11:57 AM, 03-Jul-2024
सदन की कार्रवाई कल तक स्थगित
बजट सत्र की हंगामेदार शुरुआत के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने विधानसभा अध्यक्ष पर माइक बंद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब तक लोकसभा में स्पीकर विपक्ष का माइक बंद कर रहे थे, अब विधानसभा में भी यही हो रहा है।
हंगामे के बीच स्पीकर वासुदेव देवनानी ने हाथरस हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सदन की कार्रवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी।