फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan New CM Live: भजनलाल शर्मा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, 15 को हो सकती है शपथ

Tue, 12 Dec 2023 10:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

खास बातें

Bhajanlal Sharma Rajasthan New CM Live Updates: भजनलाल शर्मा राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री होंगे। वहीं, दो डिप्टी सीएम के नाम का एलान भी हो गया है। दीया कुमारी और प्रेमचंद्र बैरवा को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। जबकि वासुदेव देवनानी विधानसभा के स्पीकर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:49 PM, 12-Dec-2023

गांव में जमकर थिरके लोग
भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाए जाने की खबर नदबई के अटारी गांव में लोगों को पता चली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ग्रामीणों ने अटारी का लाल-भजनलाल का जयघोष करते हुए जमकर खुशी मनाई। ग्रामीणों ने डीजे की धुन पर थिकरते हुए जमकर आतिशबाजी की और मिठाई भी बांटी। हालांकि, भजन लाल शर्मा के पैतृक मकान पर ताला लगा हुआ था। उनके पिता कभी वहां जाते हैं। इसके बाद भी ग्रामीण और समर्थक उनके मकान के सामने डीजे की धुन पर थिरकते हुए नजर आए।

08:14 PM, 12-Dec-2023

विधानसभा स्पीकर बनाए जाने के बाद वासुदेव देवनानी के गृह जिले अजमेर में जश्न का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के गांधी भवन चौराहे पर आतिशबाजी की। एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जश्न मनाया। 

06:25 PM, 12-Dec-2023

भजनलाल शर्मा ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। अब 15 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।

विज्ञापन
05:12 PM, 12-Dec-2023

भजनलाल ने सरकार बनाने का दावा पेश किया
भजनलाल शर्मा ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल कलराज मिश्र के सामने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है।
 

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा होंगे। विधायक दल की बैठक के बाद शर्मा के नाम का एलान किया गया। जानिए उनके राजनीति करियर के बारे में।





बता दें कि उनके साथ राजनाथ सिंह और वसुंधरा राजे सिंधिया भी मौजूद हैं। 

05:04 PM, 12-Dec-2023
भजनलाल शर्मा के घर खुशी का माहौल - फोटो : अमर उजाला

भजनलाल के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा होते ही भरतपुर में खुशी का माहौल, भरतपुर की जवाहर नगर कॉलोनी में रहते हैं भजनलाल शर्मा। 
 

राजस्थान में सत्ता के तीन केंद्र हो गए हैं। भाजपा ने एक मुख्यमंत्री के साथ दो डिप्टी सीएम बनाएं हैं। ऐसा करके पार्टी ने एक नए रिवाज की शुरुआत की है। क्योंकि, इससे पहले भाजपा राज में दो डिप्टी सीएम नहीं बनाए गए थे।

विज्ञापन
04:54 PM, 12-Dec-2023

भजनलाल शर्मा की पहली प्रतिक्रिया
भजनलाल शर्मा ने कहा कि सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, डिप्टी सीएम होने वाली दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा और स्पीकर वासुदेव देवनानी का सभी का धन्यवाद देना चाहता हूं। हमारी पूरी टीम पीएम मोदी के नेतृत्व में राजस्थान का विकास करेंगे।
 

बता दें भजनलाल सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक हैं। इसके अलावा वो राजस्थान बीजेपी के महामंत्री है। भजनलाल शर्मा 48 हजार से ज्यादा वोटों से जीते थे। वो संगठन के करीबी माने जाते हैं। वो ब्रहाम्ण समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। वो पहली बार विधायक बने हैं। वो राष्ट्रीय स्वंय सेवक की पृष्ठभूमि से आते हैं, वसुंधरा राजे ने उनका प्रस्ताव रखा था। भजनलाल शर्मा 56 साल के हैं, शर्मा बीजेपी के प्रदेश महासचिव भी हैं।
 

04:19 PM, 12-Dec-2023

राजस्थान के नए सीएम होंगे भजनलाल शर्मा
राजस्थान के नए सीएम का एलान हो चुका है। राज्य की कमान भजनलाल शर्मा को सौंपी गई है। जयपुर बीजेपी दफ्तर में विधायक दल की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। वहीं, राजस्थान में एक बार फिर सीएम पद को लेकर बीजेपी ने लोगों को चौंका दिया है।



वहीं, डिप्टी सीएम पद के लिए दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को चुना गया है। जबकि वासुदेव देवनानी विधानसभा के स्पीकर होंगे।


04:03 PM, 12-Dec-2023

Rajasthan News: राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के लिए विधायक दल की बैठक शुरू हो चुकी है। अब से थोड़ी ही देर बाद कौन होगा राजस्थान का मुख्यमंत्री इसका खुलासा हो जाएगा। वहीं, नाम का एलान होने के बाद शाम 4.30 बजे राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

03:30 PM, 12-Dec-2023
नए सीएम का काफिला - फोटो : अमर उजाला

Rajasthan New CM: नए मुख्यमंत्री का काफिला भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पहुंच चुका है। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े, सरोज पांडे, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, भाजपा नेता सीपी जोशी, वसुंधरा राजे और अन्य नेता जयपुर में भाजपा कार्यालय में।
 

03:15 PM, 12-Dec-2023

मुख्य पर्यवेक्षक रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर पहुंच चुके हैं। वसुंधरा राजे और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भी राजनाथ सिंह की गाड़ी में उनके साथ मौजूद हैं। राजस्थान मोटर गैराज की गाड़ियां भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचना शुरू मुख्यमंत्री की घोषणा के साथ ही करके मुख्यमंत्री के साथ लग जाएगा।

02:47 PM, 12-Dec-2023
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी - फोटो : Social Media

Rajasthan CM Live: बाड़मेर से सांसद और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी का नाम भी अब राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल हो गया है। कैलाश चौधरी कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने के बाद सुर्खियों में आए थे। वह 2018 में बायतू से विधानसभा का चुनाव हार गए थे। हालांकि, 2019 में लोकसभा का चुनाव जीतकर केंद्र में मंत्री बने। 

02:18 PM, 12-Dec-2023
दीया कुमारी - फोटो : अमर उजाला

विद्याधर नगर की विधायक दीया कुमारी भी भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय विधायक दल की बैठक के लिए पहुंच चुकी हैं।

02:09 PM, 12-Dec-2023

विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए तीनों पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, सरोज पांडे और विनोद तावड़े भी जयपुर पहुंच चुके हैं। राजनाथ सिंह को रिसीव करने के लिए खुद वसुंधरा राजे सिंधिया एयरपोर्ट पर पहुंचीं।
 

 

02:05 PM, 12-Dec-2023

राजस्थान राजे के साथ : कालूराम मेघवाल
विधायक दल की बैठक से पहले कई विधायकों ने वसुंधरा राजे के समर्थन में अपनी आवाज उठानी शुरू कर दी है। कालूराम मेघवाल ने कहा कि राजे के साथ पूरा राजस्थान खड़ा है। उन्होंने आगे दावा किया कि राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ही बनेंगी।

01:22 PM, 12-Dec-2023
बालकनाथ पहुंचे बीजेपी कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी के तिजारा से विधायक बाबा बालकनाथ विधायक दल की बैठक के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पहुंचे।

01:16 PM, 12-Dec-2023

राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी एयरपोर्ट के लिए रवाना। सीपी जोशी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की करेंगे एयरपोर्ट पर अगवानी। सुनील बंसल के भी जयपुर आने की सूचना है।

01:11 PM, 12-Dec-2023
अनीता भदेल - फोटो : सोशल मीडिया

Rajasthan New CM: जानें कौन हैं अनीता भदेल
अनीता भदेल, यह नाम राजस्थान से बाहर शायद कम लोगों ने सुना हो। एससी समुदाय से आने वाली भदेल का परिवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा रहा है। छत्तीसगढ़ में आदिवासी चेहरा, एमपी में यादव सीएम के बाद राजस्थान में भाजपा वसुंधरा राजे की जगह सीएम पद के लिए इन्हें चुन सकती है। यह महिलाओं के लिए बड़ा संदेश होगा।

अजमेर दक्षिण विधानसभा सीट से जीतीं भदेल को इसी साल राजस्थान के 200 विधायकों में सर्वश्रेष्ठ विधायक घोषित किया गया था। सोशल मीडिया पर पिछले 24 घंटे से 'My guess for next Rajasthan CM: Anita Bhadel' भी चल रहा है। फॉर्मूला यह है, छत्तीसगढ़ में एसटी, एमपी में ओबीसी और अब राजस्थान में दलित को मौका मिलने के चांस ज्यादा हैं। अनीता भदेल एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा पूर्व राजस्थान सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री थं। वे राजस्थान विधानसभा में अजमेर दक्षिण से विधायक हैं, वे भारतीय जनता पार्टी की राजनेत्री हैं।

01:05 PM, 12-Dec-2023

Rajasthan CM Live: 'सरप्राइज को लेकर तैयार रहें'
भाजपा नेता किरोड़ीलाल मीणा से मीडिया कर्मियों द्वारा राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री के बारे में पूछे जाने पर मीणा ने कहा, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में आपका विश्लेषण गलत निकला। सरप्राइज के लिए तैयार रहिए, राजस्थान में भी चौंकाने वाला नाम होगा।

12:03 PM, 12-Dec-2023

Rajasthan New CM: सीपी जोशी बोले- सीएम रेस में नहीं हूं
राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा, आज विधायक दल की बैठक है। माननीय पर्यवेक्षक आज पहुंच जाएंगे। उसके बाद बैठक होगी और शाम पांच बजे तक सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। मैं इस (सीएम) रेस में नहीं हूं।



वहीं, राजस्थान के बीजेपी विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि यहां भी मुख्यमंंत्री तय करने के लिए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसी ही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। पर्यवेक्षक आज आ रहे हैं।

11:30 AM, 12-Dec-2023
भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर बोले राजेंद्र राठौड़ - फोटो : अमर उजाला

Rajasthan CM Live: राठौड़ बोले- राजनीति संभावनाओं का खेल
जयपुर में मौजूद बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ का कहना है, राजनीति संभावनाओं का खेल है। हमारे विधायक आज शाम 4:30 बजे तय करेंगे कि सीएम कौन होगा। यह राजस्थान के लिए ऐतिहासिक दिन है।

11:18 AM, 12-Dec-2023

Rajasthan CM Live: गोपाल शर्मा राजे से मुलाकात करने पहुंचे
राजस्थान के नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की बैठक से पहले भाजपा विधायक गोपाल शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात करने पहुंचे हैं। मदन दिलावर भी पहुंच चुके हैं।

10:40 AM, 12-Dec-2023

Rajasthan CM Live: भाजपा कार्यकर्ताओं बोले- हर फैसला मान्य
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिसे भी राजस्थान का मुख्यमंत्री चुनेंगे, सभी को उनका हर फैसला पूरी तरह मान्य होगा।
 

वित्त विभाग के अफसरों ने राजस्थान के सरकारी खजाने को किस तरह लूटा इसका खुलासा अब हो रहा है। सरकारी दफ्तरों के रोजमर्रा के खर्चों के 300 करोड़ के बिल बकाया चल रहे हैं। हालात ये हैं कि सरकारी अस्पताल से लेकर पानी सप्लाई करने वाले पंप हाऊसों के बिजली कनेक्शन काटने की नौबत आ गई है। लिंक पर जाकर पढ़ें पूरी खबर...

Exclusive: सरकारी दफ्तरों का 300 करोड़ का बिल बकाया, पंप हाऊस-अस्पतालों की बिजली गुल होने की नौबत, नोटिस जारी

10:17 AM, 12-Dec-2023
सीपी जोशी - फोटो : अमर उजाला

Rajasthan New CM Name: सीपी जोशी का बयान
सभी नवनिर्वाचित विधायकों को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी की ओर से बुलावा भेजा गया है। उन्होंने बताया कि दोपहर 1:30 बजे से भाजपा के सभी विधायकों का रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। सभी विधायकों को अनिवार्य रूप से विधायक दल की बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले सात-आठ दिनों से नए मुख्यमंत्री के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सी.पी. जोशी, केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, बाबा बालकनाथ, दीया कुमारी एवं डॉ किरोड़ी मीणा तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम माथुर सहित कई नेताओं के नामों की चर्चा लोगों में चली कि इनमें से कोई अगला मुख्यमंत्री हो सकता है। 

वहीं, भाजपा नेताओं का कहना है कि आलाकमान जो नाम तय करेगा, वही मुख्यमंत्री होगा। गौरतलब है कि राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीट हैं, जिनमें से 199 सीट पर 25 नवंबर को मतदान हुआ और तीन दिसंबर को नतीजे घोषित किए गए। इस चुनाव में भाजपा को 115 सीट और कांग्रेस को 69 सीट मिलीं।

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के लिए मुख्यमंत्री तय हो चुके हैं। अब बारी राजस्थान की है। मप्र के सीएम यादव चुने गए तो इससे बिहार को साधने की बात आ रही। लेकिन, राजस्थान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जाने की चर्चा बिहार में कहीं ज्यादा है। लिंक पर जाकर पढ़ें पूरी खबर...

Rajasthan CM : राजनाथ सिंह का राजस्थान फॉर्मूला क्या हो सकता है, इसकी चर्चा के पीछे की बिहार वाली कहानी, जानें

09:51 AM, 12-Dec-2023
वसुंधरा राजे - फोटो : साेशल मीडिया

Rajasthan New CM Face Name: विधायकों की बैठक में हो सकता है एलान
दोपहर एक बजे भोजन के बाद शाम चार बजे बैठक होगी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडे पर्यवेक्षक के रूप में बैठक में मौजूद रहेंगे। बैठक में सीएम के नाम का औपचारिक एलान हो सकता है। पार्टी ने सोमवार को सभी विधायकों को जयपुर पहुंचने के लिए कहा है।



उधर, सोमवार को कई विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात की थी। छत्तीसगढ़ में आदिवासी, मध्यप्रदेश में ओबीसी वर्ग का सीएम बनने के बाद अब राजस्थान में सामान्य वर्ग का सीएम बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं, राज्य में वसुंधरा राजे के साथ बालकनाथ योगी, गजेंद्र सिंह शेखावत, दीया कुमारी, अश्विनी वैष्णव के नाम सीएम पद की रेस में हैं।

राजस्थान में सत्ता के तीन केंद्र देखने को मिल सकते हैं। इनमें मुख्यमंत्री के साथ दो डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं। अगर, ऐसा हुआ तो भाजपा राज में पहली बार दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। जानें, अब तक कौन-कौन मुख्यमंत्री रहा? नीचे पढ़ें पूरी खबर...

Rajasthan: BJP राज में 30 साल बाद फिर उपमुख्यमंत्री? 2018 में कांग्रेस का प्रयोग फेल, अब तक पांच डिप्टी CM बने

09:24 AM, 12-Dec-2023
राजस्थान मुख्यमंत्री का आज होगा एलान - फोटो : अमर उजाला

Rajasthan New CM Live: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का प्रस्तावित मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  • राजनाथ सिंह सुबह 10:30 बजे दिल्ली अकबर रोड से होंगे रवाना

  • सुबह 11 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली से स्पेशल एयरक्राफ्ट से होंगे रवाना 

  • सुबह 11:45 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे राजनाथ सिंह और वहां से जाएंगे होटल ललित 

  • दोपहर 12:05 से 3:45 बजे तक होटल में BJP कार्यकर्ता व नेताओं के साथ करेंगे मुलाकात

  • दोपहर 1:30 बजे से विधायकों का रजिस्ट्रेशन शुरू होगा

  • दोपहर 3:45 बजे होटल ललित से रवाना होकर चार बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे राजनाथ सिंह

  • शाम चार बजे से 6:30 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक लेंगे

  • शाम 6:30 बजे बीजेपी ऑफिस से रवाना होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 

  • शाम सात बजे जयपुर हवाई अड्डे से विशेष विमान से वापस लौटने का कार्यक्रम

  • राजनाथ सिंह का रात 8:15 बजे अपने आवास पर पहुंचना प्रस्तावित

09:13 AM, 12-Dec-2023

Rajasthan New CM Live: भजनलाल शर्मा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, 15 को हो सकती है शपथ

राजस्थान में नए मुख्यमंत्री की घोषणा मंगलवार को हो सकती है। आज शाम चार बजे भाजपा विधायक दल की बैठक जयपुर स्थित प्रदेश मुख्यालय में होगी। विधायकों को सुबह ग्यारह बजे के बाद प्रदेश मुख्यालय बुलाया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें