फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान निकाय चुनाव LIVE: भीलवाड़ा में 36.67 फीसदी मतदान; नागौर में पथराव

Wed, 09 Sep 2026 02:43 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

खास बातें

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान चल रहा है। भीलवाड़ा में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा हुआ है। वहीं बाड़मेर में बूथ के अंदर मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी ने आपत्ति दर्ज कराई है। हंगामे के बाद दोनों जगहों पर पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रण में किया । नागौर में दो पक्षों के बीच मतदान के दौरान पथराव हुआ है। 
विज्ञापन
राजस्थान निकाय चुनाव लाइव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:38 PM, 09-Sep-2026

 बांसवाड़ा में बूथ पर फर्जी अधिकारी बन चला रहा था धौंस, पुलिस ने धर दबोचा

बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव के दौरान स्वयं को मतदान केंद्र के भीतर चुनाव अधिकारी बताकर धौंस जमा रहे एक शातिर व्यक्ति को पुलिस ने धर दबोचा। राजतालाब थानाधिकारी श्यामसिंह ने बताया कि वार्ड संख्या 40 के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खांटवाड़ा में मतदान केंद्र बनाया गया है। इस मतदान केंद्र पर सरगड़ावाड़ा निवासी हसीम खान पिता शरीफ खान चुनाव अधिकारी का बैज लगाकर घूम रहा था। वो मतदान केंद्र पर धौंस जमा रहा था। इसी सूचना मिलने पर राजतालाब थाने से पुलिस पहुंची। थानाधिकारी ने उक्त फर्जी व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 

02:13 PM, 09-Sep-2026

नागौर में पथराव

नागौर नगर परिषद वार्ड 51 में पथराव हुआ है। मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात है। यहां पर दो पक्षों में आमने-सामने भिड़ंत हुई है। नागौर के खतरीपुरा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भाग संख्या 5 में वार्ड 49, 50, 51 में मतदान के दौरान पथराव हुआ है। नागौर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। 

01:34 PM, 09-Sep-2026

भीलवाड़ा में 36.67 फीसदी तो झालावाड़ के डग में 59.61 फीसदी हुआ मतदान

नगर निगम भीलवाड़ा में दोपहर एक बजे तक  36.67 फीसदी मतदान हो चुका है। वहीं नगर पालिका बीगोद में कुल मतदान  67.53 फीसदी हुआ है।  नगरीय निकाय आम चुनाव के तहत झालावाड़ के चार नगरीय निकायों में दोपहर एक बजे तक 50.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 1,17,999 मतदाताओं में से 59,055 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। मतदान प्रतिशत में डग सबसे आगे है। यहां एक बजे तक 59.61% मतदान हुआ। इसके बाद भवानीमंडी 53.01%, झालरापाटन 50.67% और झालावाड़ नगर परिषद 45.15% मतदान के साथ रहा। सुबह 10 बजे तक जिले में 22.19 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो अगले तीन घंटे में बढ़कर 50.05 प्रतिशत पहुंच गया। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव 2026 का प्रथम चरण 9 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन
01:32 PM, 09-Sep-2026

दोपहर एक बजे तक नागौर में 59.15 फीसदी हुआ मतदान

दोपहर एक बजे तक का मतदान प्रतिशत 

 नागौर
नगर परिषद नागौर -59.15%

नगरपालिका मूण्डवा- 55.12%

नगरपालिका कुचेरा-55.60%

नगरपालिका बासनी-55.57%

नगरपालिका जायल-57.08%

डीडवाना-कुचामन

नगर परिषद डीडवाना-51.49%

नगर परिषद कुचामन- 51.22%

नगर पालिका लाडनूं- 41.85%

नगर पालिका बोरावड-60.66%

01:18 PM, 09-Sep-2026

बाड़मेर में वार्ड संख्या 13 के बूथ पर जबरदस्त हंगामा , पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा

नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया चल रही है बाड़मेर शहर के वार्ड संख्या 13 के मतदान बूथ के आगे हंगामा हुआ। कांग्रेस का आरोप है कि प्रत्याशी द्वारा बूथ के अंदर मोबाइल का उपयोग किया गया। कांग्रेस नेता का आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी कैलाश कोटडिया   द्वारा उसे देख लेने की धमकी दी गई है।घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। विवाद को बढ़ता देख पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को मौके से हटकर मामले को शांत करवाया।  कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र जैन ने बताया कि हम लोग बैठे थे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचकर देख लेने धमकियां दी। 
वहीं भाजपा प्रत्याशी कैलाश कोटडिया ने बताया कि हम लोग तो बूथ के अंदर बैठे थे। कोई बड़ा मामला नहीं है। उन्होंने मोबाइल अंदर ले जाने की बात से इनकार किया है। उन्होंने भी सभी से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने  बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
12:28 PM, 09-Sep-2026

फर्जी मतदान को लेकर हंगामा


भीलवाड़ा: नगर निकाय चुनाव के दौरान भीलवाड़ा के वार्ड 22 में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा हो गया। दो मतदाताओं ने आरोप लगाया कि जब वे अपना वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे तो उनके नाम पर पहले ही किसी अन्य व्यक्ति द्वारा मतदान किया जा चुका था।

जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र पंडित जब अपना वोट डालने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके नाम पर अशोक नाम के किसी व्यक्ति ने पहले ही फर्जी तरीके से वोट डाल दिया है। इसी तरह सुशीला देवी के मतदान केंद्र पहुंचने पर उन्हें भी जानकारी मिली कि उनके नाम पर कोई अन्य महिला पहले ही वोट डालकर जा चुकी है।

दोनों मामलों के सामने आने के बाद मतदान केंद्र पर हंगामे की स्थिति बन गई। फर्जी मतदान के आरोपों को लेकर मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध जताया। मामले को लेकर मतदान केंद्र पर प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में स्थिति संभालने की कोशिश की गई।

12:27 PM, 09-Sep-2026

कोटपूतली में सुबह 10 बजे तक 22.87% मतदान

कोटपूतली नगर परिषद क्षेत्र में मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है। सुबह 10 बजे तक 22.87 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं। मतदान प्रक्रिया के दौरान जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता और पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। दोनों अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों पर पहुंचकर मतदान व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए निगरानी की जा रही है।
 

12:27 PM, 09-Sep-2026

सीकर में 10 नगर निकायों के लिए मतदान जारी

सीकर जिले की 10 नगर निकायों के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिल रही हैं। सुबह 11 बजे तक जिले में करीब 30 प्रतिशत मतदान होने की जानकारी सामने आई है। इस चुनाव में कुल 1,230 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला मतदाता अपने वोट से करेंगे।

वहीं, फतेहपुर शेखावाटी में फर्जी मतदान की बात को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। आरोपों के बाद मौके पर हंगामा हुआ, जिसके बाद जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जानकारी ली।

प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर प्रशासन और पुलिस की नजर बनी हुई है। अब मतदान प्रतिशत बढ़ने के साथ यह देखना दिलचस्प होगा कि सीकर की 10 नगर निकायों में मतदाताओं का रुझान किसके पक्ष में जाता है और 1,230 प्रत्याशियों में से किसके सिर जीत का ताज सजता है।

10:19 AM, 09-Sep-2026

देखें नौ बजे तक कितने प्रतिशत मतदान हुआ है?

अजमेर

  • केकड़ी नगर पालिका - 22.59%
  • नसीराबाद नगर पालिका - 36.87%
  • सावर नगर पालिका - 30.29%
  • तांतोटी नगर पालिका - 34.07%


 अलवर

मालाखेड़ा नगर पालिका - 35.91%
नौगांव नगर पालिका - 37.79%

 बालोतरा

गुड़ामालानी नगर पालिका - 41.23%
जसोल नगर पालिका - 34.49%
समदड़ी नगर पालिका - 30.12%

 बांसवाड़ा

बांसवाड़ा नगर परिषद - 17.19%

 बारां

अंता नगर पालिका - 15.16%
बारां नगर परिषद - 24.47%
सिसवाली नगर पालिका - 22.02%

 बाड़मेर

बाड़मेर नगर परिषद - 22.67%

 ब्यावर

ब्यावर नगर परिषद - 20.62%
मसूदा नगर पालिका - 38.28%
विजयनगर नगर पालिका - 19.02%

 भरतपुर

भरतपुर नगर निगम - 21.04%
भुसावर नगर पालिका - 20.68%
रूपवास नगर पालिका - 34.34%

 भीलवाड़ा

भीलवाड़ा नगर निगम - 15.02%
बीगोद नगर पालिका - 32.26%

 बूंदी

बूंदी नगर परिषद - 16.35%
देई नगर पालिका - 24.41%
इंद्रगढ़ नगर पालिका - 22.34%
केशवरायपाटन नगर पालिका - 19.42%

 चित्तौड़गढ़

बेगूं नगर पालिका - 22.20%
रावतभाटा नगर पालिका - 16.24%

 चूरू

छापर नगर पालिका - 27.43%
राजगढ़ नगर पालिका - 24.71%

 दौसा

बांदीकुई नगर पालिका - 22.39%
बसवा नगर पालिका - 33.95%
महवा नगर पालिका - 24.09%
मंडावर नगर पालिका - 29.53%
सिकराय नगर पालिका - 32.04%

 डीडवाना-कुचामन

बोरावड़ नगर पालिका - 33.19%
डीडवाना नगर परिषद - 24.37%
कुचामन सिटी नगर परिषद - 23.58%

 डीग

कामां नगर पालिका - 27.60%
सिकरी नगर पालिका - 48.94%

 धौलपुर

मनिया नगर पालिका - 38.14%
राजाखेड़ा नगर पालिका - 29.98%
सैंपऊ नगर पालिका - 48.87%

 डूंगरपुर

डूंगरपुर नगर परिषद - 14.74%

 श्रीगंगानगर

अनूपगढ़ नगर पालिका - 32.91%
घड़साना नगर पालिका - 28.89%
रायसिंहनगर नगर पालिका - 28.86%
श्रीविजयनगर नगर पालिका - 33.56%
सूरतगढ़ नगर पालिका - 26.19%

 हनुमानगढ़

भादरा नगर पालिका - 30.29%
रावतसर नगर पालिका - 28.98%
संगरिया नगर पालिका - 29.30%
टिब्बी नगर पालिका - 34.59%

 जयपुर

बगरू नगर पालिका - 32.02%
चाकसू नगर पालिका - 29.69%
चौमूं नगर परिषद - 24.43%
दूदू नगर पालिका - 33.61%
कालाडेरा नगर पालिका - 29.94%
कानोता नगर पालिका - 39.56%
किशनगढ़ रेनवाल नगर पालिका - 32.42%
मनोहरपुर नगर पालिका - 28.26%
फागी नगर पालिका - 35.39%
फुलेरा नगर पालिका - 24.69%
सांभर नगर पालिका - 24.15%
शाहपुरा नगर परिषद - 24.06%
वाटिका नगर पालिका - 31.57%

 जैसलमेर

जैसलमेर नगर परिषद - 21.96%

 जालोर

आहोर नगर पालिका - 37.11%
जालोर नगर परिषद - 24.21%

 झालावाड़

भवानीमंडी नगर पालिका - 23.66%
झालावाड़ नगर परिषद - 18.05%
झालरापाटन नगर पालिका - 23.98%

 झुंझुनूं

बगड़ नगर पालिका - 26.14%
जाखल नगर पालिका - 37.42%
झुंझुनूं नगर परिषद - 23.11%
खेतड़ी नगर पालिका - 27.00%
नवलगढ़ नगर पालिका - 19.87%
सुल्ताना नगर पालिका - 37.04%

 जोधपुर

बालेसर सत्ता नगर पालिका - 34.63%
भोपालगढ़ नगर पालिका - 27.78%
बिलाड़ा नगर पालिका - 29.51%
मथानिया नगर पालिका - 34.72%
पीपाड़ सिटी नगर पालिका - 27.73%
तिवरी नगर पालिका - 36.63%

 करौली

मंडरायल नगर पालिका - 33.05%
सपोटरा नगर पालिका - 28.78%

 खैरथल-तिजारा

भिवाड़ी नगर परिषद - 26.37%
खैरथल नगर परिषद - 24.37%
तिजारा नगर परिषद - 33.00%

 कोटा

रामगंजमंडी नगर पालिका - 19.37%
सांगोद नगर पालिका - 27.62%
सुकैत नगर पालिका - 32.30%
सुल्तानपुर नगर पालिका - 26.10%

 कोटपूतली-बहरोड़

बानसूर नगर पालिका - 33.48%
कोटपूतली नगर परिषद - 22.87%
नारायणपुर नगर पालिका - 25.56%
पावटा-प्रागपुरा नगर पालिका - 30.45%
विराटनगर नगर पालिका - 32.96%

 नागौर

जायल नगर पालिका - 24.36%
कुचेरा नगर पालिका - 29.58%
मूंडवा नगर पालिका - 25.62%

 पाली

मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका - 0.22%
रानीखुर्द नगर पालिका - 26.78%
सोजत रोड नगर पालिका - 29.84%
सोजत सिटी नगर पालिका - 26.26%

 प्रतापगढ़

अरनोद नगर पालिका - 35.97%
प्रतापगढ़ नगर परिषद - 18.92%

 राजसमंद

आमेट नगर पालिका - 29.00%
नाथद्वारा नगर पालिका - 18.54%

 सवाई माधोपुर

खंडार नगर पालिका - 31.47%
सवाई माधोपुर नगर परिषद - 19.41%

 सीकर

अजीतगढ़ नगर पालिका - 28.88%
दांतारामगढ़ नगर पालिका - 31.64%
फतेहपुर नगर परिषद - 26.11%
खंडेला नगर पालिका - 29.78%
खाटूश्यामजी नगर पालिका - 32.42%
लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका - 26.88%
नीमकाथाना नगर पालिका - 25.51%
पलसाना नगर पालिका - 32.19%
रींगस नगर पालिका - 29.08%
श्रीमाधोपुर नगर पालिका - 27.82%

 सिरोही

आबूरोड नगर पालिका - 22.34%
मंडार नगर पालिका - 29.71%
शिवगंज नगर पालिका - 26.97%

 टोंक

निवाई नगर पालिका - 22.73%

 उदयपुर

वल्लभनगर नगर पालिका - 35.96%

10:19 AM, 09-Sep-2026

बाड़मेर में नगर परिषद चुनाव की वोटिंग जारी, सुबह 10 बजे तक 22.67% मतदान

बाड़मेर जिला मुख्यालय पर नगर परिषद के 55 वार्डों के लिए मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई है। सुबह 10 बजे तक 22.67 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। स्थानीय सरकार चुनने के लिए मतदाता लगातार अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

10:18 AM, 09-Sep-2026

नागौर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ज्योति मिर्धा ने किया मतदान, बोलीं- फिर खिलेगा कमल



नागौर नगरीय निकाय चुनाव के बीच भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ज्योति मिर्धा मतदान करने पहुंचीं। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी में कुछ कमियां रही हैं, जिन्हें अनुशासन समिति के सामने रखा गया है। डॉ. ज्योति मिर्धा ने कहा कि पार्टी ने छांट-छांटकर भाजपा प्रत्याशियों को टिकट दिए हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार भी नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा अपना परचम लहराएगी।

10:17 AM, 09-Sep-2026

विजयनगर में 9 बजे तक 19.02% मतदान, मसूदा में 9:30 बजे तक 30.75% वोटिंग

नगरपालिका आम चुनाव-2026 के तहत विजयनगर के 40 वार्डों में मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक यहां 19.02 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वार्ड नंबर 4 में सबसे ज्यादा 29.17 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से चल रहा है। प्रशासन ने मतदाताओं से उत्साह के साथ मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने की अपील की है।

वहीं, मसूदा नगरपालिका में सुबह 9:30 बजे तक 30.75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। रिटर्निंग अधिकारी दीपशिखा के अनुसार मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लगातार आवाजाही बनी हुई है और मतदान प्रक्रिया जारी है।

10:17 AM, 09-Sep-2026

भीलवाड़ा में निकाय चुनाव की वोटिंग शुरू, 2.96 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान

निकाय चुनाव को लेकर भीलवाड़ा में मतदान शुरू हो गया है। नगर निगम के 70 वार्डों में 2,96,682 मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनने के लिए वोट डालेंगे। सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं, खासकर क्रिटिकल बूथों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

नगर निगम क्षेत्र में मतदान के लिए 266 केंद्र बनाए गए हैं। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। वार्ड नंबर 61 के क्रिटिकल मतदान केंद्र पर मतदाताओं की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। पुलिसकर्मी बूथ के बाहर तैनात हैं और थाना प्रभारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। भीलवाड़ा नगर निगम के साथ बीगोद नगर पालिका में भी मतदान जारी है। यहां 25 वार्डों में 83 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 25 मतदान केंद्रों पर 13,675 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। संवेदनशील और क्रिटिकल केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी लगातार गश्त और बूथों की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन का फोकस मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर है।

10:17 AM, 09-Sep-2026

बीकानेर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस जिलाध्यक्ष और विधायक ने किया मतदान

नगर निगम चुनाव को लेकर शहर में मतदान जारी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने वार्ड नंबर 44 के राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की और कांग्रेस की जीत का दावा किया।

विधायक जेठानंद व्यास ने पत्नी के साथ डाला वोट

वहीं, पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने पत्नी के साथ वार्ड नंबर 59 स्थित जुगल भवन मतदान केंद्र पर मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने भी मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान की अपील की और शहर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने का दावा किया। बीकानेर में सुबह से ही दिग्गज नेताओं के मतदान केंद्रों पर पहुंचने का सिलसिला जारी है। नेताओं के मतदान के साथ चुनावी मुकाबले की तस्वीर पर भी सबकी नजर बनी हुई है। बीकानेर नगर निगम के 79 वार्डों के लिए मतदाता आज स्थानीय सरकार चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। शहर में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।

09:40 AM, 09-Sep-2026

जालोर नगर परिषद चुनाव: 40 वार्डों में 41,781 मतदाता डाल रहे वोट

जालोर: नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत जालोर नगर परिषद के 40 वार्डों में बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। कुल 41,781 मतदाता ईवीएम के जरिए अगले पांच साल के लिए अपने वार्ड प्रतिनिधि चुनेंगे। चुनाव मैदान में भाजपा और कांग्रेस के 40-40 प्रत्याशियों समेत कुल 173 उम्मीदवार हैं, जिनमें 90 निर्दलीय और 3 आरएलपी प्रत्याशी शामिल हैं। वार्ड 15 में सबसे ज्यादा 9 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि वार्ड 2, 9, 29 और 36 में दो-दो उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई है।

मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस जवान तैनात हैं और निर्वाचन विभाग लगातार मतदान प्रक्रिया की निगरानी कर रहा है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। प्रशासन ने मतदाताओं से निर्भीक होकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।

08:36 AM, 09-Sep-2026

Rajasthan Nikay Chunav Voting Live Updates: अजमेर के निकायों में मतदान शुरू, पीसांगन के 25 बूथों पर कड़ा पहरा

 नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के प्रथम चरण में अजमेर जिले के पीसांगन, केकड़ी, सरवाड़, नसीराबाद, सावर और टांटोटी में मतदान शुरू हो गया है। सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है।

इन निकायों में इतने मतदाता
केकड़ी के 40 वार्डों में 35,829, पीसांगन के 25 वार्डों में 14,098 और सरवाड़ के 25 वार्डों में 16,334 मतदाता मतदान कर रहे हैं। वहीं नसीराबाद के 20 वार्डों में 6,834, सावर के 20 वार्डों में 8,972 और टांटोटी के 20 वार्डों में 5,852 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

08:36 AM, 09-Sep-2026

Rajasthan Nikay Chunav Voting Live Updates: नागौर में मतदान के बीच एक घंटे से ईवीएम खराब

नागौर शहर के महात्मा गांधी राजकीय स्कूल बख्तासागर स्थित मतदान केंद्र पर ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी के कारण करीब एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। मशीन खराब होने से मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। महिलाओं ने भी मतदान में हो रही देरी को लेकर परेशानी जताई।

मतदाताओं का कहना है कि ईवीएम खराब होने की जानकारी देने के बावजूद अधिकारी और बीएलओ की ओर से उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा था। करीब एक घंटे तक मतदान प्रक्रिया प्रभावित रहने से लोगों को इंतजार करना पड़ा।मामले में उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह भींचर ने बताया कि ईवीएम में तकनीकी खराबी आ गई थी। बूथ केंद्र पर दूसरी ईवीएम मशीन भिजवा दी गई है, जिसके बाद मतदान प्रक्रिया को सुचारू कराने की कार्रवाई की जा रही है।

08:05 AM, 09-Sep-2026

Rajasthan Nikay Chunav Voting Live Updates: बारां, अंता और सीसवाली में निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू

बारां जिले के तीन निकायों में शहरी सरकार चुनने के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। बारां नगर परिषद के 60, अंता के 35 और सीसवाली नगरपालिका के 20 वार्डों में शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। तीनों निकायों के 166 मतदान केंद्रों पर 1 लाख 29 हजार 154 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग एजेंटों की मौजूदगी में ईवीएम से मॉक पोल कराया गया। इसके बाद मतदान प्रक्रिया शुरू की गई। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात है और संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त जाब्ता लगाया गया है। एरिया मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और गश्ती दल लगातार फील्ड में निगरानी कर रहे हैं। मतदान केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में राजनीतिक गतिविधियां निषिद्ध कर दी गई हैं।

07:35 AM, 09-Sep-2026

Rajasthan Nikay Chunav Voting Live Updates: कोटपूतली में शहरी सरकार के लिए वोटिंग शुरू

नगर परिषद चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। 60 वार्डों में हो रहे चुनाव में कुल 95,426 मतदाता 428 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। नगर परिषद के 60 वार्डों के लिए 103 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव मैदान में भाजपा के 54, कांग्रेस के 58 और अन्य दलों व निर्दलीय के 316 प्रत्याशी हैं। कुल मतदाताओं में 50,154 पुरुष, 45,271 महिला और 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

मतदान शुरू होते ही केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, जबकि प्रशासन और पुलिस अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।

चुनाव को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों में खासा उत्साह है। भाजपा और कांग्रेस के साथ बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं, जिससे कई वार्डों में मुकाबला रोचक माना जा रहा है। मतदान खत्म होने के बाद ईवीएम को निर्धारित स्थानों पर सुरक्षित पहुंचाया जाएगा और तय कार्यक्रम के अनुसार मतगणना होगी।

07:35 AM, 09-Sep-2026

Rajasthan Nikay Chunav Voting Live Updates: नागौर में 5 निकायों के 175 वार्डों में मतदान

नागौर जिले में भी नगर निकाय चुनाव को लेकर आज बुधवार को मतदान हो रहा है। जिले के 5 नगर निकायों के 175 वार्डों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान कराने के लिए कुल 229 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान दल पहुंच चुके हैं और आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। मतदाताओं की सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

07:35 AM, 09-Sep-2026

Rajasthan Nikay Chunav Voting Live Updates:  बूंदी में चार नगर निकायों में मतदान

बूंदी जिले में नगर निकाय चुनाव 2026 के पहले चरण के तहत बूंदी, इन्द्रगढ़, केशोरायपाटन और देई में मतदान शुरू हो गया है। यहां सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चारों नगर निकायों में कुल 1 लाख 27 हजार 13 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें बूंदी नगर परिषद में 92 हजार 113, इन्द्रगढ़ में 4 हजार 856, केशोरायपाटन में 20 हजार 89 और देई में 9 हजार 955 मतदाता शामिल हैं।

पहले चरण के मतदान के लिए चारों नगर निकायों में कुल 159 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें बूंदी में 94, केशोरायपाटन में 25, जबकि देई और इन्द्रगढ़ में 20-20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि मतदाता बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
 

07:26 AM, 09-Sep-2026

राजस्थान निकाय चुनाव LIVE: भीलवाड़ा में 36.67 फीसदी मतदान; नागौर में पथराव

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान शुरू हो गया है। मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। मतदान केंद्र पर जाने से पहले मतदाताओं को यह जरूर जांच लेना चाहिए कि मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज है या नहीं। इसके साथ ही पहचान के लिए जरूरी दस्तावेज भी साथ लेकर जाएं। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदान के लिए मतदाता की पहचान सुनिश्चित होना जरूरी है। हालांकि, अगर किसी मतदाता के पास वोटर आईडी नहीं है, तो भी वह आयोग की ओर से मान्य 11 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से किसी एक के जरिए मतदान कर सकता है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें