नगर निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को भीलवाड़ा में राजनीतिक सरगर्मी उस समय हंगामे में बदल गई, जब कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों को पार्टी सिंबल देने और जमा कराने को लेकर कांग्रेस नेताओं और निर्वाचन प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। नामांकन की निर्धारित समय-सीमा समाप्त होते ही कलेक्ट्रेट के गेट बंद कर दिए गए। इसके बाद कांग्रेस नेता सिंबल लेकर निर्वाचन कार्यालय पहुंचे, लेकिन एआरओ ने सिंबल स्वीकार करने से इनकार कर दिया। इससे कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए और जमकर हंगामा किया।
कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष शिवराम खटीक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता और पार्टी के अधिकृत प्रतिनिधि निर्धारित समय से पहले ही निर्वाचन परिसर में पहुंच चुके थे। उन्होंने बताया कि करीब पौने तीन बजे वे कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गए थे। उस समय कुछ प्रत्याशियों के सिंबल पर आवश्यक जानकारी भरने की प्रक्रिया बाकी थी। खटीक के अनुसार, एआरओ के निर्देश पर कांग्रेस नेता पास के एक कमरे में बैठकर शेष सिंबल की प्रक्रिया पूरी कर रहे थे। इसी दौरान विधायक अशोक कोठारी और रामलाल डागा के वहां पहुंचने के कारण करीब पांच मिनट की औपचारिकता में समय लगा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इसके बाद एडीएम सिटी ने पास के कमरे में बैठकर सिंबल संबंधी प्रक्रिया पूरी करने की बात कही थी।
भाजपा बोली- आधा घंटा पहले जमा हो चुके थे सिंबल
विवाद के बीच भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया। सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के सिंबल निर्धारित समय से करीब आधा घंटा पहले ही जमा हो चुके थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त सूची के अनुसार सभी सिंबल जमा कर दिए गए हैं। अग्रवाल ने कहा कि टिकट वितरण के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं में असंतोष होना स्वाभाविक है, लेकिन पार्टी स्तर पर कार्यकर्ताओं को समझा लिया जाएगा।
कोटा नगर निगम चुनाव से पहले नामांकन के आखिरी दिन जिला कलेक्ट्रेट पर कई उतार-चढ़ाव और दौड़ भाग देखने को मिली। जहां नामांकन के आखिरी दिन चंद्रकला यादव और निरमा मीणा दो मिनट की देरी के चलते नामांकन दाखिल नहीं कर सके। तो वहीं दूसरी तरफ नामांकन दाखिल कर चुकी महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शालिनी गौतम का अचानक टिकट कट गया। जिला कलेक्ट्रेट पर सुबह से ही पार्टी सहित निर्दलीय उम्मीदवारों का आना-जाना लगा रहा।
कोटा में 100 वार्डों पर होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने 94 उम्मीदवारों को सिंबल दिए हैं। जबकि बीजेपी ने पूरे 100 वार्डो में अपने प्रत्याशी उतारे। कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रकला यादव वार्ड 96 से नॉमिनेशन भरने पहुंची थी। चंद्रकला का कहना है कि पहले पार्टी की ओर से सिंबल नहीं मिला था। लेकिन आखिरी समय में सिंबल के लिए फोन आया इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट के लिए उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ा। इसी बीच नामांकन भरने का समय भी पूरा हो गया। महज दो मिनट की देरी की वजह से चंद्रकला अपना नामांकन दाखिल नहीं कर सकीं। यही हाल वार्ड नंबर 3 की कांग्रेस प्रत्याशी निरमा मीणा के साथ भी हुआ। वह भी एक मिनट की देरी से पहुंची थी लेकिन उन्हें अंदर दाखिल नहीं होने दिया जिसकी वजह से उनका भी नामांकन अधूरा रह गया।
कांग्रेस ने काटे कई दिग्गजों के टिकट
कांग्रेस में आपसी कलह और खींचतान इस बार भी साफ तौर पर नामांकन के आखिरी दिन देखने को मिली। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष शालिनी गौतम ने वार्ड नंबर 88 से नामांकन दाखिल किया था और वह चुनाव की तैयारी भी कर रही थी। उनको भरोसा था कि कांग्रेस उन्हें टिकट देगी। लेकिन आखिरी समय में उनका टिकट काट दिया गया। शालिनी गौतम इसके पहले भी पार्षद रह चुकी हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस से दो बार पार्षद रही समा मिर्जा को भी इस बार टिकट नहीं मिला। वार्ड नंबर 60 से कांग्रेस ने तरन्नुम को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में समा मिर्जा ने शहर जिला अध्यक्ष पर टिकट काटने का भी आरोप लगाया है। इसी तरह पूर्व उपमहापौर पवन मीणा का भी टिकट कांग्रेस ने काट दिया है।
नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकार उदयपुर के सभी 80 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों की औपचारिक सूची जारी कर दी है। खास बात यह है कि नामांकन दाखिल होने के करीब एक घंटे बाद शाम 4 बजे पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची सार्वजनिक की। इससे पहले दिनभर भाजपा की सूची को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज थीं। भाजपा की सूची में कई वरिष्ठ और चर्चित चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा गया है। भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के दोनों दामादों के भाइयों को टिकट दिया है। वहीं पार्टी संगठन से जुड़े नेताओं को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है।
दो मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह राठौड़ और महेशपुरी गोस्वामी को टिकट मिला है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. कविता जोशी को भी वार्ड 76 से चुनाव मैदान में उतारा गया है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व सभापति रवीन्द्र श्रीमाली के वार्ड से उनके भतीजे जतिन श्रीमाली को टिकट दिया गया है। वहीं भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष सन्नी पोखरना की पत्नी मीनल कंठालिया (पोखरना) को भी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने कांग्रेस से भाजपा में आए लोकेश गौड़ की पत्नी अमिता गौड़ को वार्ड 58 से टिकट दिया है। वहीं वार्ड 29 में पार्टी ने वरिष्ठ चेहरों की जगह युवा चेहरे वैभव भंडारी पर भरोसा जताया है।
नगर निगम की निर्माण समिति के अध्यक्ष रह चुके आशीष कोठारी को वार्ड 44 से मैदान में उतारा गया है। भाजपा की सूची में पूर्व उपमहापौर और वरिष्ठ नेता पारस सिंघवी को वार्ड 24 से टिकट दिया गया है। वहीं दिनेश भट्ट वार्ड 45 से भाजपा प्रत्याशी होंगे।
BJP की पूरी 80 वार्डों की सूची...
वार्ड| भाजपा प्रत्याशी| आरक्षण
1| दीपक शर्मा| अनारक्षित ओपन
2| लक्ष्मण माली| ओबीसी ओपन
3| गिरीश श्रीमाली| अनारक्षित ओपन
4| संध्या सेठी| अनारक्षित महिला
5| आकाश वागरेचा| अनारक्षित ओपन
6| दलपत सोनी| ओबीसी ओपन
7| गजेन्द्र चौहान| एससी ओपन
8| शम्मा परवीन| अनारक्षित महिला
9| मीना बंधु| एससी ओपन
10| सतीश शर्मा| अनारक्षित ओपन
11| भंवर लाल गायरी| ओबीसी ओपन
12| बाबूलाल नागौरी| अनारक्षित ओपन
13| रतन बाई| एसटी महिला
14| शंकर कंसारा| ओबीसी ओपन
15| कैलाश सोनी| अनारक्षित ओपन
16| सुमित्रा नागदा| अनारक्षित महिला
17| मीना चौहान| अनारक्षित महिला
18| कुलदीप मेहता| अनारक्षित ओपन
19| कुंदन चौहान| अनारक्षित ओपन
20| मोहम्मद सजीक| अनारक्षित ओपन
21| भेरूलाल भोई| ओबीसी ओपन
22| हरीश कुमावत| ओबीसी ओपन
23| मनोज साहू| ओबीसी ओपन
24| पारस सिंघवी| अनारक्षित ओपन
25| लोकेश साहू| अनारक्षित ओपन
26| राजेन्द्र परिहार| अनारक्षित ओपन
27| निधि गोधा| अनारक्षित महिला
28| विजय आहूजा| अनारक्षित ओपन
29| वैभव भंडारी| अनारक्षित ओपन
30| माधुरी राठौड़| एससी ओपन
31| नसरीन बानौ| अनारक्षित महिला
32| कमलेश सालवी| एससी ओपन
33| जतिन श्रीमाली| अनारक्षित ओपन
34| अलका गुर्जर| ओबीसी महिला
35| मीनल कंठालिया (पोखरना)| अनारक्षित महिला
36| डिंपल कुंवर| अनारक्षित महिला
37| प्रकाश मेघवाल| एससी ओपन
38| प्रज्ञा पाटीदार| ओबीसी महिला
39| जितेन्द्र सिंह शक्तावत| अनारक्षित ओपन
40| सुमन अग्रवाल| अनारक्षित महिला
41| सोहनलाल गमेती| एसटी ओपन
42| लीला गमेती| एसटी महिला
43| रमेश गमेती| एसटी ओपन
44| आशीष कोठारी| अनारक्षित ओपन
45| दिनेश भट्ट| अनारक्षित ओपन
46| तिलक मेनारिया| अनारक्षित ओपन
47| लता नायक| एससी महिला
48| महेशपुरी गोस्वामी| ओबीसी ओपन
49| दीपक नागदा| अनारक्षित ओपन
50| किरण झगड़ावत| अनारक्षित ओपन
51| प्रमोद सामर| अनारक्षित ओपन
52| तारा सुहालका| अनारक्षित महिला
53| यशवंत आंचलिया| अनारक्षित ओपन
54| राजेन्द्र गखरेचा| अनारक्षित ओपन
55| विशाखा खवास| ओबीसी महिला
56| प्रदीप विजयवर्गीय| अनारक्षित ओपन
57| निर्मला पालीवाल| अनारक्षित महिला
58| अमिता गौड़| अनारक्षित महिला
59| सारिका सालवी| एससी महिला
60| सुषमा राणावत| अनारक्षित महिला
61| लीला डांगी| ओबीसी महिला
62| इन्द्रा गमेती| एसटी महिला
63| किशोर सिंह देवड़ा| अनारक्षित ओपन
64| अशोक नागदा| अनारक्षित ओपन
65| नारायण लाल गमेती| एसटी ओपन
66| उमेश मनवानी| अनारक्षित ओपन
67| निशा सालवी| एससी महिला
68| वंदना प्रजापत| ओबीसी महिला
69| रचना शर्मा| अनारक्षित महिला
70| वीरेन्द्र सिंह सिसोदिया| अनारक्षित ओपन
71| योगेश कुमावत| ओबीसी ओपन
72| नरेश वैष्णव| ओबीसी ओपन
73| लवली जैन| अनारक्षित महिला
74| पंकज बोराणा| ओबीसी ओपन
75| महेन्द्र सिंह शेखावत| अनारक्षित ओपन
76| डॉ. कविता जोशी| अनारक्षित महिला
77| दुर्गालाल गमेती| एसटी ओपन
78| अतुल चंडालिया| अनारक्षित ओपन
79| संतोष मीणा| एसटी ओपन
80| प्रताप सिंह राठौड़| अनारक्षित ओपन
मथानिया नगर पालिका चुनाव में नामांकन जमा कराने के अंतिम दिन सोमवार को अचानक भारी सियासी हंगामा खड़ा हो गया।ओसियां की पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गईं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के विधायक भैराराम सियोल पर निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी अधिकारी के कक्ष में बने रहने का गंभीर आरोप लगाया।
नामांकन के दौरान बढ़ा तनाव
नामांकन का समय दोपहर 3:00 बजे समाप्त होना तय था। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि समय बीत जाने के बाद भी दोपहर 3:05 बजे तक भाजपा विधायक आरओ कक्ष के भीतर मौजूद रहे और कमरे का मुख्य द्वार बंद रखा गया था। उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन से उस कक्ष में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकालने के लिए कहा। इस स्थिति को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया और पूर्व विधायक से बातचीत की। इसके बाद दिव्या मदेरणा स्वयं नगर पालिका कार्यालय पहुंचीं और आरओ कक्ष के सामने ही धरने पर बैठ गईं। इससे मौके पर राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई।
वार्डवार प्रत्याशियों का नामांकन
स्थानीय नगर पालिका चुनाव को लेकर दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा और कांग्रेस ने अंतिम समय तक अपने प्रत्याशियों की अधिकृत सूची सार्वजनिक नहीं की थी। दोनों दलों ने अपने उम्मीदवारों के नाम और चुनाव चिह्न सीधे रिटर्निंग अधिकारी के पास भिजवाए। विभिन्न वार्डों के दावेदार ढोल-नगाड़ों और समर्थकों के भारी हुजूम के साथ रैलियां निकालकर पर्चे दाखिल करने पहुंचे। मथानिया में कुल 25 वार्डों के लिए चुनावी प्रक्रिया चल रही है। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति वर्ग की महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित रखा गया है। पूर्व विधायक आरओ कक्ष के बाहर लगातार धरने पर बैठी हुई हैं
जयपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड 76 से भाजपा प्रत्याशी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। पार्टी की ओर से पूर्व डिप्टी मेयर पुनीत कर्णावट को प्रत्याशी बनाए जाने के बावजूद मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ ने दूसरे दावेदार कुलदीप मिश्रा को भाजपा का अधिकृत सिंबल दे दिया। इसके बाद कुलदीप मिश्रा ने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया। मामला सामने आने के बाद पार्टी के प्रदेश नेतृत्व को हस्तक्षेप करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, वार्ड 76 से भाजपा ने पुनीत कर्णावट को अपना प्रत्याशी तय किया था। हालांकि, इससे पहले पार्टी स्तर पर कुलदीप मिश्रा के नाम पर चर्चा हुई थी, परंतु पार्टी ने अपना अधिकृत प्रत्याशी पुनीत कर्णावट को ही बनाया था। मामले की जानकारी भाजपा प्रदेश नेतृत्व तक पहुंची तो पार्टी स्तर पर तत्काल सक्रियता दिखाई गई। इसके बाद 31 अगस्त की तारीख में एक और सिंबल और पावर ऑफ अटॉर्नी पत्र जारी किया गया। इस नए दस्तावेज के आधार पर भाजपा के घोषित प्रत्याशी पुनीत ने अपना नामांकन दाखिल किया।
नागौर जिले में नगर निकाय चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन बासनी नगर पालिका में कांग्रेस के टिकट वितरण को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस पार्टी के सिंबल लेकर पहुंचे चुनाव प्रभारी नवनीत सिंह टुटेजा के सामने ही नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। टिकट कटने से नाराज दावेदारों और उनके समर्थकों ने ‘कांग्रेस मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख होने के कारण सोमवार को बासनी में राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर रहीं। । नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पार्टी के स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों की ओर से उन्हें चुनाव की तैयारी करने तथा नामांकन भरने के लिए कहा गया था। कई कार्यकर्ताओं का दावा है कि उन्होंने लंबे समय से वार्डों में मेहनत की और चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। एक नाराज कार्यकर्ता ने कहा कि उन्होंने PCC स्तर के पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं से भी बातचीत की थी। उन्हें आश्वासन दिया गया था कि टिकट वितरण में परिवारवाद नहीं होगा, लेकिन उनके मुताबिक अब टिकट वितरण में खुलकर परिवारवाद किया गया है।
‘एक-एक चेयरमैन दावेदार के परिवार को कई टिकट’
विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कई वार्डों में एक ही परिवार के लोगों को टिकट दिए गए हैं। एक कार्यकर्ता ने दावा किया कि कम से कम सात वार्डों में टिकट कटने को लेकर विरोध है। उन्होंने कहा कि जो लोग वर्षों से पार्टी के लिए काम कर रहे थे, उनके टिकट काट दिए गए और उनके परिवार के सदस्यों को टिकट दिए गए। नाराज कार्यकर्ताओं ने इसे कांग्रेस के साथ ‘दोगलापन’ बताते हुए खुले तौर पर विरोध का ऐलान कर दिया। एक कार्यकर्ता ने कहा कि वह 2015 और 2020 में कांग्रेस से पार्षद रह चुका है, लेकिन इस बार उसका टिकट काट दिया गया। नाराजगी जताते हुए उसने अब निर्दलीय चुनाव लड़कर कांग्रेस का विरोध करने की बात कही।
नामांकन के अंतिम दिन तक नगर निकाय चुनाव के लिए करीब 250 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। फिलहाल अभी अंतिम आंकड़ा सामने नहीं आया है। भाजपा और कांग्रेस ने ऐनवक्त तक उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की। उन्हें सीधे नामांकन दाखिल करने के निर्देश दिए गए। बाद में कांग्रेस से जिलाध्यक्ष अर्जुनसिंह बामनिया, विधायक नानालाल निनामा और भाजपा से जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी, पूर्व मंत्री धनसिंह रावत आदि ने अपनी पार्टी के प्रत्याशियों की अधिकृत सूची रिटर्निंग अधिकारियों को सौंपी।
नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए कतार में लगी युवा महिला उम्मीदवार।
आरओ को नामांकन पत्र दाखिल करती युवा महिला उम्मीदवार।
नामांकन पत्र को प्रत्याशियों से लेते हुए अधिकारी
अजमेर नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी पेश की, वहीं दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से प्रत्याशियों के सिंबल निर्वाचन अधिकारियों को सौंपने की प्रक्रिया भी पूरी की गई। कांग्रेस ने नगर निगम के 80 वार्डों में से 78 वार्डों के प्रत्याशियों के सिंबल निर्वाचन अधिकारी को सौंप दिए हैं। कांग्रेस ने वार्ड संख्या 3 और 4 को छोड़कर शेष वार्डों के सिंबल जमा कराए। कांग्रेस की ओर से चुनाव सहप्रभारी रूबी खान ने निर्वाचन अधिकारी को सिंबल सौंपे।
वहीं भाजपा की ओर से भी चुनावी गतिविधियां तेज रहीं। भाजपा के सिंबल सौंपने की प्रक्रिया के दौरान चुनाव प्रभारी हेमंत विजय, दक्षिण विधायक अनीता भदेल और भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी सहित पार्टी के नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।सभी वार्डों पर भाजपा ने प्रत्याशी उतारे हैं।
बालोतरा नगर परिषद चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन सियासी हलचल तेज हो गई। कांग्रेस ने अपने 53 प्रत्याशियों के नाम बंद लिफाफे में रिटर्निंग अधिकारी को सौंपे। इसके बाद भाजपा ने भी अपने प्रत्याशियों की सूची रिटर्निंग अधिकारी को सौंप दी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। कांग्रेस की ओर से पहले ही 53 प्रत्याशियों के नाम रिटर्निंग अधिकारी को दिए गए थे। वहीं, भाजपा की सूची को लेकर अंतिम समय तक असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।
भाजपा की सूची लेकर नगर परिषद चुनाव प्रभारी मदन प्रजापत एसडीएम कार्यालय पहुंचे। भाजपा ने नगर परिषद सवाई माधोपुर के 60 वार्डो में से 59 वार्डों में प्रत्याशी उतारे हैं। भाजपा ने वार्ड नम्बर 37 में कोई भी प्रत्याशी नहीं उतारा है।
भाजपा के प्रत्याशियों की लिस्ट
वार्ड 1 - सुभाष वर्मा
वार्ड 2 - सुरेन्द्र कुमार महावर
वार्ड 3 - गोविंद कुमार लक्षकार
वार्ड 4 - रामप्रसाद मीणा
वार्ड 5 - अशोक कुमार जैन
वार्ड 6 - अमित सिंह
वार्ड 7 - अनीता देवी
वार्ड 8 - राधा देवी पत्नी लालचंद
वार्ड 9 - केदार सैनी उर्फ चंचल
वार्ड 10 - राधा देवी पत्नी रविन्द्र
वार्ड 11 - अनुराधा शर्मा
वार्ड 12 - सुनीता
वार्ड 13 - रामहरि पुत्र राजाराम
वार्ड 14 - भोमेष देवी
वार्ड 15 - नीरज मीना
वार्ड 16 - गीता देवी
वार्ड 17 - पवन कुमार
वार्ड 18 - संतोष मथुरिया
वार्ड 19 - सत्यनारायण धाकड़
वार्ड 20 - राजेंद्र कुमार अग्रवाल
वार्ड 21 - सोनम पारेता
वार्ड 22 - विकास लखवानी
वार्ड 23 - मेघा वर्मा
वार्ड 24 - दिलीप जैन
वार्ड 25 - महेश
वार्ड 26 - गणेश गुर्जर
वार्ड 27 - परवीन बानो
वार्ड 28 - हर्षित जैन
वार्ड 29 - दीपक शर्मा
वार्ड 30 - सुमित नामा
वार्ड 31 - सौरभ गोयल
वार्ड 32 - ओमप्रकाश
वार्ड 33 - अविनाश चौधरी
वार्ड 34 - नरगिस बानो
वार्ड 35 - ममता पत्नी शंभू माली
वार्ड 36 - अक्षय कुमार सिंहल
वार्ड 37 - ( रिक्त)
वार्ड 38 - सबीना बानो
वार्ड 39 - मोहम्मद शाकिर
वार्ड 40 - राधा पत्नी विजय
वार्ड 41 - अनिल कुमार शर्मा
वार्ड 42 - श्रीचरण महावर
वार्ड 43 - मनीष जैन
वार्ड 44 - मुन्नी सैनी
वार्ड 45 - लालचंद माली
वार्ड 46 - लक्ष्मी सैनी
वार्ड 47 - नीलम सैनी
वार्ड 48 - रवि शंकर
वार्ड 49 - कन्हैयालाल सैनी
वार्ड 50 - गोविंद कुमार
वार्ड 51 - मनोज कुमार
वार्ड 52 - सोनी शर्मा
वार्ड 53 - भगवान सिंह गुर्जर
वार्ड 54 - सीमा
वार्ड 55 - माया गोयल
वार्ड 56 - मेघा चौधरी
वार्ड 57 - राकेश चंडालिया
वार्ड 58 - प्रवीण कुमार माहेश्वरी
वार्ड 59 - पदम जैन
वार्ड 60 - कौशल कंवर
सवाई माधोपुर में कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची बिलकुल आखिरी वक्त में जारी की है। नगर परिषद चुनाव प्रभारी राहुल भाकर अंतिम समय पर सूची लेकर एसडीएम ऑफिस पहुंचे। कांग्रेस ने नगर परिषद के सभी 60 वार्डो में प्रत्याशी उतारे हैं।
नगर निकाय चुनावों को लेकर नामांकन करने का आज अंतिम दिन है। ऐसे में सवाई माधोपुर कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की जमकर भीड़ उमड़ी है । बड़ी संख्या में आवेदनकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं। सवाई माधोपुर जिले में 6 नगर निकाय हैं ,जिनमे सवाई माधोपुर और गंगापुरसिटी में नगर परिषद हैं। बौंली ,बामनवास ,खंडार व वजीरपुर में नगर पालिका के चुनाव हैं । सवाई माधोपुर नगर परिषद में 60 वार्ड हैं जिनके लिए आज आवेदन करने के अंतिम दिन कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर भीड़ उमड़ी है ।
कांग्रेस ने चौमूं नगर परिषद के 33 और कलाडेरा नगर पालिका के 15 वार्डों के प्रत्याशियों की पूरी सूची जारी की। डोटासरा की मंजूरी के बाद आरसी चौधरी ने सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित करने के आदेश जारी किए।
नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बाड़मेर शहर के 55 वार्डों में से 3 सूचियां में 51 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। सोमवार को जारी हुई चार नामों की सूची में पूर्व विधायक मेवाराम जैन के सबसे करीबी चार बार के पार्षद सुल्तानसिंह की टिकट काटकर उनकी जगह पर नए चेहरे विक्रम पर भरोसा जताया है। वहीं पार्षद महावीर बोहरा की पत्नी मधुलता को 12 नंबर वार्ड से उम्मीदवार बनाया है। महावीर बोहरा पूर्व विधायक मेवाराम जैन के विरोधी गुट के है। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने अब तक पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा में दावेदार ज्यादा होने के चलते नामों पर पेंच फंसा हुआ है। बगावत के डर से भाजपा ने अपने प्रत्याशियों को फोन कर नामांकन दाखिल करने का बोल दिया है चूंकि सोमवार नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है।
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के घर के बाहर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें से एक जयपुर शहर महिला कांग्रेस की ज़िला अध्यक्ष मंजू लता मीणा ने बताया कि वे ज़िला अध्यक्ष सुनील शर्मा से मिलने आई हूँ। जो जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं। उनका वार्ड बगरू विधानसभा क्षेत्र के जगतपुरा ब्लॉक में आता है। यह वार्ड नंबर 64 है, जो अनुसूचित जनजाति श्रेणी के लिए आरक्षित है। उन्होंने इस वार्ड से पार्टी टिकट के लिए मज़बूत दावा भी किया है क्योंकि वे यहाँ की स्थानीय निवासी और वोटर है। यह इलाका मेरे विधानसभा क्षेत्र में आता है।
वायरल सूची में नगर निगम के सभी 150 वार्डों को शामिल किया गया है। इनमें अधिकांश वार्डों में प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं, जबकि पांच वार्डों में उम्मीदवारों के नाम फिलहाल विचाराधीन रखे गए हैं। वायरल सूची को प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए जारी बताया गया है। जिसमें प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी के हस्ताक्षर एवं भाजपा की मोहर मौजूद है। ये सूची सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इसकी पुष्टि भाजपा की तरफ से नहीं की गई है। इस वजह से इसे केवल सोशल मीडिया में प्रचारित सूची की तरह देखा जा रहा है। इसकी अमर उजाला भी पुष्टि नहीं करता है।
सूची के अनुसार वार्ड नंबर 68, 79, 85, 102 और 132 में प्रत्याशी के नाम विचाराधीन हैं। इन वार्डों में अलग-अलग आरक्षित श्रेणियां लागू हैं। वार्ड 68 एसटी महिला, वार्ड 79 एससी, वार्ड 85 एससी, वार्ड 102 ओबीसी महिला और वार्ड 132 एससी श्रेणी के लिए आरक्षित है।
सूची में कई चर्चित नामों को भी जगह मिली है। वार्ड 110 से ज्योति खंडेलवाल और वार्ड 112 से सुनील कोठारी को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा वार्ड 109 से जाकिर खान कायमखानी, वार्ड 113 से फरीदुद्दीन (जैकी), वार्ड 128 से माजिद पठान और वार्ड 146 से अफसाना सहित कई नाम सूची में शामिल हैं।
पुनीत कर्णावत का नाम भी जयपुर बीजेपी की राजनीति और नगर निगम चुनाव के टिकट समीकरण में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कर्णावत जयपुर ग्रेटर नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर रह चुके हैं ।
सूची जारी होने के साथ ही जयपुर में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।
नागौर नगर परिषद चुनाव में भाजपा द्वारा राजपूत समाज को कथित तौर पर प्रतिनिधित्व नहीं दिए जाने को लेकर समाज में नाराजगी के स्वर तेज हो गए हैं। राजपूत समाज की ओर से जारी संदेश में दावा किया गया है कि नागौर नगर परिषद के सभी 60 वार्डों में भाजपा ने राजपूत समाज के एक भी प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया, जिसे समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व की अनदेखी बताया गया है।समाज की ओर से जारी अपील में कहा गया कि राजपूत समाज चुनावों में लंबे समय से तन-मन-धन से राजनीतिक दलों का सहयोग करता आया है, लेकिन टिकट वितरण में समाज के प्रतिनिधित्व को दरकिनार किया जाना आत्मसम्मान और राजनीतिक अधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय है। इसे लेकर अब समाज के लोगों से एकजुट होकर अपनी राजनीतिक दिशा और भविष्य को लेकर मंथन करने का आह्वान किया गया है। इसी मुद्दे पर सोमवार, 31 अगस्त को दोपहर 1 बजे नागौर की सैनिक बस्ती स्थित 47 नंबर स्थान पर राजनीतिक चिंतन बैठक आयोजित करने का आह्वान किया गया। संदेश में नागौर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों के युवाओं, वरिष्ठजनों, प्रबुद्ध नागरिकों और समाज के प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई।
करौली जिले की हिण्डौन सिटी नगर परिषद् के नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए भाजपा प्रत्याशियों की सूची सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। भाजपा ने इसकी पुष्टि नहीं की है। हालांकि ये शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
वार्ड वार प्रत्याशियों की पूरी सूची नीचे लिखे अनुसार है। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।
| वार्ड | आरक्षित श्रेणी | घोषित प्रत्याशी का नाम |
|---|---|---|
| वार्ड 1 | एस.सी. | श्री सुरेश करसोलिया |
| वार्ड 2 | ओ.बी.सी. महिला | श्रीमती मचला देवी जाट |
| वार्ड 3 | सामान्य महिला | श्रीमती गुड्डी देवी शर्मा |
| वार्ड 4 | एस.टी. | रिक्त |
| वार्ड 5 | सामान्य महिला | श्रीमती मोनिका जैन |
| वार्ड 6 | सामान्य महिला | श्रीमती मिथलेश कंवर |
| वार्ड 7 | सामान्य महिला | श्रीमती रश्मि शर्मा |
| वार्ड 8 | सामान्य | श्री अविनाश मित्तल |
| वार्ड 9 | सामान्य | श्री अमित पंजाबी |
| वार्ड 10 | सामान्य | श्री अमित मंगल |
| वार्ड 11 | सामान्य | श्री जुगल किशोर गुप्ता |
| वार्ड 12 | सामान्य | श्री गिर्राज मित्तल |
| वार्ड 13 | सामान्य | श्री भरत शर्मा |
| वार्ड 14 | ओ.बी.सी. | श्री चरण सिंह |
| वार्ड 15 | ओ.बी.सी. | श्रीमती संतरा |
| वार्ड 16 | ओ.बी.सी. | श्री गजानंद जांगिड |
| वार्ड 17 | सामान्य | श्री नेत्रपाल गुर्जर |
| वार्ड 18 | सामान्य | श्री गोविंद धाकड़ |
| वार्ड 19 | — | रिक्त |
| वार्ड 20 | — | रिक्त |
| वार्ड 21 | — | रिक्त |
| वार्ड 22 | एस.सी. | श्री तोफान सिंह जाटव |
| वार्ड 23 | — | रिक्त |
| वार्ड 24 | ओ.बी.सी. महिला | श्रीमती मिथलेश सोनी |
| वार्ड 25 | सामान्य | श्री हिमांशु दत्तात्रेय |
| वार्ड 26 | सामान्य | श्री राहुल हरसाना |
| वार्ड 27 | एस.सी. महिला | श्रीमती कृष्णा देवी महावर |
| वार्ड 28 | एस.सी. | श्रीमती संजना बाई किन्नर |
| वार्ड 29 | सामान्य | श्री महेश चन्द्र गुप्ता |
| वार्ड 30 | सामान्य महिला | श्रीमती सीमा देवी |
| वार्ड 31 | सामान्य महिला | श्रीमती राजेश्वरी गुर्जर |
| वार्ड 32 | ओ.बी.सी. | श्री रणवीर सिंह गुर्जर |
| वार्ड 33 | सामान्य | श्री विजय कुमार गुप्ता |
| वार्ड 34 | सामान्य महिला | श्रीमती मंजू देवी धाकड |
| वार्ड 35 | सामान्य | श्री सतेन्द्र सिंह चौधरी |
| वार्ड 36 | सामान्य | श्री राम अवतार महावर |
| वार्ड 37 | सामान्य | श्री लोकेश अग्रवाल |
| वार्ड 38 | ओ.बी.सी. | श्री प्रहलाद धाकड़ |
| वार्ड 39 | — | रिक्त |
| वार्ड 40 | एस.सी. | विचाराधीन |
| वार्ड 41 | — | रिक्त |
| वार्ड 42 | सामान्य महिला | श्रीमती शाहीन बानो |
| वार्ड 43 | ओ.बी.सी. महिला | श्रीमती रेशम बानो |
| वार्ड 44 | ओ.बी.सी. महिला | श्रीमती छोटी बानो |
| वार्ड 45 | सामान्य | श्री राधा मोहन पाठक |
| वार्ड 46 | सामान्य महिला | श्रीमती अकलेश शर्मा |
| वार्ड 47 | सामान्य महिला | श्रीमती गात्रयी देवी |
| वार्ड 48 | — | रिक्त |
| वार्ड 49 | एस.सी. सामान्य | श्री लोकेश जाटव |
| वार्ड 50 | सामान्य | श्री किशन धाकड़ |
| वार्ड 51 | ओ.बी.सी. | श्री दिनेश चन्द्र सैनी |
| वार्ड 52 | — | रिक्त |
| वार्ड 53 | एस.सी. | श्री राजेश बाल्मिकी |
| वार्ड 54 | — | रिक्त |
| वार्ड 55 | एस.सी. महिला | श्रीमती गुड्डी जाटव |
| वार्ड 56 | — | रिक्त |
| वार्ड 57 | ओ.बी.सी. | श्री सुनील जाट |
| वार्ड 58 | — | रिक्त |
| वार्ड 59 | एस.सी. महिला | श्रीमती पप्पी देवी जाटव |
| वार्ड 60 | सामान्य | श्रीमती विजय कुमारी |
प्रदेश में निकाय चुनाव के नामांकन का सोमवार को अंतिम दिन है। ऐसे में बीजेपी, कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशी बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचेंगे। अधिकांश जगहों पर प्रत्याशियों को टिकट तय होने की सूचना पहुंच चुकी है। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से सिंबल वितरण के साथ एकसाथ नामांकन दाखिल करने की स्थिति भी बन सकती है।
खास बात यह है कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अब तक अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची सार्वजनिक नहीं की है। पार्टी स्तर पर चयनित प्रत्याशियों के नाम संबंधित प्रभारियों के जरिए पहुंचाए जा रहे हैं। दोनों दलों के अधिकृत प्रतिनिधि संबंधित रिटर्निंग अफसरों के दफ्तर में सिंबल जमा कराएंगे।
प्रदेश में होने जा रहे नगरीय निकाय चुनावों को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। चुनावी दंगल में बढ़त बनाने के साथ संभावित भीतरघात को रोकने के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इस बार प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची सार्वजनिक मंचों पर जारी करने के बजाय चयनित उम्मीदवारों को सीधे फोन कर टिकट मिलने की जानकारी देने की रणनीति अपनाई है। प्रदेश के सभी 309 नगर निकायों के लिए प्रभारियों को सिंबल और गोपनीय नाम सौंप दिए गए हैं। इसके बाद प्रभारी सीधे संबंधित प्रत्याशियों से संपर्क कर उन्हें पार्टी के फैसले की जानकारी दे रहे हैं।