फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023 Live: शेखावत बोले- नाकारा निकम्मी सरकार की गारंटी फेल, सीएम के नामांकन पर भी उठाए सवाल

Wed, 08 Nov 2023 08:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

खास बातें

Rajasthan Assembly Election 2023 Live: आगामी विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच के बाद सिरोही-शिवगंज विधानसभा क्षेत्र में चार नामांकन खारिज कर दिए गए हैं। जबकि, रेवदर और पिंडवाड़ा-आबू विधानसभा क्षेत्र के लिए दाखिल सभी नामांकन स्वीकार किए गए हैं।
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा चुनाव। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:35 PM, 08-Nov-2023

भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नामांकन पत्र को लेकर सवाल उठा दिए है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत भाजपा के एक दल ने निर्वाचन आयोग पहुंचकर सीएम गहलोत की शिकायत की है। उनका कहना है कि गहलोत ने नामांकन पत्र में आपराधिक प्रकरणों की जानकारी छिपाई है। एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर...

05:57 PM, 08-Nov-2023

राजस्थान विधानसभा चुनावों से पहले बुधवार को कांग्रेस, बसपा और आरएलपी के कई नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। इस दौरान केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि आज जिन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है उनके साथ से भाजपा का सामर्थ्य बढ़ेगा। कांग्रेस की इस नाकारा निकम्मी सरकार की गारंटी फेल हो चुकी है। राजस्थान में जिसकी गारंटी एक बार फेल हो जाती है उसे दोबारा मौका नहीं मिलता। कांग्रेस के चाल, चरित्र और चेहरे को जनता समझ चुकी है। भ्रष्टाचार करने वालों को जनता फिर मौका नहीं देगी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

02:55 PM, 08-Nov-2023

अमित शाह का रथ बिजली के तार से टकराने पर जांच के आदेश
राजस्थान सरकार ने नागौर जिले में अमित शाह का रथ बिजली के तार से टकराने के मामले में जांच के आदेश दिए हैं। अमित शाह मंगलवार को मकराना के परबतसर में रैली कर रहे थे। उसी दौरान शाह का रथ बिजली के तार से टकरा गया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए जयपुर में संयुक्त शासन सचिव सीमा कुमार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।



जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के नागौर जिले के परबतसर में मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। नागौर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद गृह मंत्री अमित शाह परबतसर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक रोड शो में हिस्सा लिया। शाह जिस रथ पर सवार थे वह परबतसर में प्रवेश करते समय सड़क के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार को छू गया। रथ के तार से छूते ही तेज चिंगारी उठने लगी। हादसे के बाद गृह मंत्री का रोड शो रद्द कर दिया गया। सुरक्षाकर्मियों ने शाह को गाड़ी में बैठाया और उन्हें लेकर रवाना हो गए। 

विज्ञापन
02:47 PM, 08-Nov-2023
कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी - फोटो : अमर उजाला

'मजूदर-किसान के बच्चों को अंग्रेजी शिक्षा से वंचित क्यों रखना चाहती है बीजेपी'
राजस्थान में इन दिनों कांग्रेस गारंटी यात्रा निकाल रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गारंटी यात्रा के साथ-साथ राज्य सरकार के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर भी सवाल उठा रहे हैं। अब कांग्रेस भी पलटकर सवाल पूछ रही है कि बीजेपी किसान के बच्चों को अंग्रेजी शिक्षा वंचित क्यों रखना चाहती है।

कांग्रेस के प्रवक्ता आरसी चौधरी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी की गारंटी से विचलित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने आज गारंटियों पर प्रश्न उठाकर अंग्रेजी माध्यम शिक्षा पर प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि हम पूछना चाहते है कि आप गरीब, वंचित, पिछड़े, मजूदर-किसान के बच्चों को अंग्रेजी शिक्षा से वंचित क्यों रखना चाहते हैं। उन्होंने पूछा कि भाजपा नेताओं के बच्चे किन स्कूल-कॉलेज में शिक्षा ले रहे हैं?
 

02:06 PM, 08-Nov-2023
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला

'कांग्रेस का जहाज डूब रहा, भाजपा सरकार बना रही'
राजस्थान के जयपुर में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भाजपा के तहसील कार्यालय और जिला कार्यालय से लेकर प्रदेश कार्यालय तक नित्य प्रतिदिन हजारों लोग भाजपा के परिवार में शामिल हो रहे हैं। यह इस बात का द्योतक है कि भाजपा आ रही है और कांग्रेस का जहाज डूब रहा है।

बुधवार को भाजपा के मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत में शेखावत ने कहा कि इस डूबते जहाज को छोड़कर कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। सांगानेर से विष्णु लाटा जी हमारे अपने थे। फिर से उनकी घर वापस हुई है। सुनीता भाटी पश्चिमी राजस्थान में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं। इससे भाजपा में उत्साह का वातावरण है। आज सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं। यह तय है कि भाजपा आएगी, कांग्रेस जाएगी।

विज्ञापन
11:51 AM, 08-Nov-2023

नामांकन खारिज होने पर टॉवर पर चढ़ गया प्रत्याशी; साजिश का आरोप लगाया
राजस्थान के दौसा के बांदीकुई में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दावेदारी कर रहे एक उम्मीदवार का नामांकन खारिज हो गया। इस बात से नाराज हो कर वह मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। दावेदार का कहना है कि साजिश के तहत उसका नामांकन निरस्त किया है। उसने सही प्रकार से नामांकन भरा था।

जानकारी के अनुसार, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विनोद सैनी (43) ने सोमवार को नामांकन भरा था। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान उसका नामांकन निरस्त हो गया। उसके बाद वह दोपहर 2.30 बजे गुढ़लिया वास रेलवे फाटक के पास स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। विनोद सैनी का कहना है कि नामांकन जांच के दौरान उसे किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई। पीछे से उसका नामांकन निरस्त कर दिया। जबकि उन्होंने ठीक प्रकार से नामांकन भरा था।

10:01 AM, 08-Nov-2023

राजस्थान के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सोमवार छह नवंबर को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था। इसके बाद मंगलवार सात नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की गई। प्रदेश में 2,605 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे। इनमें से 240 प्रत्याशियों के नामांकन खारिज हो गए हैं यानी यह चुनाव मैदान से बाहर हो गए हैं। 

सबसे ज्यादा नामांकन पत्र जयपुर शहर के आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र से खारिज हुए हैं। यहां 31 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, लेकिन अब 22 रह गए हैं। वहीं, प्रदेश के दो सौ विधानसभा क्षेत्र में से 77 ऐसे हैं, जहां एक भी प्रत्याशी का नामांकन पत्र खारिज नहीं हुआ। नामांकन पत्र खारिज होने वालों में कोई बड़ा नाम अभी तक सामने नहीं आया है। 

नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब आज से नाम वापसी का सिलसिला शुरू होगा। नामांकन दाखिल  करने वाले प्रत्याशी अगर चुनाव नहीं लड़ना चाहते तो कल यानी नौ नवंबर तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। 

09:30 AM, 08-Nov-2023

कांग्रेस ने बगावत थामने के लिए मुकुल वासनिक को राजस्थान भेजा
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे के बाद कांग्रेस की चिंता उन दो दर्जन से ज्यादा बागियों को मनाने की है जो निर्दलीय चुनाव लड़कर पार्टी को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके लिए कांग्रेस ने विशेष पर्यवेक्षक मुकुल वासनिक और जितेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस कमेटी के नेताओं को बागियों से बातचीत कर जयपुर लाने के लिए भेजा गया है। बागियों की सूची में शाहपुरा से आलोक बेनीवाल मौजूदा विधायक हैं। हालांकि बेनीवाल निर्दलीय विधायक ही हैं, लेकिन बाड़ाबंदी में ये कांग्रेस के साथ रहे थे। 

08:48 AM, 08-Nov-2023

Rajasthan Election 2023 Live: शेखावत बोले- नाकारा निकम्मी सरकार की गारंटी फेल, सीएम के नामांकन पर भी उठाए सवाल

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद सिरोही-शिवगंज विधानसभा क्षेत्र में चार नामांकन खारिज कर दिए गए हैं। जबकि, रेवदर और पिंडवाड़ा-आबू विधानसभा क्षेत्र के लिए दाखिल सभी नामांकन स्वीकार किए गए हैं। 
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.भंवरलाल के अनुसार, निर्वाचन क्षेत्र 146 सिरोही रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में निर्धारित समय में प्राप्त 19 आवेदनों की क्रमवार संवीक्षा की गई। उसमें से चार नाम निर्देशन पत्रों को विधि मान्य नहीं होने से अवैध घोषित किया गया। शेष 15 आवेदन विधि मान्य होने से नाम निर्देशन पत्र स्वीकार किए गए। उन्होंने बताया कि कुल 12 अभ्यार्थियों के 15 नाम निर्देशन पत्र विधि मान्य पाए गए। 

रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा भारतीय जनता पार्टी से ओटाराम देवासी, बहुजन समाज पार्टी से सुरेंद्र कुमार, इंडियन नेशनल कांग्रेस से संयम लोढा, राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी से कालूराम, गण सुरक्षा पार्टी से भंवरलाल, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से मोतीलाल, निर्दलीय नटवरलाल, पुष्पा बारड, भेराराम बरार ( मेघवाल), मीठालाल, मोहन व हेमंत पुरोहित वैध रूप से नामांकित अभ्यार्थियों की सूची जारी की गई है। विधानसभा क्षेत्र 148 रेवदर में नाम निर्देशन आवेदन पत्रों की जांच के बाद  सभी छह अभ्यर्थियों के आवेदन फाॅर्म स्वीकार किए गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें