प्रियंका बोलीं आपको बता दूं कि हमने जो पहले घोषणाएं कीं उनको पूरा किया और इस बार भी आपके लिए कुछ नई घोषणाएं लेकर आए हैं।
लंपी महामारी जब आई थी तब सबसे ज्यादा मुआवजा यहां दिया गया। ये अच्छे काम भाजपा की सरकार अगर आ गई तो बंद कर देगी। याद रखिए न आपको पुरानी पेंशन स्कीम की सुविधा मिलेगी न आपके कर्ज माफ होंगे, न आपकी बिजली के बिल कम किए जाएंगे, न आपको निशुल्क स्वास्थ्य लाभ की सुविधा मिलेगी। आप मध्यप्रदेश में जाकर देखिए वहां अगर आपको इलाज चाहिए तो सिर्फ प्राइवेट में जाना पड़ेगा वहां सरकारी इलाज की सुविधा ठप हो चुकी है।