फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RJ Lok Sabha Chunav Live: झालावाड़ में जेपी नड्डा, जयपुर में 314 कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन

Wed, 03 Apr 2024 01:49 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

खास बातें

JP Nadda Ujjain Visit Live News in Hindi: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्र भरने का दौर जारी है। इसी कड़ी में आज झालावाड़ से दुष्यंत सिंह के नामांकन में शामिल होने जेपी नड्डा पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:15 PM, 03-Apr-2024

25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर: जेपी नड्डा
जेपी नड्डा ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार में 12 करोड़ शोचालय का निर्माण करवाया गया है। उन्होंने कहा कि 12 करोड़ बहनों को इज्जत से जीने का अधिकार मिला तो वो प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में मिला है। उन्होंने कहा कि जब हम गरीब कल्याण की बात करते हैं तो आपको जानकर खुशी होगी कि आज 80 करोड़ की जनता को गरीब कल्याण अन्न योजना में  5 किलो गेहूं, 5 किलो चावल और एक किलो दाल दिया जा रहा है। और इसका नतीजा ये हुआ कि आज देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा ऊपर उठ चुके हैं। ये अबतक का सबसे बड़ा परिवर्तन है। उन्होंने कहा कि 4 करोड़ लोगों को पक्के आवास मिले हैं। 

03:05 PM, 03-Apr-2024

इन लोगों ने सदस्यता की ग्रहण
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर उनके नेतृत्व में राष्ट्रनिर्माण के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का संकल्प लेते हुए आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पर विभिन्न राजनैतिक दलों से आए सांसद, पूर्व मंत्री, विधायक, प्रधान, जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्यों सहित 314 नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर, जॉइनिंग कमेटी के संयोजक अरूण चतुर्वेदी और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र गोठवाल और श्रवण सिंह बगड़ी ने श्री गंगानगर के पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शंकर पन्नू,  पूर्व विधायक जे पी चंदेलिया, पूर्व विधायक नंदकिशोर महरिया, शिमला देवी बावरी, फतेहपुर विधानसभा प्रत्याशी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मधुसूदन भिंडा, गंगानगर से प्रत्याशी रहे पृथ्वीपाल सिंह, झुंझुनू से पूर्व प्रत्याशी रहे राजेन्द्र भामू , पिलानी से पूर्व प्रत्याशी कैलाश मेघवाल, ब्राह्मण महासभा के प्रदेश सचिव विजय कौशिक, पूर्व जिलाध्यक्ष झुंझुनू सुभाष शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गुलाब कंवर, कांग्रेस के महामंत्री रहे नरेन्द्र इंदौरिया, जेजेपी यूथ विंग के प्रदेशाध्यक्ष प्रतीक महरिया, युवा ब्राहमण महासभा के प्रदेश महामंत्री निखिल इंदौरिया और ब्यावर से प्रत्याशी रहे इंद्र सिंह बाघावास सहित सैंकड़ो नेताओं को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

02:53 PM, 03-Apr-2024

पीएम का सपना, 2047 तक विकसित भारत करना: दुष्यंत सिंह
मंच से दुष्यंत सिंह ने कहा कि आज हम इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलपमेंट देख रहे हैं वो हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी का सपना है। इसके साथ ही पीएम मोदी का संकल्प है कि 2047 तक हमें विकसित भारत करना है। दुष्यंत सिंह ने कहा कि हम पीएम मोदी को धन्यवाद देते है, हम राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को धन्यवाद देते हैं। इसके साथ ही हम परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी को धन्यवाद देना चाहते हैं कि उनके प्रयास से राजस्थान से हमारे देश की आर्थिक नगरी मुंबई का रास्ता उन्होंने आसान कर दिया। 

विज्ञापन
02:42 PM, 03-Apr-2024

आज बाड़मेर की रैली पीएम मोदी की नींद हराम करेगी: डोटासरा
बाड़मेर से कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल की नामांकन सभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मोदी की तानाशाही, हिटलरशाही हटाने के लिए 'इंडिया' गठबंधन बना है। मोदीजी झूठ की गोली, थोथे वादों की गोली लेते 10 साल हो गए। आज बाड़मेर की रैली मोदीजी की नींद गायब कर देगी। आज मोदीजी को रात को नींद नहीं आएगी। कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा बोले कि मुख्यमंत्री केवल 3 काम कर रहे हैं सुबह भ्रमण पर जाते हैं, झूठ का भाषण देते हैं और लोगों को भ्रमित करते हैं। 90 दिन में अभी तक कुछ काम नहीं किया है।

02:31 PM, 03-Apr-2024

स्वागत भाषण के लिए आई वसुंधरा राजे
वसुंधरा राजे ने कहा कि आज इस ऐताहिसक सभा में पधारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का स्वागत करती हूं। उन्होंने माइक से भीड़ को संबंधोति करते हुए 'नड्डा जी का स्वागत है' के नारे लगवाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक समय था जब भाजपा की लोकसभा में सिर्फ दो सीटें थी, आज हमारे पास 300 से ज्यादा सीट है। आज 17 प्रदेशों में या तो भाजपा या उसके सहयोगी दलों की सराकर है। 

विज्ञापन
02:24 PM, 03-Apr-2024

फूल मालाओं से हुआ स्वागत
मंच पर जेपी नड्डा के साथ राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया भी नजर आई। कार्यक्रम के उद्घाटन से पहले कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत किया। वहीं दुष्यंत सिंह ने उन्हें साफा पहनाया।

02:16 PM, 03-Apr-2024

मंच पर शुरू हुई हनुमान चालीसा
बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पहुंचने से पहले मंच पर हनुमान चालीसा पढ़ी जा रही है। 

02:11 PM, 03-Apr-2024

मंच पर थोड़ी देर में पहुंचेगे जेपी नड्डा
झालावाड़ से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह की नामांकन सभा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंच रहे, जो थोड़ी देर में मंच की ओर प्रस्थान करेंगे।

01:41 PM, 03-Apr-2024

RJ Lok Sabha Chunav Live: झालावाड़ में जेपी नड्डा, जयपुर में 314 कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नामांकन भरा

कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार ओम बिरला ने आज नामांकन भरने से पूर्व गोदावरी धाम बालाजी के दर्शन किए। पत्नी अमिता बिरला के साथ गोदावरी धाम बालाजी दर्शन करने पहुंचे बिरला ने वहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैं जो कुछ भी हूं वह गोदावरी धाम बालाजी के आशीर्वाद से ही हूं।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें