फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Board 12th Result 2024 Live: छात्राओं ने इस बार भी मारी बाजी, 98.95 प्रतिशत रहा कॉमर्स का परिणाम

Mon, 20 May 2024 02:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

खास बातें

RBSE Rajasthan Board Class 12th Result 2024 Live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीनियर हायर सेकेंडरी (12वीं कक्षा) का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपना परिणाम सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:59 PM, 20-May-2024
स्टेट टॉपर तरुण चौधरी अपने परिजनों के साथ। - फोटो : अमर उजाला

बाड़मेर की बच्ची प्रदेश में अव्वल

विज्ञान संकाय में बाड़मेर की बच्ची तरुणा चौधरी ने राजस्थान टॉप किया है। तरुणा के विज्ञान संंकाय में 99.80 प्रतिशत अंक हैं।

12:56 PM, 20-May-2024

12:26 PM, 20-May-2024



विज्ञान संकाय का कुल परिणाम रहा 97.73 प्रतिशत
छात्रों का परिणाम रहा 97.08 प्रतिशत
छात्राओं का परिणाम 98.90 रहा प्रतिशत 

वाणिज्य संकाय का कुल परिणाम रहा 98.95 प्रतिशत
छात्रों का परिणाम रहा 98.66 प्रतिशत
छात्राओं का परिणाम रहा 99.51 प्रतिशत 

कला संकाय कुल परिणाम रहा 96.88 प्रतिशत
छात्रों का परिणाम रहा 95.80 प्रतिशत
छात्राओं का परिणाम रहा 97.86 प्रतिशत
 

विज्ञापन
12:22 PM, 20-May-2024

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के जारी परिणाम का प्रतिशत
  • विज्ञान का परिणाम 97.73 प्रतिशत
  • कॉमर्स का परिणाम 98.95 प्रतिशत
  • कला का परिणाम 96.88 प्रतिशत

12:16 PM, 20-May-2024



बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा ने की घोषणा
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा ने इसकी घोषणा की। 12वीं विज्ञान, वाणिज्य और आर्ट्स का परिणाम जारी किया गया है। पहली बार बोर्ड ने तीनों संकाय का परिणाम एक साथ किया जारी

विज्ञापन
12:15 PM, 20-May-2024

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीनियर हाई सेकेंडरी (12वीं कक्षा) का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। विद्यार्थी बोर्ड का यह परीक्षा परिणाम अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर देख सकते हैं।

12:00 PM, 20-May-2024

Rajasthan 12th Result: इस बार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा समाप्त होने के 45 दिन बाद परिणाम जारी करने का निर्णय लिया है। 

11:54 AM, 20-May-2024

Rajasthan Board 12th Result: 2024 में RBSE दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में करीब 9-9 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस वर्ष राजस्थान बोर्ड की परीक्षा फरवरी और मार्च में आयोजित हुईं थीं। हायर सेकेंडरी की परीक्षा 29 फरवरी से 4 अप्रैल तक संपन्न हुईं थीं।

11:47 AM, 20-May-2024

RBSE के अनुसार प्रत्येक वर्ष करीब 20 लाख छात्र राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में बैठते हैं। इस वर्ष 12वीं कक्षा की परीक्षा में करीब 8 लाख 66 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे।

11:26 AM, 20-May-2024

Rajasthan Board Result: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव कैलाश शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के चलते इस बार आचार संहिता लगी हुई है। इस कारण परीक्षा परिणाम बोर्ड के प्रशासक जारी करेंगे। सामान्यतः परीक्षा परिणाम राजस्थान के शिक्षा मंत्री जारी करते हैं।

11:01 AM, 20-May-2024

Rajasthan Board 12th Result 2024: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों संकाय के परिणाम आज दोपहर 12:15 बजे जारी कर दिए जाएंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है जब तीनों संकाय के परिणाम एक साथ जारी किए जा रहे हैं। 

10:34 AM, 20-May-2024



Rajasthan Board 12th Result 2024: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • सबसे पहले results.amarujala.com पर क्लिक करें।
  • इसके बाद टॉप में Board of Secondary Education Rajasthan में जाएं।
  • यहां अपना नाम, रोल नंबर के साथ अन्य जानकारी भरें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • इसके बाद फोन और ईमेल में आपको अपना रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा।

10:03 AM, 20-May-2024

बोर्ड के प्रशासक महेश शर्मा 12:00 बजे विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय का परिणाम घोषित करेंगे। विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम सबसे पहले देख पाएं इसके लिए अमर उजाला विद्यार्थियों की मदद कर रहा है। विद्यार्थी अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम देख पाएंगे।

09:31 AM, 20-May-2024

Rajasthan Board 12th Result 2024 Live: छात्राओं ने इस बार भी मारी बाजी, 98.95 प्रतिशत रहा कॉमर्स का परिणाम

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी करने जा रहा है। इस पल का विद्यार्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। छात्रों और उनके अभिभावकों में परीक्षा परिणाम को लेकर काफी उत्सुकता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें