AM, 24-Mar-2026

 Rajasthan Board 10th Result 2026: 10वीं के 10 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को था इंतजार

कक्षा 10वीं के वर्ष 2026 के परिणाम का इंतजार 10,68,109 विद्यार्थियों को था, जिन्होंने 12 फरवरी से 28 फरवरी के बीच आयोजित परीक्षा में भाग लिया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होना है, जिसे ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया को तेज कर समय से पहले परिणाम जारी करने का निर्णय लिया।

08:03 AM, 24-Mar-2026

RBSE 10th Result 2026 Out Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का 94.23 % रहा परिणाम; जानें क्या बोले टॉपर्स?

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) मंगलवार 24 मार्च को कक्षा 10वीं का रिजल्ट कर दिया गया। इसके आलावा 5वीं और 8वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी किए गए। बता दें कि बोर्ड के इन एग्जामों में 36 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हैं। बता दें, 10वीं कक्षा का परिणाम 94.23 रहा है। जबकि आठवीं का 97.01 फीसदी व पांचवीं बोर्ड की बात करें तो इसका 97.75 फीसदी परिणाम रहा है। नई पासिंग पॉलिसी के कारण मूल्यांकन सख्त है, जबकि असफल विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा का अवसर मिलेगा।

रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें