फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election Live: राजस्थान में साढ़े सात बजे तक 60.45 प्रतिशत मतदान, बाड़मेर में सबसे ज्यादा वोटिंग

Fri, 26 Apr 2024 07:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

खास बातें

Rajasthan Lok Sabha Phase 2 Election Live: राजस्थान की कुल 25 लोकसभा सीटों में से 13 सीटों पर शुक्रवार को मतदान हो रहा है। पहले चरण में 12 सीटों पर चुनाव के बाद अब बाड़मेर, जोधपुर, जालौर, कोटा और भीलवाड़ा आदि शेष सभी तेरह सीटों पर वोटिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:32 PM, 26-Apr-2024

प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा के पुत्र के साथ मारपीट



बीजेएस कॉलोनी स्थित न्यू बीजेएस कॉलोनी में करण सिंह उचियारड़ा के पुत्र सहित कई समर्थक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना की जानाकरी के बाद मौके पर मौजूद पुलिस बल ने मोर्चा संभाला हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह खुद भी मौके पर पहुंचे हैं।

05:55 PM, 26-Apr-2024

05:43 PM, 26-Apr-2024

राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग में शाम पांच बजे तक राजस्थान की 13 सीटों पर 59.19 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, बाड़मेर 69.79 प्रतिशत वोटिंग के साथ सबसे आगे चल रहा है। इसके बाद बांसवाड़ा में 68.71 प्रतिशत दूसरे नंबर है।
 

  • बाड़मेर में सबसे ज्यादा 69.79%
  • बांसवाड़ा 68.71%
  • झालावाड़ 65.38%
  • चित्तौड़गढ़ 61.81%
  • अजमेर 52.38%
  • भीलवाड़ा 54.67%
  • जालौर 57.75%
  • जोधपुर 58.35%
  • कोटा 65.38%
  • पाली 51.75%
  • राजसमंद 52.17%
  • टोंक-सवाई माधोपुर 51.92%
  • उदयपुर 59.54%

04:15 PM, 26-Apr-2024

दोपहर तीन बजे तक मतदान प्रतिशत

अजमेर लोकसभा क्षेत्र में 43.28 प्रतिशत

  • दूदू 40.1
  • किशनगढ़ 43.25
  • पुष्कर 44.05
  • अजमेर उत्तर 48.29
  • अजमेर दक्षिण 46.92
  • नसीराबाद 42.13
  • मसूदा 42.01
  • केकड़ी 41.05

पाली लोकसभा क्षेत्र में 44.27 प्रतिशत
  • पाली-46.20%
  • सोजत-46.25%
  • मारवाड़ जंक्शन-42.05%
  • बाली-42.54%
  • सुमेरपुर-42.98%
  • ओसिया-42.66%
  • बिलाड़ा-46.24%
  • भोपालगढ़-45.80%

राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में 43.91 प्रतिशत
  • राजसमंद 45.37%
  • भीम 45.10%
  • नाथद्वारा 48.60%
  • कुंभलगढ़ 42.49%
  • ब्यावर 46.36%
  • मेड़ता 43.63%
  • डेगाना 39.90%
  • जेतारण 40.93%

विज्ञापन
04:11 PM, 26-Apr-2024

देशहित में राष्ट्रवाद के लिए मतदान किया



भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अजमेर देहात जिला अध्यक्ष अर्जुन नलिया ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि देशहित में राष्ट्रवाद के लिए मतदान किया है। पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के गांव बंदिया में बूथ संख्या 112 पर अपने परिवार के साथ मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। मतदान के बाद ग्राम वासियों को मतदान के लिए प्रेरित भी किया। 

03:55 PM, 26-Apr-2024

बाड़मेर में विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बाड़मेर के थुम्बली मतदान केंद्र पर एजेंटों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद के चलते कुछ समय के लिए मतदान बंद करने पड़े। घटना की सूचना पर पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कुछ देर के व्यवधान के बाद फिर वोटिंग शुरू करवाई गई। मामले में निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी और कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम के समर्थकों के बीच विवाद की बात सामने आ रही है।

03:49 PM, 26-Apr-2024

03:43 PM, 26-Apr-2024

राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 के तहत वोटिंग जारी है। दोपहर तीन बजे तक राजस्थान की 13 सीटों पर 50.27 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, सबसे ज्यादा वोटिंग बांसवाड़ा में हुई है।

सुबह तीन बजे तक राजस्थान की 13 सीट 
  • अजमेर में 43.28
  • उदयपुर 51.60
  • कोटा 54.78
  • चित्तौड़गढ़ 51.71
  • जालौर 4.85
  • जोधपुर 50
  • झालावाड़ 56.12
  • टोंक सवाई माधोपुर 42.61
  • पाली 44.27
  • बांसवाड़ा 60.01
  • बाड़मेर 59.71
  • भीलवाड़ा 45.39
  • राजसमंद 43.94

03:19 PM, 26-Apr-2024



अजमेर नगर निगम के उपमहापौर नीरज जैन ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद कहा- मेरा वोट राष्ट्रवाद के नाम, देश हित में मतदान किया। लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाते हुए सभी से मतदान की करने की अपील की।

02:58 PM, 26-Apr-2024
जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

अजमेर में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने मतदान किया। अपने निवास गांव में वोट डाला। बूथ नंबर 101 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुहामी में मताधिकार का प्रयोग किया। सभी से मतदान की अपील की।

02:44 PM, 26-Apr-2024
न्यायाधीश ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

सर्वोच न्यायालय के न्यायाधीश संदीप मेहता और उनकी धर्म पत्नी ने जोधपुर में मतदान किया।

02:40 PM, 26-Apr-2024
पूर्व शिक्षा मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ - फोटो : अमर उजाला

अजमेर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष व पूर्व शिक्षा मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। साथ ही कहा कि आप भी मतदान जरूर करें और लोकतंत्र के महोत्सव को सफल बनाएं।

02:25 PM, 26-Apr-2024

  • राजसमंद लोकसभा क्षेत्र की राजसमंद विधानसभा के रेलमगरा में मतदान में बड़ी गड़बड़ी 
  • चुनाव आयोग के नियमों की उड़ी धज्जियां
  • बाएं हाथ की बजाय दाहिने हाथ की उंगली पर लगाया जा रहा स्याही का निशान 
  • करीब 400 मतदाताओं के गलत हाथ की उंगली पर लगाए स्याही के निशान
  • मतदाताओं को पता चलने के बाद मुद्दा गर्माया, फिर सही हाथ पर स्याही लगना हुआ शुरू
  • सेक्टर मजिस्ट्रेट से शिकायत के बाद भी कार्रवाई के नाम पर कुछ एक्शन नहीं, केवल गलती छिपाने में लगे अधिकारी
  • राजसमंद के रेलमगरा में भाग संख्या 198 का मामला
  • 12 बजे तक लगाया गया गलत हाथ की उंगली पर निशान

02:09 PM, 26-Apr-2024
बुजुर्ग मतदान करने पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

अजमेर में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान जारी है और लगातार मतदान का ग्राफ बढ़ रहा है। युवाओं के साथ बुजुर्गों में देखा गया मतदान को लेकर उत्साह। अजमेर शहर के सावित्री स्कूल स्थित मतदान केंद्र में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला विमला माथुर ने किया मताधिकार का प्रयोग। वहीं, इसी मतदान बूथ पर मतदान करने पहुंचे 90 वर्षीय बुजुर्ग नंदकिशोर सवेना पहुंचे।

01:57 PM, 26-Apr-2024

अजमेर में एक बजे तक का मतदान प्रतिशत

  • अजमेर संसदीय क्षेत्र में 35.77 प्रतिशत मतदान

  • दूदू में 33.97 प्रतिशत

  • किशनगढ़ में 36.17 प्रतिशत

  • पुष्कर में 38.09 प्रतिशत

  • अजमेर उत्तर में 38.37 प्रतिशत

  • अजमेर दक्षिण में 36.9 प्रतिशत

  • नसीराबाद में 35.11 प्रतिशत

  • मसूदा में 34.81 प्रतिशत

  • केकड़ी में 33.4 प्रतिशत

01:55 PM, 26-Apr-2024
जोधपुर में मारपीट - फोटो : अमर उजाला

जोधपुर में पीपाड़ शहर बोरूंदा थाना क्षेत्र के चौकड़ी गांव में पुलिस जवान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मतदान केंद्र का वीडियो बनाने से टोकने पर कांस्टेबल के साथ मारपीट की गई। एसपी धर्मेंद्र यादव ने बताया, मामले में दो आरोपियों को अरेस्ट किया गया है।

01:44 PM, 26-Apr-2024

राजसमंद लोकसभा सीट पर आठ विधानसभा में दोपहर एक बजे तक पोलिंग परसेंटेज

  • राजसमंद में 35.46 %

  • भीम में 37.94 %

  • नाथद्वारा में 40.93 %

  • कुंभलगढ़ में 36.08 %

  • ब्यावर में 39.10 %

  • मेड़ता में 36.47 %

  • डेगाना में 33.62 %

  • जैतारण में 35.05 %


जालौर लोकसभा संसदीय क्षेत्र

  • आहोर में 38.03

  • जालौर में 40.01

  • भीनमाल में 39.06

  • सांचौर में 44.26

  • रानीवाड़ा में 43.54

  • सिरोही में 38.00

  • पिंडवाड़ा आबू में 45.18

  • रेवदर में 43.58


सवाई माधोपुर में वोटिंग प्रतिशत

  • सवाई माधोपुर में सुबह एक बजे तक 33.49 प्रतिशत मतदान हुआ

  • गंगापुरसिटी क्षेत्र में 33.22

  • बामनवास क्षेत्र में 31.86

  • सवाई माधोपुर क्षेत्र में 33.26

  • खंडार क्षेत्र में 35.59
     

01:35 PM, 26-Apr-2024

राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 के तहत वोटिंग जारी है। दोपहर एक बजे तक राजस्थान की 13 सीटों पर 40.39 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, सबसे ज्यादा वोटिंग बाड़मेर में हुई है।

  • एक बजे तक 40.39 प्रतिशत पहुंचा मतदान
  • बाड़मेर में सबसे ज्यादा 47 प्रतिशत
  • बांसवाड़ा में 46.53 प्रतिशत
  • झालावाड़-बारां में 44.20 प्रतिशत
  • कोटा में 42.51 प्रतिशत
  • उदयपुर में 41.32 प्रतिशत
  • चित्तौड़गढ़ में 40.50 प्रतिशत
  • राजसमंद में 36.88 प्रतिशत
  • टोंक-सवाई माधोपुर में 34.64 प्रतिशत
  • जोधपुर में 39.90 प्रतिशत
  • पाली में 36.59 प्रतिशत
  • भीलवाड़ा में 37.01 प्रतिशत
  • अजमेर में 35.77 प्रतिशत
  • जालौर में 41.47 प्रतिशत

01:16 PM, 26-Apr-2024
बुजुर्ग रामराज - फोटो : अमर उजाला

जोधपुर में 69 साल के बुजुर्ग रामराज के पांव में फ्रैक्चर है। लेकिन मतदान करने का उत्साह उन्हें नहीं रोक पाया। परिजनों से जिद कर वे मत देने पहुंच गए। उन्होंने जोधपुर विधानसभा के वार्ड संख्या-37 के भाग संख्या-76 बाईजी का तालाब बूथ पर मतदान किया और सभी को मतदान करने के लिए आग्रह किया।

01:13 PM, 26-Apr-2024
पूर्व नरेश गज सिंह ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

जोधपुर में पूर्व नरेश गज सिंह व पूर्व महारानी हेमलता राजे ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रातानाड़ा में मतदान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान से ही सरकार बनती है। हर व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के दिन जो घर में  हैं और अभी तक मतदान करने नहीं पहुंचे हैं, वह मतदाता मतदान केन्द्रों  पर पहुंचकर मतदान अवश्य करें।

01:03 PM, 26-Apr-2024
बुजुर्ग महिला ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव 2024 के तहत राजस्थान के कोटा जिले में भी मतदान जारी है। ऐसे में 108 साल की महिला भूरी बाई ने मतदान किया और सेल्फी खिंचवाई।

12:55 PM, 26-Apr-2024
दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

उदयपुर में बारात रवानगी से पहले ढोल-बाजों के साथ जीतू गया वोट डालने
उदयपुर मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर एयरपोर्ट रोड पर स्थित देबारी ग्राम पंचायत निवासी जितेन्द्र वैष्णव उर्फ जीतू मतदान दिवस पर शुक्रवार सुबह अपनी बारात ले जाने से पहले वोट डालना नहीं भूला। जीतू को बारात लेकर 60 किलोमीटर दूर देलवाड़ा जाना था। देबारी से बारात रवानगी का समय सुबह छह बजे तय था। बाराती बस में बैठ चुके थे। लेकिन जीतू को दुल्हन लाने से अधिक उत्साह मतदान करने में था।

उसने सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही ढोल, नगाड़ों का रुख राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की तरफ कर दिया। बारात में शामिल जीतू के दोस्त व रिश्तेदार भी उसके पीछे स्कूल में चल दिए। जीतू सहित 13 जनों ने वोट डाले। तब बारात देलवाड़ा के लिए प्रस्थान कर सकी। जानकारी मिली है कि देबारी के उप सरपंच चंदन सिंह देवड़ा ने जीतू को वोट डालने के बाद बरात ले जाने की सलाह दी थी।

12:52 PM, 26-Apr-2024
प्रियंका पंवार - फोटो : अमर उजाला

जोधपुर में विधानसभा क्षेत्र 127 पर मत देने पहुंची प्रियंका पंवार का मत पहले ही किसी और ने दे दिया था। इसके बाद उन्होंने यहां चुनाव अधिकारी को शिकायत की। प्रियंका ने बताया कि इसके बाद मुझ पर दबाव डाला गया कि आप अपना टेंडर वोट देकर चली जाएं।

12:32 PM, 26-Apr-2024
रविंद्र भाटी का ट्वीट - फोटो : अमर उजाला

भाटी के बूथ एजेंट को बाहर निकाला
रविन्द्र सिंह भाटी ने लिखा, बायतु विधानसभा के अंदर मेरे एजेंटों को बूथों से बाहर निकाला जा रहा है और वोटिंग मशीन पर मेरे नाम पर पट्टी लगाई जा रही है। यह कैसा लोकतंत्र है? आखिर प्रशासन किसके दबाव में काम कर रहा है? क्या चल रहा है बाड़मेर में?

12:30 PM, 26-Apr-2024

राजसमंद लोकसभा सीट पर आठ विधानसभा में सुबह 11 बजे तक वोटिंग प्रतिशत

  • राजसमंद- 23.97 %
  • भीम- 26.81 %
  • नाथद्वारा- 28.50 %
  • कुंभलगढ़- 25.37 %
  • ब्यावर- 28.04 %
  • मेड़ता- 24.51 %
  • डेगाना- 22.81 %
  • जैतारण- 25.06 %

11:41 AM, 26-Apr-2024

राजस्थान में 11 बजे 26.84 प्रतिशत मतदान हुआ है। भाजपा प्रत्याशी महेंद्र जीत सिंह मालवीया और बीएपी प्रत्याशी राजकुमारी रोत वाली बांसवाड़ा लोकसभा सीट पर सर्वाधिक 30.04 मतदान हुआ है।जबकि टोंक-सवाई माधोपुर में सबसे कम 24% मतदान हुआ है।

  • अजमेर- 24.43%
  • बांसवाड़ा- 30.04%
  • बाड़मेर- 29.58%
  • भीलवाड़ा- 25.15%
  • चित्तौड़गढ़- 26.48%
  • जालौर- 28.50%
  • झालावाड़-बारां- 28.88%
  • जोधपुर- 25.75%
  • कोटा- 28.30%
  • पाली- 24.62%
  • राजसमंद- 25.58%
  • टोंक-सवाई माधोपुर-  24.00%
  • उदयपुर- 27.46%

11:32 AM, 26-Apr-2024
अजमेर दरगाह के दीवान - फोटो : अमर उजाला

अजमेर दरगाह के दीवान व मुस्लिम धर्मगुरु सैयद जैनुल आबेदीन ने किया मतदान, लाखन कोटड़ी स्थित राजकीय ओसवाल स्कूल में किया मताधिकार का प्रयोग, अपने पुत्र नसीरुद्दीन चिश्ती के साथ वोट डालने पहुंचे दरगाह दीवान। बोले, सभी पात्र मतदाताओं का यह मौलिक कर्तव्य है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें, मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे अपने वोट का उपयोग देश की भलाई के लिए करें।

11:19 AM, 26-Apr-2024
मतदान के लिए लाइन में लगी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

पारा 40 के आसपास, मतदान को लेकर कहीं कम तो कहीं उत्साह अपार 
पश्चिमी सरहद पर बसे बाड़मेर-जैसलमेर संसदीय क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तक मतदान को लेकर कहीं कम तो कहीं अपार उत्साह नजर आया।  कई ग्रामीणांचलों में सुबह मतदान की शुरुआत के साथ ही बूथों पर मतदाताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। महिलाएं, विशेष योग्यजन मतदाता और वृद्धजन अपने परिजनों के साथ वोट डालने पहुंचे। कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच लोगों ने अपना वोट डाला।

जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी लगातार मतदान प्रक्रिया की निगरानी में व्यस्त नजर आए वहीं चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने संबंधित बूथों पर अपने मताधिकार काा प्रयोग किया तत्पश्चात विभिन्न इलाकों मेंं व्यवस्थाएं देखी। बाड़मेर-जैसलमेर के अधिकतर इलाके में गुरुवार सुबह अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री रहा। लेकिन गर्मी की परवाह किए बिना लोगों ने इन इलाकों में अपने मतदाधिकार का प्रयोग बढ़-चढ़कर किया। 

10:11 AM, 26-Apr-2024

  • पाली में सोजत विधानसभा के धुरासनी गांव में मतदान का बहिष्कार
  • एसडीएम कुसमलता चौहान पहुंची मौके पर
  • लोगों से समझाइश का कर रही हैं प्रयास
  • गांव में पेयजल व सड़क सुविधा व विकास को लेकर किया बहिष्कार
  • बूथ संख्या 116 में किया बहिष्कार
  • पिछले काफी समय से लोग विकास कार्य को लेकर कर रहे थे विरोध

10:10 AM, 26-Apr-2024
मंत्री ने परिवार संग किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने अपने क्षेत्र में बूथ संख्या 275 पर परिवार के साथ मतदान किया।

10:08 AM, 26-Apr-2024
किन्नरों ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में अजमेर के मतदाताओं में देखा गया उत्साह। किन्नर समाज में दिखा मतदान को लेकर उत्साह, ढोल धमाकों की थाप पर मतदान करने पहुंचे किन्नर। अजमेर शहर के मैमेया का चौक स्थित मतदान केंद्र में किया मतदान। लोकतंत्र के पर्व में निभाई भागीदारी। 2014 से मिला है किन्नरों को मतदान का अधिकार। देश में अच्छा प्रधानमंत्री बनने की किन्नरों ने की कामना।

09:51 AM, 26-Apr-2024

जालौर लोकसभा संसदीय क्षेत्र, सुबह नौ बजे तक पहले दो घंटे की मतदान की स्थिति

  • 141 आहोर में 12.89
  • 142 जालौर में 11.86
  • 143 भीनमाल में 11.45
  • 144 सांचौर में 13.56
  • 145 रानीवाड़ा में 13.75
  • 146 सिरोही में 11.89
  • 147 पिंडवाड़ा आबू में 13.39
  • 148 रेवदर में 07.18

09:46 AM, 26-Apr-2024
वसुंधरा राजे - फोटो : अमर उजाला

देश विकास चाहता है : वसुंधरा राजे
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपना वोट डालने के बाद कहा, देश विकास चाहता है।इसलिए एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे। राजे ने कहा, झालावाड़ मेरा परिवार है। इसलिए सांसद दुष्यंत सिंह को बेहतरीन रुझान मिल रहे हैं। मैंने उनके साथ में कोई मेहनत नहीं की है, मैं सिर्फ उनके साथ घूमी हूं। इनका प्यार वर्षों से मिलता रहा है और मुझे पता है कि इस बार भी इनका प्यार मिलेगा। चुनाव में फाइट पर वसुंधरा राजे चुनाव चुनाव होता है पर मुझे झालावाड़-बारां की जनता पर यकीन है।

09:40 AM, 26-Apr-2024

राजस्थान में सुबह सात बजे वोटिंग शुरू होने के बाद सुबह नौ बजे तक 11.77 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले चरण के मुकाबले ये अधिक है। कोटा में सर्वाधिक 13.32 और जोधपुर में सबसे कम 10.45% मतदान हुआ है।
 

  • सुबह 9:30 बजे तक 11.77 प्रतिशत मतदान
  • सबसे ज्यादा मतदान कोटा में और सबसे कम मतदान जोधपुर में हुआ
  • पहले फेज में सुबह 9:30 बजे तक Voter Turn Out 10.67% ही रहा था
  • इस बार वोटिंग में आई है तेजी
  • दूसरे चरण में मतदाताओं की संख्या और सीटें भी ज्यादा हैं


सुबह नौ बजे तक वोटिंग प्रतिशत

  • अजमेर में 11.66

  • उदयपुर में 11.88

  • कोटा में 13.32

  • चित्तौड़गढ़ में 10.89 

  • जालौर में 12.1 

  • जोधपुर में 10.45

  • झालावाड़ में 13.26

  • टोंक-सवाई माधोपुर में 10.89 

  • पाली में 10.50

  • बांसवाड़ा में 12.75

  • बाड़मेर में 12.10 

  • भीलवाड़ा में 11.66 

  • राजसमंद में 11.77

09:31 AM, 26-Apr-2024

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पहला वोट डाला। दिलावर बोले, मेरा प्रयास रहता है कि मैं बूथ पर जाऊं पहला वोट डालूं और ओम बिरला को वीडियो बनाऊं। पिछली बार भी मैंने पहले वोट डाला था और ओम बिरला जीते थे।

09:29 AM, 26-Apr-2024
रविंद्र भाटी ने की वोटिंग - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान की बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी ने वोट डाल दिया है। इस दौरान मीडिया से बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि अब तक यहां नेता आते हैं, विकास की बातें करते हैं, लेकिन विकास हो नहीं पाता। क्या इस बार भी ऐसा ही होगा। उन्होंने कहा कि इस बार नेता नहीं बेटा आया है और निश्चित रूप से जो जनता के हित में होगा वो विकास होगा।  

09:13 AM, 26-Apr-2024
मतदान के लिए पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

डूंगरपुर में वोट डालने के लिए भारी संख्या में लोग मत केंद्र पर पहुंच रहे हैं। प्रथम चरण में जिस प्रकार से कम वोटिंग हुई थी, दूसरे चरण की वोटिंग में लोगों का वोट के प्रति रुझान साफ तौर पर देखा जा सकता है। तस्वीर बता रही है कि मतदाता अपने घर से निकलकर वोट डालने के लिए बूथ पर पहुंचने लगा है।

09:07 AM, 26-Apr-2024
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अपने मत अधिकार का प्रयोग किया।

 

09:05 AM, 26-Apr-2024

सिरोही में रोहिडा थाना क्षेत्र के मंडवाड़ा देव गांव में सुरक्षा कर्मी के अभद्र व्यवहार के चलते मत डालने आए लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरक्षा कर्मी के व्यवहार और अभद्रता के चलते मतदाताओं ने अपना मतदान के अधिकार का बहिष्कार किया है।

08:50 AM, 26-Apr-2024
लुंबाराम चौधरी - फोटो : अमर उजाला

जालौर-सिरोही लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी ने अपने गांव वाडेली में मतदान किया।

08:48 AM, 26-Apr-2024
ब्यावर में वोटिंग - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव 2024 के तहत ब्यावर-अजमेर में पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की कतार लगी है। इस दौरान पहली बार वोट करने वाले मतदाता को प्रमाण पत्र दिया गया। 83 वर्षीय सीता देवी ने भी सबसे पहले मतदान किया और फिर जलपान किया।

08:44 AM, 26-Apr-2024
शेखावत ने परिवार संग किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

शेखावत ने किया मतदान
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में अपने मत का उपयोग किया। अपनी पत्नी और बेटियों के साथ शेखावत मतदान केंद्र पहुंचे थे। शेखावत बोले, पिछले 10 साल में जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की ओर कदम बढ़ाया है, वह सराहनीय है। मोदी की लीडरशिप में 25 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। देश की सीमाओं को सुरक्षित किया है, देश का मान बढ़ाया है, जिस तरीके से लोग एक बार फिर बढ़-चढ़कर अपने मत का प्रयोग करने के लिए अपने घरों से निकल रहे हैं।



वह बताता है कि 2014 2019 की ही तरह इस बार भी 25 की 25 सीटें भारतीय जनता पार्टी की झोली में जाने वाली हैं और 400 पार कर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे और भारत विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ेगा।

08:41 AM, 26-Apr-2024

अजमेर में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया जा रहा है। अजमेर दक्षिण से विधायक अनीता भदेल ने मतदान किया। मतदान बूथों पर मतदाताओं की लाइनें लगी हैं।

08:35 AM, 26-Apr-2024
बाड़मेर में वोटिंग - फोटो : अमर उजाला

बाड़मेर जिले में मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। वोटर लंबी-लंबी लाइनें लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

08:29 AM, 26-Apr-2024
कैलाश चौधरी - फोटो : अमर उजाला



पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने किया मतदान
जालौर से कांग्रेस उम्मीदवार वैभव गहलोत ने अपने पिता अशोक गहलोत संग जोधपुर के मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। इस दौरान पूर्व सीएम ने वैभव को Congratulation बोला है।



स्वर्गीय मां के मंदिर में आशीर्वाद लेकर का प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने किया मत का प्रयोग
भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने अपने गृह क्षेत्र बालोतरा में अपने पिता तगाराम चौधरी के साथ मतदान केंद्र मिश्रीमल मेहताब देवी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गांधीपुरा पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान कैलाश चौधरी ने लाइन में खड़े मतदाताओं तथा मतदान की ड्यूटी निभा रहे कर्मचारियों का अभिवादन किया।

मतदान के बाद भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने संसदीय क्षेत्र के सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर अधिकाधिक संख्या में अपने मत का प्रयोग करें। मतदान करने से पहले अपने पैतृक गांव जानियाना पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने अपनी स्वर्गीय मां चुकी देवी के मंदिर में दर्शन पूजन कर जीत का आशीर्वाद लिया।
 

07:50 AM, 26-Apr-2024

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का बयान
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया और उनके पोत्र विनायक प्रताप सिंह ने झालावाड़ के हाउसिंग बोर्ड स्थित मतदान केंद्र पर वोट किया। राजे 7:25 बजे हाउसिंग बोर्ड पहुंचीं, जहां सीधे मतदान केंद्र में उन्होंने वोट डाला। उसके बाद उन्होंने अनौपचारिक रूप से मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, उनका परिवार झालावाड़ से चुनाव लड़ रहा है और पूरे लोकसभा क्षेत्र की जनता उनका परिवार है। ऐसे में वह पूरी तरह जीते को लेकर आश्वस्त हैं।

07:44 AM, 26-Apr-2024
डूंगरपुर में लगी मतदाताओं की लाइन - फोटो : अमर उजाला

पाली के आऊवा गांव में EVM खराब
पाली जिले के आऊवा गांव में दो ईवीएम मशीन खराब हो गई हैं। ये दोनों मशीनें बूथ नंबर 136 की हैं। वोटिंग शुरू न होने के कारण ग्रामीण बिना मतदान किए ही वापस लौट गए।

मदन दिलावर ने किया मतदान
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिवार के साथ रंगबाड़ी मतदान केंद्र पर वोट डाल दिया है।



मालवीया ने किया मतदान
भवानपुरा मतदान केंद्र पर बीजेपी प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने जिला प्रमुख रेशम मालवीया के साथ मतदान किया और जीत की उम्मीद जताई।

सीपी जोशी ने डाला वोट
राजस्थान बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने चित्तौड़गढ़ के एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाल दिया है।

दामोदर अग्रवाल ने की वोटिंग
राजस्थान की भीलवाड़ा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल ने वोट डाल दिया है। इस दौरान उनके परिवार के सभी सदस्य भी मतदान केंद्र पर उनके साथ मौजूद रहे। 

07:39 AM, 26-Apr-2024

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने किया मतदान
राजस्थान में दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। राज्य की पूर्व सीएम और भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने झालावाड़ स्थित एक मतदान केंद्र पर मतदान कर दिया है।
 



वोटिंग से पहले गहलोत ने परिवार संग लिया पूर्वजों का आर्शीवाद
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और जालौर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार वैभव गहलोत ने मतदान से पहले अपने पूर्वजों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वैभव गहलोत अपने पूर्वजों की तस्वीर पर माल्यार्पण करते नजर आ रहे हैं।

 

07:27 AM, 26-Apr-2024
मतदान केंद्र पहुंचे बुजुर्ग मतदाता - फोटो : अमर उजाला

जोधपुर में वोट डालने को लेकर बुजुर्गों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मतदान केंद्र पर सबसे पहले बुजुर्ग मतदाता मतदान करने पहुंचे।

07:25 AM, 26-Apr-2024

राजस्थान की 13 सीटों पर वोटिंग जारी है। राजस्थान में टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा,  कोटा और बारां-झालावाड़ लोकसभा सीटों पर मतदान चल रहा है।

कई दिग्गजों की साख दांव पर
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, निवर्तमान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत शामिल हैं।

07:08 AM, 26-Apr-2024

लोकसभा चुनाव 2024 के तहत राजस्थान में दूसरे चरण के लिए सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। मतदाता कतार में लगकर मतदान करना शुरू कर दिए हैं। वहीं, चुनाव आयोग की ओर से मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। साथ ही बुजुर्ग मतदाताओं के लिए पहले वोटिंग करने की व्यवस्था की गई है।

06:59 AM, 26-Apr-2024

2.80 करोड़ मतदाता 152 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए कानून व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इन क्षेत्रों में 1.72 लाख से अधिक मतदान कर्मी मतदान सम्पन्न कराएंगे। शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए कुल 82,487 सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें राजस्थान पुलिस के कार्मिकों के साथ-साथ, होमगार्ड, फॉरेस्ट गार्ड एवं आरएसी जवान तैनात किए गए हैं। केंद्रीय पुलिस बलों की 175 कंपनियां भी मतदान के दौरान कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा में सहयोग करेंगी।



गुप्ता ने बताया कि इन कंपनियों को संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया गया है। मतदान दिवस पर सघन जांच एवं निगरानी के लिए प्रत्येक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में फ्लाइंग स्क्वॉड, एसएसटी दल तैनात रहेंगे। चुनाव खर्च के लिहाज से संवेदनशील मतदान केंद्रों में अतिरिक्त निगरानी टीमें तैनात की जाएंगी।

LS Polls: राजस्थान का ये सबसे ऊंचा मतदान केंद्र, दुर्गम पहाड़ियों से 16 KM पैदल चलकर पहुंचा मतदान दल, Photos



2.80 करोड़ मतदाता, 152 प्रत्याशी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इन लोकसभा क्षेत्रों में कुल 2,80,78,399 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 26,837 सर्विस वोटर हैं। इन क्षेत्रों में 1,44,48,966 पुरुष, 1,36,02,272 महिला और 324 थर्ड जेंडर मतदाता पंजीकृत हैं। 18-19 वर्ष आयु के 8,66,325 नव मतदाता पंजीकृत हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 3,22,829 और 85 वर्ष से अधिक आयु के 3,01,742 मतदाता हैं। पाली में सर्वाधिक 23,48,274 मतदाता पंजीकृत हैं। अजमेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम 19,99,399 मतदाता पंजीकृत हैं। इन 13 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 152 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इनमें 145 पुरूष और 7 महिलाएं हैं। सर्वाधिक 18 प्रत्य़ाशी चित्तौड़गढ़ और सबसे कम 7 प्रत्य़ाशी झालावाड़-बारां लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में है।

14,460 मतदान केंद्रों की लाइव वेबकास्टिंग
गुप्ता ने बताया कि कुल 28,758 मतदान केंद्रों में से चयनित 14,460 बूथों पर मतदान प्रक्रिया की लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी। कंट्रोल रूम के माध्यम से इन बूथों पर निगरानी रखी जाएगी। मतदान कार्य में कुल 34,931 बैलेट यूनिट, 34,931 कंट्रोल यूनिट और 37,329 वीवीपैट मशीनें (रिजर्व सहित) उपयोग में ली जाएंगी।

1,768 विशेष मतदान केंद्र
गुप्ता ने बताया कि द्वितीय चरण में 28,758 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इसमें 4,778 शहरी, 23,327 ग्रामीण सहित 653 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। मतदान प्रोत्साहन के लिए 1,768 विशेष मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें से महिलाओं और युवाओं द्वारा 832-832 तथा 104 मतदान केंद्र दिव्यांग कार्मिकों द्वारा संचालित किए जाएंगे।

3,000 सेक्टर ऑफिसर की ड्यूटी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया की निगरानी के लिए 3,000 सेक्टर ऑफिसर तैनात किए गए हैं। यह अधिकारी मतदान दलों के साथ सतत समन्वय बनाकर किसी भी प्रकार की परेशानी का तत्काल निराकरण करेंगे। ईवीएम में तकनीकी खराबी के त्वरित निराकरण के लिए बेल के इंजीनियर भी मौजूद रहेंगे, जो सूचना प्राप्त होने पर शीघ्र केंद्रों पर पहुंचेंगे।
 

RJ LS Polls: राजस्थान की 13 सीटों पर वोटिंग से पहले बीजेपी से राजपूत नाराज, कई सीटों पर बढ़ा खतरा



मतदान केंद्रों पर पेयजल, छाया, व्हीलचेयर की सुविधा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के सुविधा को ध्यान में रखते हुए रैम्प, पीने के पानी, छाया, व्हीलचेयर और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए वाहन सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। साथ ही, मतदाताओं की सहायता के लिए हर मतदान केंद्र पर वॉलंटियर्स भी तैनात किए गए हैं।

सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कम्यूनिकेशन टीम
गुप्ता ने बताया कि मतदान के दिन सूचनाओं के त्वरित आदान प्रदान के लिए राज्य और जिला स्तर पर कम्यूनिकेशन टीम बनाई गई है। इस टीम में नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी मतदान केंद्रों तक मतदान दलों के पहुंचने की जानकारी, मॉक पोल होने की जानकारी, उसके बाद मतदान शुरू होने, मतदान का प्रतिशत जैसी जानकारियां मतदान केंद्रों पर नियुक्त कर्मचारियों से चर्चा कर संकलित करेंगे।

दूसरे चरण में मतदान वाले लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित जिलों में लगभग 24,426 हजार छोटे-बड़े वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। मतदान दल, सुरक्षाकर्मी, ईवीएम मशीन तथा सेक्टर ऑफिसर के आने-जाने में सुगमता के लिए इन वाहनों का प्रयोग किया जा रहा है।

06:56 AM, 26-Apr-2024
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि यदि किसी मतदाता के पास मतदाता सूचना पर्ची नहीं है और उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज है, तो 13 दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज दिखाकर मतदाता मतदान कर सकेंगे।
 

RJ LS Polls: राजस्थान की इन सीटों पर पूर्व मुख्यमंत्रियों की साख दांव पर, कल जनता करेगी फैसला



यह हैं वैकल्पिक दस्तावेज
फोटोयुक्त वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड, दिव्यांग यूनिक आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मनरेगा जॉब कार्ड, पेंशन दस्तावेज (फोटो सहित), पासपोर्ट, पासबुक (फोटो सहित बैंक/डाकघर द्वारा जारी), फोटो युक्त सर्विस पहचान पत्र (केन्द्र/राज्य सरकार/सार्वजनिक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी), सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्यों को जारी आधिकारिक पहचान पत्र, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी Kno स्मार्ट कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड (श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी) में से कोई भी एक दस्तावेज दिखाकर मतदान कर सकते हैं।
 

RJ LS Polls: राजस्थान में दूसरे चरण के लिए मतदान कल, बुजुर्गों को नहीं लगना होगा कतार में

06:50 AM, 26-Apr-2024

Rajasthan Election Live: राजस्थान में साढ़े सात बजे तक 60.45 प्रतिशत मतदान, बाड़मेर में सबसे ज्यादा वोटिंग

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 सीटों पर कुछ देर में मतदान शुरू हो जाएगा। सुबह सात बजे मतदान शुरू होगा, जो शाम करीब छह बजे तक चलेगा। जोधपुर, बाड़मेर, पाली, जालौर, राजसमंद, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, बांसवाड़ा, टोंक-सवाई माधोपुर, कोटा, झालावाड़-बारां सीट पर 152 उम्मीदवार मैदान में हैं।

RJ LS Polls: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सात महिला प्रत्याशी आजमा रही चुनावी भाग्य, 152 प्रत्याशी मैदान में

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें