Rajasthan Vidhan Sabha Chunav 2023 Live News in Hindi: विधानसभा चुनाव ने राजस्थान का सियासी पारा बढ़ा दिया है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने यहां प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सीकर और दौसा में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, भीलवाड़ा और डूंगरपुर में पीएम मोदी सभा को संबोधित करेंगे। साथ ही राहुल गांधी भरतपुर के नदबई और धौलपुर में पब्लिक मीटिंग करेंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी कुछ देर में गंगानगर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले उनके आने पर मंच पर कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत भी किया।
राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होना है, ऐसे में भाजपा और कांग्रेस की तरफ से प्रचार-प्रसार में तेजी आई है। इसी कड़ी में आज पीएम मोदी के दो कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसमें वो डूंगरपुर, भीलवाड़ा में सभा को संबोधित करेंगे।
गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पाली के जैतारण में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वो जालौर के रानीवाड़ा में सभा करेंगे।
सीकर और दौसा में रहेंगे जेपी नड्डा
इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सीकर के दांतारामगढ़ और दौसा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
राहुल गांधी करेंगे पब्लिक मीटिंग
इधर कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीन-तीन पब्लिक मीटिंग करेंगे। जिसमें सबसे पहले वो 12 बजे धौलपुर के राजखेड़ा में जनता के बीच होंगे। फिर दोपहर 1:30 बजे वो भरतपुर के नदबई में होंगे। इसके बाद तीन बजे वो गंगापुर में जनता के बीच होंगे।