फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RJ Upchunav Live: राजस्थान में शाम पांच बजे तक 64.75 प्रतिशत मतदान, रामगढ़ में सबसे अधिक तो दौसा में सबसे कम

Wed, 13 Nov 2024 08:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

खास बातें

Rajasthan Upchunav Polling Live Updates: राजस्थान में सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक 64.75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। अब तक सर्वाधिक 71.45 फीसदी मतदान रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। वहीं, दौसा में सबसे कम 55.63 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
राजस्थान उपचुनाव मतदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:02 PM, 13-Nov-2024

शाम पांच बजे तक 64.75 प्रतिशत मतदान
राजस्थान विधानसभा उपचुनाव 2024 के तहत मतदान जारी है। सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में दोपहर एक बजे तक 64.75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। अब तक सर्वाधिक 60.74 फीसदी मतदान रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुआ है।

5 बजे तक 64.75%  
देवली उनियारा में 60.61%   
रामगढ़ में 71.45%
दौसा में 55.63%
खींवसर में 71.04%
सलूंबर में 64.19%
झुंझनूं में 61.80%
चौरासी में 68.55%

05:28 PM, 13-Nov-2024

04:59 PM, 13-Nov-2024

गिरफ्तार हो सकते हैं नरेश मीणा, इलाके में स्थिति तनावपूर्ण
उपचुनाव के दौरान देवली-उनियारा विधानसभा में तैनात SDM अमित चौधरी को थप्पड़ मारने वाले निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा अब बीच चुनाव में गिरफ्तार हो सकते हैं। थप्पड़ कांड के बाद RAS एसोसिएशन ने मुख्य सचिव से मिलकर नरेश मीणा को गिरफ्तार करने की मांग की है। एसोसिएशन चेतावनी दी है कि नरेश को गिरफ्तार नहीं किया गया तो RAS पेन डाउन हड़ताल कर देंगे। वहीं दूसरी ओर, टोंक एसपी ने समरावता में भारी पुलिस फोर्स को बुला लिया है। इससे मतदान के बीच ही इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है।

विज्ञापन
04:55 PM, 13-Nov-2024

धरने पर बैठे नरेश मीणा
नरेश मीणा अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे हुए हैं, और उनका कारवां बड़ा होता जा रहा है। समय बीतने के साथ-साथ उनके समर्थकों की भीड़ बढ़ रही है, जिससे प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। छावनी में तब्दील हुआ इलाका समरावता गांव में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, एडिशनल एसपी ब्रजेन्द्र सिंह भाटी और गीता चौधरी सहित अर्ध सैनिक बल के जवानों के साथ ही भारी पुलिस जाब्ता बुलाया गया है। इस वक्त पूरा समरावता गांव छावनी में तब्दील हो चुका है। मौके पर भारी तनाव व्याप्त है।

04:34 PM, 13-Nov-2024

विज्ञापन
04:06 PM, 13-Nov-2024

दोपहर तीन बजे तक 52.28 प्रतिशत मतदान
राजस्थान विधानसभा उपचुनाव 2024 के तहत मतदान जारी है। सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में दोपहर तीन बजे तक 52.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। अब तक सर्वाधिक 60.74 फीसदी मतदान रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुआ है।

3 बजे तक 52.28%  
देवली उनियारा में 49.82%   
रामगढ़ में 60.74%
दौसा में 44.38%
खींवसर में 58.03%
सलूंबर में 48.30%
झुंझनूं में 49.47%
चौरासी में 55.28%

02:54 PM, 13-Nov-2024
कांग्रेस एजेंट मोनू बैरवा - फोटो : अमर उजाला

दौसा उपचुनाव 2024
दौसा में नागल क्षेत्र के कानपुरा बूथ दौसा में कांग्रेस एजेंट मोनू बैरवा के साथ मारपीट की घटना हुई है। एजेंट को सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। ये कांग्रेस प्रत्याशी डीडी बैरवा के इलेक्शन एजेंट बताए जा रहे हैं।

02:18 PM, 13-Nov-2024
नरेश मीणा ने दी सफाई - फोटो : अमर उजाला

SDM को थप्पड़ मारने के बाद नरेश मीणा ने दी सफाई
नरेश मीणा ने थप्पड़ वाली घटना के ऊपर अपना स्पष्टीकरण देते हुए कारण बताया है। नरेश मीणा ने कहा, पिछले चार घंटे से धरना दे रहे हैं। गांव वालों की मांग है कि जो देवली को उपखंड में जोड़ा गया है, उसको वापस उनियारा उपखंड में जोड़ दिया जाए। इसी को लेकर एसडीएम के सामने विरोध कर रहे हैं। ग्रामवासियों के विरोध में जाकर तीन लोगों को वोट डलवाया गया है, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और यह घटना घटी।
संबंधित वीडियो...
https://www.facebook.com/share/v/13yiKSyqtA/

01:48 PM, 13-Nov-2024

सभी सात निर्वाचन क्षेत्रों में दोपहर एक बजे तक 39.35 प्रतिशत मतदान
राजस्थान विधानसभा उपचुनाव 2024 के तहत मतदान जारी है। सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में दोपहर एक बजे तक 39.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। अब तक सर्वाधिक 45.4 फीसदी मतदान रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुआ है।

विधानसभा क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत

  • रामगढ़: 45.4

  • खींवसर: 42.74

  • चौरासी:  40.95

  • सलूम्बर: 40.03

  • देवली उनियारा: 37.78

  • झुंझनू: 35.71

  • दौसा: 32.17

01:40 PM, 13-Nov-2024
विदाई से पहले किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

दौसा उपचुनाव 2024
दौसा विधानसभा उपचुनाव में राजकीय प्राथमिक विद्यालय व्यास मोहल्ला में मतदान संख्या 92, 93 पर नव विवाहिता ने विदाई से पहले मतदान किया। नवविवाहिता खुशी बंसीवाल ने कहा, मतदान जरूरी है।

01:24 PM, 13-Nov-2024
नवविवाहित जोड़ा वोट डालने पहुंचा - फोटो : अमर उजाला

रामगढ़ (अलवर) के नोगवां में स्थित राजकीय वरिष्ठोपाध्याय संस्कृत विद्यालय में नवविवाहित जोड़ा भी वोट डालने पहुंचा। इस जोड़े की कल देवउठनी ग्यारस पर ही शादी हुई थी और आज यह जोड़ा वोट देने अपने बूथ पर पहुंच गया। वोट लड़की ने डाला, जबकि नवविवाहित पति इसके साथ पोलिंग स्टेशन तक गया। इन दोनों ने पोशाक भी शादी वाली ही पहन रखी थी। इनको वोट देते हुए देखने के लिए बूथ के बाहर परिवार वाले भी खड़े हुए थे।

01:21 PM, 13-Nov-2024

रामगढ़ (अलवर) में कांग्रेस प्रत्याशी आर्यन जुबेर ने तीन बूथों पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया।

12:51 PM, 13-Nov-2024
मतदाता - फोटो : अमर उजाला

झुंझुनूं में मतदान जारी, जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी कर रहे निरीक्षण
झुंझुनूं में मतदान शुरू होने के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी रामावतार मीणा और एसपी शरद चौधरी मुस्तैद नजर आ रहे हैं। दोनों अधिकारी मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण निरीक्षण कर रहे हैं, जिसमें शहीद पीरू सिंह स्कूल स्थित मतदान केंद्र, जिला परिषद स्थित मतदान केंद्र, पीरू सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र, महर्षि दयानंद बालिका महाविद्यालय स्थित पिंक बूथ, शहीद कर्नल जेपी जानू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय व जेके मोदी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित संवेदनशील मतदान केंद्र का निरिक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर मौजूद सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारियों व कार्मिकों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

झुंझुनूं शहर के जिला परिषद स्थित मतदान केंद्र पर पहली बार मतदान करने वाले युवा को सम्मानित किया गया। महर्षि दयानंद बालिका महाविद्यालय स्थित पिंक बूथ का भी जायजा लिया गया। यह बूथ पूर्णतया महिला कार्मिकों द्वारा प्रबंधित है। जिला निर्वाचन अधिकारी रामावतार मीणा ने बताया कि 263 मतदान केन्द्रों पर दो लाख 74 हजार 698 मतदाता कर सकेंगे। मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। अभी तक मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। एसपी शरद चौधरी ने बताया कि साढ़े सोलह सो पुलिस जवान लगे हुए। संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा बल भी लगाए गए हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान करवाया जा रहा है।

12:45 PM, 13-Nov-2024
फिर भड़के नरेश मीणा - फोटो : अमर उजाला

नरेश मीणा ने SDM को मारा थप्पड़
टोंक के देवली उनियारा विधानसभा उपचुनाव में समरावता में मतदान बहिष्कार का मामला सामने आया। निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा और उनके समर्थकों ने मतदान केंद्र में घुसने का प्रयास किया, जिससे पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के साथ झड़प हुई। एएसपी बृजेंद्र सिंह भाटी सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। यह घटना मतदान प्रक्रिया में खलल डालने की कोशिश के रूप में देखी जा रही है।

संबंधित वीडियो
https://www.facebook.com/share/v/12DBXZhDrWk/?mibextid=KsPBc6

11:48 AM, 13-Nov-2024

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव 2024
राजस्थान विधानसभा उपचुनाव 2024 के तहत मतदान जारी है। सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 11 बजे तक 24.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। अब तक सर्वाधिक 28.97 फीसदी मतदान रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुआ है।

विधानसभा क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत

  • रामगढ़: 28.97

  • खींवसर: 26.67

  • चौरासी:  26.42

  • सलूम्बर: 25.26

  • झुंझनू: 23.12

  • देवली उनियारा: 22.69

  • दौसा: 20.43


मतदान के प्रति उत्साह
सभी सात निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में महिला और दिव्यांग मतदाता भी अपने मताधिकार का उपयोग करने पहुंच रहे हैं। मतदान के बाद लोग सेल्फी भी ले रहे हैं। राज्य निर्वाचन विभाग द्वारा सुगम मतदान के लिए दिव्यांगों और बुजुर्गों सहित सभी मतदाताओं के लिए व्यवस्था की गई है। वोट मित्रों द्वारा दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं की मतदान में सहायता की जा रही है।

मतदान प्रोत्साहन के लिए प्रमाण-पत्र
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए बूथों पर कई गतिविधियां की जा रही हैं। दौसा विधानसभा क्षेत्र में सुबह-सुबह मतदान करने वाले मतदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

11:40 AM, 13-Nov-2024
लोगों ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

रामगढ़ से बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों ने वोटिंग कर किए जीत के दावे
रामगढ़ उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी सुखवंत सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी आर्यन जुबेर खान ने अपने- अपने बूथों पर जाकर वोट डाले। सुखवंत सिंह अपने परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ वोट देने पहुंचे। जबकि आर्यन अकेले ही कार्यकर्ताओं के साथ अपना वोट देने गए।

इस मौके पर सुखवंत सिंह कदम कॉलोनी स्थित बूथ संख्या-241 पर अपने परिवार के साथ मतदान करने के लिए पहुंचे। उन्होंने अपने परिवार के साथ मतदान किया। उनके साथ उनकी छोटी बेटी पत्नी और बेटा मौजूद रहे। आमजन से अपील किए कि अधिक से अधिक पहले मतदान करें, फिर जलपान करें। उन्होंने कहा कि बीजेपी सबका साथ, सबका विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ रही है और उनकी यही प्रथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत की है और उनकी मेहनत चुनाव में अवश्य रंग लाएगी। बीजेपी इस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में अवश्य जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी ज्यादा से ज्यादा पोलिंग करवाना चाहती है, ताकि उनको पूरा फायदा मिल सके।

उधर दूसरी ओर आर्यन जुबेर खान ने रामगढ़ में अपना वोट डाला। वे मतदान केंद्र पर पहुंचकर लाइन में लगे और बाद में बूथ के अंदर जाकर अपना वोट भी डाला। वोट डालने के बाद आर्यन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह उनके लिए अत्यंत दुख का विषय है कि उन्हें यहां से चुनाव लड़ना पड़ रहा है। इससे पहले उनके पिता यहां से चुनाव लड़ते थे और वे केवल चुनाव में काम करते थे। उन्होंने कहा कि उनका पूरा परिवार ही शुरू से कांग्रेस से जुड़ा रहा है और इसीलिए वे कांग्रेस से ही चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने उनके परिवार को बहुत कुछ दिया है।

11:08 AM, 13-Nov-2024

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, पहले मतदान करें, फिर जलपान करें! आगामी राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ में आप सभी सम्मानित मतदाताओं से मेरी अपील है कि अपने क्षेत्र के समग्र विकास व विकसित राजस्थान के निर्माण के लिए मतदान अवश्य करें।



चौरासी (डूंगरपुर) : चौरासी विधानसभा उपचुनाव

  • मतदान को लेकर दिख रहा उत्साह
  • नाव में बैठकर मतदान करने पहुंच रहे मतदाता
  • कडाना बेक वाटर क्षेत्र में टापू पर बसे मतदाता पहुंचे मतदान करने
  • सलाखडी बूथ पर आकर किया मतदान
  • 129 मतदाताओं ने नाव में बूथ पर पहुंचकर किया मतदान

10:06 AM, 13-Nov-2024

टोंक से बड़ी खबर 

  • देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव 
  • बीसलपुर गांव के ग्रामीणों ने फिर किया मतदान का बहिष्कार 
  • पानी, सड़क और बिजली की मांग को लेकर किया बहिष्कार 
  • लोकसभा चुनावों में भी ग्रामीणों ने किया था मतदान का बहिष्कार

09:37 AM, 13-Nov-2024

  • राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.54 प्रतिशत मतदान

  • रामगढ़ में 14.64 प्रतिशत

  • खींवसर में 10.62 प्रतिशत

  •  दौसा में 8.72 प्रतिशत

  • सलूंबर में 10.66 प्रतिशत

  •  झुंझुनू में 9.88 प्रतिशत

  • देवली उनियारा में 8.53 प्रतिशत

  • चौरासी में 10.54 प्रतिशत

  • उपचुनाव वाले राज्यों में राजस्थान में सुबह पहले चरण में सबसे कम मतदान


पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि आज राजस्थान विधानसभा की 7 सीटों पर उपचुनाव हैं। मैं इन सभी विधानसभाओं के समस्त मतदाताओं से अपील करती हूं कि आप अपने क्षेत्र के विकास व समृद्धि के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान अवश्य करें! दिल की सुनें, भाजपा को चुनें।

09:31 AM, 13-Nov-2024

  • दौसा में कांग्रेस प्रत्याशी डीडी बैरवा ने मतदान किया

  • गांव जीरोता के बूथ 89 पर जाकर डाला वोट

  • कुचेरा नगर पालिका बूथ पर तैनात जवान को हार्टअटैक आने की सूचना। चुनाव की ड्यूटी कर रहा था जवान, प्राथमिक उपचार के बाद नागौर रेफर किया गया

  • खींवसर विधानसभा उपचुनाव में ड्यूटी कर रहा था जवान

  • अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा में उपचुनाव के दौरान एक फर्जी वोटर पकड़ में आया है। पुलिस के द्वारा आई कार्ड चेक करने पर अपनी जन्मतिथि नहीं बता पाया वोटर, किसी और का वोट डालने का प्रयास कर रहा था

08:51 AM, 13-Nov-2024
सांसद राजकुमार रोत - फोटो : अमर उजाला

आरएलपी सांसद राजकुमार रोत का आरोप
बीजेपी और कांग्रेस उनके नाम से लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। ऐसी खबरें चलवाई जा रही हैं कि बीएपी ने कांग्रेस को समर्थन दे दिया।

08:51 AM, 13-Nov-2024

  • राजस्थान की सात विधानसभा क्षेत्र में मॉक पोल के दौरान कुल 6BU, 13CU और 25 वीवीपैट बदले गए
  • मॉक पोल के दौरान झुंझुनूं विधानसभा में एक BU दो CU और दो वीवीपैट मशीनें बदलीं गईं। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में  एक BU चार CU व चार वीवीपैट मशीने बदली गईं
  • दौसा विधानसभा क्षेत्र में दो CU और चार वीवीपैट बदले गए 
  • देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र में तीन BU दो CU एवं चार वीवीपैट मॉक पोल के दौरान बदले गए
  • खींवसर में  एक CU एवं दो वीवीपेट बदले गए। सलूंबर में 1BU, 2CU व 6 वीवीपैट बदले गए। जबकि चौरासी में तीन वीवीपैट बदले गए हैं
  • इस तरह विधानसभा उपचुनाव 2024 से संबंधित सभी मतदान केंद्रों  पर मॉक पोल संपन्न हो चुके हैं और वास्तविक मतदान प्रारंभ हो गया है

08:38 AM, 13-Nov-2024

आरएलपी की पूर्व विधायक का आरोप, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने घेरा और पुलिस ने मोबाइल फोन छीन लिया। खींवसर में मंगलवार देर शाम आरएलपी की पूर्व विधायक इंदिरा देवी ने आरोप लगाया कि वे देर रात एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रही थीं। इसी बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी को घेरा और पुलिस ने उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया। आरएलपी सुप्रीमो ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी पोस्ट डाली, नागौर पुलिस ने इसके जवाब में लिखा कि इंदिरा देवी किसी शादी समारोह में नहीं जा रही थीं। बल्कि वे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर प्रचार कर रहीं थी।

08:31 AM, 13-Nov-2024

रामगढ़ सीट (अलवर)

  • कांग्रेस का गंभीर आरोप
  • रात में घरों पर रेड मार उठाए जा रहे वोटर
  • जितेंद्र सिंह ने कहा, चुनाव आयोग को भी प्रमाण सहित भेजे पत्र 

08:12 AM, 13-Nov-2024
अलवर की रामगढ़ सीट - फोटो : अमर उजाला

नागौर की खींवसर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रेवंतराम डांगा ने अपना मतदान किया। वहीं, झुंझुनूं  सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भांबू ने मतदान किया है। रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में आठ बूथों पर महिलाएं व्यवस्था संभाल रही हैं।
 

08:06 AM, 13-Nov-2024
मां का आशीर्वाद लेते हुए बीजेपी प्रत्याशी रेवंतराम डांगा - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान उपचुनाव से जुड़ी खबर

  • नागौर जिले के खींवसर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी रेवंतराम डांगा ने किया मतदान

  • बीजेपी प्रत्याशी बोले, आमजन ज्यादा से ज्यादा करे मतदान

  • खींवसर विधानसभा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी कनिका बेनीवाल, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रतन चौधरी मैदान में

  • खींवसर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 86 हजार 224 मतदाता करेंगे मतदान

  • खींवसर विधानसभा क्षेत्र में कुल 268 मुख्य और चार सहायक बूथ बनाया गया है

  • सुबह सात से लेकर शाम छह बजे तक चलेगा मतदान 

  • खींवसर विधानसभा चुनाव में दो लाख 86 हजार 224 मतदाता करेंगे मतदान

  • कुल 12 प्रत्याशियों के बीच है मुकाबला

  • खींवसर विधानसभा सीट पर पूरे राजस्थान की निगाह टिकी हुई हैं

  • साल 2008 से लेकर 2023 तक हनुमान बेनीवाल का रहा दबदबा

  • साल 2023 में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने बीजेपी प्रत्याशी को टक्कर देते हुए 2059 वोटों से जीतकर विधानसभा पहुंचे

  • साल 2024 में हनुमान बेनीवाल से गठबंधन करके सासंद बन गए

07:39 AM, 13-Nov-2024
ईवीएम पर वोट देते बीजेपी प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

रामगढ़ और चौरासी विधानसभा में कुछ बूथों पर ईवीएम में खराबी की सूचना मिली है। बता दें कि चौरासी में बूथ नंबर 105 पर ईवीएम खराब होने से अब तक वोटिंग शुरू नहीं हुई है। चौरासी से कांग्रेस प्रत्याशी महेश रोत ने अपना वोट डाला है। राजस्थान में सुबह के पहले चरण में वोटिंग की रफ्तार धीमी है।

07:26 AM, 13-Nov-2024
वोट देने के बाद बाहर निकले रेवंतराम डांगा - फोटो : अमर उजाला

रामगढ़ सीट (अलवर) में सुबह से ही वोटरों की लाइनें देखने को मिल रही हैं। यहां चुनाव ध्रुवीकरण के मुद्दे पर लड़ा जाता रहा है।

07:07 AM, 13-Nov-2024

दौसा सीट: कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। यहां भाजपा उम्मीदवार और मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा और कांग्रेस उम्मीदवार दीनदयाल बैरवा के बीच सीधा मुकाबला है। मुकाबला एससी और एसटी के बीच है, लेकिन सवर्ण वोटर का रुख सबसे अहम रहेगा।

रामगढ़ सीट: कांग्रेस उम्मीदवार दिवंगत विधायक जुबेर खान के बेटे आर्यन खान और भाजपा उम्मीदवार सुखवंत सिंह के बीच कांटे का मुकाबला है।

देवली-उनियारा सीट: इस सीट पर भाजपा से पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर, कांग्रेस उम्मीदवार केसी मीणा और निर्दलीय नरेश मीणा के बीच मुकाबला है।

खींवसर सीट: यह राजस्थान की सबसे हॉट सीट मानी जा रही है। यहां RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल, भाजपा उम्मीदवार रेवंतराम डांगा और कांग्रेस उम्मीदवार रतन चौधरी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। लेकिन मैदान पर असल चुनाव सिर्फ इतना है कि हनुमान बेनीवाल को हराना है या जिताना है।

सलूंबर सीट: इस सीट पर कांग्रेस, भाजपा और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। भाजपा से दिवंगत विधायक अमृतलाल मीणा की पत्नी शांता देवी, कांग्रेस से रेशमा मीणा और बीएपी से जितेश कटारा उम्मीदवार हैं।

चौरासी सीट: इस सीट पर कांग्रेस, भाजपा और बीएपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। पहली बार इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

07:04 AM, 13-Nov-2024

राजस्थान में सात सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। चौरासी, सलूंबर, खींवसर, झुंझुनूं, दौसा, रामगढ़ और देवली-उनियारा में उपचुनाव के तहत मतदान हो रहे हैं। उपचुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। झुंझुनूं की सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अमित ओला, भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र भांबू और निर्दलीय राजेंद्र सिंह गुढ़ा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
 

 

06:23 AM, 13-Nov-2024

किस सीट पर किसके बीच मुकाबला
देवली-उनियारा

कांग्रेस प्रत्याशी: यहां कांग्रेस ने केसी मीणा को उतारा है। हाल में इन्होंने वीआरएस लिया था। कांग्रेस सांसद हरीश मीणा ने इनके टिकट के लिए लॉबिंग की थी।

भाजपा प्रत्याशी: इस सीट पर भाजपा ने अपने पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह गुर्जर को फिर से मौका दिया है। साल 2018 के विधानसभा चुनावों में राजेंद्र सिंह गुर्जर यहां भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर जीते। 2023 में भाजपा ने उनका टिकट काटकर विजय बैंसला को दिया। विजय कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश मीणा से चुनाव हार गए। अब उपचुनाव में भाजपा ने फिर से राजेंद्र गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है।

रामगढ़ सीट
कांग्रेस प्रत्याशी: रामगढ़ से आर्यन जुबैर को कांग्रेस ने मैदान में उतार है। रामगढ़ सीट के भूतपूर्व विधायक जुबैर खान के छोटे बेटे हैं आर्यन जुबैर।

भाजपा प्रत्याशी: इस सीट पर भाजपा ने दशकों बाद आहूजा परिवार के बाहर टिकट दिया है। पिछले विधानसभा चुनावों में सुखवंत सिंह भाजपा से बागी होकर आजाद समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे और 74 हजार से ज्यादा वोट लेकर दूसरे नंबर रहे थे, जबकि भाजपा प्रत्याशी जय आहूजा तीसरे नंबर रहे थे।

दौसा सीट
कांग्रेस प्रत्याशी: कांग्रेस ने दौसा सीट से डीडी बैरवा को उतारा है। इनकी पत्नी बीना बैरवा वर्तमान में लवाण पंचायत समिति की प्रधान हैं, जबकि स्वयं जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव हैं।

भाजपा प्रत्याशी: भाजपा ने यहां किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन को अपना प्रत्याशी बनाया है। जगमोहन को टिकट दिलावाने के लिए किरोड़ी लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। पिछले विधानसभा चुनावों में भी जगमोहन का टिकट एन वक्त पर कट गया था।

खींवसर सीट
कांग्रेस प्रत्याशी: खींवसर से डॉ. रतन चौधरी को कांग्रेस ने उतारा है। पूर्व आईपीएस सवाई सिंह की पत्नी हैं। ज्योति मिर्धा के साथ ही इन्होंने भी भाजपा ज्वाइन की थी।

भाजपा प्रत्याशी: बीजेपी ने 2023 के विधानसभा चुनावों में भी रेवंत राम डागा को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन हनुमान बेनीवाल के सामने वे बेहद नजदीकी मुकाबले में चुनाव हार गए। अब उपचुनावों में भाजपा ने एक बार फिर से यहां अपना डागा को मैदान में उतार दिया है।

सलूंबर सीट
कांग्रेस प्रत्याशी: कांग्रेस ने यहां रेशमा मीणा को मौका दिया हौ। कांग्रेस ने रघुवीर मीणा की जगह रेशमा को टिकट देकर चौंका दिया है। जयसमंद पंचायत समिति सदस्य रेशमा ने डबल एमए कर रखा है। 53 साल की रेशमा मीणा सराड़ा पंचायत समिति में पहले दो बार प्रधान रह चुकी हैं।

भाजपा प्रत्याशी: सलूंबर में भाजपा ने सहानुभूति की लहर का फायदा लेने के लिए अपने दिवंगत विधायक अमृत लाल मीणा की पत्नी शांता देवी को प्रत्याशी बनाया है। अमृत लाल मीणा का इसी साल सितंबर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

झुंझुनूं सीट
कांग्रेस प्रत्याशी: कांग्रेस ने यहां रेशमा मीणा को मौका दिया हौ। कांग्रेस ने रघुवीर मीणा की जगह रेशमा को टिकट देकर चौंका दिया है। जयसमंद पंचायत समिति सदस्य रेशमा ने डबल एमए कर रखा है। 53 साल की रेशमा मीणा सराड़ा पंचायत समिति में पहले दो बार प्रधान रह चुकी हैं।

भाजपा प्रत्याशी: सलूंबर में भाजपा ने सहानुभूति की लहर का फायदा लेने के लिए अपने दिवंगत विधायक अमृत लाल मीणा की पत्नी शांता देवी को प्रत्याशी बनाया है। अमृत लाल मीणा का इसी साल सितंबर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

चौरासी सीट
कांग्रेस प्रत्याशी: कांग्रेस ने इस सीट से महेश रोत को मौका दिया है। महेश यूथ कांग्रेस का अहम हिस्सा हैं। छात्रसंघ राजनीति में सक्रिय रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी: डूंगरपुर-बांसवाड़ा की चौरासी सीट के लिए भाजपा ने टिकट होल्ड पर रखा हुआ है। भाजपा की ओर से अभी इस सीट पर कोई चेहरा सामने नहीं है। कांग्रेस के महेश रोत को टक्कर देने के लिए भाजपा किसको सामने लाती है ये देखना दिलचस्प होगा।

06:03 AM, 13-Nov-2024

RJ Upchunav Live: राजस्थान में शाम पांच बजे तक 64.75 प्रतिशत मतदान, रामगढ़ में सबसे अधिक तो दौसा में सबसे कम

राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू होगी। मतदाता सुबह-सुबह अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्र पहुंचेंगे। वोटिंग शाम छह बजे तक होगी। बता दें कि जिन सात सीटों पर वोटिंग होगी, उनमें सलूंबर, चौरासी, झुंझुनूं, रामगढ़, खींवसर, दौसा और देवली-उनियारा सीटें शामिल हैं। आज हो रहे इन उपचुनाव से सरकार और विपक्ष दोनों के सियासी नरेटिव तय होंगे। 

सात विधानसभा सीटों पर वोटर्स की संख्या
  • सीट         पुरुष          महिला         ट्रांसजेंडर                कुल वोटर
  • झुंझुनूं     142780         131913           5                        274698
  • रामगढ़     145040        129405          0                        274445
  • दौसा         129434        116589           0                       246023
  • देवली-उनियारा  155958  146784          1                        302743
  • खींवसर    149330        136894            0                         286224
  • सलूंबर     151547         146430            0                        297977
  • चौरासी    130647         124727             1                        255375
  • कुल        1004736       932742             7                       1937484

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें