जयपुर के हरमाड़ा रोड पर भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
आज दोपहर वीकेआई रोड नंबर 14 के पास हुए हादसे में लोहा मंडी से आ रहा डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया। बताया जा रहा है कि डंपर की ब्रेक फेल हो जाने के कारण चालक उसे काबू नहीं कर पाया और उसने लगातार 10 से ज्यादा गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई कारें और बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद सड़क पर गाड़ियों और मलबे का ढेर लग गया। कुछ बाइकें डंपर के नीचे फंस गईं, जिन्हें निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटे रहे।
ये भी पढ़ें: Rajasthan Accident: कार को टक्कर मारने के बाद पांच गाड़ियों से टकराया डंपर, 50 को रौंदा; 10 लोगों की मौत
हरमाड़ा थाना पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर यातायात डायवर्ट कर दिया है। डंपर को हटाने और मलबा साफ करने का काम जारी है। पुलिस का कहना है कि डंपर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखा गया है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही आम बात हो चुकी है।