नड्डा ने सीएम चन्नी पर लगाया आरोप
वहीं भाजपा के प्रधान जेपी नड्डा ने कहा कि यह दुख की बात है कि पंजाब के लिए हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं को शुरू करने के लिए पीएम का दौरा बाधित हो गया। राज्य पुलिस को लोगों को रैली में शामिल होने से रोकने के निर्देश दिए गए...मुख्यमंत्री चन्नी ने फोन पर बात करने या इसे हल करने से इनकार कर दिया।
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सामने आई बड़ी चूक
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। गृह मंत्रालय के अनुसार, हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से लगभग 30 किलोमीटर दूर, जब पीएम का काफिला एक फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो वहां कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया था। पीएम 15-20 मिनट फ्लाईओवर पर फंसे रहे। पीएम की सुरक्षा में यह बड़ी चूक थी। गृह मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और यात्रा की योजना के बारे में पंजाब सरकार को पहले ही बता दिया गया था। प्रक्रिया के अनुसार उन्हें रसद, सुरक्षा के साथ-साथ आकस्मिक योजना तैयार रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था करनी थी।
पीएम मोदी की रैली रद्द
पीएम नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर में होने वाली रैली बरसात के कारण रद्द कर दी गई है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। वे बठिंडा के भसियाना एयरबेस से दिल्ली लौटेंगे।
कोटकपूरा में भाजपाइयों की बसों को किसानों ने रोका
फरीदकोट के कोटकपूरा में पीएम मोदी की फिरोजपुर की रैली में जा रहे भाजपा वर्करों की बसों को किसानों ने रोक लिया है। दोनों पक्षों के बीच तनातनी हो गई। इसके बाद पुलिस ने बसों को दूसरे रास्ते से भेजा।
बरसात के कारण रैली स्थल पर बढ़ा इंतजार
फिरोजपुर में तेज बरसात शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री का इंतजार किया जा रहा है।
फिरोजपुर में तेज हुई बरसात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। वहीं बरसात भी तेज हो गई है।
हुसैनीवाला बॉर्डर पहुंचे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुसैनीवाला बॉर्डर पहुंचकर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कुछ ही देर में वह पंजाब के लिए 5 बड़े प्रोजेक्टों का उद्घाटन करेंगे।
सिरसा बोले-जी आया नूं
कुछ समय पहले ही भाजपा में शामिल हुए मनजिंदर सिरसा ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करता है। हाथ जोड़कर जी आया नूं... केवल भाजपा ही पंजाब में भ्रष्टाचार मुक्त प्रगतिशील सरकार बनाने में सक्षम और प्रतिबद्ध एकमात्र पार्टी है।
मोदी ने किया ट्वीट, पंजाब रैली के लिए उत्सुक हूं
फिरोजपुर रैली से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि मैं आज पंजाब की अपनी बहनों और भाइयों के बीच रहने के लिए उत्सुक हूं। फिरोजपुर में एक कार्यक्रम में 42,750 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के शिलान्यास रखे जाएंगे, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा।
सोशल मीडिया पर भी मोदी की रैली का विरोध
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का विरोध सोशल मीडिया पर भी शुरू हो गया है। ट्विटर पर गो बैक मोदी टॉप ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया के पेज ट्रैक्टर टू ट्विटर पर बच्चे से लेकर नौजवान और बुजुर्ग भी मोदी की रैली का विरोध कर रहे हैं। लगातार वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं। वीडियो डालने वाले लोग विरोध करने का कारण भी स्पष्ट कर रहे हैं। उसके साथ साथ कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान शहीद हुए किसानों के लिए इंसाफ की मांग भी की जा रही है।
पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने मोदी से की मांग
किसानों का विरोध जारी
फतेहगढ़ साहिब में किसानों ने पीएम मोदी के पोस्टर फाड़ डाले और वाहनों को रोक कर उन्हें बीजेपी का प्रचार नहीं करने के लिए कहा।
स्टेज पर पहुंचे कैप्टन और हंसराज हंस
फिरोजपुर में रैली स्थल पर पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और हंसराज हंस पहुंच गए हैं।
लगातार बरसात ने बढ़ाई दिक्कत
फिरोजपुर में लगातार हो रही बरसात ने दिक्कत बढ़ा दी है। अभी तक रैली स्थल पर सभी कुर्सियां खाली पड़ी हैं।
रैली में नहीं आएंगे सीएम चन्नी
प्रधानमंत्री मोदी की रैली में सीएम चरणजीत चन्नी नहीं आएंगे। सीएम चन्नी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए जाना चाहते थे लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्होंने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। चन्नी वर्चुअल तरीके से कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं।
बठिंडा एयरबेस पर उतरे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री करीब 15 मिनट पहले बठिंडा के भिसियाना एयरबेस पर पहुुंच गए हैं। यहां वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मोदी वाया रोड फिरोजपुर रवाना हो गए हैं।
रैली के विरोध में आए विपक्षी दल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली पर कांग्रेस और शिअद ने एतराज जताया है। उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी ने केंद्र से पंजाब में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच हो रही चुनावी रैलियों पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल ने प्रधानमंत्री को रैली के जरिए पंजाब को भ्रमित नहीं करने का आरोप लगाया। साथ ही सूबे के लिए आर्थिक पैकेज की वकालत की है।
फिरोजपुर-जालंधर-लुधियाना रोड पर डटे किसान
फिरोजपुर रैली स्थल से दस किलोमीटर दूर फिरोजपुर-जालंधर-लुधियाना रोड पर किसानों ने अपना डेरा जमा लिया है। वे लगातार रैली स्थल की तरफ बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।
10 हजार जवानों की तैनाती
रैली का विरोध करने पहुंच रहे किसानों को फिरोजपुर में प्रवेश से रोकने के लिए 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। रैली स्थल पर सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन के माध्यम से पैनी नजर रखी जा रही है।
बरसात ने बढ़ाई चिंता
बुधवार को मौसम विभाग की ओर से जताई गई संभावना सही साबित हुई और फिरोजपुर में बरसात शुरू हो गई है। बरसात और किसान संगठनों के विरोध के कारण सुरक्षा एजेंसियां भी बेहद चिंतित हैं।
तीन किसानों को मिला न्योता
पंजाब सरकार ने किसानों की लंबित मांगों पर चर्चा के लिए तीन किसान नेताओं सतनाम सिंह पन्नू, सविंदर सिंह चौटाला और सरवन सिंह पंढेर को 15 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के लिए आमंत्रित किया है।
किसानों को मिला 15 मार्च को पीएम से मुलाकात का आश्वासन
किसानों ने रोकी बसें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के विरोध का एलान कर चुके किसानों ने गुरूहरसहाए में नाका लगा रखा है। फाजिल्का से रैली में फहुंचने वाली लोगों से भरी बसें रोक दी गई हैं।
कोरोना संक्रमित हुए सुखदेव ढींढसा, रैली में नहीं आएंगे
सुखदेव सिंह ढींढसा को कोरोना हो गया है, ढींढसा रैली में नहीं पहुंच रहे हैं। वे मोगा से वापस लौट गए हैं। मंगलवार को उनका कोरोना टेस्ट हुआ था। पीएम की रैली में स्टेज पर जो नेता बैठेंगे उनका कोरोना टेस्ट होना था।